धर्मशाला में विजय दिवस कार्यक्रम: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
Dharamshala, Himachal Pradesh:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित राज्ययुद्ध स्मारक में बीते दिन कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर जीएस पूरी, स्टेशन कमांडर योल नौंवी कोर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन, सेना अधिकारियों, पूर्व सैनिकों व विभिन्न संस्थाओं ने भी पुष्प अर्पित की। ब्रिगेडियर और स्टेशन कमांडर ने बताया कि जवानों के शौर्य को याद करते हुए विजय दिवस पर शहादत पाने वाले शहीदों के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
