icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176215
VSVipan SharmaFollow5 Aug 2024, 05:57 am

प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों ने क्वालिटी एजुकेशन पर की चर्चा, एनईपी और टीचर्स ट्रेनिंग पर जोर

Jhikli Barol, Himachal Pradesh:

प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों ने क्वालिटी एजुकेशन पर चर्चा करने के लिए इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एजुकेशनल कांफ्रेंस में भाग लिया। इस सम्मेलन में श्रीनगर से जीएन वार और दिल्ली से नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के सीईओ एंटनी थॉमस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश के इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. गुलशन कुमार ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत टीचर्स की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि वे एनईपी को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर में नकली चांदी आभूषण बेचने वाले गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नकली चांदी के आभूषण बेचकर भोलेभाले ग्रामीणों को झांसा देकर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को सौजना थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार उन्हें शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हुये उन्हें नकली चांदी के आभूषण बेचा करते है, साथ ही चांदी के आभूषण बताकर उसे गिरवी भी रखने का कार्य कर ग्रामीणों के साथ ठगी की जा रही है। जिस शिकायत पुलिस ने आज गिरोह के तीन सदस्यों को सौजना थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक अहिरवार, नारायण सिंह और हनुमत अहिरवार बताये जा रहे हैं। आरोपियों के पास से गिलेट धातु नकली चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

बरेली के प्रभा सिनेमा में आग बुझी, एक बड़ी दुर्घटना टली, कोई हानि नहीं

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रभा सिनेमा में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और प्रभारी फायर स्टेशन अधिकारी सिविल लाइंस के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
0
0
Report

झांसी के चिरगांव में खेत पर पानी देते वक्त किसानों की करंट से मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जरयाई में खेत पर फसल में पानी देते समय दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल्लूपाल खेत पर पानी दे रहा था। तभी बिजली का तार नीचे गिरा और उसकी उंगली में फंस गया, यह देखकर भतीजा बृजेश दौड़कर बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आकर बिजली के तारों में फंสบ गया था, जब किसान कल्लू पाल और ब्रजेश घर नहीं आये तो परिजनों ने फोन किया, जब दोनों के फोन नहीं उठे तो परिजनों को चिंता हुई, फिर खेत जाकर पर देखा तो दोनों लोग बिजली के तारों में फंसे हुए पड़े थे, परिजन हाथ में फंसा बिजली का तार हटाकर आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने ईसीजी करने के बाद कल्लू पाल और बृजेश को मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
0
0
Report
Advertisement

सरायकेला-खरसावां में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर बाइक समेत कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले का खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 जुलाई 2026 की रात सरायकेला थाना क्षेत्र के जोरडीहा निवासी लाल चांद सरदार के घर के आंगन से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH22F-8686) चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर सरायकेला थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर अंसारी उर्फ तेजा (26 वर्ष), करण बास्के (22 वर्ष) और कृष्णा नाथ उर्फ दुखू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक के अलावा बिना नंबर प्लेट की चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद सभी वाहनों के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अख्तर अंसारी के विरुद्ध पूर्व से पांच तथा करण बास्के के विरुद्ध चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनका गिरोह सरायकेला एवं आसपास के जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी तथा चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में दो चरणों में चार तस्कर गिरफ्तार अफीम-गांजा बरामद

Babhandih, Jharkhand:पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई पांकी थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में छापेमारी कर शाहबुद्दीन मियां और गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य का 2.534 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। साथ ही दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई सतबरवा थाना क्षेत्र में की गई, जहां वाहन जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 33.789 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया। इस मामले में बिहार के रोहतास निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे किनारे मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दबंगों ने मकान पर कब्जे की कोशिश की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे का है। पीड़ित हसनैन ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गाटा संख्या 89-खा पर नेशनल हाईवे किनारे स्थित उनका मकान करीब 10 वर्ष पहले उनके परिजनों ने बनवाया था। आरोप है कि कैफ, तारिक, आबिद प्रधान समेत कुछ लोग इस बेशकीमती मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित के मुताबिक, एक दिन पहले उसे सांप ने काट लिया था, जिसके इलाज के लिए वह मेडिकल कॉलेज गया हुआ था। इसी दौरान घर खाली देखकर आरोपियों ने कब्जा करने का प्रयास किया। जब परिजनों ने विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

