icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175001
Manish KumarManish KumarFollow15 Apr 2025, 05:04 pm

हिमाचल दिवस पर मंडी पुलिस स्टेशन को मिला दूसरा सर्वश्रेष्ठ का खिताब

Mandi, Himachal Pradesh:हिमाचल दिवस 2025 के अवसर पर मंडी जिला पुलिस के लिए गौरवशाली क्षण आया। राज्य स्तरीय समारोह में, वर्ष 2024 के प्रदर्शन के आधार पर जिला मंडी के पुलिस स्टेशन बीएसएल कॉलोनी को हिमाचल प्रदेश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदंडों और डेटा विश्लेषण के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई। मंगलवार को आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के दौरान, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस स्टेशन बीएसएल कॉलोनी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर में 10 बजे से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 10 बजे से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल, ‘पहले लेंगे तो ज्यादा पैसा लगेगा’: महादेव मिश्र की देसी शराब दुकान का मामला बलरामपुर में सरकारी शराब दुकानों के संचालन के तय नियमों को चुनौती देने का मामला सामने आया है। बलरामपुर के महादेव मिश्र स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का 54 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोप है कि दुकान पर सुबह 10 बजे निर्धारित समय से पहले ही खिड़की से शराब की बिक्री की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो में एक युवक दुकान के बाहर से ‘‘मुनीम जी’’ कहकर आवाज लगाते है। अंदर से जवाब मिलने के बाद वह एक पैकेट देसी शराब मांगता है। युवक इसके बाद पूछता है कि ऑनलाइन भुगतान हो जाएगा? इस पर दुकान के अंदर मौजूद व्यक्ति कहता है कि ‘‘नहीं ऑनलाइन नहीं हो पाएगा, 10 बजे के बाद ऑनलाइन होगा। 10 बजे से पहले कैसे चलेगा।’।’ इसके बाद युवक 100 रुपए का नोट देता दिखाई देता है। दुकान के अंदर बैठा व्यक्ति खिड़की से देसी शराब का पैकेट निकालकर देता है और फिर खिड़की बंद कर लेता है। युवक पैकेट को लेकर कहता है कि यह तो 90 रुपए का है, दरवाजा खोलिए। वह यह भी कहता है कि 100 रुपए ले लिए गए हैं। इस पर अंदर मौजूद व्यक्ति कथित तौर पर जवाब देता है- ‘‘इस टाइम लेंगे, 10 बजे से पहले तो ज्यादा पैसा लगेगा।’’ वीडियो में हुई बातचीत से निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री के साथ ही कथित ओवररेटिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。 जांच के बाद होगी कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जुर्माना और अन्य कार्रवाई का प्रावधान है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

बिहार NDA में यूसीसी पर टकराव: जेडीयू के रूख में साफ मतभेद

Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां युवा रोजगार एवं कौशल विभाग और जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि पार्टी के प्रवक्ता इस मुद्दे पर अपना बयान दे चुके हैं। पार्टी का जो स्टैंड होगा, वही उनका भी स्टैंड होगा। उन्होंने कहा कि यह विधायक दल का नहीं, बल्कि पार्टी की नीति और सिद्धांत का विषय है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिकृत प्रवक्ता ही आधिकारिक बयान देंगे। वहीं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने यूसीसी को लेकर दो टूक कहा कि बिहार में किसी भी सूरत में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू केंद्र में एनडीए के साथ है, लेकिन बिहार के मामले में इस मुद्दे पर पार्टी अलग से विचार करेगी। उन्होंने जेडीयू नेता श्याम रजक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। सांसद ने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार जेडीयू के सहयोग से चल रही है और राज्य में कोई भी बड़ा फैसला दोनों दलों की सहमति से ही होगा। यूसीसी के मुद्दे पर जेडीयू के इस रुख से बिहार एनडीए में मतभेद के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। बिहार में यूसीसी को लेकर एनडीए के अंदर ही अलग-अलग राय सामने आने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

