177111
हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप
Malot, Himachal Pradesh:हिमाचल मैं बढ़ती हुई गर्मी काफी ज्यादा चिंता का विषय बन चुकी है जहा सैलानी गर्मी से बचने के लिए आते है अब वहा भी गर्मी कहर बरसा रही है। स्थानीय निवासी जगह जगह पर पानी की शबील लगा रहे है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में धारदार हथियार से मारपीट, पिता की मौत, 5 आरोपियों की गिरफ्तारी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मुंडेरवा कला ग्राम पंचायत गाँव के पंपापुर गाँव में कल शुक्रवार देर शाम घर के सामने साफ सफाई को लेकर के सर्वेश दुबे के साथ गाँव के ही रहने वाले रामदयाल उर्फ विजय दुबे, मोहित कुमार दुबे, रोहित कुमार दुबे, कृष्णा दुबे और चंदन दुबे द्वारा गाली गलौज करके मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान जब इन आरोपियों ने सर्वेश दुबे पर धारदार हथियार बांका से हमला किया तो बचाने पहुंचे 70 वर्षीय सर्विश दुबे के पिता सिद्धनाथ दुबे पर भी इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जहाँ गंभीर रूप से घायल बेटे सर्वेश दुबे और पिता सिद्धनाथ दुबे को लाकर के परिजन गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ हालत गंभीर होने पर 70 वर्षीय पिता सिद्धनाथ दुबे को कल ही गोंडा मेडिकल कॉलेज से केजीएमसी रेफर कर दिया गया था जहाँ इलाज के दौरान आज सुबह इलाज के दौरान सिद्धनाथ दुबे की मौत हो गई है। सर्वेश दुबे के तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा रामदयाल उर्फ विजय दुबे, मोहित कुमार दुबे, रोहित कुमार दुबे, कृष्णा दुबे और चंदन दुबे के खिलाफ देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आज शनिवार देर शाम 5:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया जहाँ न्यायालय द्वारा इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
बहराइच में बाइक पर तेंदुए का हमला, सवार दो युवकों की बची जान—वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में चलती बाइक पर कूदा तेंदुआ, बाल-बाल बचे बाइक सवार. आबादी के निकट दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी मादा तेंदुआ. वीडियो वायरल. ख़बर बहराइच से है, जहाँ कतर्नियाघाट क्षेत्र के बिछिया- गिरिजापुरी मुख्य मार्ग पर बिछिया आबादी के समीप दो शावकों के साथ सड़क पार करते हुए मादा तेंदुए का वीडियो पिछले दिनों वायरल हो रहा है. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक चलती बाइक पर तेंदुआ कूदकर हमला करने का प्रयास कर रहा है लेकिन इस हमले में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए हैं. इसके तुरंत बाद एक के बाद एक करके मादा तेंदुआ और उसके दो शावक सड़क पार करते हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
सार्वजनिक धर्मशाला को निजी जायदाद बताने वाले गंगादास डागा का प्रार्थना पत्र न्यायालय ने खारिज किया
Nagaur, Rajasthan:सार्वजनिक धर्मशाला को निजी जायदाद बताने वाले गंगादास डागा का प्रार्थना पत्र न्यायालय ने किया खारिज आम जनता द्वारा वाद प्रस्तुत करने पर गंगादास डागा ने धर्मशाला को निजी जायदाद बताकर प्रार्थना पत्र किया था दाखिल अधिवक्ता मुकुट शर्मा की दलीलों को न्यायालय ने माना सही मेड़ता रोड सदर बाजार स्थित लगभग 175 साल पुरानी सार्वजनिक सुगन चंद - केदारनाथ डागा धर्मशाला में दो-तीन जून की दरम्यानी रात को ताला तोड़कर अंदर घुसे लोगों के पक्षकार प्रार्थना पत्र को मेड़ता सिविल न्यायालय में खारिज करने के आदेश पारित कर दिए। अधिवक्ता मुकुट शर्मा ने बताया कि मेड़ता रोड आम जनता के जरिए रामेश्वर गहलोत, जस्साराम, कैलाश शर्मा व रामनिवास ने वाद प्रस्तुत कर सदर बाजार स्थित धर्मशाला को सार्वजनिक बताया जिस पर गंगादास डागा ने 23 जून को न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर धर्मशाला को निजी जायदाद होने का दावा करते हुए पक्षकार बनाने का प्रार्थना पत्र पेश किया । अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष मजबूती से दस्तावेज और साक्ष्य पेश कर गंगादास डागा के प्रार्थना पत्र को खारिज करने की अपील की। पीठासीन अधिकारी राजनंदनी जोधा द्वारा दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का अवलोकन करने और दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात गंगादास डागा के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। न्यायालय के इस आदेश से आम जनता के साथ-साथ आठ दुकानदारों की रोजी-रोटी पर लटक रही तलवार से दुकानदारों को राहत मिली है।0
0
Report
Advertisement
