176318
चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए डोम निर्माण कार्य हुआ शुरू
Sarol, Himachal Pradesh:चंबा में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए बनी-बनाई दुकानें उपलब्ध कराने हेतु डोम का निर्माण किया जा रहा है। वहीं इससे बारिश के दौरान व्यापारियों का सामान सुरक्षित रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में व्यापारियों के आने की उम्मीद है। सूचना के अनुसार शुक्रवार को भी डोम लगाने का कार्य जारी रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुर में Bharat Tiwारी के परिवार ने नौकरी और सहायता ठुकराई, गिरफ्तारी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Bhojpur (Bihar): Family of Bharat Tiwari rejects government job and financial aid and demands arrest and punishment Chandan Tiwari (Brother) & Asha Devi (Mother).0
0
Report
लखनऊ के बेकरी में घुसे दबंगों ने मारपीट की; CCTV में रिकॉर्ड
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: बेकरी में घुसकर दबंगों ने की मारपीट मारपीट की घटना CCTV में कैद कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे की घटना0
0
Report
कटेमा में नक्सलवाद का अंत, पहली बार बिना डर तिरंगा लहराने का ऐलान
Khairgarh, Uttar Pradesh:एक गांव... जहां कभी तिरंगा फहराने से पहले भी सोचना पड़ता था। जहां नक्सलियों का फरमान चलता था और ग्रामीण दो पाटों के बीच पिसते थे। लेकिन वक्त बदला, नक्सलवाद का खौफ खत्म हुआ और अब उसी गांव में पहली बार तिरंगा बिना डर के लहराने जा रहा है। ये कहानी है खैरागढ़ जिले के महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कटेमा गांव की... जहां अब बंदूकों की आवाज नहीं, विकास की उम्मीद सुनाई दे रही है। ये है कटेमा... छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर पर बसा वो गांव, जिसकी पहचान कभी विकास से नहीं, नक्सलियों के खौफ से होती थी। ग्रामीणों की मानें तो नक्सली राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहराने तक का विरोध करते थे। अपना झंडा लगाने का दबाव बनाया जाता था। ऐसे में देशभक्ति भी डर के साये में मनानी पड़ती थी। ग्रामीणों की जिंदगी मानो दो तरफ से घिरी थी। नक्सली गांव के स्कूल में आकर ठहरते, राशन-पानी मांगते... और जब यही ग्रामीण शहर से सामान लेकर लौटते तो पुलिस उनसे पूछताछ करती। ग्रामीणों के लिए सवाल सिर्फ इतना था आखिर जाएं तो जाएं कहां? लेकिन अब कहानी का सबसे बड़ा मोड़ यही है। जिस कटेमा में कभी नक्सलियों के फरमान का डर था, वहां अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने भरोसा पैदा किया है। ITBP के जवानों की मौजूदगी से ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाइयों का सहारा भी मिलने लगा है। और इस बदलाव की सबसे बड़ी तस्वीर 15 अगस्त को दिखाई देगी। पहली बार कटेमा में ग्रामीण बिना किसी डर के राष्ट्रध्वज फहराएंगे। ये सिर्फ एक झंडा नहीं होगा... बल्कि उस डर के खत्म होने का ऐलान होगा, जिसने वर्षों तक इस गांव की आवाज दबाए रखी। नक्सलवाद का अध्याय खत्म हुआ तो अब ग्रामीणों की नजर विकास पर है। खराब सड़कें आज भी बड़ी चुनौती हैं। राशन और जरूरी सामान के लिए लंबा सफर करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर पर होने के कारण महाराष्ट्र करीब है और इसी वजह से कटेमा के कई बच्चे पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र जाते हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिले। सड़कें सुधरें और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचे। यानी नक्सलवाद के बाद अब कटेमा विकास की लड़ाई लड़ना चाहता है. बाइट - ग्रामीण बाइट - प्रेम कुमार पटेल जिला सीईओ खैरागढ़0
0
Report
Advertisement
मुंडला में किराने की दुकान में भीषण आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान
Kota, Rajasthan:मुंडला में किराने की दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान कोटा जिले में दीगोद थाना क्षेत्र के मुंडला गांव में शुक्रवार सुबह एक किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दीगोद पुलिस मौके पर पहुंची तथा सुल्तानपुर नगर पालिका की दमकल को भी बुलाया गया। दुकान मालिक शौभागमल मीणा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनका मकान दुकान से दो-तीन मकान की दूरी पर ही स्थित है। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि दुकान में भयंकर आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुल्तानपुर नगर पालिका फायर ब्रिगेड के चालक उमाशंकर मेहरा ने बताया कि दीगोद पुलिस से मुंडला गांव में किराने की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।इस दौरान फायरकर्मी गोविंद मीणा, हेमंत मीणा, नाजिद हुसैन, बृजमोहन गोचर आदि ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया इस दौरान गांव में से भी अन्य संसाधनों से आग बुझाने में मदद की गई। लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।दुकान मालिक के अनुसार आगजनी की घटना में 15 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे किराना सामान के साथ ही कई जरूरी दस्तावेज भी आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।0
0
Report
सुजानगढ़ में 40 दिन से डराने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा
Churu, Rajasthan:चूरू में सुजानगढ़ से बड़ी खबर: दूंकर की रोही से पकड़ा तेंदुआ. 40 दिनों से तेंदुए ने दहशत फैला रखी थी. आख़िरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ. कई बार मवेशी, गाय, नीलगाय का कर चुका था शिकार. आज सुबह भी एक बकरी का शिकार करने खेत में पहुंचा था. बालेरा, दूंकर गांव के ग्रामीण तेंदुए के मूवमेंट को लेकर सतर्क थे. वन विभाग, बीदासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा खुलवाने की मांग पर प्रदर्शनकारी जाम नहीं खोल रहे
Noida, Uttar Pradesh:हिसार - चौधरीवास टोल प्लाजा को खुलवाने की कोशिश में पुलिस प्रदर्शनकारी जाम ना खोलने पर अड़े0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के नयासर में बिना नंबर स्कूटी आए दो युवक संदिग्ध, पुलिस ने छोड़ा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं सदर थाना इलाके के नयासर में पहुंची पुलिस बिना नंबर की स्कूटी से गांव पहुंचे दो युवकों पर शक बेडशीट की फेरी बताने वाले युवकों की पुलिस ने पूछताछ की ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचना दी सदर पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर गई बिना नंबर की स्कूटी पुलिस ने जब्त की झुंझुनूं जिले के सदर थाना इलाके के नयासर गांव में बिना नंबर की स्कूटी से पहुंचे दो युवकों को संदिग्ध मानकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों युवक गांव में चादर-बेडशीट की फेरी करने की बात कह रहे थे। सूचना पर सदर थाने पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। जबकि उनकी बिना नंबर की स्कूटी जब्त कर ली गई। ग्रामीण सुमेर सिंह ने बताया कि दोनों युवक दुकान पर पहुंचे थे और उन्होंने बिस्किट, सिगरेट, नमकीन व ठंडा मांगा। ठंडा उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने सामने की दुकान से लाकर दे दिया। लेकिन बाद में दोनों संदिग्धों ने खरीदे गए बिस्किट कुत्तों को खिला दिया। बिना नंबर की स्कूटी होने और उनके व्यवहार पर शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाने के एएसआई नंदलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की स्कूटी से गांव में घूमकर बेडशीट की फेरी कर रहे हैं और ग्रामीणों को संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई और उनकी तस्दीक की गई। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि वे हांसी के रहने वाले हैं और झुंझुनूं के आसपास के गांवों में बेडशीट की फेरी लगाने आए हैं। उसने बताया कि उनके पास करीब 32 बेडशीट थीं, जिनमें से तीन-चार बेचने की बात कही। युवक ने इसे अपना खानदानी काम बताया। उसने यह भी बताया कि उनके परिवार के अन्य सदस्य एक धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और कुछ लोग छाछ बनाने का काम भी करते हैं। पुलिस ने धर्मशाला में भी जाकर वहां ठहरे लोगों के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने धर्मशाला के केयरटेटर को निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र और मोबाइल नंबर के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नहीं दी जाए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों के बिना नंबर की स्कूटी पर आने और उसे एक स्थान पर छोड़कर गांव में घूमने के कारण उन्हें शक हुआ। इसके अलावा दुकान से खरीदे गए बिस्किट कुत्तों को खिलाने की घटना भी ग्रामीणों को असामान्य लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ और तस्दीक के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल मामले में किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूटी जब्त की है। बाइट 01 : सुमेर सिंह, ग्रामीण (काला चश्मा लगाया हुआ है) बाइट 02 : संदिग्ध युवक (काली दाढ़ी बढ़ी हुई है) बाइट 03 : नंदलाल, एएसआई, सदर थाना (पुलिस वर्दी में)0
0
Report
नवलगढ़ में जीण भवानी के जयकारों के बीच कलश यात्रा और कथा का शुभारम्भ
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं मां जीण भवानी के जयकारों से गूंजा नवलगढ़ भक्तिमय माहौल बना। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबा रामदेव मंदिर के पास जीणमाता कथा का शुभारম্ভ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा नवलगढ़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा नया बाजार स्थित घेर के मंदिर से मां जीणमाता की पालकी के साथ शुरू हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चलीं, वहीं युवा व अन्य श्रद्धालु मां जीण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। कलश यात्रा पोडार गेट, मुख्य बाजार और नानसा गेट होते हुए कथा स्थल पहुंची। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी की गई। कथा स्थल पर कथावाचक महंत डॉ. करणी प्रताप ने मां जीणमाता की ज्योत प्रज्वलित कर कथा का शुभारम्भ किया। आयोजकों के अनुसार जीणमाता कथा का आयोजन 20 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कथा का आयोजन होगा। 15 अगस्त को मां जीणमाता का मंगल जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और विशेष उत्सव भी आयोजित होंगे।0
0
Report
राजकीय शिशु गृह से बालिका की दत्तक ग्रहण से दम्पति को सुपुर्द
Karauli, Rajasthan:राजकीय शिशु गृह मे बालिका को दत्तक ग्रहण के माध्यम से योग्य दंपति को किया गया सुपुर्द, करौली । बाल अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय शिशु गृह के प्रयासों से एक बालिका को सभी वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरुप दत्तक ग्रहण के माध्यम से एक योग्य दम्पत्ति को सुपुर्द किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि यदि कोई माता पिता एवं संरक्षक किसी बच्चें का परित्याग करना चाहता है तो वह किसी नजदीकी पालना गृह मे कर सकता है साथ ही यह अपील की, कि किसी भी नवजात शिशु को सडक, झाडियों या कूडेदान में नहीं फेंके।0
0
Report
Advertisement
MHA ने 2027 जनगणना के लिए 40 सवालों की सूची जारी की—घर-घर पूछे जाएंगे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्रालय (MHA) ने आज 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया है कि जनगणना अधिकारी, अपने-अपने स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर, भारत की जनगणना 2027 के लिए 'हाउसहोल्ड शेड्यूल' (परिवार अनुसूची) के ज़रिए जानकारी इकट्ठा करने के लिए ये सभी सवाल पूछेंगे।0
0
Report
विधायक हंसराज मीणा मंडरायल दौरे पर रोधई सीएचसी उद्घाटन व सड़क का उद्घाटन
Karauli, Rajasthan:विधायक हंसराज मीना रहे क्षेत्र के दौरे पर, दी कई सौगात, मंडरायल। क्षेत्रीय विधायक हंसराज ने मंडरायल दौरे के दौरान रोधई सीएचसी का उद्घाटन किया और आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं रोधई मोड पर बनाई गई सड़क का फीता काट उद्घाटन किया। विधायक ने मण्डरायल उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।0
