176310
चंबा में मिंजर मेले के साथ आजीविका मेले का शुभारंभ
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा के चौगान नंबर एक में मिंजर मेले के साथ ही रविवार को आजीविका मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मेले में हाथों से बने विभिन्न उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा तैयार किए गए हैं। ये सभी उत्पाद ऑर्गेनिक हैं। मेले में भाग लेने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग जरूरतमंद हैं, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत इन उत्पादों को तैयार कर अपनी आजीविका चलाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल के धनियाजाम गांव के खेत से गांजे के पौधे गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में खेत के अंदर गांजे की खेती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस खेत में फसल लहलहानी चाहिए थी, वहां गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो खेत में गांजे के 12 पौधे देखकर कार्रवाई शुरू कर दी। मामला चिचोली थाना क्षेत्र के धनियाजाम गांव का है, जहां पुलिस ने गांजे की खेती का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल चिचोली पुलिस को सूचना मिली थी कि धनियाजाम गांव में मुल्लाजी मर्सकोले के खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में गांजे के 12 पौधे लगे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुल्लाजी मर्सकोले के खिलाफ पहले से ही बैतूल कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एक प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि खेत में गांजे के पौधे कब और किस उद्देश्य से लगाए गए थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Morbi के खानपर गांव में दामाद के विवाद ने की हत्या, 8 गिरफ्तार
Morbi, Gujarat:મોરીબી જિલ્લામાં વાંકાનેર તાલુકાના ખાનપર ગામે રહેતા પરિવારની દીકરીને એક શખ્સે ભાગીડી ગયો હતો જેની ફરિયાદ કરતાં દીકરીના દાદા સહિતના લોકોએ આ શખ્સના ઘરે જઈને પૂછપરછ કરવાનો પ્રયાસ કર્યો ત્યારે ત્યાં યુવાનના પિતાની સાથેના 8 લોકોએ લાકડાના ધોકા જેવી હથિયારોથી હુમલો કર્યો હતો જેના પરિણામે ભગાડી ગયેલ યુવતીના દાદાને માથામાં ગંભીર ઈજા લાગી હતી અને સારવાર દરમિયાન તેનું મોત નીપજયું હતું આ ઘટનાને હત્યામાં પલટાવી લેવામાં આવી હતી. પોલીસે આ ઘટનાના બાદ 8 આરોપીઓને પકડીને આગળની કાર્યવાહી કરી હતી.ovana–ના ઘરના લોકો હેતલને શોધવા માટે ગયા હતા ત્યારે કિશનના પિતાએ તેમને મારો હતો જેમાં વડા સહિતના લોકોનો સમાવેશ થાય છે. આ બનાવના કારણે ગામમાં શોકનું માહોલ હતું અને પાઇલટ દક્ષિણ પોલીસે સમગ્ર મામલો નોંધ્યો હતો.0
0
Report
दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर दो स्कूली छात्राओं की मौत, एक की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर दर्दनाक हादसा, 2 स्कूली छात्राओं की मौत 1 की हालत नाजुक.. दमोह से बेहद दर्दनाक खबर है जहां एक हादसे में दो मौत के बाद मातम पसरा हुआ है वहीं लोग सड़क पर आकर विरोध जाहिर कर रहे है। दरअसल दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर अभाना में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूल जा रही तीन छात्राओं को रौंद डाला, इस हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। इस हादसे की खबर के बाद गांव के तमाम लोग सड़को पर आ गए और उन्होंने सड़क जाम कर दी जिस वजह से स्टेट हाइवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। लोगों की माने तो रोजाना इस रास्ते पर बेलगाम होकर बसें गुजरती है और तेज रफ्तार से कई हादसे पहले भी हो चुके है लेकिन रफ्तार रोकने के कोई उपाय नहीं हुए है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला अस्पताल में पूर्व मंत्री और दमोह के सीनियर विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे है और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया है। फिलहाल नोहटा पुलिस ने बस को जब्त किया है वहीं घटना के बाद फरार हुए बस ड्राईवर की तलाश भी पुलिस कर रही है。0
0
Report
Advertisement
मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले के लिए मांस-मछली-अंडे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू
Maihar, Madhya Pradesh:शारदीय क्वांर नवरात्रि मेले को लेकर मैहर प्रशासन ने धार्मिक नगरी की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। नवरात्रि मेला अवधि के दौरान पूरे नगरपालिका क्षेत्र मैहर में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अनुविभागीय दंडाधिकारी मैहर दिव्या पटेल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक नगरपालिका क्षेत्र में मांस, मछली एवं अंडे की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित रहेगी。 प्रशासन के मुताबिक, मैहर धार्मिक नगरी घोषित है और शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं। ऐसे में मेले की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है。 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध की अवधि में मांस, मछली और अंडे का क्रय-विक्रय करने वाले दुकानदारों अथवा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है。 नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन द्वारा शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में यह प्रतिबंध भी लागू किया गया है। प्रशासन ने संबंधित व्यापारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है。0
