icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176215
VSVipan SharmaFollow26 Jul 2024, 04:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा पुलिस ने 25 हजार इनामी आरोपी त्रिभुवन शुक्ला गिरफ्तार, अस्पताल कांड का खुलासा

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी रोड स्थित न्यू मेडलाइफ हॉस्पिटल में बीते 12 अप्रैल की मध्य रात्रि हुए खाद विक्रेता 40 वर्षीय आनंद कुमार पांडे हत्याकांड में फरार चल रहे 25000 के इनामियां आरोपी त्रिभुवन शुक्ला को आज पुलिस द्वारा बुधवार देर शाम गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा त्रिभुवन शुक्ला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है बीते 12 अप्रैल की रात्रि में भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला के साथ ड्यूटी करने को लेकर के अस्पताल में ही विवाद हुआ था। इस दौरान भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला के फोन करने पर मामा आनंद कुमार पांडे विवाह सुलझाने गए थे इसी दौरान तो उनके साथ वार्ड बॉय अनुपम शुक्ला ने मारपीट करके चाकू से हमला करने गंभीर रूप से घायल कर उनकी हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में बीते 12 अप्रैल को ही धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके आरोपी त्रिभुवन शुक्ला की तलाश की जा रही थी और यह लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा 25000 का इनाम घोषित किया गया था घटना को अंजाम देने के बाद भी बीते 5 महीने से लगातार फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ न्यायालय द्वारा भी गिरफ्तारी को लेकर के वारंट जारी किया गया था पुलिस को गिरफ्तार करके पेश करने के निर्देश दिए गए थे।
0
0
Report

झीरम घाटी हमला: TS सिंह देव का कहना मृत्यु दंड पर्याप्त नहीं, जाँच पर सवाल

Kusu, Chhattisgarh:झीरम घाटी हमला के बारे में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि निर्णय कड़ा है, क्योंकि मृत्यु दंड से हमारी न्याय संहिता में बड़ी सजा नहीं है। लेकिन कोर्ट ने जिन लोगों को सजा सुनाई है, उन्होंने घटना को घटित क्यों हुई, क्यों उस दिन एक भी रोड ओपनिंग पार्टी, अर्ध सैनिक बल सहित पुलिस की तैनाती नहीं की गई थी, साथ ही परिवर्तन यात्रा की मुखबिरी कहाँ की गई थी यह सवाल उठते हैं। एनआईए की जांच में मुझे गवाह के तौर पर शामिल करना था, पर ऐसा नहीं किया गया। इस वजह से पूरी जांच अभी सवालों के घेरे में है। झीरम घाटी हमले के मामले में मलकीत सिंह गेंदु ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन झीरम घाटी हमले में छोटे-छोटे नक्सलियों को आरोपी बनाया गया है, और बड़े लोगों के साथ सफेद पोशाक वाले लोगों को भी बचाया गया है。
0
0
Report

लखनऊ में AISA के GenZ Rising कार्यक्रम: पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार पर चर्चा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में AISA का ‘GenZ Rising’ कार्यक्रम लखनऊ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA का ‘GenZ Rising’ कार्यक्रम कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हो रहे कार्यक्रम को देखते हुए गांधी भवन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वहीं कार्यक्रम में पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की बात कही जा रही है बता दे कि AISA का ‘GenZ Rising’ अभियान 9 अगस्त को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था अलग-अलग जनपदों से होते हुए अब ये अभियान लखनऊ पहुंचा है अभियान के जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक छात्र-युवा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे भी कार्यक्रम में उठाए गए इनमें फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव की बहाली और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल हैं... कार्यक्रम में अलग अलग शहरों से आए हुए "Gen z" से बात की उन्होंने बताया कि पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होना चाहिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है शिक्षा का भी मुद्दा बड़ा है इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में रॉन्ग साइड पिकअप से ई-रिक्शा टक्कर, युवती घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे पर हुए इस हादसे में ई-रिक्शा सवार युवती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पिकप और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे की हैं, जहां बुधवार को दोपहर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब भलुआन से गोरखपुर की तरफ जा रहे ई-रिक्शा की यूनियन बैंक के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार गुड़िया के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। पिकअप चालक मोहन पुत्र हरीलाल, निवासी हरदिया, थाना गीडा के मुताबिक फोरलेन कट के पास जाम लगा था, जिसके चलते वह रॉन्ग साइड से निकल रहा था। चालक ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में मोबाइल चला रहा था और उसकी तरफ से टक्कर हुई। हालांकि हादसे की असल वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगी। हादसे की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा, जहां युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