गाय के गोबर से गणेश प्रतिमाएं: नए इको-फ्रेंडली कारोबार ने लोकप्रियता पकड़ ली

Khandwa, Madhya Pradesh:अनोखे गणेश: गाय के गोबर से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं, मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू किया कारोबार... एंकर... कुछ नया करने की ललक ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले तीन नवयुवकों को भगवान गणेश ने ऐसा आईडिया दिया जो न केवल नया है बल्कि पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ रोजगार परक भी है। इनके नवयुवकों ने गाय के गोबर को प्रोसेस करके गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई हैं जो शहर की सीमा लांघकर दूसरे प्रदेशों तक भी पहुंच रहे हैं। VO खंडवा के मलगांव में इस बार गणेश उत्सव को लेकर अनोखी पहल देखने को मिल रही है। यहां गाय के गोबर से भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। खास बात यह है कि इस अनोखे काम की शुरुआत मल्टीनेशनल कंपनियों की नौकरी छोड़_three दोस्तों के द्वारा की गई। उद्देश्य है आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना। इसका स्टाल भी लगाया गया और लोगों का रुझान भी इनकी ओर दिखाई दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने तीज त्योहार पर नदियों में छोड़े जाने वाले प्लास्टिक के दीपक और दोनों के स्थान पर आटे के दीपक भी बनाए हैं। बाइट - सागर पटेल...मलगांव इनका कहना है कि इसका मकसद पीओपी और रासायनिक रंगों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और लोगों को इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करने के बाद शुरू किया गया यह अनोखा कारोबार अब आस्था के साथ रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को भी जोड़ रहा है। मलगांव में तैयार हो रही ये प्रतिमाएं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाइट - अभिषेक राठौर , मूर्ति निर्माता मलगांव में तैयार हो रहे ये इको-फ्रेंडली गणेश आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। गाय के गोबर से बनी इन प्रतिमाओं ने गणेश उत्सव को एक नई सोच से जोड़ दिया है।
0
0
Report
Advertisement

पानी के छींटे पड़ने के विवाद में हुई थी चाकुबाजी, दो आरोपी हिरासत में

ASAmit SinghFollow8m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया । घटना में देवतहा गांव निवासी विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को विशाल यादव पुत्र भभूतन यादव का चिलौना गांव निवासी अभिषेक पुत्र शारदा गौड़ और करमहा गांव निवासी विकास यादव पुत्र राम प्रवेश के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर 14 सितंबर को अभिषेक और विकास ने विशाल यादव पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया।वहा से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया।इस बाबत क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

शहापुर में ३७० बाप्पा का विसर्जन: पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम कर दिए

Thane, Maharashtra:शहापूरमध्ये काल मोठ्या उत्साहात बाप्पाचे आगमन झाले आणि आज दीड दिवसांच्या ३७० बाप्पाला निरोप दिला जाणार आहे. यासाठी शहापूर पोलिसांनी जय्यत तयारी केली आहे. शहापूरमध्ये काल ढोल-ताशांच्या गजरात आणि भक्तिमय वातावरणात बाप्पाचे आगमन झाले होते. आज शहापुरातील दीड दिवसांच्या ३७० बाप्पाचे विसर्जन होत आहे. शहापूर तालुका पोलीस ठाण्याचे कर्मचारी विसर्जन घाटावर जाण्यासाठी सज्ज झाले आहेत. कर्तव्यावर जाण्यापूर्वी पोलिसांनी पोलीस ठाण्यातील बाप्पाचे दर्शन घेत कर्तव्यावर रवाना होतानाचे चित्र पाहायला मिळाले. विसर्जनस्थळी कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी तालुक्यातील सर्व विसर्जन घाटांवर पोलीस बंदोबस्त रवाना करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

बैरिया अंचल कार्यालय में अभिलेख छेड़छाड़ से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बैरिया अंचल कार्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है अंचलाधिकारी अजय कुमार के खिलाफ पर्चाधारियों ने मोर्चा खोल दिया है पर्चाधारियों के अभिलेख में बड़े पैमाने पर छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है जिससे अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर गया है पर्चाधारियों ने थाना में आवेदन दिया है कि उनके जमीनों के कागजात में छेड़ छाड़ हुआ है जिससे जिला में हड़कंप मच गया है । पीड़ित बिट्टू कुमार सुरेश प्रसाद ने बैरिया थाना में आवेदन दिया है उनके अभिलेख में छेड़ छाड़ हुआ है जिसमें नजीर और स्कैन करने वाले की बड़ी भूमिका है सुरेश प्रसाद ने आवेदन में लिखा है कि जब वह अपने कागजात को ऑनलाइन देखे तो उसमें उनके पिता के नाम में छेड़ छाड़ हुआ है वही बिट्टू कुमार ने भी अपने कागजात में छेड़ छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना से जिले में बैरिया अंचल में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला उजागर हो गया है जिला में हड़कंप मच गया है अंचल कार्यालय के कर्मियों के मिलीभगत से अभिलेखों में गड़बड़ी की जा रही है। मामलें में बैरिया सीओ अजय कुमार ने बताया कि अभिलेख में छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है राज्य सरकार अंचल कार्यालय के अभिलेखों को स्कैनिंग कराने के लिए एजेंसी हायर किया है कुछ पर्चाधारियों ने लिखित शिकायत की है कि उनके अभिलेख में छेड़ छाड़ हुआ है जो जांच में भी सामने आया है हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिलेखों को अपने कस्टडी में कर लिया है। इस बड़ी लापरवाही की जानकारी बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एडीएम को मेरे द्वारा लिखित में दी जा रही है। इस बड़े धांधली में कौन कौन शामिल है उन सभी को शिनाख्त कर उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जिनके अभिलेख में गड़बड़ी हुई है उनका दुरुस्त किया जाएगा। बता दे की बैरिया अंचल के सीओ अजय कुमार के खिलाफ आमलोगों में आक्रोश है जाति निवास परिमार्जन म्यूटेशन के कार्यों का अंचल में निष्पादन नहीं हो रहा है जिससे आमलोगों में आंचलकर्मियों के खिलाफ आक्रोश है तो दूसरी तरफ अभिलेखों में छेड़ छाड़ का मामला सामने आने से अंचलाधिकारी अजय कुमार सहित अन्य कर्मियों की मुश्किले बढ़ गई है।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला के मुलाना में रंजिश के चलते फायरिंग, बलविंद्र घायल

