176215
बीएसएनएल धर्मशाला में जल्द शुरू होगी 4जी सेवा
Dharamshala, Himachal Pradesh:भारत संचार निगम लिमिटेड ने धर्मशाला में 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि दो प्रमुख प्रोजेक्ट के तहत 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। पहले प्रोजेक्ट के तहत 112 साइट्स चम्बा और 33 साइट्स कांगड़ा में स्थापित की जाएंगी, जहां किसी भी अन्य ऑपरेटर का सिग्नल नहीं है। दूसरे प्रोजेक्ट के तहत 246 साइट्स पर काम चल रहा है, जिसमें से लगभग 153 साइट्स कांगड़ा में और 8 साइट्स अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन इंडियन चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन शहर के इंडियन चौराहे पर जमीन और दुकान से जुड़े विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करना पड़ा। इंडियन चौराहे पर विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखे। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि इंडियन चौराहे पर स्थित एक दुकान को लेकर एक ही पक्ष के दो लोगों के बीच विवाद की खबर मिली थी। खबर मलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने एक पक्ष के अलमास बेग और दूसरे पक्ष के फाइम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद की असली वजह के साथ ही जमीन-दुकान से जुड़े मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
हांसी के भोले भंडारी बनाते हैं 4.25 लाख का शाही पलंग, 100 लोग बैठेंगे
Hansi, Haryana:हांसी स्पेशल स्टोरी बाइट : भोले भंडारी एवं उसकी मां कृष्णा देवी कारीगर कभी की पहचान थी चारपाई, अब फिर लौट रहा चारपाई का दौर हांसी के ढाणा खुर्द में बन रहा 4.25 लाख का विशाल शाही पलंग, एक साथ बैठ सकेंगे 100 लोग करीब चार महीने से काम चल रहा, विश्व की सबसे बड़ा यह पलंग हांसी। कभी गांव की चौपाल की पहचान मानी जाने वाली चारपाई अब एक बार फिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आधुनिक दौर में जहां फर्नीचर के नए-नए डिजाइन बाजार में आ गए हैं, वहीं देशी चारपाई और चौपाई पलंग की मांग दोबारा बढ़ रही है। आपको बता दे कि हांसी के ढाणा खुर्द गांव के रहने वाले भोले भंडारी ने देशी चारपाई और विशाल पलंग बनाने के लिए न केवल हांसी बल्कि पूरे हरियाणा और देश में पहचान बना चुके हैं। अब उनके यहां एक ऐसा विशाल शाही पलंग तैयार किया जा रहा है, जो झज्जर की एक चौपाल की शान बढ़ाएगा। इस शाही पलंग की लागत करीब 4 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसकी लंबाई 18 फीट 3 इंच, चौड़ाई 9 फीट 3 इंच और ऊंचाई करीब 4 फीट 6 इंच है। खास बात यह है कि इस पर एक साथ करीब 100 लोग बैठ सकेंगे। पलंग को भव्य और पारंपरिक रूप देने के लिए इसमें करीब 60 किलो पीतल लगाया जा रहा है। इसके पायों और सीढ़ियों को विशेष डिजाइन दिया जा रहा है। सीढ़ियां अशोक स्तंभ के आकार में तैयार की जा रही हैं। कृष्णा देवी ने बताया कि पलंग का ढांचा मजबूत साल की पुरानी लकड़ी से तैयार किया जा रहा है, जबकि इसमें लाल शीशम के पाए लगाए जा रहे हैं। गुजरात के महुवा से मंगाई गई करीब डेढ़ से दो क्विंटल रंगीन रेशमी रस्सियों का इस्तेमाल पलंग की बुनाई में किया जा रहा है। रस्सियों में करीब 22 रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि पलंग को शाही लुक दिया जा सके। भोले भंडारी के यहां सामान्य चारपाई की कीमत करीब 25 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक जाती है। वहीं बैठने के पीढ़े की कीमत करीब 4 से 6 हजार रुपये तक बताई जा रही है। भोले भंडारी ने बताया कि विशाल पलंग को तैयार करने में करीब चार महीने से काम चल रहा है। और इसे 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इसे सोंधी गांव की गुलिया खाप चौपाल में पहुंचाया जाएगा। भोले भंडारी ने बताया कि उनके पिता ने करीब 25 साल पहले इस काम की शुरुआत की थी। शुरुआत में सूरजकुंड मेले में उनके बनाए सामान को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने देशी चारपाई और बड़े पलंग बनाने का काम आगे बढ़ाया। परिवार के