0
Report
खैरथल में साइबर ठगी: पुलिस की वर्दी दिखाकर 6.8 करोड़ रुपए के फ्रॉड की कोशिश
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुण्डावर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल करने वाले एक शख्स ने खुद को दिल्ली का IPS अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को 6 करोड़ 80 लाख रुपए के फ्रॉड में फंसाने का डर दिखाया। गिरफ्तारी और 3 साल की सजा का भय दिखाकर साइबर ठग ने पीड़ित से 10 लाख रुपए RTGS भी करवा लिया; 10 लाख देने के बाद भी ठग की मांग बढ़ती देख पीड़ित ने घबरा कर करीब 15–20 लाख रुपए के गहने बेचने खैरथल निकल गया, लेकिन समय रहते मुण्डावर थाने को सूचना मिली और थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा की समझाइश से लाखों के गहने बिकने से बच गए। पीड़ित के मुताबिक 4 अगस्त को उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया; कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था और उसने खुद को दिल्ली का IPS अधिकारी बताया, ठग ने कहा कि उसके नाम से फर्जी सिम चला है और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली में बैंक खाता खुला गया है। इसके बाद ठग ने दावा किया कि खाते से 6 करोड़ 80 लाख रुपए का फ्रॉड हुआ है और उसकी रकम का 10 प्रतिशत पीड़ित को मिला है। यह सुनकर पीड़ित डर गया; इसी डर का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 3 साल की सजा और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया और मामले से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिए। 11 अगस्त को दोबारा फोन और पैसे के दबाव बनाया गया। धमकियों से परेशान पीड़ित व्यक्ति घर में रखे लगभग 15–20 लाख रुपए के गहने लेकर बेचने खैरथल निकल गया।0
0
Report
Advertisement
कैथल के बाज़ार तिरंगे रंग में सजे, स्वतंत्रता दिवस की धुन
Kaithal, Haryana:स्वतंत्रता दिवस को लेकर कैथल के बाजार तिरंगे के रंगों से सज गए हैं। बाजार में जगह-जगह तिरंगे और तिरंगे से जुड़े विभिन्न उत्पाद नजर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई स्वतंत्रता दिवस के जश्न में तिरंगे के रंग में रंगा नजर आना चाहता है। बाजार में लोग तिरंगे, बैज, झंडियां और अन्य देशभक्ति से जुड़े सामान की खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। हमने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। लोगों ने कहा कि देश के वीर शहीदों ने اپنی कुर्बानी देकर हमें आजादी और तिरंगा दिया है। इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम तिरंगे का सम्मान करें और इसकी महत्ता अपनी आने वाली पीढ़ी को भी समझाएं। इसी भावना के साथ लोग अपने घरों के लिए तिरंगा और उससे जुड़े सामान खरीद रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जा सके। बाजारों में भी तिरंगे के रंगों की यह रौनक लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करती नजर आ रही है।0
0
Report
युवती हत्या: चितावर गांव में सनसनी, पुलिस जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:युवती की धारदार हथियार से हत्या, चितावर गांव में सनसनी बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष बताई जा रही है। युवती की किसी धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस टीम घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही संदिग्ध आरोपी की पहचान और पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा का अनूपगढ़ दौरा: 389 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) अनूपगढ़ में आज CM भजनलाल शर्मा का दौरा, प्रशासन ने सभी तैयारियां की मुकम्मल, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल में कार्यक्रम में करेगे शिरकत, CM 131 विकास कार्यो का करेगे शिलान्यास, 389.29 करोड़ रुपये के कार्यो का करेगे शिलान्यास, पब्लिक सभा स्थल पर पहुंचनी हुई शुरू, सुरक्षा की दृष्टि से 800 पुलिसकर्मियों को लगाया, 4 हजार स्क्वेयर फीट के शैड में होगा सभा का आयोजन0
0
Report
Advertisement
