ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी पर भव्य आरंभ! देखें तस्वीरें
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:बीते दिन शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों का भव्य आगाज हुआ। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है लेकिन सुबह हुई बारिश के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। जहां भक्तों ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। MLA संजय रत्न, तहसीलदार मनोहर लाल व अन्य सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन के साथ शुरुआत की। वहीं मंदिर में धारा 144 के तहत सुरक्षा व्यवस्था में 50 होमगार्ड तैनात हैं ताकि किसी भी प्रकार के हथियार या आग्नेय वस्तु प्रवेश ना कर सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
