icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175016
Manish KumarManish KumarFollow15 Apr 2025, 07:28 am

Mandi- भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती, दी श्रद्धांजलि

Lad Bharol, Himachal Pradesh:

भाजपा मंडल लडभड़ोल के द्वारा सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लडभड़ोल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल जोगिंदरनगर के उपाध्यक्ष कल्याण ठाकुर और मंडल सचिव करतार सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल लडभड़ोल के अध्यक्ष लविंदर सिंह सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर जोगिंदरनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कल्याण ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से लोकप्रिय, वे एक महान समाजसुधारक थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollowJust now
Mahuwa, Uttar Pradesh:महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित* महराजगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाइन, महराजगंज में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग का दायित्व है कि इन आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, एकता एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए कार्य करे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

जमीन बंटवारे को लेकर बल्लभगढ़ में परिवार के भीतर हिंसक झगड़ा, दो घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों में हुआ भयंकर झगड़ा फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच भयंकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल मामले में झगड़े के सही कारणों, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
0
0
Report

गांधी जयंती के मौके पर बांसवाड़ा में स्वच्छता संदेश के साथ कार्यक्रम

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मूर्ति के समीप बांसवाड़ा शहर में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्काउट-गाइड के बच्चे मौजूद रहे। नगर परिषद सभापति मुकेश रावत भी कार्यक्रम में पहुँचे। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर विशेष संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प दिलाया। गांधी जयंती कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी सहभागिता की। इस दौरान गांधीजी के स्वच्छता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

CUK के नन्नर कैंपस में प्रोफेसर की शीलभंग आरोपों के खिलाफ छात्र प्रदर्शन

Aram Pora, Ganderbal, Students of the Central University of Kashmir (CUK) at the Nunnar campus in Ganderbal staged a protest over allegations of inappropriate conduct and harassment of female students by a faculty member. The protesting students alleged that the professor had made inappropriate and objectionable comments towards female students and used inappropriate language. They demanded strict action against the concerned faculty member and appealed to the university authorities to ensure a safe and conducive academic environment so that students can continue their studies without any hindrance. Meanwhile, CUK Registrar Dr. Nasir Ahmad Mir, while speaking to the media, addressed the allegations against the faculty member. He said that students had reported that the teacher allegedly used abusive and inappropriate language in the classroom. The Registrar said that the concerned teacher will be attached to the main campus if any such issue is found. He added that an inquiry committee is being constituted alongside the existing Internal Complaints Committee to investigate the allegations. He further said that if the allegations are found to be true, strict action will be taken against the faculty member in accordance with the applicable rules and regulations concerning sexual harassment.
0
0
Report

आगर मालवा चूड़ी विवाद: CCTV में कैद मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में चूड़ी खरीदने की बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई मारपीट का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीओ- एक पक्ष की रिपोर्ट में दुकानदार राहुल गुप्ता का आरोप है कि 1 अक्टूबर की रात एक महिला और पुरुष चूड़ी लेने पहुंचे थे। होलसेल दुकान होने की बात कहने के बावजूद चूड़ी लेने की जिद की गई। 300 रुपये कीमत बताने पर 200 रुपये में चूड़ी देने को कहा गया। बात नहीं बनी तो महिला ने चूड़ी और एक बॉक्स फेंककर तोड़ दिया। राहुल का आरोप है कि इसके बाद जाकिर डंडा लेकर दुकान में आया और दुकान के बाहर खड़े उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए भाई रितेश और कर्मचारी जितेंद्र के साथ भी मारपीट तथा जितेंद्र को चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। वीओ- वहीं, दूसरे पक्ष की FIR में कहानी अलग है। फय्यूम के मुताबिक, जाकिर अपनी पत्नी रीना के साथ चूड़ी लेने गया था। रीना को चूड़ी पसंद नहीं आई और उसने चूड़ी दुकान में फेंक दी। आरोप है कि इसी बात पर राहुल गुप्ता ने जाकिर को गालियां दीं और लकड़ी से मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्यूम के साथ कर्मचारी जितेंद्र द्वारा डंडे से मारपीट करने का आरोप है। दोनों ने चोट लगने की बात कही है। वीओ- दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में स्मार्ट मीटर विरोध: बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस का घेराव

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा खबर स्लग - स्मार्ट मीटर कांग्रेस प्रदर्शन。 बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, इंदौरी बिजली कार्यालय का घेराव बिजली विभाग कार्यालय के सामने ग्रामीणों नें स्मार्ट मीटर फेक कर किया प्रदर्शन बढ़े हुए बिजली बिल, अतिरिक्त शुल्क और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों के विरोध में कांग्रेस ने इंदौरी बिजली कार्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों नें घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर बिजली विभाग के कार्यालय के सामने फेककर स्मार्ट मीटर औऱ बिजली बिल के बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि एक ओर सरकार ₹1000 देने का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े बिजली बिलों से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने बिजली बिलों में पारदर्शिता, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के निराकरण और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
0
0
Report

