Back
Vayu Sena ka Civil Air Display: Sujanpur mein 10 March ko SCAT ka dhamakedar pradarshan
ASARVINDER SINGH
Feb 03, 2026 06:30:30
Hamirpur, Himachal Pradesh
वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां
10 मार्च को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (स्काट) दिखाएगी हैरतअंगेज करतब
सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने दी जानकारी
सिविल एयर डिसप्ले के लिए रक्षा मंत्री ने अनुमति प्रदान कर दी
हमीरपुर
भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक अदभुत एयर शो करने जा रही है और इस सिविल एयर डिसप्ले के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के मैदान को चुना गया है। 10 मार्च को होने वाले इस सिविल एयर डिस्प्ले के लिए रक्षा मंत्री ने अनुमति प्रदान कर दी है। सुजानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा ने बताया कि सुजानपुर के ऐतिहासिक चौहान मैदान में सिविल एयर डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि वायु सेना के अधिकारियों ने सुजानपुर के चौगान तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों का प्रारंभिक मुआयना कर लिया है और इस पूरे क्षेत्र को सिविल एयर डिस्प्ले के लिए काफी उपयुक्त बताया है। यह शो होली के कुछ दिनों बाद ही 10 मार्च को करवाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग वायु सेना के जांबाजों के हैरतअंगेज करतबों का रोमांच अनुभव कर सकें। उन्होंने बताया कि सिविल एयर डिस्प्ले में वायु सेना के 11 लड़ाकू विमान भाग लेंगे और यह एक बहुत ही अद्भुत शो होगा।उन्होंने कहा कि शो के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य से इन सभी प्रबंधों का विवरण जिला प्रशासन को प्रेषित करने को कहा ।
बाइट कैप्टन रणजीत राणा
विधायक सुजानपुर
गौरतलब है कि हमीरपुर जिला को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है और सेना में हमीरपुर जिला के युवा हर साल भर्ती होकर देश की सेवा में अपना योगदान प्रदान करते हैं । ऐसे में इस सिविल एयर डिसप्ले का उद्देश्य आम लोगों को भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों से अवगत करवाना तथा बच्चों को वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इस शो में स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति होनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:03:520
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 17:03:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:01:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 17:01:190
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:00:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 16, 2026 17:00:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SC ने छत्तीसगढ़ में पादरियों पर रोक वाले होर्डिंग्स के खिलाफ याचिका खारिज की Supreme Court Dismisses
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:50:570
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:50:470
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 16, 2026 16:50:230
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 16:48:290
Report