icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176301
SPSomi Parkash BhuvetaFollow18 Jul 2024, 07:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3m ago
Gonda, Uttar Pradesh:बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित गोंडा। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रघुकुल विद्यापीठ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के 38 खिलाड़ी सफल रहे। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंडल व दीपक जलाकर स्वच्छता एकता देश सेवा का संकल्प लिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने सफल खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डा.प्रत्यूष राज ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसी मेहनत और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप गोंडा के खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को नियमित एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ कठोर मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास करने की सीख दी, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समारोह में सभी सफल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सफल होने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में खुशी मिश्रा, आरोही कश्यप,तेजस्विनी मौर्य, अलशिफा, दिलावर वर्मा, हरीश गौतम, शुभंकर श्रीवास्तव, पार्थ अग्रवाल, सात्विक श्रीवास्तव, आर्यन मल, आयूष वर्मा,कार्तिक सिंह, शुभांश श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, रुद्रांश जोशी, अभिनंदन सिंह, अपर्णा पांडेय एवं दक्ष चौधरी सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में अक्षांश सिंह, विशेष प्रताप सिंह, दर्श श्रीवास्तव, रियांशी सिंह, अथर्व सिंह, स्वास्तिक अवस्थी, रुद्र सिंह, आराध्या सिंह , ऋषिता घोष एवं विधि सिंह सफल रहे। ब्लू बेल्ट में आदित्य आनंद आर्य, अभय आनंद आर्य, सारांश, अक्षित मिश्रा, अक्षिता मिश्रा, जाह्नवी मिश्रा एवं विवान सिंह सफल रहे। रेड बेल्ट में ऐश्वर्या शुक्ला व अदम्य शुक्ला सफल रहे । रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण, निशांत श्रीवास्तव,अनूप जायसवानी ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

कोटा नगर निगम: भाजपा 57 सीटों के साथ मेयर चुनाव के करीब

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम: पुनर्मतदान के नतीजे घोषित, भाजपा 57 सीटों के साथ मजबूत; 25 सितंबर को मिलेगा नया मेयर प्रहलाद गुंजल के वार्ड में हारी कांग्रेस, अनंत चतुर्दशी के दिन होगा महापौर का चुनाव, उपमहापौर को लेकर अटकलें तेज कोटा। नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम खराबी के बाद हुए पुनर्मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो वार्डों में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी (537 वोट), वार्ड 44 से भाजपा के प्रेम सिंह गौड़ (71 वोट) और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के वार्ड 87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी (305 वोट) विजयी रहीं। इसके साथ ही 100 वार्डों वाले बोर्ड में अब भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है: 18 सितंबर: लोक सूचना जारी। 19 सितंबर: दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल। 21-22 सितंबर: जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन। 25 सितंबर: सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान और फिर नतीजे (इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है)। 26 सितंबर: उपमहापौर पद का चुनाव और परिणाम। उपमहापौर के लिए पार्षद विवेक राजवंशी सबसे बड़े दावेदार स्पष्ट बहुमत के बाद भाजपा में उपमहापौर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राजवंशी द्वारा बनाए गए सुपर 57 बीजेपी एनएनके व्हाट्सएप ग्रुप के बाद से सियासी कयासबाजी तेज हो गई है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज़, दीयों से गंगा घाट जगमग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य आगाज गंगोत्री , यमुनोत्री सहित गंगा भागीरथी नदी में प्रज्वलित हुए हजारों 'आशीर्वाद दीये उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद में'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज हो गया है।जनपद में गंगोत्री , यमुनोत्री सहित जनपद मुख्यालय गंगा भागीरथी नदी के किनारे भक्ति एवं जन-भागीदारी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। और हजारों 'आशीर्वाद के दीये जलाए गए दीप प्रज्वलन समारोह के दौरान गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से सराबोर हो गया।'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों सहित जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और कार्यालयों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने माँ गंगा की आरती कर एवं दीये जलाकर जन सेवा का संकल्प लिया। 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य जन-सेवा,जनपद के प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के जावरा में MD ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 67 ग्राम बरामद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के जावरा क्षेत्र में एक बार फिर एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ईदगाह रोड पर ईदगाह के सामने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 67 ग्राम एमडी बरामद हुई। बरामद एमडी की कीमत करीब 6 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की और दानिश, निवासी धार जिले के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी अरबाज खरगोन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी वासिम जावरा का निवासी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी
0
0
Report

