175015
Mandi - कश्मीर में व्यापार मंडल का पाकिस्तान मुर्दाबाद प्रदर्शन
Chattar, Himachal Pradesh:पिछले कल कश्मीर घाटी में हुए कृत्य को लेकर जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल आज सड़कों पर उतर आया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ शहर में रोष प्रदर्शन किया। वहीं मारे गये लोगों के शोक व्यक्त भी किया। व्यापार मंडल ने इस कृत्य को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को स्थानीय एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा। रोटरी चौक से लेकर एसडीएम कार्यलय तक रोष प्रदर्शन निकाला गया। जिसमें सैंकड़ो व्यापारियों ने भाग लिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bandipora में IDPS की चार छात्राओं ने राज्य स्तर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन पाया
Four Students of IDPS Bandipora Shine in 16th District Badminton Championship got selected for junior state level championship Anchor:-Four girls students of international Delhi Public school Bandipora brought laurels to their institution by putting up an impressive performance in the 16th District Badminton Championship, organised by the District Badminton Association, Bandipora. The talented young shuttlers — Toaliah Bashir, Aksa Irshad, Sakshi Kumari and Aafiya Khan — showcased remarkable skill, determination and sportsmanship during the championship. Their outstanding performances earned them selection for the State-Level Badminton Championship, marking a proud achievement for the students, their parents, coaches and to their School The school management congratulated the four players on their achievement and wished them success at the state-level championship. The achievement is being hailed as a testament to the students’ hard work and the institution’s continued efforts to promote sports and nurture young talent. Byte 1:-Aksa Irshad Selected Student Byte 2:- Toaliah Bashir Selected Student0
0
Report
अयोध्या में अज्ञात युवती का शव: गला जख्मी, बैग मिला, हत्या संदेह
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। अज्ञात युवती का शव बरामद,युवती के गले पर चोट के निशान, युवती के पास से बैग भी बरामद,अयोध्या कोतवाली के दशरथ पथ के किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवती का शव,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी।0
0
Report
उत्तरकाशी में स्लग-पैर फिसलने से चालक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, SDRF ने बचाया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया. उत्तरकाशी: जानकीचट्टी-राणा चट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच एक वाहन चालक 50 मीटर गहरी खाई गिर गया—सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पाया गया कि चालक का पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा. SDRF टीम ने रेस्क्यू कर घायल तक पहुँच कर खाई से बाहर निकाला. घायल की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में है. रेस्क्यू के बाद घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
DUSU चुनाव में ABVP-NSUI के आरोप-प्रत्यारोप और हिंसक घटनाओं के संकेत
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तनाव और कथित हमले तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार यीशु मौर्य ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उन्हें ‘बिहारी’ और ‘पूर्वांचली’ कहकर निशाना बनाया गया, उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और उनके एक साथी के साथ मारपीट की गई। यीशु मौर्य का आरोप है कि बीती रात उन पर हमला किया गया और उनकी कारों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने इस घटना के पीछे NSUI कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। यीशु मौर्य ने NSUI पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संगठन चुनाव में हार की स्थिति देखकर बौखला गया है और ABVP उम्मीदवारों को निशाना बनाने की कथित योजना बनाई जा रही है। मौर्य ने खुद को पूर्वांचल से आने वाला छात्र नेता बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्वांचली होने की सजा दी जा रही है। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि जब ‘यह बिहारी’ जीतेगा, तो हर बात का जवाब अपनी कलम से देगा। DUSU चुनाव प्रचार के बीच सामने आए इन आरोपों ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में तनाव और बढ़ा दिया है। अब सवाल यही है—क्या चुनावी मुकाबला प्रचार और मुद्दों तक रहेगा या आरोपों और टकराव का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा?0