मुताबिक, उनकी बनाई चारपाई और पलंग की मांग सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है। दिल्ली और नोएडा से भी लोग इन्हें खरीदने आते हैं, जबकि विदेशों में भी उनके बनाए पलंग और चारपाई पहुंच चुके हैं। भोले भंडारी इससे पहले भी विशाल चारपाई तैयार कर चुके हैं। उनके मुताबिक, करीब 18 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी विशाल चारपाई तैयार की गई थी, जिसका वजन लगभग 9 क्विंटल था। परिवार का कहना है कि देशी लकड़ी, पीतल और पारंपरिक रस्सियों से तैयार होने वाली इन चारपाइयों की खासियत इनकी मजबूती और आकर्षक डिजाइन है। यानी जिस चारपाई को कभी गांव की चौपाल की पहचान माना जाता था, वही चारपाई अब आधुनिक दौर में नए शाही अंदाज के साथ लोगों के घरों और चौपालों तक वापस पहुंच रही है।0
0
Report
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चीनी सत्याग्रह शुरू किया
Kondagaon, Chhattisgarh:बढ़ती महंगाई और चीनी समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने चीनी सत्याग्रह आंदोलन छेड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का घर का बजट बिगड़ गया है। चीनी, खाद्य तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने चीनी सत्याग्रह करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनता को राहत देने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ से बिहार में हालत खराब, तेजस्वी यादव केंद्र से राहत पैकेज की मांग
Patna, Bihar:बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं वही गंगा नदी का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान पार कर गया है विपक्षी लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ को लेकर कहा कि तत्काल केंद्र सरकार तुरंत भारत सरकार की एक टीम बिहार भेजें और पूरे मामले को भारत सरकार की टीम आकर देखें उन्होंने भारत सरकार से मांग कर दिया है कि एयर फोर्स के माध्यम से पूरे बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खाने का पैकेट गिराए जाए क्योंकि हालत काफी खराब है तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में इतनी खराब हालत है लेकिन मोदी जी चुप है क्योंकि मोदी जी बाढ़ महंगाई पर कुछ नहीं बोलते हैं चुपचाप रहते हैं अगर अभी चुनाव रहता तो अभी तक बिहार आकर घूम लिएरहते उन्होंने गंभीर आरोप लगाया की सम्राट सरकार पूरी तरह बाढ़ के मैनेजमेंट में फेल हो चुकी है कहीं कोई इंतजाम नहीं है लोगों को खाना नहीं मिला है और लोगों को कहीं से राहत नहीं मिल पा रही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग भारत सरकार से किया जेडयू के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा की जिन लोगों का पूरा इतिहास बाढ़ राहत के नाम पर घोटाला और लूटपाट का रहा है, जिन लोगों ने फरक्का जल संधि जैसा दर्द बिहार को दिया है, ऐसे लोगों को ज्ञान देने के बजाय वर्तमान सम्राट सरकार से बाढ़ प्रबंधन के गुण सीखने चाहिए। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार दोनों के सहयोग से युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। और आपदा प्रबंधन के जो भी एसओपी (SOP) हैं, जो भी मानक हैं, उन सारे मानकों का न केवल पालन हो रहा है, बल्कि सरकार युद्ध स्तर पर पूरी गंभीरता से अपने राज्य के निवासियों को इस विभीषिका से बचाने के लिए कमर कसे हुए हैं। नवल शर्मा जेडयू प्रवक्ता बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने तेजस्वी यादव पर कहा कि इतना भी ज्ञान नहीं है कि प्रकृति से कोई जूझ नहीं सकता है, प्रकृति को कोई परिवर्तन नहीं कर सकता है, उस पर नियंत्रण कर सकता है। सरकार नियंत्रण कर रही है, कहाँ कोई बाढ़ से यहाँ मर रहा है? बाढ़ है, प्रकृति का प्रकोप है, तो उससे सरकार जूझ रही है, सरकार काम कर रही है। अब जिसको इतना भी ज्ञान नहीं हो कि बाढ़ और आपदा और भूकंप सरकार के चाहने और नहीं चाहने से कुछ नहीं होता है, उस पर सिर्फ़ नियंत्रण पाया जा सकता है, उसके बारे में क्या कहना।0
0
Report