Ambala, Haryana:अंबाला के मुलाना में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। गांव कलालटी में खेतों की ओर जा रहे युवक पर 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बलविंद्र अपने भाइयों के साथ पशुओं के लिए घास काटने खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने रास्ते में घेरकर उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी कार और बाइकों से मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क से नीचे गिरी एक कार और दो नंबर प्लेट दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मौजूद लोग इन नंबर प्लेटों को फायरिंग करने वाले आरोपियों की कारों का बता रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल और परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.
0
0
Report

अलवर निकाय चुनाव: निर्दलीयों ने सत्ता की चाबी थामी, भाजपा-कांग्रेस ठोकरें खाईं

Alwar, Rajasthan:निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को झटका, निर्दलीयों ने संभाली सत्ता की चाबी; 12 में सिर्फ 2 निकायों में मिला स्पष्ट बहुमत अलवर जिले के नगर निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। जिले के 12 निकायों में भाजपा को केवल नौगांवा और खेड़ली में स्पष्ट बहुमत मिल सका, जबकि शेष निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखी है। सबसे बड़ा उलटफेर राजगढ़ में देखने को मिला, जहां 40 वार्डों में से 31 पर निर्दलीय प्रत्याशीों ने जीत दर्ज की। भाजपा महज 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर सिमट गई। अलवर जिले में राजगढ़, थानागाजी और कठूमर पुरानी नगर पालिकाएं हैं, जबकि मालाखेड़ा, नौगांवा, रामगढ़, बड़ौदामेव, गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़ सहित अन्य निकायों में पहली बार चुनाव हुए हैं। वहीं, अलवर नगर निगम के गठन के बाद यह पहला नगर निगम चुनाव था। नतीजों ने साफ कर दिया कि स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने कई जगह पार्टी के बजाय प्रत्याशी और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी। राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा भाजपा-कांग्रेस पर भारी राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा चुनाव में सबसे प्रभावी रहा। केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर करीब नौ माह से आंदोलन चल रहा है। आवाज मंच से जुड़े लोगों ने घर-घर और प्रतिष्ठानों पर ‘केंद्रीय विद्यालय नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर लगाए। 15 अगस्त की तिरंगा रैली में भी यही नारा प्रमुखता से दिखाई दिया। चुनाव में इसका सीधा असर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर पड़ा। स्थिति यह रही कि भाजपा को कई वार्डों में टिकट लेने के लिए भी पर्याप्त दावेदार नहीं मिले। राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को रैणी के दलालपुरा में खोले जाने का विरोध आंदोलन का मुख्य आधार रहा。 नौगांवा में भाजपा की रणनीति सफल नौगांवा भाजपा के लिए जिले में सबसे मजबूत प्रदर्शन वाला निकाय रहा। पार्टी ने टिकट वितरण में स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखा। वार्ड 17 और 19 को एससी के लिए आरक्षित किए जाने का विरोध भी हुआ, क्योंकि इन वार्डों में एससी मतदाताओं की संख्या नहीं थी। इसके बावजूद भाजपा ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया। वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। परिणामस्वरूप नौगांवा में भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करने में सफल रही。 रामगढ़ में टिकट वितरण का असंतोष पड़ा भारी रामगढ़ में भाजपा ने 35 में से 28 वार्डों में ही प्रत्याशी उतारे। इनमें से 13 प्रत्याशी जीतने में सफल रहे। टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष रहा और कई बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर गए। इनमें से अधिकांश बागियों ने जीत दर्ज कर पार्टी के समीकरण बिगाड़ दिए। कांग्रेस ने भी संभावित विरोध से बचने के लिए केवल 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। कुछ पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान संभाला。 मालाखेड़ा में कांग्रेस का गढ़ भी नहीं बच सका पार्टी को मालाखेड़ा लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा देखने को मिला। भाजपा के पास मजबूत स्थानीय नेतृत्व और प्रभावशाली चेहरों की कमी का असर टिकट वितरण में भी दिखाई दिया। कांग्रेस के लिए सबसे शर्मनाक स्थिति वार्ड 9 में रही, जहां उसके प्रत्याशी नरेश जोशी को एक भी वोट नहीं मिला। परिणामों ने कांग्रेस के परंपरागत प्रभाव वाले क्षेत्र में भी बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत दिया。 बहादुरपुर में कांग्रेस की गुटबाजी ने बिगाड़ा गणित बहादुरपुर में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और बागियों ने पार्टी का समीकरण बिगाड़ दिया। दूसरी ओर भाजपा ने अपेक्षाकृत मजबूती से चुनाव लड़ा। इसके बावजूद भाजपा बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। यहां भी निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका निर्णायक बन गई。 