icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में आपसी विवाद में सरेआम बीच सड़क पर महिला की पिटाई,पिटाई का वीडियो वायरल तो पुलिस तत्काल कार्रवाई में आई फिर मामले की तहकीकात करते हुए कार्रवाई शुरू की. घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गोशाला रोड की है. महिला की सरेआम सड़क पर पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के द्वारा एक महिला को बीच सड़क पर घसीटते पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है. उसी घटना में महिला को सरेआम सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा गया है. इतना ही नहीं बाइक पर बैठे युवक द्वारा महिला और उसके परिवार के लोग को देख लेने की धमकी भी दी जा रही है. हालाँकि यह बताया जा रहा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए हैं. घटना सामने आने के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मिठनपुरा थाना में आवेदन दिया गया है, वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरा मामला को लेकर मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पूर्व के आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के ही दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना हुई है, दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

कोटा: 3 साल से फरार विक्रम मिश्रा गिरफ्तार, धोखाधड़ी केस में बड़ा मोड़

Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस ने 3 वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी विक्रम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ीपूर्वक प्लॉट पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का मामला दर्ज था। पीड़ित की रिपोर्ट पर वर्ष 2023 में कुन्हाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा है। इसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और अन्य संभावित तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report

रींगस नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सामग्री वितरण प्रशिक्षण सम्पन्न

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर मतदान सामग्री वितरण को लेकर चुनाव ड्यूटी टीम को दिया प्रशिक्षण सीकर जिले के रींगस में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बृजेश कुमार ने चुनाव ड्यूटी टीम को 8 सितंबर को मतदान दलों को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों को मतदान सामग्री प्राप्त करने, उसके मिलान, सुरक्षित रखरखाव एवं मतदान दलों तक सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी कार्मिक निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। गौरत है कि रींगस नगर निकाय क्षेत्र के 35 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में कुल 20,985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर निकाय चुनाव में 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराना है। इसके लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री के वितरण से लेकर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं तक की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया。
0
0
Report
Advertisement

ज्ञान संकल्प पोर्टल से 650 करोड़ से अधिक सहयोग; प्रवासी राजस्थानी भागीदारी से शिक्षा सुधार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान फाउंडेशन की नॉलेज सीरीज के 5वें एपिसोड का वर्चुअल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ व राजस्थान में शिक्षा के बदलते परिदृश्य में भामाशाहों एवं प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका और भावी साझेदारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में करीब 170 प्रवासी राजस्थानियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में 65 हजार से अधिक राजकीय विद्यालयों में करीब 75 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सरकार के साथ प्रवासी राजस्थानियों, भामाशाहों और कॉरपोरेट जगत की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कार्यक्रम में बताया गया कि ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ के माध्यम से अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2017 में शुरू किए गए इस पोर्टल के जरिए भामाशाह, एनआरआई और औद्योगिक संस्थान अपनी पसंद के विद्यालय को गोद लेने अथवा वित्तीय सहयोग देने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, रोबोटिक्स लैब, सोलर सिस्टम, पुस्तकालय, साइंस किट और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं के लिए सहयोग का आह्वान किया गया।
0
0
Report

नाखनौल जंगल में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप, 3 आरोपी हिरासत में

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़/अलवर। नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर से सटे नाखनौल गांव के जंगल में सोमवार सुबह खेत में पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना देर रात की बताई जा रही है लेकिन पता सुबह लगा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौगांवा थाना अधिकारी हरदयाल यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक चाकू भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सालय और संबंधित चिकित्सा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। पशु के अवशेषों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकेंगे। गोरक्षक दल से जुड़े यतीन दत्त ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें नाखनौल गांव के जंगल क्षेत्र में कथित गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनो गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के बताई जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों तथा परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। थाना अधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि नाखनौल गांव में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय की टीम और मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल, ऑफर लेटर और जीपीएफ-ईएसआई मांग

Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में आज लैब टेक्नीशियनों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला । सामान्य चिकित्सालय में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कृष्णा लैब के लैब टेक्नीशियानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल की और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की । प्रदर्शन कर रहे लैब टेक्नीशियन बालकृष्ण ने बताया कि वे पिछले करीब छह माह से जिला अस्पताल में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ऑफर लेटर तक नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि पिछले छह माह से उनके वेतन से जीपीएफ और ईएसआई की राशि भी नहीं काटी जा रही है। लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को कई बार अवगत कराया गया लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार संबंधित अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही।बालकृष्ण ने बताया कि मजबूरन आज उन्हें काम बंद कर हड़ताल करनी पड़ी और विरोध प्रदर्शन کرنا पड़ा । उन्होंने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द ऑफर लेटर जारी किया जाए और जीपीएफ व ईएसआई से संबंधित समस्या का समाधान किया जाए। लैब टेक्नीशियनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करना पड़ेगा। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की लैब सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी रही।
0
0
Report

महराजगंज के खड़खोड़ा शिव मंदिर परिसर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया है । जानकारी के मुताबिक विगत कई वर्षों से मंदिर परिसर के आसपास एवं मंदिर परिसर में अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए थे। वही स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में लगभग चार डिसमिल अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। वहीं प्रशासन की तरफ से राजस्व कर्मी और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर अगर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्रेनो वेस्ट अम्रपाली ड्रीम वैली पार्किंग विवाद VIDEO वायरल, तीन युवक ने पिटाई

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तीन युवकों ने एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसायटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। घटनास्थल के पास दो कारें भी खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह का सम्मान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की 118 विधानसभा बहेड़ी इकाई की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को अंबेडकर भवन में 118 बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी एडवोकेट राजपाल कश्यप रहे। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी बरेली एवं प्रदेश संगठन सचिव संजीव सागर, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, 118 विधानसभा बहेड़ी प्रभारी नवल किशोर मौर्य, 120 भोजीपुरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉ. मेव खुर्शीद खान, भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता अतुल वाल्मीकि तथा भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक सुरेंद्र टाइटलर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कोच दर्शन सिंह को 118 विधानसभा बहेड़ी का अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और उम्मीद है कि वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समारोह में मण्डल सचिव जसविंदर सिंह जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम, मुख्य जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद निसार, जिला कार्यालय प्रभारी अंकुर गौतम, वरिष्ठ नेता मुरादाबाद रमेश कश्यप, जिला प्रभारी पवन सागर, कार्यक्रम संचालक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. संजय दत्त, जिला उपाध्यक्ष यशपाल, एडवोकेट खड्ग सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर राजीव गौतम, 125 कैंट विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद गौतम, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षा विभाग रमेश मास्टर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अंग्रेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, समीर स्टार्क, शिवम जाटव, सत्येंद्र, विशन सागर, जयदीप, रोहित सागर, प्रेम जाटव, विजय सिंह, धर्मेंद्र जाटव, शक्ति जाटव, राजू जाटव, हेमप्रकाश, त्रिवेंद्र जाटव, जसवंत जाटव, मुकेश सागर, संजीव सागर, अनिल सागर, राजेश दिवाकर, आकाश सागर, धर्मेंद्र दिवाकर, केशव अरोड़ा, अरविंद भाई, सौरभ सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नईम, राजेंद्र भाई, गजेंद्र, विशाल सागर, हरीश कुमार, प्रमोद सागर, रोहित जाटव, कन्हैया लाल, अमित जाटव, सतीश, नरेंद्र सागर, अभय वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top