सागर शराब कांड पर डिप्टी सीएम का कड़ा बयान: दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब की वजह से हुई 10 मौत के मामले में प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान सामने आया है। जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रशासन पूरी सख्ती के साथ इस मामले में कार्रवाई करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ शराब दुकान भी सील की गई है और कार्रवाई की जा रही है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि "सागर जिले में जो घटना हुई है, शराब की, उस पूरे मामले में सारे वरिष्ठ अधिकारी वहां पर पहुंच गए हैं और उसमें जांच भी चल रही है, कुछ दुकानें सील भी की है। और अगर जो भी उसमें दोषी होंगे, उनके खिलाफ कानूनन कार्रवाई जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सकती है, वो कार्रवाई करेंगे।"0
0
Report
बुधनी-बाड़ी फोरलेन डम्फर के चपेट में आया बाइक सवार, ग्रामीणों ने चक्का जाम किया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बाड़ी में बुधनी-बाड़ी फोरलेन निर्माण मार्ग पर बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी कर डम्फर दौड़ रहे हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। बाड़ी में बुधनी-बाड़ी फोरलेन निर्माण मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गिट्टी-राखड़ से भरे एक बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाबई गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के चलते सड़क के एक हिस्से पर ही यातायात चल रहा था। इसी दौरान गिट्टी और राखड़ से भरे डम्फरों की आवाजाही के कारण सुबह से ही सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
तीजा तिहार कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम बहतराई, बेलतरा, बिलासपुर में भव्य आयोजन
Bilaspur, Chhattisgarh:तीजा तिहार कार्यक्रम, इनडोर स्टेडियम बहतराई, बेलतरा, बिलासपुर0
0
Report
सुरतगढ़ थर्मल में करंट से श्रमिक की मौत, 30 घंटे बाद भी गतिरोध जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ थर्मल से बड़ी खबर सुरतगढ़ थर्मल में करंट लगने से श्रमिक की मौत का मामला 30 घण्टे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी गतिरोध जारी ठेका कम्पनी व थर्मल प्रसाशन की सवेदनहीनता के चलते परिजनों में नही बन पा रही है सहमति पिछले 30 घण्टो में हुई कई दौर की वार्ता हुई विफल परिजन 60 लाख मुआवजे सहित अन्य मांगों को पूरा करने की कर रहे है मांग0
0
Report
पार्वती डैम के गेट खुले, भीड़ बढ़ी; प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: डैम पर सुरक्षा बढ़ी पार्वती बांध पर लोगों की आवाजाही रोकी, दो थानों की पुलिस तैनात पार्वती बांध के 4 गेट खुलने और 6692 क्यूसेक पानी की निकासी के बाद डैम देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी。 भीड़ को नियंत्रित करने और हादसा रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है。 नादनपुर थाना और आंगई थाना पुलिस की तैनाती डैम के आसपास कर दी गई है। पुलिस जाब्ता आने-जाने वाले लोगों को डैम के अंदर नहीं जाने दे रहा है। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण डैम के पास जाना खतरनाक हो सकता है प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा के लिहाज से डैम और पार्वती नदी किनारे न जाएं। पुलिस मौके पर लगातार निगरानी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर में गिरावट, बक्सर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की आशा
Buxar, Bihar:बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों और जिला प्रशासन ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जा रही है। इससे पहले गंगा का पानी खतरे के निशान 60.32 मीटर को पार करते हुए 60.55 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि जलस्तर में कमी के बाद दोपहर 2 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर घटकर 60.33 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद बाढ़ग्रस्त इलाकों में खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। गंगा का पानी दियारा और निचले इलाकों में चारों तरफ फैला हुआ है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। कई इलाकों में आवागमन और सामान्य जनजीवन अब भी प्रभावित है। वहीं, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव बक्सर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पुलिस-युवाओं के समन्वय से अपराध रोकथाम के कदम
