Kangra
कोटला से बस्सी मलोट सड़क की हालत गंभीर, रोज कोई न कोई हादसा होता है
Malot, Himachal Pradesh:ये खराब सड़क कोटला तो बस्सी मलोट रोड की है जो विधायक यह से जीता है वो बीजेपी का है और सरकार कांग्रेस की है जिस वजह से यहां के लोग आए दिन नई मुसीबत से रूबरू होते है ।जीता हुआ विधायक यहां की सुध नहीं लेता और जो विधायक यह से सत्तारूढ़ पार्टी का है उसे परवाह नहीं है।आम जनता रोज खराब रोड की वजह से हादसों का शिकार बन रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह में चाकूबाज गिरफ्तार, दहशत फैलाने वाला आरोपी अरविंद कोरी पकड़ा गया
Damoh, Madhya Pradesh:पकड़ा गया दहशत फैलाने वाला चाकूबाज.. एंकर/ दमोह में सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक दहशतगर्द चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल कल रात दमोह के बढ़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क के साथ उनके घर के सामने शराब के लिए पैसे न देने की वजह से एक शख्स ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था और पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद दमोह पुलिस लोगों की आलोचना का शिकार हो रही थी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोग चिंतित थे और पुलिस ने इस बात को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और इस वारदात का आरोपी अरविंद कोरी पुलिस गिरफ्त में आ गया। अरविंद कोरी नाम का ये आरोपी शातिर बदमाश है और इलाके में दहशत फैलाकर अपना रुतबा बनाए है। अक्सर इलाके के लोगों से पैसों की डिमांड करने वाला अरविंद कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल चाकूबाजी की इस घटना के आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है。0
0
Report
बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी पप्पू बुलेट 6 माह के लिए जिला बदर, किच्छा बॉर्डर के पार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से बहेड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुख्यात अपराधी मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को छह माह के लिए जिला बदर कर जनपद बरेली की सीमा से बाहर कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में उसकी छवि एक दबंग और भय पैदा करने वाले व्यक्ति की रही है, जिसके कारण आम नागरिक उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने या न्यायालय में गवाही देने से भी कतराते रहे हैं। प्रशासन द्वारा उसके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों का विस्तृत परीक्षण करने के बाद यह पाया गया कि उसकी मौजूदगी से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसे छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर करने का आदेश जारी किया गया। रविवार को बहेड़ी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को जनपद की सीमा से बाहर कर किच्छा बॉर्डर पर छोड़ा। साथ ही उसे सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि के दौरान यदि वह बरेली जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना तथा आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।0
0
Report
बिहार में शराबबंदी के बावजूद बेगूसराय में महुआ शराब का अवैध कारोबार जारी
Begusarai, Bihar:एंकर कहने को तो बिहार में शराबबंदी है पर बिहार में शराब की तस्करी और शराब बनाने का काम धरल्ले से जारी है. बेगूसराय में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बूढ़ी गड़क नदी के किनारे धरल्ले से शराब बनाते हुए देखा जा रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो में सैकड़ों शराब के कंटेनर भी जहाँ-तहाँ फेंके हुए दिखाई पड़ रहे हैं, जिसमें महुआ शराब को सुरक्षित रखा जाता है. शराब बनाने और मौजूद शराब के कंटेनर को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह पुलिस की देख-रेख में यहाँ कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है. ग्रामीणों का दावा है कि इस गावं के डेढ़ सौ लोग महुआ शराब के कारोबार से जुड़े हैं, जिसका विरोध करने वाले को मुकदमे में फंसा दिया जाता है या फिर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है. हल्की चैनल इन दाबों की पुष्टि नहीं करता है. ये नजारा साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के आहोक पंचायत के गोबिंद पुर नव टोलिया स्थित गंडक नदी की है, जहाँ यह स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि लोग धरल्ले से महुआ शराब बना रहे हैं. इतना ही नहीं गंडक नदी के चारों तरफ सैकड़ों कंटेनर पड़ा हुआ है जिसमें शराब रखने का काम किया जाता है. आरोप है कि इस गावं में तकरीबन डेढ़ सौ लोग शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हैं, जिनका विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है और मारपीट की जाती है. बिरोध करने पर बार-बार उनको निशाना बनाया जाता है. जिला प्रशासन से अपील है की इस पर जल्द से जल्द कारवाई करें. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्रामीणों का आरोप सही हैं, तो शराबबंदी वाले बिहार में आखिर यह कारोबार कैसे फल फूल रहा है. अगर शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं तो पुलिस क्यों हाथ पर हाथ धरे बैठी है.0
