176215
जालंधर के युवक से बरामद किया चिट्ठा, पालमपुर पुलिस को मिली कामयाबी
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:पालमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर के दो युवकों में से एक से 256 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। ये युवक राजपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। दोनों युवक चिट्टा सप्लाई का काम कर रहे थे और पुलिस को उनकी काफी दिनों से तलाश थी। मकान मालिक ने बिना शिनाख्त के कमरा किराए पर दिया था। फरार युवक की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Asian Games कांस्य पदक जीतकर धर्मवीर चौधरी का गांव में जोरदार स्वागत
Tonk, Rajasthan:एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर गांव लौटे धर्मवीर चौधरी,hाड़ी खुर्द में हुआ जोरदार स्वागत एशियन गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर अपने गांव लौटे धरवीर चौधरी। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और खेल स्टेडियम तक कंधों पर उठा लिया। महिलाएं नृत्य कर खुशी जताईं और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। धर्मवीर ने बताया कि उनकी टीम ने स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन मामूली अंतर से गोल्ड चूक गये। उनके पिता ने बताया कि बेटे ने जापान से मेडल लाने का वादा किया था और वह निभा दिया। सेना में हवलदार के रूप में तैनात धर्मवीर का सफर गाँव की सड़कों से शुरू हुआ और अब ओलंपिक पर नजर है। पिछले साल कोरिया में भी उन्होंने 4×400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था। मेडल सेरेमनी के बाद कोच और एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने डांट भी लगाई; फिर भी कांस्य पदक मिलने की खुशी रही। मां खेत में ज्वार काट रही थीं जब बेटे के मेडल जीतने की खबर मिली। पिता ने कहा कि बेटे ने वादा निभाया।0
0
Report
सचिन थापन अस्पताल में भर्ती, जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे गैंगस्टर सचिन थापन को आज कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया..जानकारी के मुताबिक हार्डकोर अपराधी थापन पिछले तीन दिनों से एसटीडी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर है... आज तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया... भारी पुलिस जाब्ते के बीच जेल सिक्योरिटी जैसे ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.. इस दौरान आम मरीजो और उनके परिजनों को अस्पताल के अन्य गेट के माध्यम से आने के लिए कहा गया...इस दौरान हथियारबंद जवानों की पैनी निगाहों के बीच चिकित्सकों ने उसकी जांच की.... अस्पताल परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए..अस्पताल के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा और सुरक्षा घेरे के बीच सचिन थापन को अस्पताल के अंदर ले जाया गया.. लगभग 1 घंटा चली जांच उपचार के बाद उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वापस हाई सिक्योरिटी जेल रवाना कर दिया गया..0
0
Report
सेवा सेतु 2026 शिविर से नगरवासियों को पट्टे और समस्याओं का समाधान
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक)। आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लांबा हरि सिंह नगर पालिका सभागार में सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चार आवेदकों को पट्टे वितरित किए गए। वहीं पट्टे के लिए प्राप्त आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर में सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण, नालियों की मरम्मत सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए भी आवेदन लिए गए और उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ में संतों के झगड़े में एक की मौत, शव के पोस्टमार्टम को लेकर सड़क जाम
Churu, Rajasthan:दोदो संतों के बीच हुआ झगड़ा, एक की मौत, मृतक की लगाई समाधि, घटना के बाद मचा बवाल, ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम, कल निकाला जाएगा शव वापिस रतनगढ़। रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर के प्रेमनाथ आश्रम में दो संतों के बीच हुआ झगड़ा एक की मौत का कारण बन गया। मौत के बाद साथी संतो ने मृतक को जमीन में दबा कर उसकी समाधि भी लगा दी। जब घटना का आज ग्रामीणों को पता चला, तो बवाल मच गया तथा मृत संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात को लेकर सालासर सड़क मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर करीब एक घंटे बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस संबद्ध में सीआई संदीप कुमार ने बताया कि कल सुबह जमीन से शव निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना को लेकर हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज पुत्र मोहनलाल ने हत्या का मामला दर्ज करव करवाया है। पुलिस ने बताया कि उसकी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ वर्ष 2004 में सन्यास लेकर साधु बन गया था तथा दो वर्षों से रावतसर में बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। 