0
Report
उदयपुर के मनवाखेडा में टूटे तार से ज्वार खेत जलकर राख, किसानों के आरोप
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मनवाखेडा इलाके में बिजली का तार टूटने से ज्वार की फसल जल कर राख हो गई । तड़के अचानक शार्ट सर्किट होने से बिजली का तार टूटने से किसान भग्गा डांगी और मदन डांगी के खेत में आग लगने से करिब डेड बिघा में ज्वार की पक्की फसल जल कर नष्ट हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जन हानी नहीं हुई। किसान नेता विष्णु पटेल ने बताया की विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। यह तार एक माह पहले विभाग द्वारा नया खींचा गया था। पूराना पोल टूट गया था। बिना मानक को ध्यान में रखकर यह पोल लगाया है किसान नेता ने विभाग से किसान को मुहावजा देने की मांग की है।0
0
Report
रेगर बस्ती के सूने मकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Rajsamand, Rajasthan:आमेट उपखंड मुख्यालय के वार्ड-5 रेगर बस्ती में सूने मकान में लगी भीषण आग, मकान के छत की पट्टियां टूटीं मोहल्ले के बीचोंबीच अचानक हुई दुर्घटना से मची अफरातफरी, दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आमेट, राजसमंद आज एक सूने मकान में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटों के कारण मकान की छत की पट्टियां तक टूट गईं। घनी आबादी वाले मोहल्ले के बीचोंबीच हुई इस घटना से आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इस मकान में काफी समय से नाना लाल रेगर रह रहे थे। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय मकान पूरी तरह सूना था, जिसके चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की भयंकर तीव्रता के कारण मकान में रखे लकड़ी के दरवाजे और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से बच गई0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट का आदेश: 33 कर्मचारियों को 2013-2023 के बीच वेतनवृद्धि मिलेगी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण वर्षों से वार्षिक वेतनवृद्धि से वंचित 33 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति तिथि और सेवा नियमों के अनुरूप वर्ष 2013 से 2023 के बीच देय वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए।मामला राजनांदगांव जिले में हिंदी टाइपिंग परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं में जयप्रकाश, कुशल कुमार मंडावी और थानेश कुमार साहू सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और दुर्ग जिले के 33 कर्मचारी शामिल थे। इन सभी की नियुक्ति अलग-अलग समय पर अनुकंपा के आधार पर हुई थी।कर्मचारियों का कहना था कि वर्ष 2013 से 2023 तक विभाग ने हिंदी टाइपिंग परीक्षा आयोजित नहीं की। इसके बावजूद परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने का हवाला देकर उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी गई। कर्मचारियों की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि विभागीय लापरवाही की सजा कर्मचारियों को देना उचित नहीं है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने माना कि हिंदी टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करना सेवा नियमों के तहत जरूरी है। भविष्य में वेतनवृद्धि और नियमितीकरण के लिए इस शर्त को पूरा करना होगा। हालांकि, जिस अवधि में परीक्षा आयोजित ही नहीं हुई, उसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट के इस फैसले से 33 कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें नियमानुसार वर्ष 2013 से 2023 के बीच देय वेतनवृद्धि का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।0
0
Report
राष्ट्रीय लोक अदालत से आमजन को सुलभ न्याय, विवाद कम होंगे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में शनिवार को मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य केवल मुकदमों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि आमजन को न्याय का वास्तविक अनुभव कराना और न्याय व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना भी है। न्याय की सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में न्याय को सुलभ, सरल और कम खर्चीला बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी या लंबी न्यायिक प्रक्रिया के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने के अवसर से वंचित नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रीय लोक अदालतें ऐसे पक्षकारों के लिए महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जो