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस और युवाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के Y-CLG सदस्यों से सीधा संवाद किया। चित्तौड़गढ़ में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में Y-CLG सदस्य VC से जुड़े। डीजीपी ने अपराध रोकथाम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, रोड सेफ्टी और नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। डीजीपी ने अपराध की आशंका वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। प्रदेश में 73 हजार से अधिक Y-CLG सदस्य पुलिस से जुड़े हैं। इनके कार्यों की एक माह बाद समीक्षा होगी。0
0
Report
उदयपुर नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस ने संकल्प पत्र जारी किया, भाजपा पर निशाना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर शास्त्री सर्कल स्थित कजरी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहै। इंडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेताओं ने इस बार उदयपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा के 6 बोर्ड नही कर पाए वह काम कांग्रेस का बोर्ड करके दिखाएगी। कांग्रेस नेताओं ने उदयपुर में कल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में घबराहट है यही कारण है कि मुख्यमंत्री को रोड शो करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी का कोई भी बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं आएगा और स्थानीय नेता ही यहां पर प्रचार की कमान संभालेंगे। बाईट- रघुवीर सिंह मीणा, देहात जिला अध्यक्ष बाईट- फतह सिंह राठौर, शहर जिला अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में 35 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सोबनिया ग्राम पंचायत के कूड़ा पाड़ा में पाइप से भरे ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रामचंद्र पिता नाखुड़ा, निवासी गामदा, ग्राम पंचायत दतियार, थाना सुहागपुरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त रामचंद्र बाइक पर अकेला था। घटना की सूचना मिलते ही पीपलखूंट थाना अधिकारी मनीष वैष्णव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और चालक की गिरफ्तारी सहित उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात है। मृतक रामचंद्र के परिवार में पत्नी और 12 वर्षीय बेटा है। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
हनुमानगढ़ शहर पुलिस ने नशीली गोलियाँ बरामद, 1570 प्रीगाबलिन कैप्सूल जब्त
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टाउन पुलिस ने नशीली गोलियाँ की बरामद, चक ज्वालासिंहवाला श्मशान से लावारिस हालत में नशीली गोलियों के 157 पत्ते बरामद, कुल 1570 प्रतिबंधित प्रीगाबलिन कैप्सूल जब्त, ASI भूपसिंह ने टीम सहित की कार्रवाई, नशीली गोलिया जब्त कर अज्ञात की तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से जुटी पहचान0
0
Report
पांडु नदी का कहर: कानपुर के पनकी-पनका गांव में पानी ने मचाई तबाही
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लगातार बारिश से पांडु नदी का कहर पांडु नदी का पानी कानपुर के पनकी पानका गांव में पहुंचा सैकड़ो की संख्या में घर प्रभावित लोग घरों में कैद घर के बाहर निकलना हुआ मुश्किल पनकी से पनका। गांव जाने वाले पॉल को प्रशासन ने बल्ली लगाकर किया बंद हर तरफ पानी ही पानी हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित घर के सिलेंडर खाना बनाने में लोगों को हो रही समस्या नहीं पहुंचाई यदि राहत सामग्री0
0
Report
Advertisement