0
Report
Advertisement
सीबीआई घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन से कई राज खोल सकती है
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा शर्मा मामला सीबीआई आज घटनास्थल पर जाकर कर सकती है क्राइम सीन का रीक्रिएशन डमी बॉडी के साथ सीबीआई के अधिकारी करेंगे क्राइम सीन का रीक्रिएशन ट्विशा के बजन की बनाई गई डमी बॉडी गिरी वाला सिंह और समर्थ सिंह को घटनास्थल पर ले जाकर डमी बॉडी के साथ किया जाएगा क्राइम सीन का रीक्रिएशन क्राइम सीन के लिए रीक्रिएशन के बाद खुलेंगे कई राज0
0
Report
भोपाल: ट्रिशा केस में आरक्षक राघवेंद्र की 34 मिनट वीडियो अहम सबूत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा केस में आरक्षक राघवेंद्र सिंह पटेल की वीडियोग्राफी अहम गिरिबाला सिंह का ताला खुलने से लेकर घटनास्थल सील होने तक बनाया 34 मिनट का वीडियो CBI ने आरक्षक राघवेंद्र को पुरस्कृत किए जाने की सिफारिश राज्य सरकार से की वीडियोग्राफी को CBI ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जप्त किया था वीडियो से एजेंसी को घटनास्थल की वास्तविक स्थिति समझने मदद मिली CBI के अधिकारियों ने आरक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना की CBI ने पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा भी की0
0
Report
वाराणसी: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, तस्करी का शक
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 45 जिंदा कछुए बरामद किए। लावारिस हालत में कछुए बरामद किए गए। बरामद कछुओं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।जौनपुर से कछुओं को लादकर बिहार ले जाने की बात सामने आ रही है। जीआरपी जांच में जुटी है।दरअसल रविवार को रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को मुखबिर से सूचना मिली कि दून एक्सप्रेस के पिछले जनरल डिब्बे में अवैध रूप से कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई और संबंधित कोच में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को पांच संदिग्ध लावारिस बैग मिले। जब बैगों की जांच की गई तो उनमें बड़ी संख्या में जिंदा कछुए पाए गए।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, तमंचा-कारतूस बरामद
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD- लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद स्कूटी बरामद।0
0
Report
सागर में रातभर दबिश: पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में दहशत
Sagar, Madhya Pradesh:सड़कों पर उतरी पुलिस, रात के वक्त आवारा तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, भांजी लाठियां...एंकर/ सागर शहर में लगातार घट रही गंभीर वारदातों के बीच शहर में आम आदमी दहशत में है और कब कहां कौन सा बदमाश लोगों पर हमला कर दे कहा नहीं जा सकता, इस बीच पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे है तो अब पुलिस एक्टिव मोड में आ रही है और बीती रात पुलिस का एक्शन देखने को मिला जब शहर के अलग अलग इलाकों में रात के समय पुलिस ने अपनी ताकत दिखाई। बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़को पर आया और अलग अलग टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने शराब दुकानों के आसपास शराबखोरी करने वाले लोगों को भगाया तो कुछ इलाकों में पुलिस कर्मियों ने बदमाशों पर लाठिया भी बरसाई। जिस समय पुलिस ये कार्यवाही कर रही थी उस समय पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद अपनी आंखों से देखा कि शहर के पब्लिक स्पॉट्स पर किस तरह से बेखौफ बदमाश नशे को करने के बाद अराजकता फैलाते है। इन हालातों में आम लोगों की क्या स्थिति होती होगी इसका अंदाजा अब पुलिस को भी हुआ। एक साथ रात के समय शहर में अलग अलग पुलिस के इस रोल के बाद अपराधियों में हड़कंप जरूर मच गया वहीं पुलिस अफसरों की माने तो ये कार्यवाही जारी रहेगी और पुलिस बल अचानक से शहर के किसी भी इलाके में दबिश देगी। दरअसल सागर इन दिनों घोर आराजकता के दौर से गुजर रहा है शहर में कटर बाजों की एक दो नहीं बल्कि दर्जन भर गैंग है जो बकायदा नंबरो से चल रही है और इन गैंगों का काम राह चलते लोगों के साथ मारपीट करना और पैसे छीनना है और इन गैंगों की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है, अब जब हालात बिगड़ चुके है तब पुलिस के एक्शन में आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है।0
0
Report