0
Report
अंबाला में नमो रन: सुरक्षा के बीच 4.5 किमी मैराथन आज
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में कल 17 सितंबर को नमो रन का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मशहूर कलाकार अमित सैनी और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों संग मौके का जायजा लिया, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 4.5 किलोमीटर के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी। इस रूट पर कम से कम 15 विशेष नाके लगाए गए हैं। यह विशेष रूट कल सुबह 5:00 बजे से मैराथन के लिए रिजर्व रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर कोई भी गाड़ी पार्क न करें, अन्यथा वाहन को क्रेन से उठा लिया जाएगा। उन्होंने बताया मैराथन का रूट पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू होकर शौर्य चौक, डीएवी स्कूल और सेशन हाउस से होते हुए वापस इसी बिंदु पर समाप्त होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर है। DSP कुलदीप सिंह ने कहा आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट और गालियों के रास्ते खुले रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा।0
0
Report
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: निर्दलीय समर्थकों पर सबकी नजर, भाजपा–कांग्रेस की तकरार तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर:- रायसिंहनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन है। चुनाव परिणाम में भाजपा को 13, कांग्रेस को 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 सीटें मिली हैं। अध्यक्ष पद पर बहुमत साबित करने के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर अब निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हुई है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल इस बार वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और कड़े मुकाबले में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे प्रत्याशी को मात देकर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा की ओर से मनीष कौशल के साथ वार्ड नंबर 31 से निर्वाचित डॉ. मयंक सिंगल का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है। मनीष कौशल को क्षेत्र में पौधारोपण अभियान को लेकर चलाए गए अभियानों के चलते ‘ग्रीन मैन’ के नाम से भी जाना जाता रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान पौधारोपण को लेकर चलाई गई मुहिम चर्चा में रही थी। नगर पालिका में किसी भी राजनीतिक दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को 18 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। कांग्रेस की नजर निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर है, वहीं BJP भी अपने पक्ष में संख्या जुटाने के प्रयास में है। नामांकन का आज अंतिम दिन होने के चलते अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आज तस्वीर काफी हद तक साफ होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
सीवान के काली मंदिर से 12 लाख के आभूषण चोरी, आक्रोश में ग्रामवासी
Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने काली मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से मां के करीब 12 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मां के सोने का हार, नथिया, मंगटीका, मंगलसूत्र और पायल समेत कई आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव स्थित काली मंदिर की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से मां के सोने का हार, नथिया, मंगटीका, मंगलसूत्र और पायल समेत कई आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। मंदीर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद गोरेयाकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर और आसपास के इलाके में जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरों ने मंदिर में किस तरह प्रवेश किया और वारदात को कैसे अंजाम दिया।0
0
Report
मगरमच्छ ने मछुआरे पर हमला किया, लखीमपुर खीरी में दहशत फैल गई
