135001
यमुनानगर प्रशासन हुआ कावड़ यात्रा के लिए तैयार
Mumidi, Haryana:यमुनानगर जिला प्रशासन ने कावड़ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं डीसी मनोज यादव ने बताया कि दुर्घटना रोकथाम और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता हैं। साथ ही एसपी गंगाराम पूनियां ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। कावड़ियों के मार्ग निर्धारित किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरारीलाल (28) पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवम कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी स्थित शर्मा जी के बाग के पास ईख के खेत में एक व्यक्ति कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब के अलावा दो गैस चूल्हे, पाइप लगी छोटी पतीली, बड़ी पतीली, प्लास्टिक की बाल्टी, कटी हुई प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, गैस सिलेंडर और प्लास्टिक की कैन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कच्ची शराब बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।0
0
Report
MP में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन घोटाला: पोर्टल पर फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में पहले नर्सिंग कॉलेज घोटाला अब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में भारी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मध्य प्रदेश का नर्सिंग विभाग ने नर्सिंग की नौकरी के लिए गधे और स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के प्रमुख रजिस्ट्रेशन दे दिया है। भरोसा नहीं हो रहा है तो ये नर्सिंग रजिस्ट्रेशन देख लीजिए… स्वास्थ्य महकमे के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह का भी रजिस्ट्रेशन हो गया। हैरत की बात तो यह है कि ऑनलाइन प्रोसेस में इतनी खामी है कि स्वास्थ्य विभाग के पीएस सुखवीर सिंह के रजिस्ट्रेशन में पिता का नाम बताए बिना रजिस्ट्रेशन हो गया। ऑनलाइन सेवा से पारदर्शिता का दावा करने वाले विभाग की पोल डंकी के रजिस्ट्रेशन और डंकी के वीडियो से खुल गई। हमने नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से प्रिंटआउट निकालने को कहा तो स्टाफ ने इंकार कर दिया। व्हिसलबॉलेअर रवि परमार ने कहा कि एक माह से फर्जी रजिस्ट्रेशन जारी हो रहे हैं; डंकी के रजिस्ट्रेशन के लिए 2040 रुपये पेमेंट कर डंकी का फोटो लगाकर रजिस्ट्रेशन जारी कर दिए गए। मंत्री और स्वास्थ्य पीएस का भी रजिस्ट्रेशन इसी तरह जारी हुआ। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पोर्टल बंद करने के निर्देश दिए और ट्रायल रोक दिया गया। मध्य प्रदेश में नर्सिंग की सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है; इसी रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकारी और निजी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को नौकरी मिलती है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सत्र में हंगामा, अवैध निर्माण पर चर्चा टली—विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक आज सुचारू रूप से चल रही थी सदन की बैठक शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रतिपक्ष सदन की बैठक में पहुंचा तुम मार्शमैलो में उनका अंदर आने से रोका इसके बाद काफी झड़प भी देखने को मिली मार्शमैलो और नेता प्रतिपक्ष के बीच जैसे ही विपक्ष सदन में आया सदन को बर्खास्त कर दिया गया आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली नगर निगम की उप महापौर में विपक्ष पर पलटवार करते हुए तंज कसा कहां की सदन में काफी गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही थी जिसमें अवैध निर्माण और प्रदूषण प्रमुख थे लेकिन विपक्ष इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा न करने के बजाय शोर शराब और हंगामा करता रहा0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे झालावाड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे झालावाड़कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सीएम वसुंधरा राजे मंच पर मौजूद0
0
Report
मेघा बाढ़ में 12 वर्षीय तराना का शव तीन दिन बाद मिला, परिवार शोक
Dhamtari, Chhattisgarh:मेघा में बाढ़ के पानी में बह गई 12 साल की तराना का शव तीन दिन बाद सौंगा के पास मिला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा में 26 सितंबर को महानदी के बाढ़ के पानी देखने के दौरान तेज बहाव में बह गई 12 वर्षीय छात्रा तराना निषाद का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली तराना निषाद, पिता उदेराम निषाद, 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे मेघा स्थित पेट्रोल पंप के पास बाढ़ के पानी देखने गई थी। इसी दौरान नाली में पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और महानदी समेत आसपास के संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं आज 29 सितंबर की सुबह ग्राम सौंगा के पास ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा, जिसके बाद मगरलोड पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भेजा गया। वहीं तीन दिन तक चली तलाश के बाद तराना का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन में आप पार्षदों के प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की, सदन स्थगित
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक चल रही थी तभी बीच सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी सदन के जबरन अंदर आने से मार्शलों ने रोका तो नेता प्रतिपक्ष और अन्य आप पार्षद के बीच घुसे धक्का मुक्की हुई तस्वीरों में आप देख सकते है बीच सदन की बैठक में मार्शल के साथ किस तरह की झड़प हुई नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के साथ जैसे ही आप पार्षद सदन में पहुंचे तो सदन को अगली कार्यवाही तक स्थगित कर दिया वही विपक्ष लगातार नारेबाजी कर प्रवेश वर्मा का इस्तीफा मांग रहा थे नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग में कई गम्भीर आरोप लगते हुए कहा कि हम सदन में कई मुद्दे रखना चाहते थे लेकिन हमें सदन में घुसने नहीं दिया0