प्रयागराज के सिविल लाइंस में शराबी ब्रेजा चालक ने कई गाड़ियां टक्कर मारी; गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज के सिविल लाइनों इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। शराब के नशे में धुत एक ब्रेजा कार चालक ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सिविल लाइनों स्थित स्मार्ट बाजार के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा घुसी। इसने वहां खड़ी और गुजर रही कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में तेज रफ्तार ब्रेजा कार को अनियंत्रित होकर वाहनों से टकराते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके से आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
नरहट के दायबिगहा में सदावृक्ष पासवान की हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
Nawada, Bihar:नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के दायबिगहा गांव में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई. गांव के आहर के पास 55 वर्षीय सदावृक्ष पासवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, आशंका है कि चाकू मारकर हत्या की गई है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जब आहर की ओर गए तो झाड़ियों के पास शव पड़ा देख दंग रह गए. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई. शव की पहचान दायबिगहा निवासी स्वर्गीय तिलक पासवान के पुत्र सदावृक्ष पासवान के रूप में हुई. पुलिस तब निरीक्षण: थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी.0
0
Report
विश्व दुग्ध दिवस पर किसानों और डेयरी संचालकों को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:सबھی दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूध पूर्ण आहार के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ समाज की सशक्त आधारशिला भी है। घर-घर तक पोषण, स्वास्थ्य और समृद्धि की श्वेत धारा पहुंचाने वाले परिश्रमी किसानों, पशुपालकों और डेयरी संचालकों का अभिनंदन।0
0
Report
लोडिंग वाहन में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Sagar, Madhya Pradesh:बीच सड़क दौड़ रहे एक लोडिंग वाहन में अचानक भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर खाक हो गया। मामला सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में नरसिंहपुर रोड पर बढ़तुमा के पास है यहाँ देर रात आवागमन जारी था कि अचानक एक गाड़ी से आग की लपटें निकलना शुरू हुई और सड़क से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को बताया तो ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी की और कूद गया देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। इस वाहन में आक्सीजन सिलेंडर लोड थे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।0
0
Report
Advertisement
बाल रक्षा दिवस पर बच्चों के अधिकारों के लिए डबल इंजन सरकार का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे सुरक्षित, शिक्षित, संस्कारित हों और भयमुक्त वातावरण में अपने सपनों को आकार दे सकें, यह डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आइए, अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर हम बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम ने प्रकृति के संरक्षण और पूजा पर बल दिया
Noida, Uttar Pradesh:विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर प्रदेशवासियों को सीएम ने लिखी पाती सनातन संस्कृति में वृक्षों, पहाड़ों, नदियों और प्राणियों की पूजा की परंपरा रही है: सीएम सनातन संस्कृति में प्रकृति की पूजा को ईश्वर की उपासना माना गया है: सीएम 5 जून का विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अवसर है: सीएम देव ऋण, ऋषि ऋण व पितृ ऋण में देव ऋण का संबंध प्रकृति से है: सीएम जल, वन और भूमि का संरक्षण ही देव ऋण से उऋण होने का मार्ग है: सीएम हमारी संस्कृति में वृक्ष जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रतीक हैं: सीएम वट सावित्री, छठ और महाकुंभ प्रकृति से गहरे संबंध के प्रतीक हैं: सीएम आज जल संरक्षण और वृक्षारोपण पहले से अधिक जरूरी है: सीएम 'जल है तो हम हैं'—यह जीवन का मूल मंत्र है: सीएम यूपी में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 12 हुई: सीएम 'एक जनपद एक नदी योजना' से नदियों के पुनर्जीवन को बढ़ावा मिला: सीएम युवाओं से अपील है कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और नदियों के संरक्षण का सशक्त आधार बनें: सीएम हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाए: सीएम स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण ही विकसित प्रदेश की पहचान: सीएम0
0
Report
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या: STF ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मार कर हुयी हत्या का खुलासा एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीमो ने मुख्य आरोपी व उसके ड्राईवर को किया गिरफ्तार प्रॉपर्टी के विवाद व मुकदमे बाजी से परेशान होकर प्रॉपर्टी कारोबारी दिनेश यादव ने पाँच लाख में भांडे के शूटरो से कराई थी संदीप की हत्या फरार शूटरो की तलाश में जुटी एसटीएफ टीम0
0
Report
Advertisement