आपसी सहमति से कम समय और कम खर्च में अपने विवादों का समाधान चाहते हैं। आपसी सहमति से विवादों का समाधान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से विवादों का निपटारा कर सकते हैं। इससे उन्हें लंबे समय तक चलने वाले मुकदमों, आर्थिक खर्च और मानसिक परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही, न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की मज़बूती का आकलन केवल मामलों के निस्तारण की संख्या से नहीं किया जा सकता, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि आम नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया से कितनी राहत मिलती है और उसका न्याय व्यवस्था पर कितना भरोसा कायम रहता है। राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय को अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विनीत कुमार माथुर, जस्टिस अरुण मोंगा, जस्टिस बलजिंदर सिंह, जस्टिस संजीत पुरोहित, जस्टिस मुकेश राजपुरोहित, रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा और रालसा के सदस्य सचिव डॉ. हरिओम शर्मा सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेशभर के न्यायालयों में किया जा रहा है।0
0
Report
झालावाड़ में नाले में गिरा नंदी बैल घायल, गौ सेवकों ने बचाई जान
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ शहर के राधा रमन मंदिर के समय खुले नाले में एक नंदी बैल गिरकर घायल हो गया। सूचना पर हल्दीघाटी गौशाला से जुड़े गौ सेवक मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर नंदी को बाहर निकाला और जान बचाई। घायल नंदी का उपचार भी करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में नाजिया इलाही खान ने पूर्वजों के तर्पण के साथ सनातन धर्म अपनाने की बात कही
Ujjain, Madhya Pradesh:सर्वपितृ अमावस्या पर उज्जैन पहुंचीं नाजिया इलाही खान, पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों का भी किया तर्पण लव जिहाद, फ्रिज और गरबा पर नाजिया का बड़ा बयान औरंगजेब पर निशाना, भारतीय मुसलमानों से की अपील बोलीं- सनातन धर्म अपनाने से पहले खुद की शुद्धि कर रही हूं उज्जैन। सर्वपितृ अमावस्या पर सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान उज्जैन के रामघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने दिवंगत पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया। पंडित अजय गुरु ने विधि-विधान से पूजा करवाई। नाजिया ने कहा कि उन्होंने बकरीद के नाम पर मारे जाने वाले बेजुबान जानवरों के लिए भी अलग से तर्पण और पूजा करवाई है। पूजा के बाद उन्हें मन हल्का महसूस हो रहा है। इस दौरान रामघाट पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए。 सनातन धर्म अपनाने को लेकर क्या बोलीं? मीडिया से चर्चा के दौरान नाजिया ने सनातन धर्म अपनाने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह अभी खुद की शुद्धि कर रही हैं। जब उन्हें लगेगा कि शुद्धि पूरी हो गई है और पंडित जी उन्हें इसके लिए कहेंगे, तब वह सनातन धर्म स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर इसकी सार्वजनिक घोषणा भी करेंगी。 औरंगजेब पर साधा निशाना नाजिया ने मुगल शासक औरंगजेब की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय मुसलमानों को भी उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने औरंगजेब को इस्लाम को बदनाम करने वाला बताते हुए उसकी निंदा करने की अपील की。 लव जिहाद, फ्रिज और गरबा पर भी दिया बयान नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर नाजिया ने पुलिस प्रशासन से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू त्योहारों के दौरान हिंदू बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाकर निशाना बनाते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने हत्या के बाद शव के टुकड़े फ्रिज में रखने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने इन मामलों को लेकर कई आरोप लगाए, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि उनके इस बयान से नहीं होती। धमकियों पर बोलीं- मैं डरने वाली नहीं नाजिया ने कहा कि उन्हें धमकियों और विरोध से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि वह सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने धमकी देने वालों को खुली चुनौती भी दी। नाजिया इलाही खान तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई के बाद चर्चा में आई थीं। इससे पहले भी वह दो बार उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुकी हैं।0
0
Report
गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को फायदा, अरुण साव का दावा
Raipur, Chhattisgarh:गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साय सरकार ने हमेशा किसानों की मेहनत का किया सम्मान किया है... इसलिए उनकी मांग पर गन्ना खरीद कीमत में बढ़ोतरी की गई है0
0
Report
जलपाइगुड़ी के वैकुण्ठपुर राजबाड़े में महालया पर देवी के नेत्रदान की परंपरा