0
Report
Advertisement
भोपाल समेत मध्यप्रदेश में अगले चार दिन साफ धूप, मानसून सुस्त रहेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में थमने लगा बारिश का दौर अगले चार दिन कोई भी मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं प्रदेश के कई हिस्सों में खिलेगी तीखी धूप भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में तेज धूप खिलने का अनुमान बाकी जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार 2 अक्टूबर तक अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने का अनुमान0
0
Report
सावरवानी: होमस्टे-फिल्म शूटिंग से पर्यटन डेस्टिनेशन बनने की राह
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में बने होम स्टे को मिल रही फिल्मी पहचान. फिल्मों की शूटिंग से मिल रही शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान छिंदवाड़ा में सतपुड़ा की वादियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी अब विदेशी पर्यटकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खींच रहा है. गांव की खूबसूरती से प्रभावित होकर बंगाल से आई फिल्म टीम यहां बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग कर रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही शूटिंग में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जा रहा है. फिल्म टीम के पहुंचने से गांव के सभी होमस्टे करीब एक सप्ताह के लिए बुक हैं इन दिनों सावरवानी में लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच शूटिंग का माहौल बना हुआ है. फिल्म टीम के ठहरने और शूटिंग से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग में गांव के युवाओं को टीम के साथ सहयोगी के तौर पर काम मिला है. वहीं गांव की महिलाएं फिल्म टीम के लिए भोजन तैयार करने और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इससे फिल्म शूटिंग का फायदा सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंच रहा है. सावरवानी में फिल्म शूटिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिसंबर में यहां दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है. इससे गांव को पर्यटन स्थल के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और होमस्टे को प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. होमस्टे टूरिज्म और संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुका सावरवानी अब फिल्म शूटिंग के जरिए अपनी पहचान को और विस्तार दे रहा है. बंगाली फिल्म की शूटिंग गांव के पर्यटन सफर में एक नया अध्याय जोड़ रही है.0
0
Report
करनाल में अवैध हथियार नेटवर्क का बड़ा खुलासा: पुलिस MP तक पहुँची, जेल कनेक्शन सामने
Karnal, Haryana:करनाल में अवैध हथियारों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, MP तक पहुंची पुलिस की जांच CIA-3 की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 6 देसी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद, पहले पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद खुला हथियार सप्लाई का राज, तीनों आरोपियों के जेल कनेक्शन ने पुलिस जांच को दिया नया मोड़। करनाल में अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ CIA-3 की कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 15 सितंबर को काछवा पुल के पास से विकास उर्फ विक्की को दो अवैध देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो हथियारों के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए। एक आरोपी की पूछताछ ने खोले कई राज पुलिस के मुताबिक विकास उर्फ विक्की ने पूछताछ के दौरान अपने कुछ जानकारों और सहयोगियों के नाम बताए। साथ ही यह जानकारी सामने आई कि इस नेटवर्क के तार मध्यप्रदेश तक जुड़े हुए हैं। इसके बाद CIA-3 की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया और मध्यप्रदेश तक पहुंचकर कार्रवाई की। दमोह में दबिश, दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के दमोह जिले से श्रवण ठाकुर और जगेश्वर को हिरासत में लिया। दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन कुछ समय से करनाल में रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 अवैध देसी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। MP से हथियार लाने वाले बने थे हैंडलर एसपी करन गोयल के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश के मुहरानपुर से हथियार लेकर आए थे। यहां उनकी भूमिका हैंडलर के तौर पर सामने आई है और हथियारों को आगे किसी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप किसके लिए थी और इनका इस्तेमाल किस संभावित वारदात में किया जाना था। तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले विकास उर्फ विक्की के खिलाफ पहले से 7 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं श्रवण ठाकुर पर करीब 3 से 4 मामले और जगेश्वर पर एक मामला दर्ज है। इन मामलों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो और लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। अब पुलिस खंगाल रही नेटवर्क की पूरी कड़ी विकास उर्फ विक्की की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं श्रवण ठाकुर और जगेश्वर का पुलिस रिमांड जारी है। दोनों से पूछताछ के जरिए पुलिस हथियारों की सप्लाई की पूरी चेन, संभावित खरीदार और किसी वारदात की योजना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। बाइट — करनाल पुलिस अधीक्षक करन गोयल0
0
Report
Advertisement
आगरा के रीणुका धाम में फ्लैट पर भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से संभावित आगजनी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कमला नगर थाना क्षेत्र के रेणुका धाम में फ्लैट में लगी भीषण आग। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ राख। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू। घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा0
0
Report
डीएम ने असैदापुर पद्धति इंटर कॉलेज में गुणवत्ता और साफ-सफाई मानक कड़े कर दिए
