880 सीनियर सेकेंडरी व हाई-स्कूल शिक्षकों को उद्यमशीलता प्रशिक्षण दिया जा रहा है
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:कांगड़ा के 880 सीनियर सेकेंडरी व हाई-स्कूलों के शिक्षकों को उद्यमशीलता मानसिकता प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कड़ी में डाइट धर्मशाला की ओर से परियोजना अधिकारी नीना पुन के नेतृत्व में 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित शिक्षक 9वीं से 12वीं तक छात्रों को उद्यमशीलता के महत्व-विकल्पों के बारे में जानकारी देंगे। प्रोजेक्ट नोडल ऑफिसर मिलंत डोगरा ने कहा कि 70 शिक्षक ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए, जिनके लिए धर्मशाला व देहरा में अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
