175032
Mandi - बैसाखी मेले का रंगारंग समापन, जीवन ठाकुर ने सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर
Chauntra, Himachal Pradesh:स्तैन में आयोजित पारंपरिक बैसाखी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिरकत की। समापन समारोह में मुख्याअतिथि जीवन ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और स्थानीय निवासियों को बधाई दी। उन्होंने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने पर जोर दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में प्रेमी युगल भागे, युवती की मां ने युवक के पिता को पिटाई दी—वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- प्रेमी युगल के भागने पर युवती की मां ने युवक के पिता को पीटा, महिला ने युवक के पिता की थप्पड़,लात और चप्पल से की पिटाई, बेटी के प्रेमी के पक्ष में बयान देने पर युवक के पिता पर उतारा गुस्सा, किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, बिंवार थाना से चंद कदम दूर का मामला।0
0
Report
गांधी जयंती पर यूपी सरकार दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और टोल फ्री लाभ देगी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। गांधी जयंती पर योगी सरकार का दिव्यांग जनों को तोहफा। योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने गांधी जयंती पर 35 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 80 फीसदी दिव्यांगो को 6 साल के लिए टोल फ्री .. 60 फीसदी दिव्यांगो को 3 साल के लिए टोल फ्री किए जाने की घोषणा की सराहना की। चन्दौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा विकास खंड में आयोजित किया गया था दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम।0
0
Report
राज्यपाल की भर्ती रोक ने कामधेनु विश्वविद्यालय में राजनीतिक बहस तेज कर दी
Muju, Jeonbuk State:एंकर —कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के राज्यपाल के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है।। मंत्री रामविचार नेताम ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में भर्ती और निर्माण कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। विधानसभा में भी इस मामले को लेकर सवाल उठ चुके हैं। वीओ — मंत्री रामविचार नेताम के मुताबिक, विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया गया था। इसके बाद मामला कार्यपरिषद और कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल तक पहुंचा। शिकायतों और पूरे मामले को देखते हुए राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया है। मंत्री नेताम ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और “दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए और इसलिए हुआ है स्वागत योग्य है । अब राज्यपाल के आदेश के बाद कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी है और सामने आई शिकायतों को लेकर आगे की जांच एवं कार्रवाई पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
इंश्योरेंस लालच में पति ने पत्नी कविता चौधरी की हत्या कराई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ इंश्योरेंस के पैसों की लालच में पति ने पत्नी की कराई हत्या 4 सितंबर को एक्सीडेंट करवा कर करवाई पत्नी की हत्या पाटन थाना के नूनसर चौकी इलाके का मामला आरोपी प्रयास पांडे ने अपनी पत्नी कविता चौधरी की करवाई हत्या पुलिस जांच में हुआ खुलासा तीन आरोपियों को पति ने दी थी सुपारी आरोपी पति और उसका एक साथी घटनाक्रम के बाद फरार इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी पत्नी पत्नी कविता चौधरी की उसी के पति प्रयास पांडे ने करवाई हत्या गर्भवती थी पत्नी कविता चौधरी लोडिंग वाहन से स्कूटी में टक्कर मरवा कर दिया घटना को अंजाम आरोपी पति और उसका साथी फरार मुख्य आरोपी विक्रम अहिरवार और उसके दो साथी गिरफ्तार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है सर गर्मी सेतलाश0
0
Report
डोल मेला: अखाड़ों की कुश्ती निरस्त, सनातन अखाड़ा समिति ने विरोध जताया