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र के बंसी नगर क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेरा गोले वाली पुलिया के पास मछली पकड़ रहे 50 वर्षीय मछुआरे अली हुसैन पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय युवाओं ने पानी में उतरकर शव को मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकाला, लेकिन तब तक मछुआरे की मौत हो चुकी थी। आपको बता दें पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महीगिरान निवासी अमीर हुसैन के लगभग 55 वर्षीय पुत्र अली हुसैन बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बंसी नगर स्थित पुलिया पर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उनका जाल पानी में फंस गया। जाल छुड़ाने के लिए अली हुसैन जैसे ही पानी में उतरे, वहां छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और गहरे पानी में घसीट लिया। साथ मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों ने भारी जोखिम उठाकर पानी में उतरकर मछुआरे को बचाने और शव को छुड़ाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले के युवाओं ने मगरमच्छ से शव को छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
टिहरी के घनसाली में नाले के उफान से बालक की मौत, गांव में मातम
New Tehri, Uttarakhand:Tehri Name -Saurabh singh Slug- भारी बारिश के बाद अचानक आया नाला उफान पर बरसाती नाले की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत,घर में पसरा मातम । Anchor - टिहरी जिले के अधिकांश हिस्से में कल हुई भारी बारिश के चलते जिले के घनसाली के ऊपरी हिस्से ग्यारह गांव हिंदाव के दोणि गांव में अचानक बरसाती नाले के उफान पर आने से सात वर्षीय बालक नाले की चपेट में आ गया बच्चे के चपेट में आने के बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन घनसाली को दी गई सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सहित थाना घनसाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद टीम को सफलता नहीं हाथ लगी पुनः आप सुबह टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया जिसके बाद गांव से एक किमी की दूरी पर बच्चे का शव बरामद किया गया घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर STF ने अवैध असलहा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 150 पिस्टल बरामद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:SLUG: “यूपी STF को गोरखपुर में मिली बड़ी सफलता,असलहा सिंडिकेट का भंडाफोड़! 150 पिस्टल की सप्लाई,लॉरेंस-बराड़ गैंग से कनेक्शन का दावा” ANCHOR: पूर्वांचल में 150 पिस्टल का खेल... इंस्टाग्राम पर हथियारों का कारोबार... और जांच में लॉरेंस बिश्नोई से लेकर गोल्डी बराड़ गैंग तक कनेक्शन का दावा! गोरखपुर में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी के जिस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, उसकी परतें खुलने के साथ ही कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की टीम और गोरखपुर पुलिस की एंटी थेफ्ट सेल ने संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार.32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन,एक .32 बोर रिवॉल्वर,पांच कारतूस, बाइक,स्कूटी,दो एंड्रॉयड मोबाइल और 1250 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। लेकिन इस गैंग से जुड़ी असली सनसनी बरामद हथियारों से कहीं बड़ी है। एसटीएफ के मुताबिक,इस नेटवर्क ने इंस्टाग्राम के जरिए पूर्वांचल में करीब 150 अवैध पिस्टल की बिक्री की। मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप... हरियाणा की कड़ी... पूर्वांचल में खरीदारों का नेटवर्क... और बड़े आपराधिक गैंगों से कथित कनेक्शन। आखिर कैसे चल रहा था यह पूरा खेल? देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये पूरी रिपोर्ट। गोरखपुर में मंगलवार की रात करीब दस बजकर 22 मिनट के समय एसटीएफ और पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर बड़ा एक्शन लिया है। कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज से मोहद्दीपुर जाने वाली सड़क...पर विंध्यवासिनी पार्क के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव,अभिषेक गौड़ उर्फ भेली,अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, इनके पास से चार .32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस मिले हैं।इसके अलावा बाइक,स्कूटी,दो एंड्रॉयड मोबाइल और 1250 रुपये नकद भी बरामद किए गए। VO-:MP से हरियाणा और फिर पूर्वांचल: एसटीएफ की जांच में हथियारों की कथित सप्लाई लाइन सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा और हरियाणा के सोनीपत से अवैध असलहे मंगाता था। इसके बाद गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और संतकबीरनगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में इनकी सप्लाई की जाती थी। यानि दूसरे राज्यों से हथियारों की खरीद... और स्थानीय नेटवर्क के जरिए पूर्वांचल में बिक्री। पूँछताछ में एसटीएफ को कथित कारोबार का तरीका भी पता चला। