175015
जोगिंद्र नगर पुलिस ने लापता महिला व पुत्री को दिल्ली से सकुशल बरामद किया
Joginder Nagar, Himachal Pradesh:जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र से लापता महिला शिल्पा (29) और उसकी नाबालिग पुत्री साक्षी को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला 1 अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी 12 अप्रैल को दर्ज हुई थी। जांच में पता चला कि वह नई दिल्ली के शक्ति शालिनी सहायता केंद्र में रह रही थी। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने 15 अप्रैल को दोनों को बरामद कर महिला की माता सुमित्रा देवी को सुपुर्द किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EOU raids Narad Kumar Das's two premises in Müngar, seizing several documents
Munger, Bihar:कार्यपालक अभियंता के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, किराये के आवास और जिला योजना कार्यालय में आठ घंटे से अधिक चली कार्रवाई, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त\n\nमुंगेर : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने गुरुवार को मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के दो ठिकानों पर छापेमारी की। एक टीम ने बेलन बाजार के बंगाली टोला स्थित उनके किराये के आवास की तलाशी ली, जबकि दूसरी टीम ने योजना भवन स्थित जिला योजना कार्यालय में सरकारी दस्तावेज और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी फाइलों को खंगाला। जिला योजना कार्यालय में करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। बताया गया कि जांच के बाद कुछ महत्वपूर्ण फाइल और दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। वहीं, कार्यपालक अभियंता के आवास पर आठ घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चला। आवास पर छापेमारी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक आभूषण दुकानदार को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ बुलाया। आभूषण दुकानदार करीब पांच घंटे तक आवास पर मौजूद रहा। इससे आवास में रखे आभूषणों की भी जांच किए जाने की चर्चा रही।\n\nछापेमारी के लिए मुंगेर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी नीलाम्ब कृष्ण ने मीडिया से कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के विरुद्ध बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई में मामला दर्ज किया गया था। इसका कांड संख्या 28/26 है। न्यायालय से वारंट प्राप्त करने के बाद गुरुवार को कार्यपालक अभियंता के आवास और कार्यालय में सर्च अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।0
0
Report
अरौली में बाघ का रेस्क्यू: ग्रामीणों में दहशत के बीच सुरक्षित बचाव
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के ग्राम अरौली में घर की बाड़ी में घुसे बाघ ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी... लेकिन वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बीती रात महिला पर बाघ के हमले के बाद वन विभाग पहले से ही इलाके में निगरानी बढ़ाए हुए था... और सुबह बाघ के घर की बाड़ी में मौजूद होने की सूचना मिलते ही पूरा अमला सक्रिय हो गया। वीओ - सुबह करीब 5 बजे ग्राम अरौली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर की बाड़ी में बाघ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित घेराबंदी में लेते हुए ग्रामीणों को घरों में रहने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई ओर बाघ का रेस्क्यू का ऑपरेशन शुरू किया गया जो सफल रहा । वीओ - ऑपरेशन के दौरान पुलिस, हॉक फोर्स, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग मिला। बेहतर समन्वय और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और बाघ को सुरक्षित काबू में ले लिया गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाईट - अमित के बी - डिप्टी डायरेक्टर - बफर जोन एंकर - दरअसल, यही बाघ बीती रात एक 46 वर्षीय महिला रमली बाई पर हमला कर चुका था...जो गंभीर है और उसका इलाज जबलपुर में चल रहा है ।0
0
Report
अमृतसर में पार्गट सिंह और सचिन पायलट दुर्गियाना मंदिर दौरा; सीबीआई जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Amritsar: Pargat Singh (Congress) & Sachin Pilot, General Secretary Congress on Durgiana Temple Visit, CBI Probe Into Punjab Case And Demand For Early Investigation0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर फैसले पर फूटा जनआक्रोश का संतोष: कोर्ट के बाहर जमकर आतिशबाजी, मां-बेटी को न्याय मिलने पर बंट
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के बहुचर्चित और रूह कंपा देने वाले मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अदालत परिसर और शहर में आम जनता का उत्साह देखते ही बना। जैसे ही विशेष अदालत ने मुख्य साजिशकर्ता कुलदीप साहू, रिंकू उर्फ फूल सिंह और चंद्रकांत चौधरी को फांसी की सजा तथा आर्यन उर्फ गोल्डी को अंतिम सांस तक उम्रकैद का ऐलान किया, वैसे ही बाहर मौजूद लोगों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर न्यायिक फैसले का स्वागत किया। वारदात की बर्बरता से आहत समाज लंबे समय से आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहा था। फैसले के तुरंत बाद वकीलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने 'न्याय की जीत' के नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। लोगों का कहना था कि कानून के इस कड़े रुख से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा और दिवंगत मां-बेटी की आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी।0
