icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा किनारे युवक ने बाइक धोकर मचा हंगामा; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Hapur, Uttar Pradesh:आस्था के केंद्र में ये कैसी बदतमीजी? जिस मां गंगा के आंचल में लोग अपने पाप धोने आते हैं, वहाँ एक युवक अपनी गंदी मोटरसाइकिल धोने पहुंच गया. युवक गंगा जल के बीच में खड़ा होकर बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है और किनारे पर खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं. मामला हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के पवित्र तीर्थ नगरी बृजघाट का है. जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने आते हैं. वहीं यह शरारती युवक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर अपनी बाइक को सीधे गंगा मैया की लहरों के बीच ले गया. गंदी बाइक को पवित्र गंगाजल से साफ किया गया, जिससे नदी का पानी तो गंदा हुआ ही, साथ ही भक्तों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है. युवक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. लेकिन बडा सवाल ये कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां सो रही है? क्या घाटों पर तैनात पुलिस और प्रशासन को ये सब दिखाई नहीं देता? तीर्थ नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बड़े-बड़े दावे इस एक वीडियो ने हवा में उड़ा दिए हैं. पवित्र घाटों को वॉशिंग सेंटर समझने वाले ऐसे उपद्रवियों पर पुलिस आखिर कब सख्त कार्रवाई करेगी? प्रशासन को इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत एक्शन लेना चाहिए ताकि कोई दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके.
0
0
Report

शाहपुरा पुलिस ने 30 टन आयरन पत्थर से भरे डंपर के साथ गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं पर शाहपुरा पुलिस ने कसा शिंकजा पुलिस ने 30 टन आयरन पत्थर से भरा डंपर किया जब्त डंपर चालक संदीप गुर्जर को किया गिरफ्तार, पुलिस गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा पत्थरों से भरा डंपर अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, शाहपुरा SHO रिया चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई एंकर...जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गश्त और चेकिंग के दौरान अलवर तिराया पुलिया के पास थाना प्रभारी रिया चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 30 टन आयरन पत्थर से भरे एक डंपर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार डंपर विराटनगर से शाहपुरा की ओर आ रहा था। जांच के दौरान वाहन में भरे खनिज से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस ने डंपर चालक संदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया तथा डंपर को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अवैध खनन और खनिज परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त अन्य खनन माफियाओं की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बीजेपी मुख्यालय में बिजली गुल, वैष्णव की प्रेस कांफ्रेंस अंधेरे में जारी

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। खास बात यह रही कि वहां ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। करीब 13 मिनट में तीन बार बिजली गुल हुई, और वैष्णव अंधरे में प्रेस कांफ्रेंस करते रहे। बदले में मोबाइल फ्लैश से रोशनी की गई। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से संपर्क किया, किन्तु व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। बाद में मंत्री बाहर चले गए, और प्रदेश अध्यक्ष नाराज दिखे। इसके बाद वैष्णव ने सवालों के जवाब अंधरे में दिए और संवाद जारी रखा। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली गई।
0
0
Report

STF ने उत्तर 24 परगना के नयाज़ात से भारी हथियार बरामद; गांव में दहशत

Basirhat, West Bengal:बंगाल STF ने संदेशखाली ब्लॉक नंबर 1 के नयाज़ात पुलिस स्टेशन के तहत उत्तर खारीहाट गांव में मछुआरों के एक छोटे से गांव से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद, बंगाल STF ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली ब्लॉक नंबर 1 के नयाज़ात पुलिस स्टेशन के तहत उत्तर खारीहाट गांव में मछुआरों के एक छोटे से गांव से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पॉलीथीन में आठ गोलियां थीं। STF ने उन्हें बरामद किया और अपने साथ ले गईं। सूत्रों ने बताया कि इलाके में 16 हथियार और 2,000 राउंड गोलियां मिलीं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है
0
0
Report
Advertisement

आगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: मोदी के 12 साल पर हमला

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पीएम मोदी के 12 साल बेहाल नाम से कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन हाथ में तख्तियां लेकर लोगों को बाँटी टॉफियां प्रधानमंत्री मुर्दा बाद के लगाए नारे 12 साल में महंगाई चरम पर बोले कांग्रेसी 12 साल में 89 पेपर लीक का बनाया इतिहास/कांग्रेस बेरोजगारी को लेकर भी पीएम मोदी पर बोला हमला पीएम मोदी के राज में सबसे ज्यादा हुए आतंकी हमले/कांग्रेसी विदेशी दौरे के नाम पर सबसे ज्यादा पैसे बर्बाद करने वाले प्रधानमंत्री बने मोदी/कांग्रेस MG रोड स्थित स्पीयर कलर लेब के सामने हुआ प्रदर्शन बाइट अमित सिंह/महानगर अध्यक्ष कांग्रेस बाइट दीपक शर्मा/कांग्रेस नेता
0
0
Report

एमओयू के साथ मेदांता फाउंडेशन हरियाणा में तीन अस्पताल खोलने पर काम करेगी

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू यूटी गेस्ट हाउस में एमओयू साइनिंग समारोह आयोजित हुई हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और मेदांता फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहान की मौजूदगी में हुआ एमओयू स्वास्थ्य विभाग एसीएस सुमिता मिश्रा , मेडिकल एजुकेशन की डीजी यशेन्द्र सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे हरियाणा की health मंत्री आरती राव की एमओयू हस्ताक्षर के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आरती राव ने कहा आज महत्वपूर्ण दिन है , आज 3 हॉस्पिटल चिन्हित किए है गुरुग्राम , रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ के अटेली की सीएचसी मेदांता फाउंडेशन के साथ खोलने जा रहे है मेदांता फाउंडेशन के चैयरमेन डॉ नरेश त्रेहान ने कहा आज एमओयू साइन हुआ है पब्लिक सेवा को ओर भी बढ़ाया जाए ये मौका दिया है माताओं को मेटर्नल हेल्प और चाइल्ड वेलफेयर के क्षेत्र में काम करेंगे टीबी फ्री अभियान के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग साथ काम कर चुके है 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा था , प्रधानमंत्री ने 2025 तक इसको पूरा करने की बात कही थी हरियाणा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे है इसका रिजल्ट भी निकल रहा है -- डॉ नरेश त्रेहान हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा सीएसआर के तहत कुछ करना चाहते है यह मेदांता फाउंडेशन ने हमें कहा है कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल में डॉक्टर की महिला मरीज के साथ दुराचार के मामले के बाद मरीजों की सुरक्षा के सवाल पर हरियाणा की स्वस्थ्य मंत्री आरती राव का बयान आरती राव ने कहा हॉस्पिटलों में सुरक्षा पीपीपी मोड़ पर लेने जा रहे है इस तरह से हमें सुरक्षा कड़ी चाहिए , इसमे हमें ट्रेंड स्टाफ की जरूरत है हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में भी सुरक्षा जरूरी है क्योंकि मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर होती है और वो वहीं रहती है इस तरह की हरकत अगर कोई करता है तो बक्शा नही जाएगा-- आरती राव
0
0
Report

ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, परिवार से करोड़ों की मांग; आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की मांग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश महिला समेत दो गिरफ्तार एक महिला और उसका सहयोगी युवक गिरफ्तार महिला को काम दिलाने का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसके आधार पर परिवार से करोड़ों रुपये की मांग की सांगानेर सदर थाना क्षेत्र का है मामला डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देश पर हुई कार्रवाई परिवार को ब्लैकमेल कर पहले 3 करोड़ रुपये और बाद में 2 लाख रुपये की मांग की。 मुख्य आरोपी रवि टांक और एक महिला सहयोगी गिरफ़्तार अन्य आरोपी दिलखुश उर्फ बिलेन और अर्जुन हेरान फरार
0
0
Report
Advertisement

नाजायज़ रिश्ते के चलते फुफेरे भाइयों ने युवक की हत्या कर दी

Moradabad, Uttar Pradesh:पारिवारिक रिश्तों में नाजायज सम्बन्ध के चलते युवक को उसी के फुफेरे भाइयों ने उतारा मौत के घाट, मृतक युवक के उसी की बुआ की भतीजी से थे अवैध सम्बन्ध, मृतक को उसके फुरेरे भाइयों ने कई बार अपनी चचेरी बहन से बात ना करने को समझाया लेकिन मृतक मानने को तैयार नहीं था, 3 दिन पूर्व ही युवक अपनी बुआ के घर आया था जहाँ उसके भाइयों ने नाराजगी के चलते पहले गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर शव को कमरे में बंद किया और अगले दिन हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए खेत पर ले जाकर पेड़ पर फंदे से लटकाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर मृतक के सगे फुरेरे दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजां जेल, मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के निगनिया गांव का पूरा मामला
0
0
Report

