icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इस्कॉन के रथयात्रा में यूक्रेन महिला ने रथ मार्ग की सफाई कर समां बाँधा

Gaya, Bihar:इस्कॉन गया द्वारा भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा एवं सुदर्शन की भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। रंग-बिरंगे पुष्पों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित भव्य रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा एवं सुदर्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत स्वागत कर उन्हें विराजमान कराया गया। रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर जयप्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जी.बी. रोड, गोल पत्थर, टेकारी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, महारानी बस स्टैंड तथा गेवाल बिगहा होते हुए पुनः इस्कॉन मंदिर पहुँची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा हरिनाम संकीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
0
0
Report

लोकसभा सत्र से पहले जगदंबिका पाल का बयान: विपक्ष की चर्चा जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP MP JAGDAMBIKA PAL ON UPCOMING PARLIAMENT SESSION/ JAIRAM RAMESH'S STATEMENT\nदिल्ली: संसद के आगामी सत्र पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "संपूर्ण विपक्ष से इस बात की अपील करते हैं कि लोकसभा जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का फॉर्म है यहां चर्चा होनी चाहिए और जनता के हितों में निर्णय होना चाहिए। लेकिन जिस तरह से आज कांग्रेस की बैठक हुई और 19 तारीख को सर्वदलीय बैठक है सदन हर बात का जवाब देने को तैयार है जिस तरीके से आज कांग्रेस का बयान आ रहा है तो वे सदन नहीं चलने देना चाहते हैं हर बार सदन में यहां पर चर्चा होती है और वे रुकावट पैदा करते हैं...बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी में जिस विषय पर ये चर्चा करना चाहते हैं सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और जवाब देने को तैयार है..."
0
0
Report

ऋषभदेव में दिनदहाड़े चोरी: सूने मकान से नकदी-जेवरात चोर फरार

Udaipur, Rajasthan:ऋषभदेव में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश ऋषभदेव। कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया。 प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर, हाई स्कूल के पीछे स्थित तृप्ति शर्मा पुत्री मोहनलाल शर्मा के मकान में दोपहर के समय कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी 62,500 रुपये की नकदी, लगभग 12 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब 100 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। शाम को जब मकान मालिक घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल ऋषभदेव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित पक्ष ने गुरुवार सुबह ऋषभदेव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

स्कूल में छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार: शिक्षिका निलंबित, वंदना शर्मा बर्खास्त

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सवाईमाधोपुर जिले के लिवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक शिक्षिका के 1,000 रुपये गुम होने पर कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मीणा मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य आरोपी शिक्षिका सरस्वती मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजाखेड़ा (धौलपुर) लगाया गया; वहीं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत शिक्षिका वंदना शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया。 आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि छात्राओं के साथ किया गया व्यवहार बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण लिखित कार्रवाई के आश्वासन पर ही धरना समाप्त हुआ。 इस मामले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. इसी कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षिका सरस्वती मीणा को निलंबित तथा प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत वंदना शर्मा को कार्यमुक्त किया गया है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

मंदिर विवाद में हत्या: अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद दी