0
Report
प्रेमी के लिए बच्चों को प्रताड़ित करने वाली स्कूल प्रधानाचार्या गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:डायन भी एक घर छोड़कर चलती है, लेकिन मेरी मां उससे भी बदतर है..." बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने जब मासूम बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाई, तो सुनने वाले सन्न रह गए। अपने प्रेमी के लिए मासूम बच्चों को बेरहमी से प्रताड़ित करने और गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चेों का आरोप है कि उनकी मां का लंबे समय से असरार अहमद उर्फ गुड्डा नाम के शख्स के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला अपने वेतन का पूरा पैसा प्रेमी के खर्चे पर उड़ाती थी और पिता द्वारा बनाए गए मकान पर कब्जा करने के लिए बच्चों पर अमानवीय जुल्म ढाती थी। बेटे ने अपने शरीर और हाथों पर गर्म इस्त्री से जलाए जाने के गहरे निशान दिखाते हुए पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी मां को किसी भी सूरत में जमानत न मिले, वरना वह उनकी जान ले लेगी। कुछ समय पहले ही पति ने महिला को एक रिसॉर्ट में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद वह परिवार छोड़कर अलग किराए के मकान में रहने लगी थी। बच्चों की शिकायत और मेडिकल साक्ष्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह पाररास स्थित किराए के मकान में दबिश दी और स्कूल जाने की तैयारी कर रही प्रधान पाठिका को धर दबोचा। पुलिस अब मामले के सभी कानूनी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।0
0
Report
किशनगढ़: टैक्स चोरी के गम्भीर आरोपों के बीच कंटेनर ट्रक से इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन विभागीय टीम ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर दिल्ली से गुजरात की ओर जा रहा था। जांच के दौरान वाहन के दस्तावेजों और ई-वे बिल में अनियमितता सामने आने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने कंटेनर को रोककर जब्त कर लिया और उसे विभागीय निगरानी में रखा गया है. फिलहाल अधिकारी कंटेनर में भरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की मात्रा, वास्तविक कीमत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। माल के वास्तविक मूल्य और प्रस्तुत दस्तावेजों के मिलान के बाद ही टैक्स देनदारी और नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से हाईवे पर संदिग्ध दस्तावेजों के सहारे माल परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है.0
0
Report
Advertisement
दौसा के गनीपुर स्कूल में रतनजोत बीज खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गनीपुर राजकीय स्कूल के बच्चों की बिगड़ी तबीयत सिकराय अस्पताल में इलाज जारी, बताया जा रहा रतन जोत के बीजों को मूंगफली समझकर खानें से बिगड़ी तबीयत स्कूल की एक बालिका ले गई थी अपने घर से बीज करीब एक दर्जन बालकों को लाया गया था अस्पताल सब की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में, दौसा जिले के सिकराय के गनीपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया स्कूल स्टाफ ने तत्काल सभी बच्चों को सिकराय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ सभी का उपचार जारी है बताया जा रहा है स्कूल के बच्चों ने मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज खा लिए जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हुई उल्टी और पेट दर्द होने पर सभी को अस्पताल लाया गया बच्चों के पास रतनजोत के बीच कहां से पहुंचे इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है सूत्रों की माने तो सामने आया है एक छात्रा घर से मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज स्कूल लेकर पहुंची थी और उन्हीं बीजों को अन्य बच्चों ने भी खा लिया जिसके चलते तबीयत बिगड़ी फिलहाल चिकित्सकों की माने तो सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है0
0
Report
पुष्कर मेले में पशुओं के ठहराव और चारे को लेकर व्यापारी नाराज
Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में पशुओं को लाने वाले व्यापारियों ने मेले से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी दर्ज करवाई है... जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पशुपालकों ने आरोप लगाया कि पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं दिया जा रहा... वही पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था भी उचित नहीं है ऐसे में किस तरह से वह अपने व्यापार को कर पाएंगे बड़ा सवाल बना हुआ है... कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पशुपालकों ने कहा कि मात्र 50 फीट की जगह में किस तरह से पांच घोड़े को रखा जाए परेशानी का सबब बना हुआ है।0
0
Report
पटना: अगमकुआँ पुलिस ने 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला को गिरफ्तार किया
Patna, Bihar:पटना में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अगमकुआँ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को अगमकुआँ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला झोले में ब्राउन शुगर लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में और अगमकुआँ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से सफेद कागज में लिपटा 1,002 पीस ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 740 ग्राम है। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगमकुआँ थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कैंसर दवाओं पर 30% मार्जिन कैप से मरीजों को भारी बचत