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश यादव मध्य प्रदेश के सेंधवा से बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना के जरिए पिस्टल खरीदता था। बोर और क्वालिटी के हिसाब से एक पिस्टल की कीमत 15 से 40 हजार रुपये तक बताई गई है। इसके बाद गोरखपुर और आसपास के जिलों में इन्हें ग्राहकों को बेचा जाता था। एसटीएफ के अनुसार, एक पिस्टल पर करीब 15 से 20 हजार रुपये का मुनाफा कमाया जाता था। VO-:इंस्टाग्राम पर हथियारों का नेटवर्क: इस मामले में सबसे चौंकाने वाली कड़ी सोशल मीडिया से जुड़ी है। एसटीएफ की जांच के मुताबिक, गिरोह ने इंस्टाग्राम के जरिए करीब 150 अवैध पिस्टल की बिक्री की। स्थानीय स्तर पर लोगों को नेटवर्क से जोड़कर हथियारों की सप्लाई कराई जाती थी। अब एसटीएफ और एंटी थेफ्ट सेल नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और कथित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। 150 पिस्टल का आंकड़ा सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। एसटीएफ के मुताबिक, इस सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों में श्रेयांश यादव, अंकित अग्रवाल, शशांक पांडेय, बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना और सुमित कुमार दिलावर के नाम सामने आए हैं। सुमित कुमार दिलावर हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया गया है। जांच के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सेंधवा और सोनीपत से हथियार खरीदकर पूर्वांचल में सप्लाई का नेटवर्क तैयार किया गया था। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। VO-:लॉरेंस-बराड़ गैंग से कथित कनेक्शन: अब इस केस की सबसे गंभीर कड़ी सामने आती है। बड़े आपराधिक गैंगों से कनेक्शन का दावा। एसटीएफ का दावा है कि श्रेयांश यादव के साथी शशांक पांडेय के संबंध लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई गैंग से बताए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने के मामले में शशांक पांडेय पंजाब में जेल जा चुका है। वहीं श्रेयांश यादव के संबंध गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से बताए गए हैं। इन कनेक्शनों की विस्तृत जांच एसटीएफ कर रही है। जांच अब सिर्फ हथियारों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है। एसटीएफ के अनुसार, चिलुआताल क्षेत्र के चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया असलहा भी इसी गिरोह द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा कैंपियरगंज क्षेत्र में बरामद एक पिस्टल और संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाने में बरामद दो पिस्टल की सप्लाई भी इसी नेटवर्क से होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क से सप्लाई किए गए अन्य हथियारों का इस्तेमाल किन- किन आपराधिक घटनाओं में हुआ। VO-:आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मुकदमों की जानकारी भी सामने आई है। श्रेयांश यादव के खिलाफ कैंट और गुलरिहा थाने में दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अजीत यादव के खिलाफ देवरिया के कोतवाली थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का आयुध अधिनियम का मुकदमा भी शामिल है। अभिषेक गौड़ के खिलाफ गोरखनाथ थाने में मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं अभिषेक प्रजापति के खिलाफ तिवारीपुर थाने में आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। VO-: श्रेयांश का पुराना असलहा रिकॉर्ड: एसटीएफ की पूछताछ में श्रेयांश यादव का पुराना असलहा कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के वरला थाना क्षेत्र में पिस्टल के धंधे के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा मुंबई में एंटी एक्सटॉर्शन सेल की कार्रवाई में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई के डीएन नगर थाने में दर्ज मामले में श्रेयांश के साथ अन्य लोग भी पकड़े गए थे। उस मामले में 7 पिस्टल बरामद होने की बात सामने आई है। VO: 150 पिस्टल का नेटवर्क: गोरखपुर में पकड़े गए इस असलहा सिंडिकेट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। एसटीएफ के मुताबिक, करीब 150 अवैध पिस्टल पूर्वांचल में सप्लाई की गईं। दूसरे राज्यों से हथियारों की खरीद... सोशल मीडिया के जरिए कथित नेटवर्किंग... पूर्वांचल में स्थानीय खरीदारों तक सप्लाई... और जांच में बड़े आपराधिक गैंगों से बताए जा रहे कनेक्शन इन सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। गोरखपुर में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ की जांच का दायरा बढ़ गया है। 150 पिस्टल की कथित सप्लाई, सोशल मीडिया नेटवर्क, दूसरे राज्यों से हथियारों की खेप और बड़े आपराधिक गिरोहों से बताए जा रहे कनेक्शन इन सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित खरीदारों की जानकारी जुटा रही हैं।0
0
Report
यूपी पहुंचे भाजपाध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं की भारी बैठकें