Baran, Rajasthan:डोल मेला में अखाड़ों की कुश्ती प्रतियोगिता निरस्त, सनातन अखाड़ा समिति ने जताया विरोध बारां, डोल मेलों में होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता को निरस्त करने से नाराज सनातन अखाड़ा समिति ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद के नवगठित बोर्ड के खिलाफ विरोध जताया। समिति के प्रवक्ता योगेश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद बोर्ड ने द्वेषताप्रर्वक अखाड़ों के साथ कुठाराघात करते हुए कार्यक्रम निरस्त किया है। अध्यक्ष चंदनसिंह महाराजा ने कहा कि अखाड़ों को राजनीतिक द्वेष और षड्यंत्रपूर्वक अपमानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की पहली बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश पर कुश्ती आयोजन का नेतृत्व सनातन अखाड़ा समिति को सौंपा गया था। समिति की नगर परिषद अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा भी चल रही थी, लेकिन बोर्ड ने बिना सूचना और बिना बैठक बुलाए प्राचीन कला का यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया, जो नियम विरुद्ध है। समिति ने मेलाध्यक्ष, नगरपरिषद के उपसभापति और सभापति प्रतिनिधि से भी बात की, लेकिन गोलमोल जवाब मिला। महामंत्री भुवनेश सोनी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को कुश्ती के अलावा अन्य कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम बदलकर सुंदरकांड पाठ रख दिया। समिति ने सुंदरकांड की पहल का स्वागत किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि आगे कोई फूहड़ कार्यक्रम हुआ तो पहलवान मंच पर विरोध करेंगे।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया; हनुमानीगढ़ में पंचायत विकास की जानकारी साझा
Hanumangarh, Rajasthan:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, हनुमानगढ़ के जनप्रतिनिधि ने बताए ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य हनुमानगढ़ में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘पंचायती राज का जनप्रतिनिधि संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से संबद्ध रहे। हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू-अभिलेखागार भवन में आयोजित हुआ। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरपंचों एवं प्रशासकों से रू-ब-र होकर उनके क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत डबली बास कुतुब के जगतार सिंह बराड़ ने पंचायत में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कृषि एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। बराड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल पांच स्कूल हैं, जिनमें से दो विद्यालयों को राज्य सरकार के इस कार्यकाल में क्रमोन्नत किया गया है। विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में 12 कमरों का निर्माण एवं पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत क्षेत्र में दाह संस्कार के लिए भट्टी तैयार करवाने की भी जानकारी दी。0
0
Report
Advertisement
अरनोद में मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर की सेवा यात्रा का स्वागत
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर की सेवा यात्रा का स्वागत वाराणसी से वडनगर तक निकल रही सेवा यात्रा और कलश यात्रा के अरनोद पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष राहुल मीणा, उपाध्यक्ष ईश्वर चौधरी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी और नगर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इसके बाद यात्रा गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां परिसर में जनसभा आयोजित की गई। मंदिर में यात्रा के साथ आए कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सेवा यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
बीकानेर मोहल्ले में पार्किंग विवाद ने युवक को घायल किया; कार्रवाई की मांग तेज़
Bikaner, Rajasthan:युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप पार्किंग की बात को लेकर युवक से मारपीट का आरोप। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले में नशेड़ियों के जमावड़े से परेशान होने का दावा। मारपीट में घायल का इलाज जारी, पीड़ित पक्ष ने मांगा न्याय।0
0
Report
आत्मसमर्पण के बाद शिक्षा की मिसाल: 35 साल की गीता ने 10वीं पास की
