Kangra
Kangra - हिमाचल में युवक ने नेताओं से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश
Malot, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा की डाडा सीबा थाने में अभि धीमान नामक युवक ने पुलिस और स्थानीय नेता से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. युवक के भाई ने बताया कि स्थानीय नेता और पुलिस वाले मिलकर उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे।जब अभी ने न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस और प्रशासन ने उसको ही गलत बताया और जहर खाने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमीनी विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बिरशापुर गांव में आपसी विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या। पुरानी रंजिश में अतुल दुबे की पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने धारदार हथियारो से हमला कर हत्या कर दिया। पुलिस जांच में जुटी!0
0
Report
लखीमपुर: एक मात्रा 3 किसान । एक बराबर लाए धान। सिस्टम का खेल।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में मौजूदा वक्त में धान की खरीद अपने चरम पर चल रही है वहीं ऐसे में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आ रहे हैं जिनको सुनकर लोग अचरज में पड़ जा रहे हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है?लोग भले कुछ भी सोचें कुछ भी कहें लेकिन लोगों की फिक्र से बेफिक्र धान खरीद में लगी एजेंसियां महज इन लाइनों को चरितार्थ कर रही है "कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम कहना"। अब आप को बताते है आंकड़ों की बाजीगरी आखिर हो क्या रहा है? तारीख 20 नवंबर धान खरीद को लेकर आंकड़े जारी किए जाते है आख़िर 20 नवंबर को UPSS के चंदनचौकी पलिया मंडी पर क्या अजब हुआ। अलग अलग गांवों के 3 किसान विनोद कुमार , सुखप्रीत सिंह ,लवप्रीत सिंह मंडी में अपने धान की फसल बेचने पहुंचे। जब इनके धान को बारी बारी से तौला गया तो सबका वजन एक जैसा यानी 2.48mt टन ही आया । यानी न 1 किलो कम न 1 किलो ज्यादा। इतना ही नहीं तौल की स्पीड भी अपने आप में देखने लायक थी 7.44 mt की तौल 2.36 से शुरू हुई और 2.58 तक पूरी हो गई यानी पूरी प्रक्रिया में महज 22 मिनट लगे। सरकारी सिस्टम की ऐसी स्पीड पर किसान अचरज में पड़ गए हैं आखिर यह कैसे गया? भले ही जमीन पर खरीद की स्पीड सुस्त पड़ी हो लेकिन कागजों पर यह तेजी दिखाई दे रही है। ऐसे में लोग कह रहे है "कांटा तौल रहा है या कॉपी-पेस्ट कर रहा है?"0
0
Report
सवायजपुर तहसील में जिलाधिकारी राहुल पांडय ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*संपूर्ण समाधान दिवस के चक्कर लगा रहे फरियादी, समाधान नहीं* *निस्तारण नहीं हुआ तो, फिर पहुंचे शिकायत करने* हरदोई की सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों का किस प्रकार निस्तारण हो रहा है। इसकी बानगी शनिवार को सामने आ गयी। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर कई शिकायतकर्ता दोबारा प्रार्थनापत्र लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। 1- क्षेत्र के ढ़ेरापुरवा मजरा तेरापुरसौली निवासी रामनिवास ने बताया वह संपूर्ण समाधान दिवस में पांचवीं बार फरियाद लेकर आया है उसके गांव का चक मार्ग जिस पर जल भराव है लोगों को काफी कठिनाई होती है आज तक न तो मिट्टी डलवाई गई है न ही खड़ंजालगवाया सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। 2-जगराम निवासी थरिया ने बताया एक माह पहले उनकी भैंस बड़ागांव स्थित उनके खेत में चर रही थी विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने से उसकी मौत हो गई वह मुआवजे के जिला मुख्यालय से तहसील के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। 3- वृद्ध जितेंद्र निवासी धनियामऊ ने बताया उसकी कृषि भूमि परपर दबंग लोगों ने जबरिया कब्जा कर लिया है कब्जा मुक्त कराने के लिए फिर कई प्रार्थना पत्र दिये लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते वह काफी परेशान है। *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 76 शिकायतें, पांच का निस्तारण* सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनी यहाँ कुल 76 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें पांच फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी में कहा कि इस समय जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सभी अधिकारी पहले अपनी तथा अपने विभाग के कर्मचारियों की स्वगणना कराये इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व की अधिक शिकायतों के आने पर नाराजगी जताई कहा इस समय खेत खाली है और जो चक मार्ग पर अवैध कब्जे हैं कब्जे हटवा कर उस पर मिटटी कार्य कराया जाए। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। जिलाधिकारी ने एसडीएम माधव उपाध्याय को निर्देश दिए की राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर चक मार्गो से अवैध कब्जे को हटवाये । पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने मौजूद थानाध्यक्षों को रात्रि गस्त तेज करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इस दौरान डी डीओ कमलेश कुमार, बीएसए प्रभात मिश्रा, डी ए ओ डॉ सतीश पाठक, डी सी ओ निधि गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसओ दिलीप कुमार, डी डी ए जी डॉ राजेश कुमार,प्रभारी सीएमओ डॉक्टर आनंद कुमार मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
डीसीएस,धान समर्थन मूल्य,बोनस को लेकर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का साय सरकार को संदेश…
