हिमाचल प्रदेश की स्थापना दिवस पर जानें खास बातें
Malot, Himachal Pradesh:आज ही के दिन हिमाचल को प्रदेश का दर्जा दिया गया था. देव भूमि हिमाचल की कुछ मनमोहक झलकियां, देव भूमि हिमाचल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम गोस्वामी समाज का शराब माफिया विरोध प्रदर्शन, फांसी की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला... शराब माफियाओं के खिलाफ समाज के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और शराब माफिया का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में संत भी शामिल हुए। समाज ने मध्यप्रदेश को शराब मुक्त बनाने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उत्तरप्रदेश की तर्ज पर शराब माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोपों को लेकर भी समाज में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। रaglाम में समस्त गोस्वामी समाज के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के बाद देवास के थाना प्रभारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समाज ने साफ चेतावनी दी कि शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।रोहतास: डीएम-SP ने सोन नदी के छठ घाटों की सुरक्षा का अवलोकन किया
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा तमाम अधिकारी सोन नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज भी उपस्थित हुए। निरीक्षण के क्रम में डीएम तथा एसपी ने डेहरी के सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट सहित कई अन्य प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं के आने जाने के रास्ते, साफ़-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्योंकि इस बार सोन नदी में पानी अधिक है। ऐसे में तमाम खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए गए हैं। वही समय रहते तमाम निर्देशों को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।छठ महापर्व के लिए मधेपुरा प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजाम किए
Madanpur, Bihar:आगामी छठ महापर्व को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को घाटों पर साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर स्वच्छता, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं, मौके पर मौजूद आपदा प्रबंधन के वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार को जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान जिले के किसी भी घाट पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी घाटों को बेहतर बनाया जाएगा और सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।जोधपुर हाईकोर्ट के फर्जी जमानत आदेश मामले में गिरफ्तारी, कानूनी कार्रवाई शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड कर हड़कंप मचाने के मामले में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। NDPS मामले के आरोपी कलविंदर सिंह पनेसर पर अपने तीन फर्जी जमानत आदेश वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। इनमें 26 अक्टूबर का आदेश हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी माना है। आदेश की नंबरिंग और उसमें लोक अभियोजक के रूप में दर्ज नाम पर भी सवाल उठे हैं। मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी आदेश हटाने की प्रक्रिया शुरू कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है। आरोपी के खिलाफ श्रीगंगानगर के राजियासर थाने में अफीम तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें 8 किलो 61 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। कुड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने की तैयारी है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।कुतुबपुर मोहम्मदाबाद गोहना कुछ पक्षियों पशुओं की मृत्यु
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:*दिनांक 01.11.2026 को थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत कुतुबपुर में आवेदिका इन्दली देवी द्वारा बताया गया कि कुछ पशुओ की हालत खराब है इस की सूचना मौके पर पुलिस पहुची तो देखा गया कि इन्दली देवी की भैस की व कुछ और पशुओं की मृत्यु हो गयी थी उक्त के संबंध में मु0अ0स0 371/26 धारा 325 अभियोंग पंजीकृत भैसों का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*पलामू में बीजेपी की विशाल पदयात्रा से लोकतंत्र बचाओ आह्वान, कांग्रेस पर तेज़ हमला
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, मेयर अरुणा शंकर और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह समेत पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा करने तथा अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कांग्रेस के कार्यकाल और उसकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के कथित कारनामों को जनता के सामने उजागर किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर बीजेपी लगातार संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से शहर में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। बाइट - अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाइट - निवेदिता सिंह, बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी बाइट - विष्णु दयाल राम, सांसद, पलामूपटना के बाजारों में बिना लाइसेंस पटाखे बिक रहे, विभाग के नोटिस बेअसर
Patna, Bihar:पटना में इस बार पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए किसी भी दुकानदार को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में खुलेआम पटाखों की बिक्री हो रही है। न्यू मार्केट में बैनर लगाकर 50 से 60 फीसदी तक छूट का लालच दिया जा रहा है। यहां जगह-जगह पटाखों के स्टॉल सजे हैं। अग्निशमन विभाग लगातार जांच और नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन दुकानदारों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को लोद्दीपुर अग्निशामालय की टीम ने न्यू मार्केट में जांच कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी, लेकिन बुधवार को भी दुकानें पहले की तरह सजी रहीं। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई भी नजर नहीं आ रही है। इन इलाकों में पटना के न्यू मार्केट, बोरिंग रोड चौराहा, मीठापुर सब्जी मंडी, बुद्धमूर्ति के आसपास, सब्जीबाग, दीघा सब्जी मंडी, राजा बाजार, पटना सिटी चौक, आलमगंज और मालसलामी आदि शामिल हैं। राज्य में 4000 से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर विभाग ने विशेष तैयारी की है। जिन प्रतिष्ठानों के पास लाइसेंस नहीं है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। पटना को चार जोन में बांटकर तैयारी की गई है, संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया जा रहा है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन की गाड़ियां तैनात की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रतिष्ठान को पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, इसलिए बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री अवैध है; फिर भी राजधानी के बाजारों में खुलेआम बिक्री हो रही है।असम में बहुविवाह पर नौकरी से बर्खास्तगी का नया नियम लागू