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी करने वाले पूर्व माओवादियों ने अब बंदूक छोड़कर कलम उठा लिया है, संभाग में आत्मसमर्पण कर चुके 8 पूर्व माओवादियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर ली, विपरीत परिस्थितियों में माओवादी संगठन से जुड़ने वाले आत्म समर्पित माओवादियों की यह नई राह एक समाज को साकारात्मक संदेश दे रहे है, कम उम्र में ही हिंसा का रास्ता अपनाने वाले इन पूर्व माओवादियों को स्थानीय पुलिस के द्वारा ओपन परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया था, आत्मसमर्पण के बाद जब उन्हें दोबारा पढ़ने का मौका मिला, तो उन्होंने उम्र और बीते हुए समय की परवाह किए बिना किताब उठाई और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली गीता नरोटे ने छठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 2004 में वह नक्सली संगठन से जुड़ीं और करीब दो दशक तक संगठन में रहीं। संगठन में रहते हुए घायल नक्सलियों के इलाज का काम करने के कारण उन्हें डॉक्टर गीता के नाम से भी जाना गया। 25 अक्टूबर 2025 को आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और 35 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर ली। गीता को कुल 347 अंक मिले हैं। अब उनका सपना आगे पढ़ाई कर समाज की सेवा करने का है。0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज के स्कूल में नाइट गार्ड द्वारा दुष्कर्म, गर्भवती छात्रा मामला
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा पर उसी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा व स्कूल के निदेशक जाफर शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपित नाइट गार्ड ने छात्रा के साथ सात-आठ बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण डर से बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए तब पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बाद भी स्कूल के निदेशक जाफर शेख ने मामले को दबाने का प्रयास किया और उन्हें न्याय दिलाने के बजाय चुप रहने को कहा। ऐसा न करने पर जान से हाथ धो लेने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने रांगा थाना में शिकायत की। 29 सितंबर को शिकायत दर्ज होते ही रांगा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के निदेशक जाफर शेख व नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि स्कूल आवासीय है तथा छात्रा उसी स्कूल के हास्टल में रहती थी.0
0
Report
NSUI ने रांची में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया
Ranchi, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज रांची में NSUI ने प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने एलबर्ट एक्का चौक पर मशाल जुलूस निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, रांची के एलबर्ट एक्का चौक पर NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर पहुंचे और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटरों के नाम हटाने को लेकर निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया है। हमारा आरोप है कि करोड़ों मतदाताओं के वोट को गलत तरीके से प्रभावित करने और वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम किया जा रहा है। हम निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट की जाए और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। संगठन ने कहा कि मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। हमारा नारा है—‘वोट चोर, गद्दी छोड़।’ राहुल गांधी लगातार वोट के अधिकार और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की हमारी मांग पर कार्रवाई नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बाइट: विनय उरांव, अध्यक्ष, झारखंड NSUI बाइट: सतीश केशरी, जिला अध्यक्ष, NSUI0
0
Report
गुजरात में यूसीसी मंजूर: बहुविवाह पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, "विश्व हिंदू परिषद गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को राष्ट्रपति द्वारा दी गई मंजूरी का पूर्ण स्वागत करती है। यह स्वागत योग्य कदम है। अब गुजरात में यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। बहुविवाह प्रथा समाप्त होगी, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी और एक ही राज्य में दो समुदायों के बीच रहने वाले लोगों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते। हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि अगर कोई चार विवाह करना चाहता है, तो वह शरिया कानून का पालन करेगा, और अपराध करते पकड़े जाने पर आईपीसी और सीआरपीसी के तहत सजा चाहता है, ऐसे दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे..."0