30 सितंबर को बन्नानाथ गांव आया था। इसी दौरान दो अक्टूबर को उन्हें बालकनाथ का फोन आया तथा सत्संग में चलने के लिए कहा, जिस पर वह तीन अक्टूबर को रावतसर आ गया। चार अक्टूबर को पता चला कि बालकनाथ उसके भाई को रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर स्थित बजरंगनाथ के पास छोड़कर आ गया और एक सप्ताह बाद पुनः उसे लेने आएगा। इसके बाद बन्नानाथ से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब इस संबंध में बालकनाथ से बात की, तो उसने संतोषप्रद जबाब नहीं दिया। जब जानकारी की, तो पता चला कि उसके भाई का बालकनाथ के साथ झगड़ा हुआ है और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, तो ग्रामीण भी लामबद्ध हो गए तथा गांव में स्थित आश्रम के पास एकत्रित होकर अपना आक्रोश जताते हुए संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सालासर सड़क मार्ग को भी एक घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे सीआई संदीप कुमार ने ग्रामीणों से समझाइश कर आवागमन दुरुस्त करवाया。0
0
Report
निवाई में सेवा सेतु अभियान: 101 आवास पट्टे, 103 पीएम आवास लाभ वितरण
Kota, Rajasthan:निवाई टोंक सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ निवाई नगर पालिका परिसर में बुधवार को सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा एवं पूर्व पार्षद गिरिराज जाट मौजूद रहे। अभियान के तहत आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। इस दौरान 101 आवासीय पट्टे वितरित किए गए। वहीं 15 श्रमिकों को जॉब कार्ड, 103 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा 3 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के चेक प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार सेवा सेतु अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।0
0
Report
NDA ने MLC चुनाव के लिए रणनीति तय की; 4 बागी विधायकों पर मंथन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग NDA बैठक खत्म, MLC चुनाव पर बनी रणनीति.! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर NDA की अहम बैठक खत्म हो गई। बैठक में बिहार की 8 MLC सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई。 NDA से अलग राह पर चल रहे JDU के 1 विधायक और RLM के 3 विधायकों को साथ लाने की कवायद पर भी मंथन हुआ। बैठक में बागी विधायकों से बातचीत कर NDA के पक्ष में एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। RLM के तीन विधायक सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में सामने आए हैं。 अब नजर इस बात पर है कि NDA नेतृत्व इन चारों विधायकों को अपने पाले में वापस लाने में कितना सफल होता है।0
0
Report
Advertisement
कल कांग्रेस देशभर ब्लैक डे मनाएगी, राज्य-ज़िले स्तर पर विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:कल पूरे देश में ब्लैक डे मनाएगी कांग्रेस राज्य और जिले स्तर पर, कांग्रेस पार्टी करेंगी विरोध प्रदर्शन0
0
Report
भिलाई पेवर ब्लॉक जांच: संतोष मौर्य ने उठाए 14 सवाल, कहा- ₹16.85 लाख की गड़बड़ी से भी बड़ा है मामला
Durg, Chhattisgarh:नगर निगम भिलाई में पेवर ब्लॉक कार्यों पर आई जांच रिपोर्ट का भाजपा नेता संतोष मौर्य ने स्वागत करते हुए प्रशासन से 14 गंभीर सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा निकाली गई ₹16.85 लाख की अनियमितता वास्तविक स्थिति की तुलना में काफी कम है। मौर्य ने Building SOR में 80 MM ब्लॉक का प्रावधान न होने के बावजूद भुगतान, बिना NOC के BSP क्षेत्र में कार्य, बेस कंक्रीट व खुदाई का भौतिक सत्यापन न होने तथा बिना स्थानीय पंचनामे के स्थल निरीक्षण पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जनता के पैसों की मुकम्मल जांच की मांग की है।0
0
Report
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले अजय राय-पार्टी का फैसला स्वीकार, कांग्रेस के लिए करते रहेंगे
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के अवसर पर काशी से अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन कर भगवान हनुमंत लला का आशीर्वाद लिया। अजय राय ने कहा कि जन्मदिन पर रामनगरी आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना, पार्टी को मजबूत करना और लोगों के बीच बने रहना है।0
0
Report
Advertisement
जिले में चोरों का आतंक, बेबस पुलिस: प्रशासनिक कदम अभी शुरू
Surajpur, Chhattisgarh:जिले में चोरों का आतंक, बेबस पुलिस0
0
Report
जयपुर में रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी: हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार हिमांशु जांगिड़ उर्फ जहांगीर और देवाशिष भगत उर्फ पीयूष गिरफ्तार जमीन की देखभाल करने वाले व्यक्ति को दी गई थी धमकी धंधा करना है तो रंगदारी देने की धमकी देने का आरोप बनीपार्क थाने के हिस्ट्रीशीटर हिमांशु जांगिड़ पर 10 हजार का इनाम घोषित था पुलिस के मुताबिक संगठित गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देता था आरोपी लूट, डकैती, हत्या और अपहरण के करीब दो दर्जन मामले दर्ज होने का दावा अमरसर सरपंच की हत्या समेत कई गंभीर वारदातों में आरोपी की भूमिका का खुलासा इंद्र खटीक की हत्या और मकराना मार्बल कारोबारी की हत्या का भी आरोप झोटवाड़ा में प्रदीप यादव पर गोली चलाने के मामले में भी आरोपी का नाम डीएसटी जयपुर उत्तर और जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रख रही थी पुलिस हिमांशु जांगिड़ को इंदिरा कॉलोनी बनीपार्क से पकड़ा गया देवाशिष भगत उर्फ पीयूष हरमाड़ा क्षेत्र का निवासी, दोनों से पूछताछ जारी0