गुंदोलाव झील के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कम्प, पुलिस जांच जारी

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। गुंदोलाव झील के किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ नजर आया। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पुराना शहर स्थित कायस्थ मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह खांगारोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना अवाना की पाल क्षेत्र की है। सुरेन्द्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मदनगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

सुदिव्य कुमार के श्राद्धकर्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेताओं की मौजूदगी

Giridih, Jharkhand:दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म कल होना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कल आयोजित होने वाले श्राद्धकर्म कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचीं. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.
0
0
Report

अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला तेज

Ajmer, Rajasthan:नगर निगम अजमेर में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है... भाजपा ने पहले पत्ते खोल कर सामान्य वर्ग के लिए लॉटरी से आरक्षित सीट पर ब्राह्मण महिला अनामिका शर्मा को पर्चा भरवाया... भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के साथ निगम के नए भवन पहुंची पार्षद अनामिका ने पर्चा दाखिल किया... दूसरी ओर दोपहर लगभग 2 बजे कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने मुहूर्त के अनुसार नामांकन दाखिल किया.. शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंची गढ़वाल के पति दिनेश गढ़वाल भी मौजूद रहे.. खासी गहमागहमी के साथ दोनों ही दलों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया... भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने दावा किया कि उन्होंने सामान्य वर्ग की महिला को उनका अधिकार सौंपा है और निगम में भाजपा बोर्ड बनने जा रही है... वही दूसरी ओर मेयर प्रत्याशी अनामिका ने इसे पार्टी के विश्वास करार दिया.. कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने बताया गृहणी से लेकर मेयर की दौड़ को चुनौती बताते हुए कहा कि एक लड़की शादी के बाद जैसे ससुराल में एडजेस्ट होती है वह राजनीति में होंगीं.. उनके पति दिनेश ने इसे पार्टी का विश्वास बताया तो कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल ने दावा किया कि उनके पास बोर्ड के लिए पूर्ण बहुमत है..
0
0
Report
Advertisement

चूरू नगर परिषद सभापति प्रत्याशी चयन: विनय गोयनका घोषित, कांग्रेस ने भी किया नामांकन

Churu, Rajasthan:चूरू में सभापति पद के चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म, आज हुआ नामांकन दर्ज. चूरू में निकाय चुनाव के परिणाम के बाद से सभापति पद के चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस बुधवार को खत्म हो गया, जहाँ भाजपा ने विनय उर्फ शेरू गोयनका को अपना सभापति पद का प्रत्याशी घोषित किया है। बड़े सियासी उलट फेर की संभावना तब बन गयी जब अल्पमत में होने के बावजूद कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार गोयनका बुधवार विधायक हरलाल सहारण और प्रस्तावकों के साथ चूरू नगर परिषद पहुंचे और निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर Shweta Kochar और SDM Dheeraj Jhajharia के सामने अपना नामांकन पत्र जमा करवाया. नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी जोश दिखा. गोयनका के नामांकन में वार्ड 19 के पार्षद नरेंद्र सैनी, वार्ड 32 के पार्षद भंवर गुर्जर, वार्ड 43 के पार्षद अभिषेक चोटिया और वार्ड 12 के पार्षद हारून गुर्जर प्रस्तावक के तौर पर मौजूद थे. नामांकन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और बाजार के व्यापारियों ने नगर परिषद पहुंचकर विनय गोयनका का माला पहनाकर स्वागत किया. नामांकन के बाद विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नगर परिषद के विकास को तेज करने और शहरवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास, जरूरी सुविधाओं को बढ़ाने और आम लोगों की उम्मीदें पूरी करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाएगा. सभापति पद के लिए नामांकन करने वाले विनय कुमार गोयनका ने कहा कि अगर उन्हें नगर परिषद का नेतृत्व करने का मौका मिलता है, तो वे शहर के विकास को सबसे पहले रखेंगे. उन्होंने बताया कि सड़क, सफाई, पीने का पानी, रोशनी जैसी नगर परिषद से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही, शहरवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान करने की कोशिश की जाएगी. कांग्रेस से संजय भाटी ने किया सभापति पद के लिए नामांकन. कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भाटी नगर परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने कहा 21 सितम्बर को चूरू नगर परिषद सभापति के परिणाम सबको चौंकाने वाला होगा.
0
0
Report