लक्ष्मणगढ़ में दोनों दलों से दूर रहे मतदाता लक्ष्मणगढ़ में भाजपा ने 25 में से केवल 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारे, जबकि कांग्रेस महज 13 वार्डों में चुनाव लड़ सकी। दोनों प्रमुख दलों के सीमित प्रत्याशी और कमजोर संगठनात्मक तैयारी का लाभ निर्दलीयों को मिला। यहां 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नतीजों से स्पष्ट है कि मतदाताओं ने कई वार्डों में पार्टी के बजाय स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताया。 गोविंदगढ़ में सुखवंत की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी गोविंदगढ़ को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह का गृहक्षेत्र माना जाता है, इसलिए यहां उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। भाजपा ने 25 में से 23 वार्डों में प्रत्याशी उतारे और 12 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस ने केवल 12 वार्डों में चुनाव लड़ा और उसे सिर्फ 2 सीटें मिलीं। हालांकि भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई, ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका निर्णायक होगी。 थानागाजी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दो कदम दूर थानागाजी में पिछले कांग्रेस बोर्ड के दौरान विकास को लेकर लोगों में नाराजगी का असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर भी फूट रही और पार्टी ने 25 में से 23 वार्डों में ही प्रत्याशी उतारे। भाजपा का टिकट वितरण अपेक्षाकृत बेहतर रहा और उसे 11 सीटें मिलीं। कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई। हालांकि भाजपा बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से दो सीट दूर है, इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी यहां भी सत्ता की दिशा तय करेंगे。 बड़ौदामेव में बागियों ने दोनों दलों को दिया झटका बड़ौदामेव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही टिकट वितरण को लेकर विवादों में रहीं। स्थानीय दावेदारों की जगह दूसरे वार्डों से जुड़े लोगों को टिकट दिए जाने का विरोध हुआ। दोनों दलों के बागी प्रत्याशी ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने चुनौती पेश की और चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया। परिणामस्वरूप किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका。 कठूमर में विकास का मुद्दा भाजपा पर भारी कठूमर में विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा केवल 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी, जबकि कांग्रेस ने 10 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भरतपुर सांसद संजना जाटव की सक्रियता का लाभ कांग्रेस को मिला। कठूमर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी。 खेड़ली में भाजपा का गढ़ बरकरार खेड़ली भाजपा का परंपरागत मजबूत क्षेत्र रहा है और इस चुनाव में भी पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा। पिछले चुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। इस बार भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया। स्थानीय स्तर पर खींची परिवार के प्रभाव का असर भी दिखाई दिया। वार्ड 10 और 17 में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कांग्रेस का टिकट वितरण पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ。 छह विधायकों की प्रतिष्ठा भी लगी थी दांव पर निकाय चुनावों में अलवर जिले के छह विधायक की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। पार्टियों ने कई क्षेत्रों में विधायक को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह अपने क्षेत्र की रामगढ़, नौगांवा, गोविंदगढ़ और बड़ौदामेव में से केवल नौगांवा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिला सके। कठूमर विधायक रमेश खींची भी कठूमर और खेड़ली में से केवल खेड़ली में पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाने में सफल रहे थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपने प्रभाव वाले मालाखेड़ा और बहादुरपुर, दोनों निकायों में कांग्रेस को बहुमत नहीं दिला सके। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा के क्षेत्र में भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस को सिर्फ 4 और राजगढ़ में 3 सीटें मिलीं। थानागाजी विधायक कांति मीणा के क्षेत्र में भाजपा 11 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिलीं। अलवर नगर निगम में भी भाजपा स्पष्ट बहुमत से पांच सीट दूर रह गई। ऐसे में वन राज्यमंत्री और अलवर विधायक संजय शर्मा के सामने भी बोर्ड गठन की चुनौती बनी हुई है。 कुल मिलाकर निकाय चुनाव के नतीजों ने अलवर की राजनीति में एक अहम संकेत दिया है—मतदाताओं ने कई जगह भाजपा और कांग्रेस के बजाय स्थानीय मुद्दों, प्रत्याशी और बागियों को तरजीह दी। यही वजह है कि जिले के अधिकांश निकायों में बोर्ड गठन का रास्ता निर्दलीयों के समर्थन से होकर गुजरने वाला है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top