जलगांव जिले में भारी बारिश शुरू, रेड अलर्ट घोषित

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव शहरासह जिल्ह्यातल्या वेगवेगळ्या भागांमध्ये मुसळधार पावसाला सुरुवात जळगाव जिल्ह्यात आज हवामान खात्याने रेड अलर्ट जाहीर केला असून जिल्ह्यात सर्वत्र जोरदार पाऊस सुरू असल्याचा पाहायला मिळत आहे तीन ते चार दिवसांपासून दडी मारलेल्या पावसाने आज जिल्ह्यात पुन्हा जोरदार आगमन केला आहे तब्बल एक ते दीड तासांपासून जळगाव शहरासह जिल्ह्यातल्या वेगवेगळ्या तालुक्यांमध्ये मुसळधार पावस सुरू आहे. मुसळधार पावसामुळे जामनेर शहरात व्यापारी संकुलात पाणी साचला असून रस्त्यांवर देखील मोठ्या प्रमाणावर पाणी वाहत असल्याचे चित्र धरणगाव, अमळनेर, भुसावळ, जामनेर, पाचोरा, रावेर यावल यासह जिल्ह्यात सर्वत्र सकाळपासून जोरदार पाऊस सुरू
0
0
Report

उज्जैन में वीर भारत न्यास के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री यादव ने जायजा लिया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान वीर भारत न्यास पहुंचकर यहां चल रहे विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत न्यास परिसर का भ्रमण कर निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से संग्रहालय के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि यह परिसर भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और वीर परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संग्रहालय को आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुतीकरण के साथ विकसित किया जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भारतीय इतिहास और महान वीरों के जीवन से जुड़ी जानकारी प्रभावी ढंग से प्राप्त हो सके । निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां विकसित होने वाली प्रत्येक परियोजना प्रदेश की पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी ।
0
0
Report
Advertisement

रामनवमी हिंसा: 11 आरोपियों बरी, अन्य मामले अदालतों में लंबित

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन का सबसे भयावह 10 अप्रेल 2022 रामनवमी हिंसा मामले के एक प्रकरण के 11 आरोपियों को न्यायालय ने किया बरी । साक्ष्यों और गवाहों के पलटने से चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश नाथ की अदालत ने सुनाया फैसला। तीन गवाहों में से दो पलटे एक ने दी गवाही। इबादत अली, सादिक खान, अब्दुल्ला खान, साहब उर्फ शाहिब, शेर यार, फैसल खान, आजम खान, शब्बीर खान, इमरान अली, मुश्ताक अली और राजिक अली को बलवा, आगजनी व अन्य आरोपों से किया दोषमुक्त 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी हिंसा के दौरान आरोपियों ने भटवाड़ी मोहल्ले में कई मकानों पर पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की थी घटना सरकारी वकील ने आगे हाई कोर्ट से अभिमत मांगकर हाईकोर्ट में अपील की बात कही। रामनवमी हिंसा से जुड़े 20 से अधिक अन्य मामले अभी भी विभिन्न अदालतों में विचाराधीन। रामनवमीं दंगे को पूरा एक माह शहरवासियों ने झेला था। वही आरोपियों की पैरवी कर रहे वकील एम ए खान ने झूठे प्रकरण बनाने के आरोप लगाए।
0
0
Report

हरक सिंह रावत: कांग्रेस अब गलतियाँ नहीं दोहराएगी, संकल्प परिवर्तन यात्रा शुरू

Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस देहरादून जिले मे आगामी 2 अगस्त से संकल्प परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है...संकल्प परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी सक्रिय हो चुकी है... ऐसे मे कांग्रेस के कददावर नेता हरक सिंह रावत आज विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में पहुंचे.. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक की... इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा की पार्टी चुनाव के समय ही सक्रिय होती थी, जो गलती अब कांग्रेस नहीं दोहराएगी... हरक सिंह रावत ने कहाँ की संकल्प परिवर्तन यात्रा के जरिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा... इस अभियान में प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य से लेकर सभी बड़े नेता एक साथ इस यात्रा को सफल बनाते दिखाई देंगे... हरक सिंह रावत ने जानकारी दी की प्रदेश में प्रियंका गांधी और राहुल गाँधी के भी कुछ बड़े प्रोग्राम तय किए गए हैं...जिसमें महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी... हरक सिंह रावत ने कहा की नारायण तिवारी की कांग्रेस सरकार के बाद सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कोई बड़ी उपलब्धि नहीं आ पाई है... हरक सिंह रावत ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, मंदिर मे चढ़ावा चोरी सहित बहुत से मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है... हरक सिंह रावत ने कहा की भाजपा के बहुत से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मे शामिल होना चाहते हैं...टिकट बंटवारे को लेकर हरक सिंह रावत बोले कि इस बार टिकट बंटवारे को लेकर कोई गलती नहीं होगी सही सर्वे के हिसाब से टिकट बांटे जाएंगे और जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट मिलेगा...
0
0
Report
Advertisement

पूर्वांचल की चाय-चर्चा से चुनावी संकेत: जनता क्या चाहती है?

Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती कहते हैं कि अगर पूर्वांचल की राजनीति को समझना है, तो किसी बड़े मंच या चुनावी रैली में जाने की जरूरत नहीं बस किसी चाय की दुकान पर बैठ जाइए। यहां चाय की चुस्कियों के बीच ऐसी राजनीतिक बहस छिड़ती है, जो नेताओं की रणनीति से लेकर जनता के मिजाज तक सब कुछ बयां कर देती है। पूर्वांचल को नेताओं की नर्सरी कहा जाता है और माना जाता है कि यहां का जनमत पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने का दम रखता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ज़ी न्यूज़ की टीम भी पहुंची एक चाय की दुकान पर जहां लोगों से जाना कि आखिर इस बार जनता के मन में क्या चल रहा है। विकास, जातीय समीकरण, महंगाई, रोजगार और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी। चाय की भाप के साथ उठती राजनीतिक चर्चा और हर मेज पर चुनावी गणित। पूर्वांचल की पहचान सिर्फ संस्कृति और सभ्यता से नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक समझ से भी होती है। यही वजह है कि इसे नेताओं की नर्सरी कहा जाता है। यहां चाय की दुकानें सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि राजनीति की खुली पाठशाला भी हैं। आगामी चुनाव को लेकर जब ज़ी न्यूज़ की टीम लोगों के बीच पहुंची तो किसी ने विकास को सबसे बड़ा मुद्दा बताया, तो किसी ने रोजगार और महंगाई पर सरकारों को घेरा। कई लोगों ने कहा कि जातीय समीकरण आज भी चुनाव में प्रभाव रखते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना था कि अब जनता काम के आधार पर वोट देना चाहती है। राम मंदिर का मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहा। कुछ लोगों ने इसे आस्था और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा, तो कुछ ने कहा कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। चाय पर चली इस चर्चा में हर व्यक्ति ने अपनी सोच और अपने अनुभव के आधार पर खुलकर अपनी बात रखी। पूर्वांचल की राजनीति हमेशा पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचती रही है। यही कारण है कि राजनीतिक दल भी यहां के जनमत को सबसे गंभीरता से लेते हैं। चाय की दुकान पर हुई यह चर्चा साफ संकेत देती है कि जनता हर मुद्दे पर सोच रही है, सवाल पूछ रही है और अपने वोट की ताकत को समझ भी रही है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस्ती जिले की جميع 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। हर्रैया विधानसभा से अजय कुमार सिंह को 97,014 वोट, सपा से राजकिशोर सिंह को 66,908 मिले थे, कप्तानगंज विधानसभा से बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ल को 70,527 वोट, बसपा के राम प्रसाद चौधरी 63,700 वोट मिल था, रुधौली विधानसभा से बीजेपी के संजय प्रताप जायसवाल 90,228 वोट, बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 68,423 वोट मिले थे, बस्ती सदर से बीजेपी के दयाराम चौधरी को 92,697 वोट, सपा के महेंद्र नाथ यादव 50,103 वोट मिले थे, महादेवा (SC) सीट से बीजेपी के रवि कुमार सोनकर चुनाव जीते थे, 2022 के विधानसभा में सपा ने सबको चौंका दिया, सपा और उसके गठबंधन ने 5 में से 4 सीट पर जीत दर्ज की, हर्रैया विधानसभा से बीजेपी के अजय सिंह ने चुनाव जीता。
0
0
Report

नौलखी धाम में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Vidisha, Madhya Pradesh:श्रावण मास के पहले सोमवार से विदिशा के नौलखी धाम मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक का शुभारंभ हो गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा के साथ मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर के पुजारी के अनुसार पार्थिव शिवलिंग की पूजा को भगवान शिव की सर्वोच्च आराधना माना जाता है। मान्यता है कि विभिन्न वस्तुओं से रुद्राभिषेक करने पर श्रद्धालुओं को अलग-अलग शुभ फल प्राप्त होते हैं तथा जीवन के कष्ट, रोग और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत नौलखी धाम मंदिर में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुजारी रविंद्र आचार्य ने बताया कि जल, दूध, दही, घी, शहद, गन्ने के रस सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक करने का अलग-अलग धार्मिक महत्व बताया गया है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना और श्रद्धा के अनुसार अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top