मऊरानीपुर में मामूली विवाद पर पड़ोसियों ने पीड़ित के घर घुसकर मारपीट की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवगंज से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के मामूली विवाद के बाद पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर पीड़ित के घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मऊरानीपुर कस्बे के मोहल्ला शिवगंज का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों का यह मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ा हो गया। इसके बाद पड़ोसी पक्ष के कई लोग एकजुट होकर पीड़ित के घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

दुमका में बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण पर जोर, JMM ने जागरूकता पर चर्चा

Dumka, Jharkhand:दुमका के कन्वेंशन सेंटर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में दुमका के सांसद नलिन सोरेन दुमका बिधायक बसंत सोरेन , जामा बिधायक लूईस मरांडी और शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव बिनोद पांडेय और पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जे एम एम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाकर आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और पुनरीक्षण प्रक्रिया पर नजर रखने की अपील की। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका होती है और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर नजर बनाए रखने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ के मसाला फैक्ट्री पर औचक छापा, मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग का एक्शन

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है. इसी क्रम में गुरूवार को हापुड़ में दिल्ली रोड पर स्थित एक नामी मसाला कंपनी की फैक्ट्री पर विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. टीम ने यहां से मसालों से सैंपल भरते हुए उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित सबली गेट के पास चमरी में खाद्य निरीक्षक आर.पी. गुप्ता अपनी टीम के साथ जिंदल मसाला कंपनी की फैक्ट्री पर पहुंचे. यहां टीम ने मसालों के निर्माण और उनके रख-रखाव की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी. ​जांच के दौरान टीम को फैक्ट्री में कई कमियां मिलीं. मिर्च और अन्य मसाले खुले में रखे हुए पाए गए, जिससे वहां गंदगी साफ नजर आ रही थी. जबकि कुछ समय पहले भी इसी फैक्ट्री से उड़ने वाली मिर्च-मसालों के कारण आसपास के लोगों की आंखों में जलन की शिकायतें भी सामने आई थीं. खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर हापुड़ जिले में मसालों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिले में जितनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, उनकी जांच की जा रही है. खाद्य विभाग की टीम ने जिंदल मसाला फैक्ट्री से रॉ मैटेरियल, प्रोसस्ड और फिनिश्ड तीनों के प्रोडक्ट के नमूने लिये हैं. जिनमें मिर्च पावडर, साबुत मिर्च, पैक्ड मिर्च, धनिया पावडर, पैक्ड धनिया और साबुत धनिया शामिल हैं. तीनों प्रोडक्ट के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई जा रही हैं, उनमें सुधार के लिए चेतावनी दी जा रही है. खाद्य विभाग की जिंदल मसाले फैक्ट्री पर की गई इस औचक छापेमारी से जिले के मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है.
0
0
Report

शाहजहांपुर मेले की महिला गैंग गिरफ्तार, सोना-चांदी के गहने बरामद

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसे महिला गैंग को गिरफ्तार किया है। जो मेले में दर्शन करने आई महिलाओं से जेवर चुराती थी। गिरफ्तार किए गए महिला गैंग के पास से सोने और चांदी के बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने महिला गैंग को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना तिलहर क्षेत्र के बिरियागंज और कछीयानी खेड़ा मेले में महिलाओं का यह गैंग बेहद अनोखे ढंग से महिलाओं के गले में पड़ी चैन और उनके कुंडल चुराने का काम करती थी। इसके अलावा छोटे बच्चों के हाथों में पड़े चांदी के कड़े बेहद शातिराना अंदाज में निकाल लेती थी। चोरी की तमाम घटनाओं के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गैंग की सरगना भू, ज्ञानवती और प्रियंका को गिरफ्तार किया है। इस चोर गैंग के पास से भारी तादाद में सोने चांदी के गहने बराबर हुए है। फिलहाल पुलिस ने महिला चोर गैंग को जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top