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के हवाले से खबर कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप, मरीजों को बड़ी बचत - महंगी कैंसर दवाओं पर 30% से ज्यादा ट्रेड मार्जिन नहीं, सूत्र - 110 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाएं पहले चरण में दायरे में आएंगी - इनमें 35 पेटेंट वाली दवाएं शामिल - मार्जिन कैपिंग से कुछ दवाओं की MRP में 70% तक कमी संभव - कैंसर मरीजों को सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत का अनुमान - मरीजों का_OUT-ऑफ-पॉकेट खर्च घटेगा, दवाएं होंगी ज्यादा किफायती - डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर स्तर पर 170% से 700% तक मार्जिन की जानकारी - DoP ने NPPA को निर्देश भेजे, अगले 3-4 दिनों में सूची फाइनल होने की उम्मीद - DGH की कमेटी दवाओं को चिह्नित करेगी, सरकार चरणबद्ध तरीके से मार्जिन रैशनलाइजेशन करेगी - 2019 में 42 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं पर मार्जिन कैपिंग से 526 ब्रांड्स पर ₹984 करोड़ सालाना बचत रिपोर्ट हुई थी0
0
Report
यूपी: लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 हजार के रिश्वत मामले में कड़ाई
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक बार फिर एंटीकरप्शन टीम ने एक लेखपाल को एक किसान से उसकी जमीन की 30/2 की कार्यवाही कराने के एवज में 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये लेखपाल के घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । आरोपी लेखपाल विपुल तिवारी ने मौके पर एंटीकरप्शन की टीम के पहुँचने पर घर के अंदर घुसकर रिश्वत के मिले पैसों को गैस पर रखकर भी जला दिये लेकिन एंटीकरप्शन की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी लेखपाल विपुल तिवारी को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही करने के लिये सदर कोतवाली ले गई । पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डम डम व्यास कॉलोनी का है । टौरिया ग्राम का निवासी है पीड़ित किसान मनोज राजपूत से उसके गांव का लेखपाल विपुल तिवारी लगातार जमीन के कार्यों को लेकर उससे रिश्वत की मांग करता रहता था ,इस बार भी उसने 30/2 की कार्यवाही करने को लेकर उसे डराते हुये 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जिस पर पीड़ित किसान ने लेखपाल की शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की गई । जिस शिकायत पर आज किसान के साथ मिलकर टीम ने आरोपी लेखपाल को उसके घर से रिश्वत के 15 हजार लेने पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
गरीब‑किसान के कल्याण योजनाएं ही दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि: डिप्टी सीएम पाठक
Mathura, Uttar Pradesh:दीनदयाल धाम मेले में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: ‘गरीब-किसान के कल्याण की योजनाएं ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि’ मथुरा। पंडित दीनदयाल धाम में आयोजित वार्षिक मेले में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा ही सरकार की सभी नीतियों एवं योजनाओं का मूल आधार है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 के बजट दस्तावेजों के अनुसार राज्य में वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 45 सरकारी और 36 निजी क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर उस जिले तक मेडिकल कॉलेज पहुंचाना है जहां अभी यह सुविधा नहीं है। नकारात्मकता से दूर रहकर अंत्योदय के पथ पर बढ़ने का आह्वान बृजेश पाठक ने कहा कि समाज में कुछ तत्वों द्वारा नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता को पंडित जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के करोड़ों युवा और महिलाएं सीधे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने मेले में आए श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया और संकल्प जताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
यूनियन के अनुसार 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, हिसार कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन तय
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : यूनियन राज्य प्रधान गंगाराम मौण पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन पड़ाव की तैयारी मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर करेंगे आक्रोश प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए 24 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। आपको बता दे कि 18 जुलाई को मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद 28 जुलाई को सिविल सचिवालय में राज्य कमेटी की केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ वार्ता हुई थी। उनका आरोप है कि वार्ता में बनी सहमति के बावजूद जारी बैठक कार्यवृत्त में सहमति के अनुरूप बातें दर्ज नहीं की गईं। इसके विरोध में राज्य कमेटी ने 25 अगस्त को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में टर्म अप्वाइंटी, एचकेआरएन सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पीडब्ल्यूडी बीएंडआरdepartment के मैकेनिकल, बागवानी और प्रयोगशाला विंग को समाप्त करने के फैसले को वापस लेना, मेट व रोड मेट के पदों को तृतीय श्रेणी में शामिल करना तथा 14,237 पदों को घटाकर 6,257 करने और युक्तिकरण का विरोध शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों को पंचायतों को सौंपने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार सरकार के समक्ष आवाज उठाई गई और वार्ता भी हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।गंगाराम मौण ने चेतावनी दी कि 24 अक्टूबर को हजारों कर्मचारी हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया जाएगा। यूनियन की ओर से आंदोलन का नोटिस भी दिया जा चुका है।0
