icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्वी दिल्ली में कूड़े-मलबे का मुद्दा: अस्पताल के पास बदबू से मरीज परेशान

Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली मे सडक किनारे लगने वाले कूड़े और मलबे के ढेर से दिल्ली की जनता परेशा न है कजस तौर से पुर्वी दिल्ली के कई इलाको मे सडक किनारे मलबे के ढेर लगे हुए है जिसने लोगो कि परेशानी बढ़ाई हुई है पुर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की धर्मशीला अस्पताल के पास सडक पर महीनों से कूड़ा पड़ा हुआ यहाँ भाजपा की स्थानीय पार्षद ने जुर्माने का बोर्ड bhi लगाया हुआ है बावजूद इसके ना तो लोग मानते है और ना ही ट्रॉली मे अवैध मलबा डालने वाले माफिया मानते है सडक पर 300 मीटर से ज्यादा दूरी पर मलबा और कूड़ा पड़ा है है जिससे पास के स्थानीय निवासी और साथ मे बने अस्पताल के मरीज बदबू के कारण परेशान रहते है
0
0
Report
Advertisement

करनाल डीसी ऑफिस में असला लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने वाला क्लर्क गिरफ्तार

Karnal, Haryana:करनाल डीसी ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा प्रहार: असला लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने वाला क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार。 करनाल: हरियाणा स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए करनाल के डीसी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। असला (हथियार) लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की डील करने के आरोपों के बीच हुई इस कार्रवाई ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिश्वत लेते ही दबोचा गया कर्मचारी : एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने डीसी ऑफिस की आरके शाखा में कार्यरत असिस्टेंट (क्लर्क) अनिल कुमार को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पहले भी ले चुका था ₹10 हजार : एसीबी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से असला लाइसेंस बनवाने के लिए शुरुआत में ₹20,000 की मांग की थी। शिकायतकर्ता से वह ₹10,000 पहले ही ले चुका था, जबकि शेष ₹10,000 लेते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को एसीबी की ट्रैप टीम ने पूरी सतर्कता और गोपनीयता के साथ अंजाम दिया। लाइसेंस के लिए 3.5 लाख रुपये की डील : जांच के दौरान सामने आया कि असला लाइसेंस जारी करवाने के लिए कुल ₹3 लाख 50 हजार में सौदा तय किया गया था। एसीबी अब इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले ने लाइसेंस प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। शिकायतकर्ता की पहचान रखी गई गोपनीय : एसीबी अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को हर संभव संरक्षण दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति : एसीबी करनाल टीम के प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से सहयोग की अपील : सुल्तान सिंह ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी सरकारी विभाग में रिश्वत मांगी जाती है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट : सुल्तान सिंह — प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल
0
0
Report

लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग को लेकर गोगुंदा थाने में सौंपा ज्ञापन

Vishnu LoharVishnu LoharFollow3m ago
Awarda, Rajasthan:ग्राम पंचायत छाली के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव भेवडिया, कड़ेवावास एवं उण्डीथल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरों एवं मकानों को निशाना बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने गोगुंदा थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 5 से 10 दिनों के दौरान क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। राजस्व गांव भेवडिया स्थित महादेव मंदिर, आशापुरा मंदिर तथा रतन सिंह पुत्र तख्त सिंह के मकान में चोरी की वारदात हुई। इसी प्रकार कड़ेवावास में आशापुरा माताजी मंदिर एवं मांगीलाल पुत्र केशुलाल सेन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वहीं उण्डीथल गांव के आमलिया भेरूजी मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट गोगुंदा थाने में दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्रामीणों ने स्वयं भी चोरों को पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान चोर अपनी नई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। बावजूद इसके अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे तथा आमजन का जीवन प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मांग की है कि अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके द्वारा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
0
0
Report