नर्मदा पुल से अधेड़ ने छलांग, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- छोटी कसरावद नर्मदा पुल से अधेड़ व्यक्ति ने लगाई नर्मदा में छलांग एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू कसरावद नर्मदा नदी पुल से फिर एक अधेड़ ने छलांग लगा दी हालाकि नगर पालिका द्वारा रखवाई गई लाइफ सपोर्ट रिंग फैक अधेड व्यक्ति की जान बचा ली गई वही एसडीआरएफ टीम ने नर्मदा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का रेस्क्यू कर डायल 112 के सुरेंद्र डोडवे के सुपुर्द किया जहां से व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया नर्मदा में छलांग लगाने वाला व्यक्ति महेश पिता ओंकार निवासी मनवार बालीपुर का रहने वाला है फिलहाल कारण अज्ञात है
0
0
Report
Advertisement

नशे में कार चलाता युवक पुलिस के सायरन पर स्टंट, वीडियो वायरल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नशे में धुत युवक का कार में पुलिस सायरन बजाकर स्टंट, वीडियो वायरल कानपुर। थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के पास एलएमएल चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में कार में पुलिस सायरन बजाते हुए स्टंट/नाचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और यातायात नियमों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में कार का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण वाहन की नंबर प्लेट की पुष्टि नहीं हो सकी है।
0
0
Report

हरदोई के मंगलापुर में रात में मगरमच्छ घुसा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पकड़ा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रात के अंधेरे में गांव में घुसा मगरमच्छ, फैली दहशत,वन विभाग के पहुंचने में देरी, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा मगरमच्छ हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुंगलापुर गांव में रिहायशी इलाके में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग परेशान नजर आए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इंतजार के बाद ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, काफी देर तक वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर गांव के लोगों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। मगरमच्छ को काबू में लेने के बाद भी लोग लगातार सतर्क रहे और किसी को उसके ज्यादा करीब नहीं जाने दिया। गांव में मगरमच्छ मिलने की खबर से आसपास के इलाकों में भी हलचल मची रही। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे में मौजूद मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ रास्ता भटककर आबादी में पहुंचा होगा। फिलहाल ग्रामीणों को नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों के आसपास सतर्क रहने तथा किसी जंगली जीव के दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।
0
0
Report

महाकाल के प्रसाद अब हर श्रद्धालु को: प्रसादी, फूल और बेलपत्र वितरण

Ujjain, Madhya Pradesh:बाबा महाकाल का प्रसाद अब हर श्रद्धालु तक, मंदिर समिति की नई पहल मंदिर से निकलते समय श्रद्धालुओं को मिलेगी बाबा महाकाल को अर्पित प्रसादी, फूल और बेलपत्र भी होंगे उपलब्ध उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने नई पहल शुरू करने का फैसला लिया है। अब मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित की गई प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी महाकाल मंदिर के उप प्रशासक सेमी यादव ने दी。 मंदिर समिति की ओर से प्रसादी वितरण के लिए मंदिर के प्रमुख स्थानों पर विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। पहले चरण में मंदिर परिसर और निर्गम चैनल के पास काउंटर लगाए जाएंगे, जहां से श्रद्धालु प्रसादी प्राप्त कर सकेंगे。 इस प्रसादी में बाबा महाकाल को अर्पित किए गए फूल और बेलपत्र भी श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। यानी दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने साथ बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद और फूल-बेलपत्र आशीर्वाद के रूप में लेकर जा सकेंगे। मंदिर समिति का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल का प्रसाद आसानी से उपलब्ध कराना और उनके दर्शन अनुभव को और अधिक भावनात्मक एवं यादगार बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है。 बाइट - उप प्रशासक सिम्मी यादव महाकाल मंदिर
0
0
Report
Advertisement

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान, 64 ठिकानों पर छापेमारी

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ 64 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 17 कुंतल लहन और 770 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। वहीं अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वी/ओ- अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिले में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 17 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब भी नष्ट कराई। वहीं अभियान में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट : शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक महराजगंज वी/ओ-फिलहाल महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने किया

RavindraRavindraFollow12m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान हमीरपुर यूपी के हमीरपुर जिला में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में खास समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित समारोह में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का संदेश दिया गया। समारोह में निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नगेन्द्र सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बेहतर जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top