Alwar, Rajasthan:मंदिर विवाद में हत्या: तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला अलवर की एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने मंदिर में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश ज्योति कुमारी सोनी ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 1,01,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 27 दिसंबर 2021 का एमआईए थाना क्षेत्र के सैयद खेड़ली गांव का है। सरकारी अधिवक्ता अजीत यादव के अनुसार, पीड़ित चंदनमल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे महादेवा समेत अन्य पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया था, जिसमें युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में नाला रोकने से ग्रामीणों का आक्रोश, वोट बहिष्कार की चेतावनी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - विधायक का आश्वासन निकला हवा-हवाई, रेलवे ने बंद किया नाला, 10 गांव के ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी। - बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रेलवे द्वारा नाला बंद किए जाने पर नाराजगी जताई - ग्रामीणों का आरोप— पहले विधायक और एसडीएम को भी दिया गया था मांग पत्र, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई - ग्रामीणों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और एसडीएम, विधायक ने रेलवे से बात कर काम रुकवाने का दिया था आश्वासन - ग्रामीणों का मानें तो विधायक ने दिया था एक सप्ताह में नाला खुलवाने का भरोसा,बावजूद इसके रेलवे ने नाला कर दिया बंद - ग्रामीणों ने दी चेतावनी दी— समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में 10 गांव के लोग करेंगे वोट का बहिष्कार। - ग्रामीणों का दावा— रेलवे लाइन विस्तार के दौरान वर्षों पुराने जल निकासी मार्ग को पाटकर कर दिया गया बंद, दर्जनों गांव आ सकते है बाढ़ की चपेट मे, किसानों की फसल हो सकती है चौपट। - पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र का मामला।
0
0
Report

अम्बेडकरनगर में अंतरजिलीय शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, लाखों के आभूषण नकद बरामद

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जैतपुर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद की गई है, पुलिस का दावा है कि गिरोह पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास के संपन्न गांवों को निशाना बनाता था, अम्बेडकरनगर पुलिस ने थाना जैतपुर में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए सीतापुर निवासी मो. कलीम और हसीब उर्फ बासू को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपियों को नटौलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर चोर अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं और कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बसे संपन्न गांवों को निशाना बनाते थे, देर रात घरों की खिड़कियों की जालियां काटकर या ताले तोड़कर घर में घुसते और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे, पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 61 ग्राम सोना, 960 ग्राम चांदी, एक लाख 40 हजार 620 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, तार कटर, पेचकस और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं, बरामद सोने-चांदी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है, मुख्य आरोपी मो. कलीम के खिलाफ अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के 22 मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,
0
0
Report
Advertisement

इटाढ़ी के जमीन विवाद में सरपंच हत्या, अस्पताल के सामने प्रदर्शन

Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार धान की रोपनी के दौरान सरपंच सुभाष सिंह खेत पर पहुंचे थे, जहाँ पहले से मौजूद उनके पाटीदारों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पुत्र अखिलेश सिंह और विंटेस सिंह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सरपंच सुभाष सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों पुत्रों का इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान को तत्काल बर्खास्त करने और सभी नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या: दो युवक हिरासत में

Alwar, Rajasthan:अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या का अंदाजा , दो युवक हिरासत में अलवर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र तुषार कुमार की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता तुषार का शव बुधवार सुबह रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके के नेवाड़ी गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली है । मृतक की पहचान भूगोर निवासी तुषार (पुत्र राजकुमार) के रूप में हुई है, जो 12वीं का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। तुषार मूल रूप से कठूमर के तसई गांव का रहने वाला था और भूगोर में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, तुषार 14 जुलाई की शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। रात 9 बजे के बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने पहले खुद तलाश की और बाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आखिरी संपर्क में रहे लोगों की पहचान की और संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच नेवाड़ी क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी बाद में तुषार के रूप में पहचान हुई। शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारम्भिक जांच में सिर पर चोट के निशान मिले थे, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली मारने की भी बात सामने आई है । बाइट:परिजन , मृतक का मामा नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल यादव के अनुसार, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल दो युवकों से पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश या दोस्तों के बीच विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार जल्द; 20 पद खाली और स्पीकर पद भी खाली, सुरजेवाला ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: Congress leader Randeep SurjeWala on Karnataka cabinet / assembly session / Ram Ram theft issue and delimitation. दिल्ली: कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "आज CM डीके शिवकुमार, पूर्व CM और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सिद्धारमैया, हमारे PCC अध्यक्ष बीके हारिप्रसाद और हमारे कई मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने राहुल जी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। बातचीत अभी शुरू ही हुई है। मैं अभी कोई खास तारीख नहीं बता सकता; बस इतना कह सकता हूं कि ये शुरुआती बातचीत है। कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द होगा।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top