बीएसएनएल धर्मशाला में जल्द शुरू होगी 4जी सेवा
Dharamshala, Himachal Pradesh:भारत संचार निगम लिमिटेड ने धर्मशाला में 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि दो प्रमुख प्रोजेक्ट के तहत 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। पहले प्रोजेक्ट के तहत 112 साइट्स चम्बा और 33 साइट्स कांगड़ा में स्थापित की जाएंगी, जहां किसी भी अन्य ऑपरेटर का सिग्नल नहीं है। दूसरे प्रोजेक्ट के तहत 246 साइट्स पर काम चल रहा है, जिसमें से लगभग 153 साइट्स कांगड़ा में और 8 साइट्स अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क मिल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