BSF जवान मुकेश राठौड़ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर राजकीय सम्मान के साथ BSF जवान मुकेश राठौड़ को अंतिम विदाई, पिता ने दी मुखाग्नि जैसलमेर। सड़क हादसे में घायल सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान मुकेश कुमार राठौड़ का उपचार के दौरान निधन हो जाने के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव नग्गा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। जवान के पिता भजनाराम ने अपने वीर बेटे को मुखाग्नि दी, जबकि पति की पार्थिव देह को देखकर उनकी गर्भवती पत्नी बेसुध हो गईं। परिजनों और महिलाओं ने उन्हें संभाला। जवान की पार्थिव देह गांव पहुंचने पर करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और "भारत माता की जय" तथा "मुकेश अमर रहे" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। सेना के वाहन के पीछे-पीछे ग्रामीण पैदल चलते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार राठौड़ 29 जून को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। 8 जुलाई को मोकला के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉלי से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जैसलमेर और बाद में जोधपुर रेफर किया गया, जहां 16 जुलाई की शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मुकेश का 2022 में BSF में चयन हुआ था और वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उनकी शादी करीब आठ महीने पहले हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। किसान पिता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण कर उन्हें देशसेवा के लिए तैयार किया था। अंतिम विदाई के दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, महंत बाल भारती, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। वीर जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।0
0
Report
अलीगढ़ में सिर कटी लाश: पुलिस जांच से खुलेंगे वारदात के राज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया...क्योंकि यहां पर खेत में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है... फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है... आखिर सिर कटी इस लाश का राज क्या है? मृतक कौन है... और वह कौन सा कातिल है जिसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया? इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच से ही सामने आएंगे।0
0
Report
बरेली में सपा विधायक अताउर रहमान रिश्तेदार की मौत: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी में सपा विधायक अताउर रहमान की रिश्तेदार महिला का शव शनिवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के भाई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की जहर देकर हत्या की गई है। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई。 बहेड़ी के मोहल्ला बाजार मुड़िया Road निवासी ताहिर की पत्नी तबस्सुम कैंसर रोग से पीड़ित थीं। तबस्सुम सपा विधायक अताउर रहमान की पत्नी की सगी बहन थीं। 12 जुलाई को तबस्सुम की मौत हो गई थी। परिजनों ने नगर के कब्रिस्तान में उन्हें दफना दिया था। मृतका तबस्सुम के भाई जहीन इलियास अहमद ने 17 जुलाई को जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने काशी में विकास और गंगा आरती का आनंद जताया
Varanasi, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली बार काशी आने पर जाहिर की खुशी. कहा PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुआ अद्भुत विकास. नमो घाट पर पहुंच कर रेखा गुप्ता ने देखा नजारा. विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध की गंगा आरती में हुईं शामिल. रेखा गुप्ता ने कहा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए हुआ है बेहतर काम.0
0
Report
चंदौली के गाँव में जमीन विवाद से आरोपी ने परिवार के साथ की पिटाई, वीडियो वायरल
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के गाँव में जमीन विवाद बताकर आरोपी ने बेरहमी से एक युवक की पिटाई की जिसे कैमरे में कैद किया गया. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी युवक अपनी मां और बहन के साथ मारपीट कर रहा है. ज़मीनी विवाद बताया जा रहा मामला. ज़ी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो वायरल होने पर पुलिस गहनता से जाँच कर रही है. इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव का वायरल वीडियो बताया जा रहा है.0
0
Report
कानपुर पुलिस ने विदेश पोर्टल से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया
Firozabad, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस ने विदेश पोर्टल से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है... यानी आधार कार्ड... पैन कार्ड... वोटर ID... और यहां तक कि शैक्षणिक दस्तावेज भी.0
0
Report
Advertisement