सिकंदरा राव में ​पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, दो घायल सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mohammad RajaMohammad RajaFollow6m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंद्राराऊ - हाथरस रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर रविवार रात करीब 8 बजे गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक कार सवार और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, पुरदिलनगर निवासी रमेश पुंडीर एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बालाजी पेट्रोल पंप पर जब उन्होंने ईंधन भरवाने के लिए गाड़ी रोकी, तभी एक अन्य कार उनके आगे गलत तरीके से आकर खड़ी हो गई। रमेश पुंडीर ने जब गाड़ी सही से लगाने को कहा, तो दूसरी कार में सवार युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंडार-रेवदर-सीरोही राजमार्ग के लिए फोरलेन और बायपास की मांग तेज प्रदर्शन

Sirohi, Rajasthan:एंकर - मंडार–रेवदर–सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और फ़ोरलेन बायपास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को हाइवे जन आन्दोलन संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सांकेतिक जाम, ज्ञापन, प्रदर्शन और रेवदर बंद जैसे आंदोलनों के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। धरने के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मंडार–रेवदर–सिरोही मार्ग को शीघ्र फ़ोरलेन करने, बायपास का निर्माण कराने तथा लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि आबूरोड फ़ोरलेन से भारी वाहनों का दबाव इस मार्ग पर बढ़ने के बाद हादसों में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। धरना स्थल पर एसडीएम राजन लोहिया और सीआई सीताराम भी पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

अलवर MIA में बेखौफ चोर, 20 सेकंड में बाइक चोरी; दो मामले सामने

Alwar, Rajasthan:अलवर MIA में बेखौफ वाहन चोर, 20 सेकंड में बाइक चोरी; लगातार वारदातों से दहशत अलवर के एमआईए औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामलों में दो अलग-अलग स्थानों से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पहली घटना में डोरोली निवासी धर्मसिंह बैरवा की हीरो स्प्लेंडर बाइक कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। धर्मसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक ओक्टर कंपनी के गेट के बाहर खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म कर बाहर आने पर बाइक गायब मिली। कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो बदमाश एक बाइक पर आते दिखाई दिए। इनमें से एक युवक सड़क पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा महज 20 सेकंड में बाइक चोरी कर फरार हो गया। दूसरी घटना पथरोड़ा निवासी रासिद के साथ हुई। उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 12 जून को हर्ष मेटल सॉल्यूशन कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। रासिद सुबह बाइक खड़ी कर काम पर गए थे और दोपहर में लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक उनकी बाइक ले जाते हुए नजर आए। उद्योग नगर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

अलवर में इलाज के दौरान 15 साल से शहर में रहने वाले युवक की मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, 15 साल से रह रहा था शहर में, परिजनों की तलाश में पुलिस अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोनू पुत्र अनिल (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुदपुर (बनिया) में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था, लेकिन पिछले करीब 15 से 20 वर्षों से अलवर में निवास कर रहा था। मृतक के परिचित जैनुल के अनुसार, मोनू वर्ष 2007 से उनके पास रह रहा था और लंबे समय से बीमार था। वह पिछले लगभग 6 वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसके पैर में गंभीर संक्रमण था, जिसके चलते उसकी हालत लगातार खराब बनी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मंगलवार को एमआईए स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है तथा मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में पुलिस उसके परिजनों और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट: जैनुल (मृतक के परिचित)
0
0
Report
Advertisement

तहसील सदर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण न्यायिक कार्यवाही के निर्देश

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow11m ago
Gonda, Uttar Pradesh:तहसील सदर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण न्यायिक कार्यवाही के निर्देश पांच दिवसीय कैंप लगा कर मामलों का हो निस्तारण गोंडा।जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तहसील सदर गोण्डा का निरीक्षण कर राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार सदर के न्यायालय का निरीक्षण किया तथा न्यायिक कार्यों के संचालन संबंधी अभिलेखों एवं फाइलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि सभी वादों एवं प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करते हुए न्यायालय की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय प्राप्त हो सके तथा वादकारियों को किसी प्रकार की असुविधा या शिकायत का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान न्यायालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सदर चंदन जायसवाल सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
0
0
Report

डूंगरपुर में प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला: किसानों को मिली प्राकृतिक खेती के गुर

Dungarpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में कृषि विभाग की ओर से शहर के विजयान राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिले भर से आए किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए गए वही किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। बॉडी : प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हखरू मईडा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ओर पूर्व सभापति अमृत कलासुआ सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता ओर फायदे के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों और वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में रासायनिक खाद को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाना क्यों जरूरी हो गया है। जैविक खाद ओ प्राकृतिक खेती से उभरी फसल के उपयोग से बीमारियां कम होती है। वक्ताओं ने किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन, रसायन के उपयोग के बिना देसी तकनीक के जरिए फसल को कीट और रोगों से सुरक्षा करने के बारे में बताया। वही सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला से सीखकर जिले के किसान प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएंगे, जिससे न सिर्फ उनकी लागत कम होगी बल्कि आम जनता को भी शुद्ध और पौष्टिक अनाज मिल सकेगा। बाइट : हखरू मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

हनुमान मंदिर चिलबिला में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने किया जलाभिषेक हुआ

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow11m ago
Unnao, Uttar Pradesh:प्रतापगढ हनुमान मंदिर चिलबिला में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवारी अमावस्या पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्त जुटे रहे। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी भक्तों के साथ जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की सभी भक्तों का कल्याण करें हम सबको अपने चरण शरण में लगाए रखने की कृपा करें। इस अवसर पर छोटेलाल, शनि महाराज, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, प्रमोद कुमार, आदर्श, रामगोपाल, बजरंग लाल, सचिन, सुरेश, मनीष आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

NH-28 बाइक लूटकांड: चार दिन में खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुए चर्चित बाइक लूटकांड का महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दरगाह मुहल्ला निवासी मो. अब्दुल अजीज के 22 वर्षीय पुत्र मो. शहजाद उर्फ भोला तथा फूलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी पोखर मुहल्ला निवासी मो. मुन्ना के 24 वर्षीय पुत्र मो. सलीम के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि 4 दिन पूर्व गोधना गांव के समीप NH-28 पर दलसिंहसराय निवासी संजय कुमार सुमन से हथियार के बल पर अपाचे बाइक, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, नकदी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए थे। पीड़ित ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर बताया था कि अयोध्या घाट से लौटने के दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर पिस्टल दिखाते हुए रोक लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बछवाड़ा थाना पुलिस ने कांड संख्या 191/26 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली। डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी डीएसपी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। चार दिन के भीतर लूटकांड का खुलासा और बाइक की बरामदगी से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。 बाइट कृष्ण कुमार डीएसपी तेघड़ा
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर पुनर्नियुक्ति पर नोटिस जारी किया

Noida, Uttar Pradesh:बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री के तौर पर दोबारा नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया。 कोर्ट ने बिहार सरकार, दीपक प्रकाश और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया。 कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं और संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत गैर-विधायक को मंत्री पद पर बने रहने के लिए मिली छह महीने की छूट केवल एक बार के लिए होती है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश को 20 नवंबर 2025 को पहली बार मंत्री बनाया गया था , तब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। बाद में राज्य  मुख्यमंत्री बदलने के बाद 7 मई 2026 को उन्हें फिर से मंत्री नियुक्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कि पहली नियुक्ति की तारीख 20 नवंबर 2025 से गिने जाने पर मंत्री पद पर बने रहने के लिए  विधायक या विधान परिषद सदस्य बनने की छह महीने की अवधि 20 मई 2026 को समाप्त हो गई थी। ऐसे में दोबारा नियुक्ति करके उन्हें अतिरिक्त समय देने की कोशिश की गई है。 याचिका में कहा गया है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसे जनता ने नहीं चुना है, बार-बार मंत्री बनाया जाता है, तो इससे लोकतंत्र की मूल भावना को नुकसान पहुंचेगा। इससे जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की व्यवस्था कमजोर होगी, मंत्रियों की सामूहिक जवाबदेही प्रभावित होगी और जनता के प्रति उनकी चुनावी जिम्मेदारी भी कम हो जाएगी。 याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट सम्बंधित मंत्री से पूछे कि वह किस संवैधानिक अधिकार के आधार पर मंत्री पद पर बने हुए हैं। याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि कोर्ट दीपक प्रकाश की नियुक्ति को असवैधानिक करार दे। दोबारा मंत्री के रूप में लिए उनके फैसलों को रद्द किया जाए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top