Back
ऊना में सीटू ने ट्रंप पुतला फूंका, मादुरो व पत्नी की रिहाई मांग
RMRakesh Malhi
Jan 05, 2026 10:18:17
Una, Himachal Pradesh
ऊना में सीटू ने ट्रंप पुतला फूंका, मादुरो व पत्नी की रिहाई मांग
सीटू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सीटू जिला कमेटी उना ने आज अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला के खिलाफ की गई सैन्य आक्रामक बमबारी के खिलाफ जिलाधीश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई । प्रदर्शन में अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। सिटू नेता ने कहा की 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की राजधानी काराकस, मिलिट्री बेस, एयरबेस, रडार स्टेशन, बंदरगाह, मिरांडा हवाई अड्डा पर डेढ़ सौ से अधिक अमेरिकी विमानो से हमला व बमबारी की गई। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य वेनेजुएला के रणनीति संसाधनों खासकर तेल और गैस खनिजों पर कब्जा करना, राजनीतिक स्वतंत्रता को बलपूर्वक खत्म करना है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला को अपना गुलाम बनाने की साजिश की गई है वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मधुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाया गया है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल का विशाल तेल भंडार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। तेल भंडार के साथ अन्य खनिज अल्युमिनियम, सोना, लोहा, स्टील व तांबे के भी अपार भंडार है जिन पर अमेरिका कब्जा करना चाहता है। अमेरिका का युद्ध समर्थक और दूसरे देशों को गुलाम बनाने का घिनौना चेहरा दुनिया के सामने आ गया है। अमेरिकी युद्ध की आक्रामकता अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो गया है। वेनेजुएला के लोग अमेरिकी हमले के खिलाफ और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी जान के परवाह किए बगैर सड़कों पर उतर आए हैं। दुनिया भर के बहुत सारे देश जिनमें चीन, रूस, ब्राज़ील उत्तरी कोरिया चिल्ली ईरान, क्यूबा आदि देशों ने वेनेजुएला पर हमलों की कड़ी निंदा की है। वेनेजुएला पर अमेरिकी कब्जे के बाद हमारे देश पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा वेनेजुएला से आयात होने वाला तेल और अन्य सामान महंगा हो जाएगा। जिस देश में महंगाई बढ़ेगी। प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई की वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मधुरो को और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा किया जाए।
वेनेजुएला में अनाधिकृत अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत बंद किया जाय.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:17:510
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 07, 2026 04:17:410
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 07, 2026 04:17:140
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 07, 2026 04:16:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 07, 2026 04:16:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 04:16:070
Report
RSRahul shukla
FollowJan 07, 2026 04:15:570
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 07, 2026 04:15:410
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 07, 2026 04:15:290
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 07, 2026 04:06:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:06:260
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 07, 2026 04:06:130
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 07, 2026 04:06:02Lucknow, Uttar Pradesh:KGMU में यौन उत्पादन और धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक का छांगुर से कनेक्शन निकला
खुफिया एजेंसियां अलर्ट
0
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowJan 07, 2026 04:05:480
Report