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव: 1.51 लाख छात्रों के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित

Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में 1.51 लाख से अधिक छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नॉर्थ कैंपस में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है。 सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी ACP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि हर सेक्टर की निगरानी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करेंगे。 पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

गहलोत के निशाने पर डोटासरा, निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर गहलोत के सवाल, क्या बिना नाम लिए डोटासरा पर साधा निशाना? बोले PCC प्रोग्राम बनाती, सभी नेता प्रचार में उतरते, BJP के रोड शो का जवाब रोड शो से देते तो नतीजे बेहतर हो सकते थे गहलोत के बयान से कांग्रेस के भीतर रणनीति को लेकर उठे सवाल राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार और संगठन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से बेहतर प्लानिंग की जाती और सभी नेता एकजुट होकर प्रचार में उतरते, तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी। गहलोत के इस बयान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों पर अप्रत्यक्ष सवाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार के मुकाबले कांग्रेस को भी अपनी रणनीति बनानी चाहिए थी। अगर PCC कोई प्रोग्राम बनाती, प्रचार के लिए सब नेता जाते, रोड शो का जवाब रोड शो से हम देते, प्लानिंग और बेहतर होती तो मेरा मानना था कि जो माहौल सरकार के खिलाफ था, उसके अच्छे नतीजे आ सकते थे
0
0
Report

यूपी कांग्रेस ने लागू किया ग्रेडिंग सिस्टम, 2027 चुनाव तक सक्रियता बरकारार

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में कांग्रेस संगठन को सक्रिय रखने के लिए आलाकमान ने सख्त ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इसके अलावा प्रतिभा खोज से आए नेताओं की अलग से एक सूची बनाई है, जो निष्क्रिय जिला अध्यक्षों का स्थान लेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के काम की महीने में एक बार केंद्रीय नेतृत्व समीक्षा करेगा। एआईसीसी के संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण में जिला, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों को ए, बी और सी वर्ग में बांटा जाएगा। ए वर्ग में आने वाले जिला, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों को बरकरार रखा जाएगा जो हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता रखते हैं और पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। बी कैटेगरी में वे होंगे जो पार्टी के अभियानों और बैठकों में रहते हैं लेकिन उनकी सहभागिता में कमी दिखाई पड़ती है। सी कैटेगरी में आने वाले यानी निष्क्रिय अध्यक्षों को नोटिस देकर हटाया जाएगा। इसी मॉडल पर यूपी में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी होने वाली है। सूत्रों के अनुसार प्रतिभा खोज से आए युवा चेहरों को सी ग्रेड वाले अध्यक्षों की जगह मौका दिया जा सकता है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन जमीन पर सक्रिय दिखे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन के कामकाज की निगरानी के लिए एआईसीसी सचिवों को अब अपने प्रभार वाले राज्य में महीने के 15 से 20 दिन रहना अनिवार्य कर दिया गया है।
0
0
Report

10 साल से पक्के मकान की आस पर अनुसूचित जाति के गरीब मजदूर

Ansar Nagar, Jharkhand:10 साल से पक्के मकान की आस में अनुसूचित जाति के गरीब मजदूर जर्जर झोपड़ियों में कट रही जिंदगी चतरा : सरकार गरीबों को पक्का मकान देने और हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराने का दावा तो जरूर करती है, लेकिन हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा पंचायत के कसियाडीह बूढ़ीगडा गांव की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। यहां अनुसूचित जाति के करीब एक दर्जन गरीब मजदूर परिवार 10 वर्षों से पक्के मकान की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन उनकी झोपड़ियों पर अब तक सरकारी आवास की छत नहीं पड़ सकी है। ऐसे में इन परिवारों की जिंदगी जर्जर झोपड़ियों में सिमटकर रह गई है। गर्मी हो या जाड़ा या फिर बरसात, हर मौसम इनके लिए परेशानी लेकर आता है। बरसात के दिनों में तो बारिश का पानी जर्जर छप्पर से सीधा घर के अंदर टपकता है। ऐसे में इनका दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन पूरी रात इन्हें जागकर गुजारना पड़ता है। गरीब मजदूर बताते हैं कि पंचायत सेवक घुस मांगता है वहीं मुखिया यह कहकर भगा देता है कि तुम लोग चुनाव में हमें वोट नहीं दिया इसलिए आवास नहीं मिलेगा। रीता देवी बताती है कि बहुत मुश्किल से मेहनत मजदूरी कर दो वक्त की रोटी की जुगाड़ कर पाते हैं। अगर हमारे पास पैसा होता तो हम घर खुद नहीं बना लेते। उतपन्न स्थिति को देखते हुवे कहा जा सकता है कि इस अंधेर नगरी में पक्का मकान का सपना देखना गरीबों के लिए मुश्किल ही है। यही वजह है कि वर्षों से सरकारी आवास की उम्मीद में वे उसी जर्जर झोपड़ी में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ऐसी ही हालत गांव के भुनेश्वर भुइयां, रिंकू भारती, प्रयाग भारती, कैलाश भारती, उमेश भारती, वकील भुइयां और कोयली भुइयां समेत कई अन्य अनुसूचित जाति के परिवार की भी है। जो आवास की आस में  बाइट 1 : रीता देवी, ग्रामीण बाइट 2 : रिंकू भारती, ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

