सर्दियों में नहीं घटेगा एयरपोर्ट का ट्रैफिक, हैदराबाद से पर्यटक एक दिन में पहुंचेंगे धर्मशाला
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:कांगड़ा एयरपोर्ट पर इस सर्दियों में ट्रैफिक में कमी नहीं आएगी क्योंकि यहां इवनिंग फ्लाइट्स जल्द शुरू की जाएंगी। इन फ्लाइट्स से हैदराबाद से आने वाले पर्यटक एक ही दिन में दिल्ली होकर धर्मशाला पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, धर्मशाला से दिल्ली जाकर उसी दिन वापस लौटना भी संभव होगा। सर्दियों में आमतौर पर 3 से 4 फ्लाइट्स कम हो जाती हैं, लेकिन इस बार सनसेट तक फ्लाइट्स प्रस्तावित हैं, जिससे ट्रैफिक में कमी नहीं होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
