Back
यमुनानगर में फतेहपुर पुल से आत्महत्या; नहर से शव बरामद
KSKULWANT SINGH
Feb 21, 2026 11:04:41
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ शनिवार को फतेहपुर पुल से पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांधी धाम कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है, जो सेशन कोर्ट में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था. बताते जा रहा है कि आत्महत्या से पहले सुरेश कुमार ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर नहर का दृश्य दिखाया और कहा कि वह इसमें कूदने जा रहा है. पत्नी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत सक्रिय हुए और पुलिस व गोताखोरों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम, गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. फतेहपुर पुल पर सुरेश कुमार की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद नहर में सर्च अभियान शुरू किया गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को नहर से बरामद कर लिया. इसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. परिजनों के अनुसार सुरेश कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था. कोर्ट में ट्रांजेक्शन संबंधी एक गलती को लेकर उसे नोटिस मिला था, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था. बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. आत्महत्या से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल पर कहा कि वह दुनिया को अलविदा कहने जा रहा है. पड़ोसी राजेश भारद्वाज के मुताबिक, सुबह वह मंदिर जा रहे थे, तभी सुरेश की पत्नी घबराई हुई उनके पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और सभी लोग मौके की ओर दौड़े. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 12:33:010
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 21, 2026 12:32:480
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 12:31:130
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 21, 2026 12:30:120
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 21, 2026 12:23:340
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 12:23:190
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 21, 2026 12:22:560
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 21, 2026 12:22:410
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:22:290
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 12:22:070
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 21, 2026 12:21:520
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 21, 2026 12:20:550
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowFeb 21, 2026 12:20:410
Report