Back
यमुनानगर के अवैध खनन माफिया ने पत्रकारों को निशाना बनाकर लोकतंत्र को चुनौती दी
KSKULWANT SINGH
Mar 02, 2026 06:46:44
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा के यमुनानगर से इस वक्त एक बेहद चिंताजनक और लोकतंत्र को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने पत्रकारों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है और यमुनानगर में अवैध खनन की कवरेज करने जा रहे दो पत्रकारों की जमकर पिटाई कर दी, जिसके चलते पूरे पत्रकार समाज में रोशन पैदा हो चुका है।
मामला यमुनानगर के प्रताप नगर क्षेत्र के कोहलीवाले गांव का है, जहां अवैध खनन की सच्चाई सामने लाने पहुंचे दो तथाकथित पत्रकारों पर खनन माफिया से जुड़े लोगों ने हमला कर diya। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये पत्रकार खनन जोन की ओर बढ़े, रास्ते में ही उन्हें रोक लिया गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई।
पीड़ित पत्रकारों का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान भी किया। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ती दबंगई और असहिष्णुता को भी उजागर करती है।
हमले में शामिल एक व्यक्ति खुद को गांव का सरपंच बता रहा था। उसने पहले पत्रकारों को खनन क्षेत्र में जाने से रोका और जब उन्होंने अपनी ड्यूटी का हवाला देते हुए कवरेज की बात कही, तो उन पर हमला कर दिया गया। यह साफ दर्शाता है कि अवैध खनन में शामिल लोग अब सच्चाई सामने आने से इतने डर चुके हैं कि वे कानून को हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे। पत्रकारों ने ज़ब जब सच्चाई दिखाई, तो उन पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगते रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में इन पत्रकारों में से एक पत्रकार लगातार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर रहा था, जिसमें प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे। इसी के चलते अब पत्रकारों को डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है।
बाइट- भरत बेनीवाल, पत्रकार
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। यदि सच्चाई दिखाने वालों की आवाज दबाई जाएगी, तो आम जनता तक सही जानकारी कैसे पहुंचेगी?
फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सवाल यह है कि क्या प्रशासन खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
बाइट- अमित सरपंच प्रतिनिधि
बाइट- गुरदयाल सिंह, थाना प्रभारी, प्रताप नगर
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं और अगर समय रहते इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकारिता और कानून व्यवस्था दोनों के लिए यह खतरे की घंटी बन सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 02, 2026 08:16:420
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 08:16:110
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:15:21Noida, Uttar Pradesh:MRI machines have a super strong magnetic field that can be 60,000 times...
0
Report
MVManish Vani
FollowMar 02, 2026 08:15:110
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:49Noida, Uttar Pradesh:Bee-eater-bird brought his date a meal
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:42Noida, Uttar Pradesh:A cool roll up LED screen from China would be amazing for watching a ...
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 08:03:340
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 02, 2026 08:03:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 02, 2026 08:03:190
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:02:57Noida, Uttar Pradesh:Invention often comes from China and that makes it special
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 02, 2026 08:02:490
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 02, 2026 08:02:370
Report
SNShashi Nair
FollowMar 02, 2026 08:02:250
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 02, 2026 08:02:150
Report