0
Report
निम्बाहेड़ा में नकली नोटों के बड़े जाल का पर्दाफाश; 178 नकली नोट बरामद
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में नकली नोटों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर निम्बाहेड़ा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने सतखंडा में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो कार को रोककर तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड से 500-500 रुपये के कुल 178 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कीमत 89 हजार रुपये है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त की है। आरोपियों ने नकली नोटों के साथ 43 हजार रुपये के असली नोट भी रखे थे, ताकि नकली नोट असली दिखाई दें। प्रारंभिक पूछताछ में बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नकली नोट खपाने की तैयारी सामने आई है। पुलिस अब नोटों की सप्लाई और गिरोह के सरगना का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
अजमेर में मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा नेताओं की सराहना और मशाल
Ajmer, Rajasthan:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 25 वर्ष राजनीति जीवन और सभी चुनावों में जीत की खुशी आज अजमेर में भी देखी गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भजपा नेट अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी मेयर अजमेर अवंतिका शर्मा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष जीत मिल प्रजापत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा ज्योति संकल्प मशाल रेली निकल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 25 वर्षीय सेवा कल को देश और जनहित में करार दिया। विकसित भारत सेवा संकल्प के साथ आयोजन इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लगभग 2 किलोमीटर मशाल जुलूस निकाला और अजमेर शहर के प्रवेश चौराहे का नाम करण सेवा ज्योति चौराहे के रूप में किया। इस मौके पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने पीएम मोदी की मुक्त कंठ तारीफ की।0
0
Report
कटिहार टोल प्लाजा पर 150 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार
Katihar, Bihar:रौतारा टोल प्लाजा पर कार से करीब 18 लाख रुपया का 150 ग्राम स्मैक बरामद, चार गिरफ्तार वार्ड पार्षद की प्लेट लगी कार में जा रही थी स्मैक की खेप, पुलिस ने दबोचा पकड़े गए चार लोग एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं पुलिस ने कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार सभी पांचो अभियुक्त कटिहार जिला के रहने वाले पुलिस बरामद स्मैक के स्रोत और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी, इसकी जानकारी जुटाने में लगी.. कटिहार जिला के रौतारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रुपया का 150 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है । बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। बताते चलें कि रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से स्मैक की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद कार पर वार्ड पार्षद का प्लेट लगा हुआ था, जिसे लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से प्रमिला ठाकुर, उम्र 50 बर्ष, प्रशांत उर्फ बिट्टू उम्र 32 बर्ष, नवनीत कुमार राज, उम्र 36 बर्ष, तथा शाहिद जिया को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी, इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
जमुई में मोदी के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली
Jamui, Bihar:जमुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को जमुई में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद यात्रा शुरू हुई। इसमें बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह समेत जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्थल से शुरू हुई यात्रा कचहरी चौक और महाराजगंज होते हुए गांधी पुस्तकालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान मार्ग में आम लोगों की भी भीड़ नजर आई। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात की सेवा से अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा शुरू की और संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास केवल भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के मानचित्र पर भारत की मजबूत पहचान स्थापित करने की दिशा में भी लगातार काम किया गया है। 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने न रुकने और न झुकने की भावना के साथ देश की सेवा की है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन युवाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। देश अब विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य को समृद्ध बिहार के संकल्प से जोड़कर विकास की नई दिशा तय की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई और धन्यवाद दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के लिए जो काम किए हैं और भविष्य के लिए जो विजन तय किया है, उसके साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और देश का नागरिक खड़ा है。0
0
Report
Advertisement