Upani, Chhattisgarh:चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का साय सरकार को संदेश…किसानों का अपमान करना बंद करो! विधायक रामकुमार यादव ने राज्य में डीसीएस, धान समर्थन मूल्य एवं धान खरीदी को लेकर साय सरकार पर कटाक्ष किया है,, उन्होंने कहा है कि अन्नदाता किसानों का सम्मान करना सीखिए। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मेहनत करके पूरे देश का पेट भरते हैं। किसानों के मान-सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उनके सम्मान और हक की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी निजी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामलों से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। जनपद में निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं, योग्य डॉक्टरों और आवश्यक संसाधनों के निजी अस्पतालों का संचालन आखिर किसकी अनुमति और संरक्षण में किया जा रहा है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल ही में मितौली-मैगलगंज मार्ग स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक एवं प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना मितौली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी महिला की मौत के बाद अस्पताल को सीज कर देना ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है? आखिर ऐसे अस्पतालों के संचालन की पहले से जांच क्यों नहीं की जाती? अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, पंजीकरण, ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं का नियमित सत्यापन क्यों नहीं होता? स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जिले में संचालित निजी अस्पतालों की जांच और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि कहीं अवैध वसूली या अनियमितताओं की शिकायतें हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अब सवाल स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर जिला स्वास्थ्य प्रशासन तक की जवाबदेही का है। क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा या जनपद में संचालित सभी निजी अस्पतालों की व्यापक जांच कराकर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा? प्रमुख सवाल: आखिर मरीजों की जिंदगी से जुड़े इन अस्पतालों की नियमित जांच और निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?0
0
Report
दुर्ग पुलिस द्वारा NDPS एक्ट और नए आपराधिक कानूनों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, 80 से अधिक अधिकार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र स्थित दधीचि हॉल में NDPS एक्ट एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में अभियोजन अधिकारियों ने तलाशी, जप्ती, साक्ष्य संकलन और विवेचना में होने वाली त्रुटियों के निराकरण की जानकारी दी। इस दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल और एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने स्थायी वारंट तामीली, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण तथा निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Durg Police Organizes One-Day Training on NDPS Act and New Criminal Laws, Over 80 Personnel Participate0
0
Report
Advertisement
मारपीट में 40 वर्षीय शकील खान की मौत, घटना का वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना में मारपीट की एक घटना में 40 वर्षीय शकील खान उर्फ दीप की मौत का मामला सामने आया है। घटना रेलवे फाटक और पाली बंबा के पास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान बाजपेयी नगर निवासी शकील खान के रूप में हुई है। मृतक की मां समीम बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 नवंबर की रात करीब नौ बजे शकील बाजार जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि रेलवे फाटक के बाद पाली बंबा के पास पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। शकील को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन डे के मौके पर जिलाधिकारी ने महराजगंज में बूथों का किया निरीक्षण।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन डे के मौके पर ज़िलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने महाराजगंज के बूथों का निरीक्षण किया है। इस मौके पर उन्होंने सभी बीएलओ की मौजूदगी पर हर्ष जताते हुए उन्होंने फीड बैक भी लिया। हम बता दें कि आज 21 नवंबर को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है।एसआईआर- 2027 के तहत प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 21 और 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में नागरिक अपना नाम जांच सकेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध हैं। नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा रहा है।0
0
Report
संपूर्ण समाधान दिवस में अनियमितता पर डीएम ने कानूनगो को थमाई नोटिस और लेखपाल को किया सस्पेंड।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान आय प्रमाण पत्र जारी करने के एक प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।मामला ठाकुरपुर मजरे कैड़ावा का है। गांव निवासी मंजू कुमारी पत्नी रविन्द्र कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्हीं के गांव की रीता पत्नी राजकुमार को लेखपाल द्वारा 42,000 रुपये वार्षिक आय होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिसके आधार पर उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल कर ली। बाद में जांच में आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। आय कम दर्शाने और फिर प्रमाण पत्र निरस्त करने की बात पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लेखपाल राजेश कुशवाहा को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीँ शिवगढ़ के कानून गो राजेंद्र प्रसाद प्रजापति को सीमांकन करने के आदेश के अनुपालन में लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार शालिनी तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री से मारपीट
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री से मारपीट का मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली रूबी ने जीआरपी सिपाही ललित और अजय पर अपनी बेटियों के सामने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दोनों बेटियां अपनी मां को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं। आरोप है कि मारपीट में महिला का सिर फूट गया। वहीं, जीआरपी ने महिला पक्ष के चार लोगों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एसपी रेलवे का बयान भी सामने आएगा।0
0
Report