0
Report
Advertisement
मुंबई में CJP आंदोलन से उमर खालिद-शरज zil इमाम की रिहाई की मांग, RSS-BJP पर आरोप
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में CJP आंदोलन से उमर खालिद और शरजील इमाम के रिहाई की मांग शिवाजी पार्क में लहराया गया फ्री शरजील इमाम और उमर खालिद के पोस्टर शरजील इमाम और उमर खालिद को गलत तरीके से फंसाने का आरोप रिहाई की मांग करने वाली मुंबई की लड़की ने RSS और BJP पर लगाया गंभीर आरोप कहा आरएसएस और बीजेपी वाले कहते है मुस्लिमों को मार डालो लेकिन ऐसा किसने कहा इसका कोई जवाब नहीं था0
0
Report
गांधी जयंती पर तकनीक और नैतिकता का संगम: कश्मीर के युवाओं से बापू की सीख
Chaka, आधुनिक तकनीक और गांधीजी के सिद्धांत अगर साथ चलते हैं, तो देश में चमत्कार होंगे: युवाओं को सलाह मॉडर्न बानो मगर मानवता से मत रिश्ता थोड़ी। श्रीनगर की मशहूर डल झील के किनारे, सदियों के इतिहास की गवाह बनी पहाड़ियों की शांत छाया में, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी गई। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर के युवाओं को संबोधित किया और उन्हें तकनीक की बेमिसाल ताकत वाले इस दौर में बापू की सीखों की सदाबहार अहमियत की याद दिलाई। LG मनोज सिन्हा ने कहा, "जब मैं प्राइमरी स्कूल में पढ़ता था, तो मुझे उन दिनों की एक सीधी-सी बात आज भी याद है। अगर आप किसी गांव या छोटे शहर में जाकर पूछते कि 'गुरुजी का घर कहां है?', तो लगभग कोई भी रास्ता बता देता था। शिक्षक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और चरित्र गढ़ने वाले का घर हर किसी को पता होता था। आज समय बदल गया है। आज लगभग हर कोई आपको बता सकता है कि व्यापारी का घर कहां है, जहां व्यापार फलता-फूलता है और धन गिना जाता है। लेकिन ऐसे लोग कम ही बचे हैं जो गुरुजी का घर बता सकें। यह खामोश बदलाव हमारे समाज की आत्मा के बारे में कुछ गहरी बात बताता है। आदरणीय बापू का मानना था कि किसी देश का चरित्र ही उसका सबसे स्थायी और बुनियादी ढांचा होता है। इमारतें बन और गिर सकती हैं, बाजार में तेजी-मंदी आ सकती है, लेकिन लोगों का नैतिक चरित्र ही आखिरकार देश की किस्मत तय करता है। मुझे संत कबीर दास की दो अमर पंक्तियां याद आती हैं: 'बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजा आपना, मुझसा बुरा न कोय॥' सिन्हा ने आगे कहा, "ये पंक्तियां सिर्फ कविता नहीं हैं; ये हर इंसान के दिल के लिए एक आईना हैं। आज हमारे समाज को इस आत्म-मंथन की बहुत ज़रूरत है। महात्मा गांधी हमेशा इस बात पर ज़ोर देते थे: 'दुनिया में आप जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह बदलाव खुद बनें।' फिर भी हम कितनी बार बाहर देखते हैं और पूछते हैं, 'वह क्या कर रहा है? वे क्या कर रहे हैं?' हम शायद ही कभी यह सवाल खुद से पूछते हैं।" गांधी जयंती के इस पवित्र मौके पर, LG ने देश के लोगों, खासकर युवाओं से कहा, "आइए, एक बार खुद से कुछ मुश्किल सवाल पूछें: क्या मैं सच को आगे बढ़ा रहा हूँ, या लापरवाही से अफ़वाहें फैला रहा हूँ? क्या मैं सच्ची बातचीत कर रहा हूँ, या बस गुस्से और शोर-शराबे के साथ प्रतिक्रिया दे रहा हूँ? क्या मैं अपने देश को एकजुट करने के लिए अपना थोड़ा भी समय और मेहनत लगा रहा हूँ, या जानबूझकर या अनजाने में बंटवारे का ज़रिया बन रहा हूँ?" इन सवालों का ईमानदारी से जवाब देना ही बापू की जीवन-दर्शन को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बापू की सबसे बड़ी सीख सरल लेकिन क्रांतिकारी थी: खुद को जानो। खुद को बदलो। तभी तुम समाज को बदल सकते हो।" उन्होंने कहा। महात्मा गांधी क Kashmir और वहाँ के लोगों का बहुत सम्मान करते थे। ऐसे समय में जब पूरा देश नफ़रत और हिंसा की आग में जल रहा था, गांधी ने कश्मीर का दौरा किया और पाया कि वहाँ भाईचारा अभी भी कायम है। तभी उन्होंने वे अमर शब्द कहे थे: "अगर शांति और प्यार के लिए उम्मीद की कोई किरण है, तो वह मुझे कश्मीर से ही दिखाई देती है।" वे शब्द हल्के-फुल्के अंदाज़ में नहीं कहे गए थे। वे इस धरती के लोगों में उनके गहरे भरोसे को दिखाते थे - ऐसे लोग जिन्होंने शांति, अहिंसा और प्यार के उनके संदेश को अपनाया था और सबसे मुश्किल समय में भी उस लौ को जलाए रखा था। कश्मीरी लोगों ने अपने शांत तरीके से गांधी की सीख को