देहरादून में लाउडस्पीकर उतरवाने के कदम पर विरोध प्रदर्शन तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर :--- देहरादून मे एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने कई जगह धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरने का अभियान चलाया है... सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में अधिक ध्वनि देने वाले लाउडस्पीकर को उतरवा दिया... वही इस कार्यवाही को असंवैधानिक बताते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने विकासनगर तहसील में पहुंचकर उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है... ज्ञापन में इस कार्यवाही को असंवैधानिक बताते हुए... इसे रोकने की मांग की गई है... वही इस कार्यवाही का विरोध कर रहे लोगों का कहना है की 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था... उस आदेश के मुताबिक 50 डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो,नहीं होनी चाहिए... प्रदर्शनकारियों के मुताबिक कोर्ट ने लाउडस्पीकर उतरवाने का कोई निर्देश नहीं दिया है...लेकिन कोर्ट के आदेश का पालन ना करते हुए पुलिस जबरन हल्की आवाज में चलने वाले मस्जिदों के माइक और लाउडस्पीकर को भी उतरवा रही है... जो बिल्कुल असंवैधानिक है.. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस कार्यवाही को गलत ठहराते हुए कार्यवाही पर रोकने लगाने की माँग की है...0
0
Report
जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों से 1.90 लाख की चोरी, CCTV से पुलिस
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर करीब 1.90 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले राकेश कुमार के श्याम जनरल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास स्थित अब्दुल कलाम की फल दुकान को निशाना बनाया और वहां पेटी में रखे करीब 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बिष्टुपुर बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके。0
0
Report
पटना: करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, 4 छात्रों समेत नाबालिग गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडिंग की आड़ में साइबर ठगी करने के आरोप में चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 6 पासबुक, 13 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, 6 बैंक मुहर, एक क्यूआर पेमेंट कोड और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं。 साइबर डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा में चेक के माध्यम से कुछ संदिग्ध लेनदेन हो रहे थे। बैंक अधिकारियों को शक होने पर इसकी सूचना पाटलिपुत्र थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मामला साइबर अपराध से जुड़ा होने की आशंका पर साइबर थाना और सिटी एसपी को जानकारी दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों पर देशभर से करीब 14 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी के पैसे इन खातों के जरिए इधर-उधर करते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर जी मीडिया की रिपोर्ट सक्रिय प्रशासन
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जी मीडिया ने आज प्रमुखता से जल संसाधन विभाग की लापरवाही की खबर दिखाया है योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर में ग्रामीणों ने गंडक नदी पर धंसे बांध को बचाने के खुद मोर्चा संभाल लिए थे ग्रामीण जियो बैग से बांध को बचाने का सुबह से प्रयास कर रहे थे जिसकी खबर जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने खबर का संज्ञान लिया है जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाया है डीएम के फटकार लगाने के बाद जेई विकास कुमार अपने टीम के साथ सिसवा मंगलपुर पहुंचे जहां जियो बैग से बना बांध धंसा हुआ था उसका जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है ग्रामीणों ने खुद से बांध जियो बैग से बांध दिया है बता दे की दो दिन से बांध धंसा हुआ था लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहे थे आज जी मीडिया ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई अधिकारी सिसवा मंगलपुर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिए है बाढ़ कटाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है वही ग्रामीणों ने जी मीडिया को धन्यवाद दिया है खबर चलने के बाद अधिकारियों की टीम गांव पहुंची है0
0
Report
आमिर खान को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग पोस्ट‑ऑडियो जारी
Noida, Uttar Pradesh:आमिर खान को मिली जान से मारने की धमकी।।पुलिस ने बिल्डिंग के बाहर बढ़ाया गस्त।। लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ आमिर खान को जान से मारने की धमकी। लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक पोस्ट और एक ऑडियो शेयर किया गया है। आमिर खान तीसरी शादी के बाद बाहर गए हुवे हैं। मुंबई पुलिस को आमिर खान की तरफ से शिकायत का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना ही आमिर खान की तरफ से मिली धमकी को लेकर कोई आधिकारिक बयान आया है। धमकी की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने पालिहिल इलाके में गस्त बढ़ा दी है।0
0
Report
देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज किया
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रभारी देहरादून में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और छात्रों का आभार जताया, और भाजपा पर राहुल गांधी के कार्यक्रम को प्रभावित करने, युवाओं की आवाज दबाने और प्रदेश में चर्चा को रोकने का आरोप भी दोहराया।0
0
Report
Advertisement
