icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176215
VSVipan SharmaFollow1 Aug 2024, 05:12 am

सफाई कर्मचारी ऐसे सेवक हैं, जो कि हमें सुबह उठते ही स्वच्छ वातावरण देते है: चटवाल

Jhikli Barol, Himachal Pradesh:

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व भाजपा SC मोर्चा प्रवक्ता पीएम चटवाल ने धर्मशाला स्थित कम्यूनिटी हॉल में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सुबह उठते ही हमें स्वच्छ वातावरण देते हैं तथा उनका कार्य समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्हें उनका मान-सम्मान मिलना चाहिए। पूरे देश में 31 जुलाई को राष्ट्रीय सफाई दिवस मनाया जाता है व धर्मशाला में पिछले 4 वर्षों से इस दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बटर पेपर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला!

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow1m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम माहेश्वरी खुर्द में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बटर पेपर से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ और फायर यूनिट को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ट्रक संख्या HR 47 H 5774 में लदे बटर पेपर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से वाटर बजर मय फायर यूनिट घटनास्थल की ओर रवाना हुई। इसके साथ ही थाना मिर्जापुर से भी वाटर टेंडर को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने होज पाइप फैलाकर पंपिंग की और फायर हुक की मदद से जल रहे बटर पेपर को कुरेद-कुरेदकर आग को बुझाया।
0
0
Report

हिमाचल कांग्रेस महाधिवेशन: संगठन मजबूती के साथ 2027 चुनाव की तैयारी

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी का महाअधिवेशन आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने सम्मेलन में विशेष रूप से शिरकत की और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं पृष्ठ प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता से निरंतर सीधा संवाद स्थापित करना आवश्यक है। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और मजबूत संगठन आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की सफलता का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने, संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महाअधिवेशन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में कांवरियों की सड़क हादसा: एक की मौत, दूसरा घायल

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक की टक्कर में जहां एक कांवरिया की मौत हो गई। वहीं एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर एनएच 28 की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ईमलास नगर निवासी पारस महतो के पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेश कुमार झमटिया गंगा घाट से जल लेकर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे अमरेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।
0
0
Report

जैसलमेर ने मनाया 871 वर्ष का स्थापना दिवस राजमहल में

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन- जैसलमेर जैसलमेर ने पूरे किए 871 गौरवशाली वर्ष, राजमहल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया स्थापना दिवस राजमहल में मां स्वांगिया माता और महारावल जैसल देव की पूजा-अर्चना, रियासतकालीन ध्वज का हुआ पूजन व ध्वजारोहण जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर ने आज अपने स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास के 871 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर सोमवार को सोनार दुर्ग स्थित राजमहल में 871वां स्थापना दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों और राजसी परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आगाज भाटी राजवंश की कुलदेवी मां स्वांगिया माता और जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल देव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राजमहल की छत पर रियासतकालीन ध्वज का पूजन किया गया। पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह, महाराज दुष्यन्त सिंह और महाराज केसरी सिंह ने ध्वजारोहण कर जैसलमेर सहित पूरे जिले के आरोग्य, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। जैसलमेर का इतिहास अदम्य साहस और गौरव का प्रतीक : चैतन्यराज सिंह इस अवसर पर पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने जैसाणवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैसलमेर का इतिहास अदम्य साहस, शौर्य और गौरव से भरा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध सहित कई ऐतिहासिक मौकों पर जैसलमेर का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर आज विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना चुका है। शहर को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना होगा। 1156 में रखी गई थी जैसलमेर की नींव जैसलमेर की नींव महारावल जैसलसिंह ने विक्रम संवत 1212 यानी वर्ष 1156 में रखी थी। उत्तर दिशा से होने वाले विदेशी आक्रमणों को रोकने में भाटी राजवंश की भूमिका के कारण उसे "उत्तरभड़ किवाड़" की गौरवपूर्ण उपाधि मिली। ढाई साके, वीर योद्धाओं और वीरांगनाओं के बलिदान की गाथाओं को अपने भीतर समेटे जैसलमेर ने अलाउद्दीन खिलजी और फिरोजशाह तुगलक जैसे शासकों के आक्रमणों के बावजूद अपनी अस्मिता को कायम रखा। सिल्क रूट ने बनाया व्यापार का प्रमुख केंद्र प्राचीन सिल्क रूट पर स्थित होने के कारण जैसलमेर कभी प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा। व्यापारिक समृद्धि के दौर में यहां पीले पत्थरों से बनी नक्काशीदार हवेलियों, सोनार दुर्ग और भव्य छतरियों का निर्माण हुआ, जो आज भी जैसलमेर की पहचान हैं। आधुनिक काल में महारावल जवाहर सिंह के शासनकाल में विकास की गति तेज हुई। वर्ष 1939 में टेलीफोन सुविधा और पोकरण तक रेल सेवा पहुंची, जबकि वर्ष 1968 में रेल सेवा जैसलमेर तक जुड़ी। आज यदुवंशीय परंपरा की यह ऐतिहासिक धरा अपने अद्भुत स्थापत्य, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के कारण देश-दुनिया के सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल बनी हुई है। बाइट-1: चैतन्यराज सिंह, पूर्व महारावल, जैसलमेर रियासत बाइट-2: सूर्यप्रकाश गोपा, पाठ गुरु, राजपरिवार जैसलमेर बाइट-3: नरपतसिंह सोढ़ा, स्थानीय निवासी
0
0
Report
Advertisement