Jalpaiguri, West Bengal:মহালয়ার পূর্ণলগ্নে জলপাইগুড়ির বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়িতে দেবীর চক্ষুদান, ৫১৭ বছরে ঐতিহ্যবাহী দুর্গাপুজো। মহালয়ার পুণ্যলগ্নে দেবীর চক্ষুদান পর্বকে ঘিরে উৎসবের আবহ উত্তরবঙ্গের জলপাইগুড়ির বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়িতে। ৫১৭ বছরে পদার্পণ করেছে রাজবাড়ির ঐতিহ্যবাহী দুর্গাপুজো। আর এই বিশেষ দিনেই দেবীর চক্ষুদান পর্বকে কেন্দ্র করে রাজবাড়ি চত্বরে ভিড় জমিয়েছেন বহু ভক্ত ও দর্শনার্থী। রাজপরিবারের সদস্যদের উপস্থিতিতে সন্ধ্যায় বিশেষ পুজোর আয়োজন করা হয়েছে। প্রাচীন রীতি ও ঐতিহ্য মেনে সম্পন্ন হচ্ছে দেবীর চক্ষুদান পর্ব। মহালয়ার এই শুভক্ষণে দেবীর চক্ষুদানকে ঘিরে ভক্তদের মধ্যে দেখা গিয়েছে বিশেষ উৎসাহ ও আবেগ। ইতিহাস, ঐতিহ্য আর ধর্মীয় আচার—সব মিলিয়ে মহালয়ার পুণ্যলগ্নে ফের একবার স্বমহিমায় জলপাইগুড়ির বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ির দুর্গাপুজো।0
0
Report
Advertisement
On Ganga ghats, All-Pitr Amavasya draws massive crowds performing pind-dan and tarpan
Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : सर्वपितृ अमावस्या पर गंगा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पितरों की शांति के लिए किया पिंडदान और तर्पण धर्मनगरी ऋषिकेश में सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था का महाकुंभ देखने को मिला। पितृ पक्ष के इस अंतिम दिन देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। त्रिवेणी घाट समेत तमाम प्रमुख तटों पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अज्ञात तिथियों वाले पितरों का भी श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष और परिजनों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही 16 दिवसीय पितृ पक्ष का समापन हो गया है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। धर्मनगरी ऋषिकेश में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पितृ पक्ष के इस अंतिम दिन अहले सुबह से ही हज़ारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। त्रिवेणी घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान और तर्पण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों को अपने पूर्वजों की तिथि ज्ञात नहीं होती, वे इसी दिन विधि-विधान से उनका श्राद्ध कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के इन अनुष्ठानों के साथ ही 16 दिवसीय पितृ पक्ष का समापन हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बाइट : श्रद्धालूु बाइट : वेदप्रकाश ( पंडित )0
0
Report
दिल्ली के धरने के चलते शामली में 13 ट्रेनों रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में दिल्ली के CJP धरना-प्रदर्शन के चलते असर देखने को मिल रहा है। शामली से दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय व्यक्ति की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। दिल्ली के धरना-प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर में हाई अलर्ट है, जिससे जनपद में रेलवे विभाग ने 13 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से आम यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, वहीं गुड़गांव में आयोजित रामलीला में शामिल होने वाले कलाकार भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती अपने माता-पिता की देखभाल के लिए जाने वाले स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों के रद्द होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है, जिससे बच्चों और सामान के साथ भारी दिक्कतें हो रही हैं। SP शामली NP सिंह ने बताया कि दिल्ली में अलर्ट के बाद उन्हें सूचना मिली थी, जिसके चलते उन्होंने स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचना दे दी और चौकसी बढ़ा दी गई है।0
0
Report
संभल। 75 साल की "दादी तैराक " चंदा देवी ने एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चेम्पियनशिप में जीता सिल्वर मैडल
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। उम्र सिर्फ एक नंबर है, ये बात सच कर दिखायी है संभल की 75 साल की बुजुर्ग महिला तैराक ने। चंदौसी की रहने वाली चंदा देवी ने बेंगलुरु में हुई एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश में संभल का नाम रोशन किया है। तस्वीरों में दिख रही ये हैं संभल के चंदौसी की 75 साल की चंदा देवी। दादी की उम्र में भी इनके हौसले में कोई कमी नहीं है। हाल ही में बेंगलुरु में हुई एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में चंदा देवी ने गजब का जोश दिखाया। बताया जा रहा है कि इस एशियन लेवल की चैंपियनशिप में 9 देशों के करीब 1500 तैराकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें इंडिया लेवल पर चंदा देवी ने 75 -80 आयु केटेगरी में सेकेंड पोजीशन हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और जनपद का परचम लहराया।0
0
Report
Advertisement