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh / Bharatiya Janata Party) On Bharatiya Janata Party National President Nitin Nabin's Uttar Pradesh Visit अध्यक्ष जी का आगमन है श्री नितिन निविन जी का। हम सब कार्यकर्ता उनका स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक है और सत्ताईस में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी आएगी। Prime Minister Narendra Modi's Birthday पूरा देश इस समय सेवा संकल्प अभियान के साथ जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस हम सब सेवा के रूप में मना रहे हैं और पूरे देश में पूरे प्रदेश में एक एक कार्यकर्ता जन जन की सेवा के लिए जुटेगा। Akhilesh Yadav's Remarks On Ucc / समाजवादी पार्टी के मुखिया हमेशा इस प्रकार की अनरगल बयानबाजी करते रहते हैं। उनके पास कोई एजेंडा नहीं, कोई नीति नहीं है। लोगों को बरगलाना, झुठलाना, इनके प्रकार ने सत्ता हासिल करना, इसके सिवाय उनका कोई काम नहीं है। समाजवादी पार्टी के लोगअब स्वीकार नहीं करेंगे और उनको कभी माफ़ नहीं करेंगे। गुंडई, अराजकता, दंगा प्रदेश की समाजवादी पार्टी के रिज़म में जो हालात थे, आज भी लोग भूले नहीं हैं। Akhilesh Yadav's Remarks On Changing Youth Sentiment कोई मतलब नहीं है कुछ करें समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साफ हो चुकी है।0
0
Report
एचईसी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन पहुंचा, विरोध के बीच धक्का-मुक्की
Ranchi, Jharkhand:एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन दर्जनों जेसीबी की गाड़ियां और सैकड़ों पुलिस बल के साथ पहुंची टीम अतिक्रमण हटाए जाने के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे प्रशासन और लोगों के बीच हुई धक्का मुक्की तनावपूर्ण हुआ माहौल,लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं अधिकारी0
0
Report
Advertisement
सीवान के शिवशंकर मंदिर से चोरी हुई चार मूर्तियाँ बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की
Siwan, Bihar:सीवान के प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से चोरी हुई भगवान की चार मूर्तियां बरामद हो गई हैं। मूर्तियां मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिली हैं। चोरों ने बीती रात मंदिर से राधा कृष्ण, सरस्वती जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति की चोरी कर ली थी। मामला गुठनी थाना क्षेत्र के खड़खरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि खड़खरिया गांव स्थित प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से बीती रात भगवान की चार मूर्तियां चोरी हो गई थीं। चोरी हुई मूर्तियों में राधा-कृष्ण, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की मूर्तियां शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मूर्तियों को बरामद किया। इसके बाद सभी मूर्तियों को झाड़ियों से निकालकर मंदिर परिसर में लाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मूर्ति चोरी की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।0
0
Report
बाड़मेर नगर परिषद सभापति नामांकन के दौरान सुरक्षा कड़ी, प्रवेश-निकास नियंत्रित
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसडीएम कार्यालय के आसपास पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। नामांकन दाखिल करने पहुंचने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर है। सभापति पद के नामांकन को देखते हुए एसडीएम कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रवेश और निकास व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़ को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। नगर परिषद चुनाव परिणाम के बाद अब सभापति पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसडीएम कार्यालय के आसपास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। नगर परिषद में बहुमत के बाद अब सभापति पद के लिए होने वाली राजनीतिक कवायद पर सभी की निगाहें टिकी हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।0
0
Report
कुलगाम फल मार्केट में मेगडम बिछाने से आढ़तियों की समस्याओं का हल
Kulgam, کولگام ۔ اینکر۔۔۔ چند روز پہلے فروٹ ایسوسی ایشن کولگام نے ایک شکایت کی تھی کہ فروٹ منڈی کولگام میں میگڈم کے نام پر مزاق کیا جارہا تھا۔ ضلع انتظامیہ کولگام حرکت میں آئی اور تین روز کے بعد ہی کولگام فروٹ منڈی میں میگڈم بچھایا گیا جس پر فروٹ ایسوسی ایشن کولگام نے ضلع انتظامیہ کولگام اور بلخصوص ڈی سی کولگام کا شکریہ ادا کیا کیونکہ پہلے فروٹ منڈی میں کام کرنے والے آرتیوں کو مال بھرنے میں کافی دشواریوں کا سامنا کرنا پڑتا تھا لیکن میگڈم بچھانے سے اب تمام مشکلات سے چھٹکارا ملے گا۔ بائٹ۔۔۔۔ جی ایم بانڈے صدر فروٹ ایسوسی ایشن کولگام۔۔۔۔0
0
Report
Advertisement