विश्वकर्मा पूजा के बीच मोदी का जन्मदिन विवादों में, बिहार में विपक्षी आरोप तेज

Barh, Bihar:देश भर में विश्वकर्मा पूजा की धूमधाम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया गया। बिहार में विपक्ष के आरोप और प्रहारों के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन विवादों में घिर गया है। पूरे देश भर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाने का संकल्प लिया है। इसी दौरान जन्मदिन के अवसर पर \"आशीर्वाद का दिया\" कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने मनाया। देशभर में करोड़ों आशीर्वाद के दीप भी जले। इसी कार्यक्रम पर पटना ग्रामीण से भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथीदह गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
0
0
Report

इंडो-नेपाल सीमा पर गौतम बुद्ध की सोने की प्रतिमा बरामद, दो गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर: एसएसबी ने Indo-Nepal border पर सात केजी सात सौ ग्राम गौतम बुद्ध की प्रतिमा बरामद की है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिमा सोने की बताई जा रही है और पीले रंग की है। गस्ती के दौरान pillar 441 के समीप रोड़ से स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। स्कूटी जांच के दौरान बुद्ध की प्रतिमा बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में शाहिद अंसारी और सिद्धू खान बताया गया। तस्करों ने कहा नेपाल-बॉर्डर पर प्रतिमा 12 लाख में खरीदी थी और 20 लाख में बेची जाती। मूर्ति सोने की है। एसएसबी ने दोनों तस्करों को गौना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी और पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
0
0
Report

रांची में क्लासिकल एक्सपो: GI टैग वाले बुनकरों की रंगारंग प्रदर्शनी

Ranchi, Jharkhand:रांची त्यौहारों का सीजन शुरु होने से पहले रांची के रेडिशन ब्लू में क्लासिल्क एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के लगभग 24 राज्यों से बुनकर अपने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी में शामिल हुए। यहाँ कुल 65 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें सभी जीआई टैगिंग उत्पाद उपलब्ध हैं , झारखंड के भी जीआई टैगिंग उत्पाद उपलब्ध हैं । इस तरह के आयोजन का उद्देश्य है देश भर के बेहतर उत्पाद और बुनकरों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देना है, ताकि उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो और आम लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हो। अलग अलग राज्यों से पहुंचे बुनकरों को भी हर साल रांची में होने वाले इस तरह के आयोजन का इंतजार होता है वहीं आम उपभोक्ता भी इस तरह के आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। त्यौहारों का सीजन शुरु हो रहा है ऐसे में यहां पहुंचे बुनकरों के उत्पाद की सराहना भी हो रही और खरीदारी भी हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में मौसम बदला: 19 जिलों में येलो अलर्ट, हवाएं व वज्रपात खतरा

Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है,मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैवहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में धूप खिली रहने का भी अनुमान है। राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक बारिश और बिजली चमकने की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से करीब 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है लेकिन बारिश के बाद बढ़ी नमी और धूप के कारण लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

श्रावस्ती में तेज कार ने साइकिल सवार युवक की मौत, रोड जाम से हंगामा

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीओ के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ। श्रावस्ती जिले के गिरन्ट थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद सीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और सड़क से जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ ही कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top