0
Report
टोंक में बीडगनवर ग्राम पंचायत को कचौलिया में जोड़ने पर चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम
Tonk, Rajasthan:टोंक बीड गनवर को कचोलिया से जोड़े जाने का विरोध,ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव बहिष्कार किए जाने का दिया अल्टीमेटम एंकर...टोंकजिले के बीडगनवर के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके पंचायती राज चुनाव में सरपंच चुनाव में मतदान बहिष्कार किए जाने का एक ज्ञापन जिला कलक्टर के नाम सौंपा है。 ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत गनवर में ग्राम बीडगनवर जब से ग्राम पंचायत गनवर बनी तब से ग्राम बीडगनवर के सम्पूर्ण मतदाता ग्राम पंचायत गनवर में जुडे हुये थे यह पंचायत मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर है।उन्होंने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय से ग्यारह किलोमीटर की दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बीडगनवर में लगभग 600 से अधिक मतदाता निवास करते है। हाल ही में पंचायत राज द्वारा ग्राम पंचायतो के परिसीमन में ग्राम बीडगनवर को ग्राम पंचायत गनवर से तोडकर ग्राम पंचायत कचौलिया में जोड दिया गया है जो कि ग्राम बीडगनवर से सात किलोमीटर दूरी पर व उपखण्ड मुख्यालय से बीस किलोमीटर दुर स्थित है। उन्होंने बताया कि गांव के सम्पूर्ण लोगो का पगफेरा हमेशा से ही ग्राम पंचायत गनवर से जुडा रहा है। ग्राम पंचायत गनवर में यह गांव सेटलमेन्ट के समय से ही राजस्व ग्राम में दर्ज है। गांव के अधिकांश लोग खेती बाड़ी का पटवार क्षेत्र गनवर में ही है। गांव के अधिकांश लोग मजदूर पेशा व्यक्ति हैं। कचौलिया की तरफ सात किलोमीटर दूरी होने व बीच में जंगल होने से रात्रि कालीन सफर में भय का वातावरण रहता है। ग्राम बीडगनवर के बच्चे पढ़ाई के लिये राउमावि गनवर में अध्ययनरत रहते है जो पास में है। स्कूल नजदीक होने से बच्चो के परिजन विधालय से सीधे सम्पर्क में रहते है। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम बीडगनवर को ग्राम पंचायत गनवर से हटाकर ग्राम पंचायत कचौलिया में जोडने से सभी ग्रामवासियो में आक्रोश है ।पूर्व में जिला कलक्टर टोंक को इस गांव को कचौलिया ग्राम पंचायत में जोडने का विरोध दर्ज करा चुके है। लेकिन ग्रामवासियो की समस्या का कोई समाधान नहीं होने के कारण अभी ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में सभी आमजन निवासियो ने एक राय होकर सम्पूर्ण पंचायत राज चुनाव के मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है। यदि ग्राम बीडगनवर को कचौलिया पंचायत में रखा जायेगा तो सम्पूर्ण ग्रामवासी आने वाले चुनाव में मतदान बहिष्कार करेंगे。 बाइट- बनवारी लाल बैरवा- एडवोकेट। बाइट- कमलेश चावला- अम्बेडकर मच उपाध्यक्ष, बाइट- रामलाल- ग्रामीण。0
0
Report
ईडब्ल्यूएस आरक्षण सरल बनाने की मांग पर भाटी की यात्रा डीडवाना पहुँची
Didwana, Rajasthan:केंद्र में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा निकाली जा रही सरलीकरण यात्रा आज डीडवाना पहुंची। यात्रा के मिर्धा स्टेडियम पहुंचने पर आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभा में ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी मौजूदा शर्तों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और केंद्र सरकार से नियमों में आवश्यक बदलाव की मांग उठाई गयी। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के आग्रह पर शुरू हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लागू ईडब्ल्यूएस आरक्षण को अधिक व्यावहारिक और सरल बनाना है। यात्रा के आयोजकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में जमीन और भूखंड से जुड़ी शर्तें बड़ी संख्या में पात्र परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इसी वजह से इन अव्यावहारिक शर्तों को हटाने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की मांग को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा कुचामन सिटी से रवाना होकर बुड़सू, तोषीणा, थेबड़ी, आकोदा, मौलासर और दौलतपुरा होते हुए डीडवाना पहुंची। इसके बाद तिरंगा सर्किल, शहीद स्मारक, चूंगी नाका, भगत सिंह सर्किल और नागौरी गेट होते हुए यात्रा मिर्धा पार्क स्टेडियम पहुंची, जहां रोड शो जनसभा में परिवर्तित हुआ। जनसभा में रविंद्र सिंह भाटी ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन और इसकी मांगों को मजबूती से उठाया। बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने इस मुद्दे को लेकर लोगों की सक्रियता को भी सामने रखा। डीडवाना के बाद यात्रा लाडनूं और आगे छापर होते हुए बीदासर पहुंची, जहां रोड शो और जनसभा के साथ आज के चरण का समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से ईडब्ल्यूएस आरक्षण में जमीन और भूखंड संबंधी शर्तों में बदलाव की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