जीकर दिखाया था। उम्मीद की जो किरण बापू ने देखी थी, उसे अब पूरे देश के लिए एक मिसाल बनाना होगा। कश्मीर के युवा छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, "आपके पास ऐसे संसाधन हैं जिनकी हम अपने छात्र जीवन में कल्पना भी नहीं कर सकते थे। आपकी हथेली में एक ऐसा मोबाइल फ़ोन है जो पिछली सदियों की सबसे बड़ी लाइब्रेरी से भी ज़्यादा शक्तिशाली है। आपके हाथों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है - एक ऐसी शक्ति जो जटिल समस्याओं को हल करने, नया ज्ञान पैदा करने और दुनिया को ऐसी रफ़्तार से जोड़ने में सक्षम है जो पहले कभी नहीं देखी गई। आपके पास इंसानियत की सारी जानकारी तक पहुँच है, और आपके पास अपनी आवाज़, अपने विचारों और अपने संदेश को पल भर में पूरी दुनिया तक पहुँचाने की अभूतपूर्व शक्ति है। लेकिन अनुशासन के बिना शक्ति खतरनाक है। नैतिकता के बिना ज्ञान खालीपन है।" बिना मूल्यों वाली टेक्नोलॉजी दोधारी तलवार की तरह होती है, जो दोनों तरफ नुकसान पहुंचा सकती है。 सिन्हा ने कहा, "मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इन असाधारण आधुनिक टेक्नोलॉजी टूल्स, खासकरआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल उसी कठोर अनुशासन और अटूट नैतिकता के साथ करें, जिसका पालन महात्मा गांधी ने अपने जीवन के हर दिन किया था। बापू ने कभी भी साधनों को साध्य से अलग नहीं माना। उनका मानना था कि रास्ता भी पवित्र होना चाहिए। इसी भावना के साथ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सभी आधुनिक टेक्नोलॉজি को सच्चाई, अहिंसा, आत्म-संयम और करुणा से निर्देशित किया जाना चाहिए। तभी मानवता और समाज को वास्तव में लाभ होगा। तब जम्मू-कश्मीर ताकत, सम्मान और समृद्धि के साथ आगे बढ़ेगा। तभी हमारा प्यारा देश शक्ति और गरिमा के साथ आगे बढ़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूँ कि आप पूरी तरह से, बेझिझक और बिना किसी हिचकिचाहट के आधुनिक बनें। विज्ञान को अपनाएँ, टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करें। लेकिन अपनी मानवीय जड़ों से कटकर कभी भी आधुनिक न बनें।" "जो तरक्की दया-भाव को भूल जाती है, वह क्रूरता बन जाती है। जो रफ़्तार नैतिकता को छोड़ देती है, वह तबाही का कारण बनती है। आपकी आधुनिकता इंसानियत की ज़मीन से जुड़ी होनी चाहिए, उन शाश्वत मूल्यों से जुड़ी होनी चाहिए जिनके लिए बापू जिए और मरे—वही मूल्य जिन्होंने कभी गांधीजी को कश्मीर के भाईचारे में उम्मीद की किरण दिखाई थी," सिन्हा ने कहा। जैसे-जैसे हम 2047 की ओर बढ़ रहे हैं—जो हमारे आज़ाद भारत की 100वीं वर्षगांठ होगी—आइए याद रखें कि उस भारत की असली पहचान इस बात से नहीं होगी कि कितनी बड़ी-बड़ी इमारतें और कॉम्प्लेक्स आसमान छू रहे हैं। असली परीक्षा यह होगी कि हमने कितने गरीबों को ऊपर उठाया और अपने बराबर लाया है, कितने लोगों को मौके दिए हैं और कितने दिलों को मरहम लगाया है; और यही बापू की सबसे बड़ी और स्थायी विरासत होगी। गांधीजी को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सिन्हा ने एक संकल्प के साथ अपनी बात खत्म की: "आइए हम सब मिलकर, डल झील के इस ऐतिहासिक किनारे से, एक ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें जहाँ इंसानियत की रफ़्तार आधुनिकता के साथ-साथ समान मज़बूती से आगे बढ़े। जहाँ भारत और ज़्यादा ताकतवर, सुपर-पावरफुल बने, लेकिन हर नागरिक के प्रति संवेदनशील भी रहें।"0
0
Report
रामपुर में ऑटो चालक का शव ऑटो के भीतर हाथ-पैर बंधे, हत्या का शक
Rampur, Uttar Pradesh:ऑटो के अंदर हाथ-पैर बंधे मिले ऑटो चालक के शव से मचा हड़कम्प, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी, खौद चौराहे के मंगल बाजार में ऑटो के अंदर मिला चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव बांधने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या या मौत की वजह जांच में जुटी अजीम नगर पुलिस, रामपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक का शव उसी के ऑटो के अंदर पाया गया, हाथ-पैर बंधे हुए थे, शव मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला hospital भेज दिया गया, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या करके शव को ऑटो में छोड़ दिया गया, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी, पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