ऑटो में महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में ऑटो में महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार मुरादाबाद। जनपद में महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का गलशहीद पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मनीषा, राधा और कविता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, भैयादूज के मौके पर पुराने रोडवेज बस अड्डे के सामने ऑटो में सवार एक महिला की सोने की चेन चोरी की गई थी। आरोपी महिलाएं जबरन ऑटो में सवार हुई थीं और इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद सोने की चेन को तीन टुकड़ों में तोड़कर आपस में बांट लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चेन के तीनों टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बताया गया कि तीनों महिलाएं दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से मुरादाबाद आई थीं। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गलशहीद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
सम्भल में बिना नक्शा पास कराए बने शिवा ढाबे पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त*
houseAkroli, Uttar Pradesh:*सम्भल में बिना नक्शा पास कराए बने शिवा ढाबे पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त* *2024 में जारी किया गया था पहला नोटिस, जवाब और नक्शा नहीं देने पर प्रशासन ने की कार्रवाई* चंदौसी। संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिवा ढाबे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। ढाबे का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किए जाने पर विनियमित क्षेत्र विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, चंदौसी तहसील क्षेत्र में गाटा संख्या 2152 और 2153 पर नरेश नामक व्यक्ति द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कर शिवा ढाबा संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में विनियमित क्षेत्र विभाग ने वर्ष 2024 में पहला नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोषजनक जवाब और स्वीकृत नक्शा उपलब्ध नहीं कराने पर 5 अगस्त 2026 को दूसरा नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद निर्माण स्वामी की ओर से नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया। शनिवार को एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी राजस्व विभाग की टीम, विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों और थाना बनियाठेर के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह के अन्य अवैध निर्माण मिलने पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: नई वक्फ नियमावली-2026 का कारी खालिद बशीर कासमी ने किया स्वागत,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के सदर कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई वक्फ नियमावली-2026 को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और विकास के लिए जिम्मेदार पदों पर शिक्षित एवं प्रशासनिक समझ रखने वाले लोगों की नियुक्ति जरूरी है। मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की योग्यता के साथ हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य किए जाने को उन्होंने सरकार का सराहनीय कदम बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी मांग की कि मुतवल्ली के लिए वक्फ से संबंधित धार्मिक ज्ञान की योग्यता को भी अनिवार्य किया जाना चाहिए। शुक्रवार को लोहिया बाजार स्थित शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी ने कहा कि मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने तथा हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य किए जाने का फैसला सराहनीय है। इससे वक्फ संपत्तियों से जुड़े सरकारी दस्तावेजों, पत्राचार और आय-व्यय के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियां धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अमानत हैं। इनके संरक्षण, रखरखाव और विकास के लिए जिम्मेदार लोगों में शिक्षा के साथ ईमानदारी, जवाबदेही और कार्यकुशलता भी होनी चाहिए। आधुनिक दौर में सरकारी कार्यों को समझने और आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए भाषाओं का ज्ञान काफी महत्वपूर्ण है। कारी खालिद बशीर कासमी ने सरकार के फैसले की सराहना करते हुए एक अतिरिक्त सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि मुतवल्ली के लिए शैक्षिक योग्यता और भाषाई दक्षता के साथ वक्फ से संबंधित धार्मिक ज्ञान की योग्यता भी अनिवार्य की जानी चाहिए। वक्फ संपत्तियों का संचालन करने वाले व्यक्ति को उनके धार्मिक उद्देश्यों, इस्लामी शिक्षाओं और वक्फ से जुड़े नियमों की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि नई नियमावली में धार्मिक ज्ञान से संबंधित प्रावधान को भी शामिल किया जाए, ताकि वक्फ संपत्तियों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके और उनकी मूल भावना एवं उद्देश्यों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। शाह इस्लामी लाइब्रेरीज संस्थापक कारी खालिद ने बताया कि वक्फ को लेकर हम जल्द ही एक वक्फ लीगल सपोर्टर कमेटी बनाएंगे जिसका काम वक्फ के उत्थान के लिए होगा जो नियम आ रहे हैं इसको लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।0
0
Report
मुरादाबाद में सील तोड़कर बैंक्वेट हॉल चलाने का आरोप, MDA ने दर्ज कराया मुकदमा
Kasampur, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में सील तोड़कर बैंक्वेट हॉल चलाने का आरोप, MDA ने दर्ज कराया मुकदमा मुरादाबाद के चक्कर की मिलक स्थित मौसम पैलेस पर एमडीए की कार्रवाई के बाद भी दोबारा संचालन शुरू करने का मामला सामने आया है। एमडीए ने बैंक्वेट हॉल संचालक मोहिनुद्दीन और उनकी पत्नी पर सील तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एमडीए की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मौके पर कोई अवैध गतिविधि संचालित न हो।0
0
Report
शाहजहाँपुर में जाम से मिलेगी राहत: यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ, हेल्पलाइन नंबर जारी
Rahchulia, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए शनिवार को यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया गया। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एएसपी (नगर) देवेन्द्र कुमार ने इसका उद्घाटन कर 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8917706948 जारी किया। नई व्यवस्था के तहत शहर में 30 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित कर पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट दिए गए हैं। इसके अलावा तीन दोपहिया क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है, जो जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराएंगी।0
0
Report
Advertisement