Guwahati, Assam:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज हमने एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जो सरकारी कर्मचारी एक से अधिक विवाह (बहुविवाह) करेंगे, उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही, वह भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य हो जाएगा। इसलिए, हमने अपने 'असम सेवा और अनुशासन नियम' में संशोधन किया है और नियम 7 में एक नया खंड (खंड 6) जोड़ा है, ताकि यह सख्त सजा लागू की जा सके..." इसी बात को लेकर नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने जो यह कहा है सरकारी नौकरी करने वाले अगर पॉलिगामी करेंगे तो उन्हें सजा दी जाएगी परंतु देखा जाए तो ज्यादातर लोग नौकरी नहीं कर रहे हैं सरकारी जिन लोगों ने पॉलिगामी किया है अगर बहु विवाह करने वाले कोई सरकारी नौकरी करने वाले मिलते हैं तो वह भी दो-तीन होगा उससे ज्यादा नहीं होगा परंतु असम के मुख्यमंत्री सिर्फ टारगेट करके एक समुदाय के लोगों को इस तरह से मुश्किल में फेंकते रहते हैं परंतु कुछ नहीं होता असम के मुख्यमंत्री पहले अपना काम ध्यान से करें जैसे कि अभी असम में मिड डे मील का पैसा अभी तक नहीं मिला है ऐसा होने से स्टूडेंट का भविष्य क्या होगा इसमें काम करना चाहिए मुख्यमंत्री को और खास तौर से बहुविभाग का अवेयरनेस करना चाहिए ना कि इस तरह से नया कानून बना बनाकर लोगों को परेशान करना...तिलकनगर-राजौरी गार्डन पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पूर्व से कई मामले उजागर
Delhi, Delhi:तिलकनगर और राजौरी गार्डन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नेचरों को किया गिरफ्तार चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला से स्नैचिंग महिला पार्क के पास फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर हुए फरार राजा गार्डन में महाजन शोरूम के बाहर युवक से हुई फोन स्नैचिंग एक आरोपी को पीड़ित ने खुद बाईक का पीछा कर पकड़ा तिलकनगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तिलकविहार इलाके से किया गिरफ्तार दूसरे आरोपी बबला और अन्य की पुलिस कर रही है तैलाश स्नैचिंग किया गया मोबाईल फोन और स्कूटी बाईक बरामद आरोपी पर पहले से ही 51 से अधिक मर्डर चोरी स्नैचिंग वाहन चोरी लूटपाट और एक्साइज एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज है राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन और तिलक नगर की पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। यह स्नैचर चलती बाइक और स्कूटी से वारदात को अंजाम देते थे और मौके से फरार हो जाते थे वहीं पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाने के पुलिस ने एक ऐसे स्नैचर को पकड़ा है जिस पर पहले से ही 46 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है और वह सुल्तानपुरी का घोषित अपराधी बीसी है। पुलिस ने इसके पास से स्नैचिंग किया गया मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है।पीड़ित कनव कोशिक राजा गार्डन के महाजन इलेक्टॉनिक शोरूम में काम करता है और शोरूम के बाहर खड़ा होकर फोन से बात कर रहा था उसी दौरान बाईक से दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर भागने लगे।पीड़ित ने पीछा कर बाईक पर बैठे पीछे वाले आरोपी को पकड़ कर खींच लिया और दूसरा आरोपी बाईक लेकर फरार हो गया।राजौरी गार्डन पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।वहीं दूसरे मामले में पश्चिमी जिला के तिलक नगर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तिलक विहार से बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पर भी पहले से ही हत्या स्नेचिंग चोरी लूटपाट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर फरार हो गए।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस इनके साथ बबला और अन्य साथी की तलाश कर रही है जो मौके से फरार हो गए थे इनके पकड़े जाने से कई आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है ।पुलिस उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है。ABVP की विशाल रैली ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अराजकता के खिलाफ संदेश दिया
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने अराजकता के खिलाफ विशाल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर हजारों छात्र-छात्राएं इस मार्च में शामिल हुए। ABVP पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उत्तरी दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय की तस्वीरों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एक साथ सड़कों पर उतरे। अराजकता हटाओ महा रैली के तहत हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में विशाल मार्च निकाला। ABVP के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में हिंसा की घटनाओं की तरह भारत में भी कुछ विपक्षी दल देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इससे देश की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर संगठन ने अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने और युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से यह महा रैली आयोजित की। मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के भारत कैंपस से शुरू होकर आर्ट फैकल्टी के गेट-1 तक गया और वहां समापन हुआ। ABVP ने देश में शांति, व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया है। युवाओं से देश में अराजकता के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की गई।CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