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- डीएम शंशाक चौधरी ने असैदापुर पद्धति इंटर कॉलेज में कराया औचक निरीक्षण, डीएम ने कॉलेज का निरीक्षण करते हुए छात्राओं के साथ बैठकर भोजन करते हुए भोजन की गुणवत्ता को परखा, डीएम ने मेस और परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने के लिए सम्बंधित प्रिंसिपल को दिए सख्त निर्देश, डीएम ने छात्रावास, कक्षाओं, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का भी जायजा लिया, छात्राओं की पढ़ाई की जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और हाईटेक बनाने को लेकर सम्बंधित को निर्देशित किया, डीएम ने कालेज में तख्तों की कमी दूर करने के लिए उपलब्ध फंड से व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए0
0
Report
राजसमंद में ACB ने CGST के दलालों को 25 लाख घूस लेते दबोचा; सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद ACB की बड़ी कार्रवाई CGST के दो दलालों को 25 लाख रुपए की घूस लेते हुए ACB ने दबोचा CGST के नोटिस का सेटलमेंट करने की एवज में 60 लाख रुपए घूस मांगी जा रही थी दलाल अनिल पारीक और सुशील को को रिश्वत लेते दबोचा उदयपुर CGST के सुपरिंटेंडेंट सांवरराम को भी ACB ने डिटेन किया है परिवादी को 3 करोड़ रुपए के नोटिस को सेटलमेंट करने की एवज़ में माँगी थी रिश्वत राजसमंद ACB एएसपी हिम्मत सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया0
0
Report
Advertisement
महोबा में दबंग पिता-पुत्र का विद्युत टीम पर हमला; JE को घर में घसीटा गया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में पुलिस से बेखौफ दबंग पिता-पुत्र ने राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए विलवई गाँव पहुँचाई विद्युत टीम पर हमला कर टीम की अगवाई कर रहे जेई को घर में अंदर घसीटने का आरोप लगा है। विद्युतकर्मियों के साथ पिता-पुत्र की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंगई का शिकार हुए विद्युत कर्मियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर बाढ़ के दौरान राहत कार्यों की समीक्षा की
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में नारायणी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है, तमकुहीराज तहसील के जवहीं दयाल एहतमाली के पास एपी तटबंध टूटने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। हालात का जायजा लेने और बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे। सीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध टूटने की वजह जानी और पीड़ित परिवारों के लिए राहत का ऐलान किया। बाढ़ की इस स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर पहुंचे, सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध टूटने की वजह और बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने बताया कि नारायणी नदी में सामान्य दिनों में 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी रहता है, लेकिन अचानक करीब 5 लाख क्यूसेक पानी आने से एपी तटबंध पर दबाव बढ़ा और तटबंध टूट गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, SDRF और PAC की टीमें लगाई गई हैं, प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जनहानि होने पर चार लाख रुपये की सहायता देने की बात कही; मकान पूरी तरह नष्ट होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिया. बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया. बाढ़ प्रभावित इलाके में अगले छह दिनों तक स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही गई है; CHCs और PHCs पर एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. जिन गांवों में पानी पहुंच गया है वहां लोगों को राहत शिविरों में रखने और बिजली की व्यवस्था करने की भी बात कही गई। सीएम ने सिंचाई विभाग को नारायणी नदी के बहाव और तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए और टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से ज्यादा पानी आने के कारण हालात बिगड़े हैं।0
0
Report
सावरवानी में विदेशी फिल्म शूटिंग से छिंदवाड़ा के होमस्टे और स्थानीय रोजगार की लहर
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में बने होम स्टे को मिल रही फिल्मी पहचान. फिल्मों की शूटिंग से मिल रही शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान छिंदवाड़ा में सतपुड़ा की वादियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी अब विदेशी पर्यटकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खींच रहा है. गांव की खूबसूरती से प्रभावित होकर बंगाल से आई फिल्म टीम यहां बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग कर रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही शूटिंग में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जा रहा है. फिल्म टीम के पहुंचने से गांव के सभी होमस्टे करीब एक सप्ताह के लिए बुक हैं इन दिनों सावरवानी में लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच शूटिंग का माहौल बना हुआ है. फिल्म टीम के ठहरने और शूटिंग से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग में गांव के युवाओं को टीम के साथ सहयोगी के तौर पर काम मिला है. वहीं गांव की महिलाएं फिल्म टीम के लिए भोजन तैयार करने और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इससे फिल्म शूटिंग का फायदा सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंच रहा है. सावरवानी में फिल्म शूटिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिसंबर में यहां दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है. इससे गांव को पर्यटन स्थल के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और होमस्टे को प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. होमस्टे टूरिज्म और संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुका सावरवानी अब फिल्म शूटिंग के जरिए अपनी पहचान को और विस्तार दे रहा है. बंगाली फिल्म की शूटिंग गांव के पर्यटन सफर में एक नया अध्याय जोड़ रही है.0
0
Report
Advertisement