जमुई रेलखंड पर सगे नाबालिग भाई-बहन की ट्रेन से गिरकर मौत

Jamui, Bihar:जमुई किऊल-जमुई रेलखंड पर मलयपुर थाना क्षेत्र के तीन पुलिया के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर सगे नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। बतादें की रक्षाबंधन भाई बहन का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है वहीं दूसरी तरफ़ कुछ दिन बाद ही रक्षाबंधन बंधन का पर्व है इसी बीच बड़ा हादसा को दहलाकर रख दिए है। घटना पोल संख्या 393/33 और 393/34 के बीच की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला निवासी गणेश रविदास की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी और 9 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे अपनी मां सीमा देवी के साथ पटना से ट्रेन से लौट रहे थे। देवाचक गांव के समीप दोनों भाई-बहन बोगी के गेट पर खड़े होकर अपने घर की ओर देख रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने अथवा ट्रेन के तेज झटके के कारण दोनों नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करिश्मा उत्तक्रमित उच्च विद्यालय देवचाक में कक्षा नौ की छात्रा थी, जबकि विशाल तीसरी कक्षा में पढ़ता था। मृतकों के पिता गणेश रविदास बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि सीमा देवी अपने बच्चों के साथ मायके राविदास टोला देवाचक में रहकर अपनी वृद्ध मां की देखभाल करती थीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मलयपुर थाना पुलिस और जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत होती है। गवाहों और परिजनों के अनुसार दोनों ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। हादसे के बाद देवाचक गांव में मातम पसरा है। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है है।
0
0
Report

ACB ने बांसवाड़ा में रिश्वतखोरी के तीनों को रंगे हाथ पकड़ा

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - एसीबी इकाई बांसवाड़ा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू और दो दलाल को ट्रेप किया। योगेन्द्र सिंह भाटी वरिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय बागीदौरा तथा उसके लिए रिश्वत राशि प्राप्त करने वाले दलाल रतनसिंह एवं विठ्ठल को 4,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए.सी.बी. बांसवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वह एक फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत है, जिसके माध्यम से गृह ऋण प्रदान किया जाता है। गृह ऋण स्वीकृत करने से पूर्व आवेदकों की रजिस्ट्री को सब-रजिस्ट्री कार्यालय से रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करवाया जाना आवश्यक होता है। परिवादी के अनुसार तहसील कार्यालय बागीदौरा के वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र सिंह भाटी द्वारा दो रजिस्ट्री पत्रावलियों को रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करवाकर पत्रावलियाँ उपलब्ध करवाने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। शिकायत के क्रम में रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी योगेन्द्र सिंह भाटी द्वारा दोनों पत्रावलियों के रजिस्टर्ड मॉर्टगेज की एवज में प्रति पत्रावली 2,500 रुपये के हिसाब से कुल 5,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग की गई। वार्ता के दौरान दोनों पत्रावलियों पर 500-500 रुपये कम करने के पश्चात कुल 4,000 रुपये रिश्वत राशि लेने पर सहमति व्यक्त की गई। मांग की पुष्टि के बाद ACB प्रभारी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आज ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी योगेन्द्र सिंह भाटी द्वारा परिवादी से 4,000 रुपये रिश्वत राशि अपने परिचित रतनसिंह (दलाल) को दिलवाकर विठ्ठल (दलाल) को देने के लिए कहा गया। रतनसिंह द्वारा उक्त रिश्वत राशि विठ्ठल को दिए जाने पर ए.सी.बी. टीम द्वारा रिश्वत राशि बरामद कर योगेन्द्र सिंह भाटी, रतनसिंह एवं विठ्ठल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। आरोपी योगेन्द्र सिंह भाटी, वरिष्ठ सहायक, तहसील कार्यालय बागीदौरा के निवास की भी तलाशी ली जा रही है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

फर्स्ट एसी कोच में चूहा ने बुजुर्ग यात्री की नाक काटी, रेलवे सवालों में

Indore, Madhya Pradesh:जिस फर्स्ट एसी कोच में यात्री आरामदायक और सुरक्षित सफर की उम्मीद करता है, वहीं अगर रात के सन्नाटे में चूहा बिस्तर तक पहुंच जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हालात कितने चिंताजनक होंगे। चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में ऐसा ही मामला सामने आया। यहां सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की सोते समय चूहे ने नाक कुतर दी। खास बात यह है कि परिवार ने यात्रा शुरू होते ही कोच में चूहा घूमने और गंदगी की शिकायत रेलवे स्टाफ से की थी, लेकिन आरोप है कि चूहे को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
0
0
Report

सेक्टर-63 की सरफेस पार्किंग: कार चालक की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- सेक्टर-63 में सरफेस पार्किंग में कार चालक की पिटाई पार्किंग संचालकों और कार चालक के बीच विवाद के बाद मारपीट संचालकों और उनके सहयोगियों ने कार चालक को घेरकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पार्किंग में मौजूद दूसरे वाहन चालक ने बनाया वीडियो वायरल वीडियो के आधार पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने जांच शुरू की पुलिस के मुताबिक घटना सेक्टर-63 के एच ब्लॉक की है पुलिस बोली आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी वीडियो में पार्किंग के गार्ड और सहयोगी युवक की पिटाई करते दिख रहे बीच-बचाव के बाद भी एक व्यक्ति ने डंडे से युवक को पीटा सेक्टर-63 की सरफेस पार्किंग पहले भी विवादों में रही है पार्किंग में वाहन चालकों से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं औद्योगिक इकाइयों में सामान उतारने आने वाले ट्रक चालकों से वसूली के आरोप भी पहले लगे हैं थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की घटना。
0
0
Report

Chaka,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top