Back
भivाड़ी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 7 मजदूर मरे, 4 झुलसे
JGJugal Gandhi
Feb 16, 2026 13:51:14
Alwar, Rajasthan
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूरों में से 7 की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए AIIMS दिल्ली रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। धमाके इतना तेज था कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे तक हिल गए। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जब रेस्क्यू टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची, तो दृश्य बेहद भयावह था। कई मजदूरों के शव पूरी तरह जल चुके थे और कुछ के कंकाल तक बिखरे पड़े मिले। रेस्क्यू टीम ने बॉडी पार्ट्स को पॉलीथीन में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हादसे में मारे गए 7 मजदूरों के शवों को टपूकड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों में से तीन की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है। अन्य शवों की पहचान डीएनए जांच के बाद ही संभव हो पाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला मौके पर पहुंचीं और फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले की सभी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों का 7 दिन में सघन निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी, सरकारी अनुमति और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की जाएगी।
पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया है। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र की तलाश जारी है। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री को लीज पर दिया गया था और अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था। मौके से बारूद भी बरामद हुआ है।
हादसे के बाद वन मंत्री संजय शर्मा और तिजारा विधायक बालकनाथ फैक्ट्री स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाद में दोनों नेताओं मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।
वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र गारमेंट जोन है और यहां इस तरह का दूसरा व्यवसाय करना गैरकानूनी है। फैक्ट्री में गेट बंद कर अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है और पूरे भिवाड़ी व खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का सघन निरीक्षण कराया जाएगा।
घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और मोबाइल लैब यूनिट ने फैक्ट्री से सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 16, 2026 17:17:000
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 16, 2026 17:16:420
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:16:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 17:16:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 17:15:560
Report
1
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:03:520
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 17:03:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:01:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 17:01:190
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:00:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 16, 2026 17:00:370
Report
0
Report
0
Report