भाजपा प्रवक्ता का आरोप: सुक्खू सरकार ने हिमकेयर योजना को बंद कर जनता को किया निराश
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने सोमवार को प्रेस बयान में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुरू की गई हिमकेयर योजना को निजी अस्पतालों में बंद कर दिया है, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल रहा। राकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना से छूटे लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा देने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की थी, लेकिन सुक्खू सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