अभय चौटाला: 27 सितम्बर नूंह रैली में 20 हजार से अधिक भीड़ जुटेगी

Sirsa, Haryana:इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को नूंह में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में अकेले सिरसा जिले से 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी और इस रैली में सिरसा से 2500 छोटे बड़े वाहन शामिल होंगे। अभय चौटाला डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें रैली से संबंधित दिशा निर्देश देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई कि वे जन जन के बीच जाकर उन्हें नूंह रैली का निमंत्रण दें। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस रैली में चौटाला विचारधारा से सहमति प्रकट करने वाले और गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए 300 फुट चौड़ा व 1 हजार फुट लंबा मैदान निर्धारित किया है मगर जिस प्रकार प्रदेशवासियों में इस रैली को लेकर उत्साह है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस मैदान की लंबाई चौड़ाई बढ़ानी पड़ सकती है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के साथ पूरे प्रदेश का दौरा किया है और पाया है कि प्रदेशवासियों में इस रैली को लेकर गजब का उत्साह है। वी ओ -पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ली जाने वाली मासिक जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या सुनने की बजाए अधिकारियों का पक्ष लेते नजर आते हैं वही बैठक में पत्रकारों की एंट्री ना होने पर उन्होंने कहा कि मीडिया वालो के सवालों के जवाब नहीं इनके पास, केवल सिरसा में ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ में भी पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की बजाए अपने पसंदीदा सवाल उनको दिए जाते हैं। अभय चौटाला ने कहा कि वो आने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में खुद आम आदमी बनकर शामिल होंगे लेकिन अगर मुख्यमंत्री को इस बात का पता चला तो वो नहीं आएंगे। वहीं अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी पगड़ी का अपमान किये जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गुरुओं ने पगड़ी केशधारी सिखों को दी है गुरुओं ने मुंह काला करने वाले लोगों को पगड़ी नहीं दी थी ,ये तो वो लोग हैं जिनके मुंह में राम राम और पेट में छुरी है। अगर ये इसे अपना अपमान समझते हैं तो इन्हे अपनी वेशभूषा में आ जाना चाहिए क्युकी ये इस तरह से सिख कौम को ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। वी ओ -मीडिया से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री हैं। वे कभी भी अपनी घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाते, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ये है कि करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व उन्होंने चौटाला गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस बार अनेक जिलों में बरसात की कमी के चलते किसानों की ग्वार, नरमा कपास व धान की फसल पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर है, ऐसे में सरकार को ऐसे तमाम किसानों की फसल का सर्वे करवाकर उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ठर्रका ग्राम में मारपीट: घायल परिवार SP कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठर्रका में मारपीट की घटना के बाद घायल परिवार के सदस्य विदिशा SP कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि पहले उनके बेटे के साथ विवाद के बाद मारपीट का प्रयास किया गया। इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने एकजुट होकर घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि गंजबासौदा थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने SP कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम ठर्रका निवासी परिवार के मुताबिक, गांव के ही एक युवक और उनके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि युवक ने बेटे के साथ मारपीट का प्रयास किया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के अगले दिन कुछ लोग एकत्रित होकर उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के पांच लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों ने अब SP कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौनिका तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा.
0
0
Report

ग्वालियर में भगवा हिंदू क्रांति दल का लंपी वायरस विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - लंपी वायरस के खिलाफ भगवा हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ग्वालियर में एक विशाल जन-आंदोलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बलवंत राव डोंगे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और गौभक्तों ने जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहे से पैदल march निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेजुबान गौवंश के अधिकारों की रक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश के त्वरित इलाज और जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही गौवंश की हो रही अकाल मौतों के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों द्वारा जल्द कदम उठाने का आश्वासन मिलने के बाद भगवा हिंदू क्रांति दल का यह घेराव और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top