icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176215
VSVipan SharmaFollow20 Jul 2024, 12:47 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

दुमका में धनतेरस: मोटरसाइकिल, सोना-चांदी व इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी तेज

Dumka, Jharkhand:उप राजधानी दुमका में धनतेरस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह सजा हुआ है; बर्तन दुकाने से लेकर सोना-चांदी के साथ-साथ खासकर मोटरसाइकिल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिल खरीदते नजर आ रहे हैं; वही धनतेरस के बहाने शोरूम के ऑनर भी धनतेरस को खुश दिखे क्योंकि कंपनी द्वारा दिए गए टारगेट को भी शोरूम मालिकों ने पूरा कर लिया था. धनतेरस को लेकर मोटरसाइकिल के अलावा लोग सोना-चांदी की भी जमकर खरीदारी करते नजर आये. दुमका बाजार धनतेरस को लेकर सोनें की गिन्नी से लेकर चांदी के सिक्के परंपरा के हिसाब से खरीदारी करने में लगे रहे. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान भी लोगों ने खरीददारी किये. धनतेरस के शुभ दिन पर लोगों ने बर्तन और जरूरत के सामान की भी खरीददारी किया。
0
0
Report

सासाराम में सूर्य-घर योजना के तहत सोलर रथ रवाना, मुफ्त बिजली प्रचार शुरू

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सासाराम नगर क्षेत्र के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिसका नाम "सोलर रथ" रखा गया है। इसके मामले माध्यम से मुक्त बिजली योजना को लेकर यह प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज सासाराम के समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर इस सोलर रथ को रवाना किया गया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा उप विकास आयुक्त डॉ आकांक्षा आनंद ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता इंजीनियर इंद्रदेव कुमार भी उपस्थित हुए。
0
0
Report
Advertisement

बारां में फूड इंस्पेक्टर पर वसूली आरोप, जिला बंद की चेतावनी

Baran, Rajasthan:बारां, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर बारां के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहर के प्रताप चौक पर नारेबाजी कर विरोध जताया और जिला कलेक्टर से मुलाकात कर सरकार व स्थानीय विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फूड इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर व्यापार संघ ने बारां जिला बंद कराने की चेतावनी दी। व्यापारियों का आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर द्वारा दुकानों पर जाकर अवैध वसूली की जा रही थी, जिससे छोटे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था। व्यापारियों की शिकायत के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बारां ने कार्यालय आदेश जारी कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबू लाल तगाया को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश के अनुसार उन्हें 6 नवंबर को बाद दोपहर कार्यमुक्त कर अपने मूल पदस्थापन स्थान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, करौली में उपस्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फूड इंस्पेक्टर के रिलीव होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है。
0
0
Report

धनतेरस पर पटना के बाजारों में रौनक, खरीदारी और यातायात का दबाव

Patna, Bihar:धनतेरस के मौके पर राजधानी पटना के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बोरिंग रोड से लेकर इनकम टैक्स इलाके तक दुकानें सजी हुई हैं और लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फ्रिज और दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं, घर और पूजा घर को सजाने के लिए हैंडमेड मूर्तियां, तोरण और सजावट के नए-नए सामान भी बाजारों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खरीददारों का कहना है कि इस बार बाजार पिछले साल के मुकाबले बेहतर है, जबकि दुकानदारों के मुताबिक दुकानों की संख्या बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ा है और दिन में बिक्री अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, दुकानदारों को उम्मीद है कि शाम और रात में बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। बोरिंग रोड और इनकम टैक्स इलाके में जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि, यातायात पुलिस की तैनाती की गई है और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है
0
0
Report

धनतेरस पर नूंह के बाजारों में खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक चढ़ी

Nuh, Haryana:धनतेरस पर नूंह के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजे बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी दीपावली पर्व को लेकर नूंह शहर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे और देर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें, सजावटी सामान और त्योहार से जुड़ी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी की। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दीपावली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही नूंह में दीपावली का उत्साह और बाजारों की रौनक अपने चरम पर पहुंचने लगी है。
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर निःशुल्क स्वामित्व पंजीकरण से नीमगांव के हितग्राहियों को मालिकाना हक मिला

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री*\nजनप्रतिनिधि व कलेक्टर की मौजूदगी में कराया गया रजिस्ट्री का कार्य,शत-प्रतिशत रजिस्ट्री वाले गांवों के पटवारियों का किया सम्मान*\n\n*हरदा।* धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत तहसील हंडिया की ग्राम पंचायत नीमगांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम नीमगांव, डोमनमऊ, छिड़गांव एवं रेवापुर के हितग्राही शामिल हुए।\n\nशिविर में जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की मौजूदगी में हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया गया। शिविर में श्री पंकज विश्नोई, श्री भरत विश्नोई एवं श्री राजेश विश्नोई की स्वामित्व रजिस्ट्री की गई।\n\nग्रामीण पंकज विश्नोई ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत उनकी रजिस्ट्री पूर्णतः निःशुल्क हुई है, जिससे उनके लगभग 36 हजार रुपए की बचत हुई है।\n\n स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और संपत्ति संबंधी अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। संपत्ति का विधिवत अभिलेख होने से मालिकाना हक को लेकर सुरक्षा और विश्वास बढ़ा है। पुश्तैनी जमीन पर अभिलेख में कानूनी मालिकाना हक मिलने से ग्रामीणों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी अपनी पुश्तैनी जमीनों की रजिस्ट्री स्वामित्व योजना के तहत अवश्य कराएं।\n\nकार्यक्रम में शत् प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्ण करने वाले पटवारी राजीव जैन एवं धर्मेन्द्र yदुवंशी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया。
0
0
Report

पिछोर में राशन दुकानों पर खाद्य विभाग–पुलिस की कार्रवाई: सील, कालाबाजारी की जांच

Morena, Madhya Pradesh:पिछोर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दो राशन दुकानों पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। दरअसल, खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राशन दुकानों के संचालकों द्वारा गरीब हितग्राहियों को मिलने वाले सरकारी राशन की बाजार में कालाबाजारी की जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों राशन दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों में कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों राशन दुकानों को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, जांच के बाद राशन की कालाबाजारी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
0
0
Report

देवास में आबकारी विभाग ने 3.34 लाख रुपए की शराब जब्त, 14 प्रकरण दर्ज

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास MP devas जिले के कन्नौद, खातेगांव और नेमावर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 3 लाख 34 हजार 100 रुपए की शराब और महुआ लाहन जब्त किया। विभाग ने कुल 14 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक जगह टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। खेत में बने मकान से मिली देशी-विदेशी शराब काला फाटा हतनौरा में एक खेत पर बने मकान की तलाशी में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की और 30 लीटर हाथ भट्टी शराब मिली। टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर: धनतेरस-दीपावली पर मेघवाल ने स्थानीय बाजार को बढ़ावा दिया

Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से बड़ी खबर धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे लोकल मार्केट बाजार में खरीदारी कर स्थानीय दुकानदारों और वेंडर्स का बढ़ाया उत्साह अर्जुन राम मेघवाल ने खरीदे दीपक, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश खरीदारी के बाद खुद अपने यूपीआई से किया भुगतान स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी केंद्रिय मंत्री बोले-त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता लोकल बाजार से खरीदारी कर छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की अपील धनतेरस और दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश
0
0
Report

छतरपुर में शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक की गोलीबारी, समोसा विक्रेता घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज की है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी तिगैला की है, जानकारी के अनुसार खाने के ठेले पर कहासुनी का विवाद हुआ था। विवाद के बाद पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। सीसीटीवी फुटेज में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवक भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज कर ली है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top