icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरजपुर में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस–ससुराल पर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ आ गया है, पांच दिन पूर्व फंदे पर मिले शव के मामले में मृतका के परिजनों ने लड़के के परिवार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बिना शव फंदे से उतारा गया और बाद में नाबालिग का शव परिजनों के बजाय तथाकथित ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया, जिससे वे अंतिम संस्कार तक नहीं कर सके। ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत 2025 में हुई थी, जब दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का अपनी ही कक्षा के एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया, दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन उम्र कम होने के कारण लड़की के परिजनों ने इसे अनुमति नहीं दी। इसके बाद लड़की अपनी मर्जी से लड़के के घर जाकर रहने लगी, परिजनों ने जब उसे वापस लाने की कोशिश की, तो उसने आत्महत्या की धमकी दे दी, परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ समय बाद समझदारी दिखाते हुए घर लौट आएगी, इसलिए उन्होंने कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। लगभग आठ महीने तक लड़के के घर रहने के दौरान लड़की परिजनों के फोन संपर्क में थी, लेकिन घटना के सुबह मृतिका रोते हुए अपनी मां को फोन किया और बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, उसने गुहार लगाई कि उसे वहां से आकर ले जाएं, इसके तुरंत बाद कॉल कट गया और फोन स्विच ऑफ आने लगा, परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्हें लड़की द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली, परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतारकर बेडरूम में रख दिया गया था, जो पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है, परिजनों का गंभीर आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने के बजाय तथाकथित ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया गया, जिससे उनसे अंतिम संस्कार का अधिकार भी छिन गया, इसके अलावा मर्ग इंटीमेशन में मृतका की उम्र 17 वर्ष लिखी गई है, जबकि स्कूल और जन्म प्रमाण पत्रों के अनुसार उसकी उम्र महज साढ़े 15 वर्ष है, परिजनों ने सवाल उठाया है कि जब दोनों नाबालिग थे, तो पुलिस ने तथाकथित पति और ससुराल पक्ष को कानूनी मान्यता कैसे दे दी? इन्हीं सवालों के साथ ग्रामीणों ने एसपी सूरजपुर से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि नाबालिग की मौत और पुलिसिया कार्रवाई में हुई चूक को लेकर उठे सवालों ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।
0
0
Report

पत्थलगांव नगरपालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई प्रभावित

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर | पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नगर पालिका के करीब 32 प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से ईपीएफ की राशि नहीं मिल रही है, वहीं वेतन भुगतान में भी देरी की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सुपरवाइजर बदलने और उन्हें नियमित करने की मांग भी रखी है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में मंगलवार को उस वक्त स्थिति बदल गई, जब नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। हड़ताल में सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनके ईपीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही वेतन भुगतान में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर भी कर्मचारी लंबे समय से परेशान हैं। कर्मचारियों ने संबंधित सुपरवाइजर को बदलने और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ जावेद खान ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर विचार किया जा रहा है साथ ही 2019-20 के EPF की राशि उन्हें नहीं मिली है इसपर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं का जारी प्रदर्शन, दिव्यांशी यादव मौत के बाद आक्रोश

Lucknow, Uttar Pradesh:केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में आज दूसरे दिन भी लगातार छात्र-छात्राओं का प्रोटेस्ट जारी है छात्रा दिव्यांशी यादव की बीमारी के चलते मौत के बाद स्टूडेंट में जबरदस्त आक्रोश है कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की लगातार मांग हो रही है इसी के साथ उनके अटेंडेंस छुट्टियां और मेडिकल लीव के प्रावधान में बदलाव की भी मांग जारी है उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक किसी तरीके से प्रोटेस्ट जारी रहेगा। अगर दिव्यांशी को समय पर मेडिकल लीव मिल गई होती तो वह बच जाती प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई मामले में सरकार सख्त कार्रवाई के संकेत, दोषियों को सजा मिलेगी

Patna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस विजय चौधरी का बयान जमुई मामले पर विजय चौधरी ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जमुई में जो घटना घटी है, उसमें सरकार की ओर से मीडिया को धन्यवाद दिया जाता है। आपने इस मामले में सरकार की भी मदद की है। जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस एक्ट के तहत सबसे कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। वीडियो बनाने वाले, वीडियो वायरल करने वाले और इस तरह की कुकृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल: 10 लाख भक्तों की आस्था का रिकॉर्ड!

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-दंदरौआ धाम में आस्था का सैलाब! बुड़वा मंगल पर 10 लाख भक्तों की भीड़ का अनुमान, 50 किलोमीटर दूर से पैदल पहुंचे श्रद्धालु, रात 12 बजे खुले डॉक्टर हनुमान के पट। दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि धाम तक पहुंचने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से पट गए। कोई 10 किलोमीटर तो कोई 20 तो कोई 50 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर डॉक्टर हनुमान के दरबार में पहुंचा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, लहार, दतिया, मौ और सेवढ़ा समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे दंदरौआ धाम पहुंचते रहे। रात 12 बजे महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज ने कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, एसपी सूरज कुमार वर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंगल आरती की और डॉक्टर हनुमान को छप्पन भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दावा है कि अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर चुके हैं, जबकि देर night तक इतनी ही संख्या में और श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी इस बार दंदरौआ धाम में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था का रिकॉर्ड बनने की संभावना है। भक्तों की भीड़ का आलम यह है कि कई श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे, तो बड़ी संख्या में लोग वाहनों को छोड़कर पैदल ही धाम की ओर बढ़ते नजर आए। लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग और रेलिंग के साथ प्रवेश और निकासी की अलग व्यवस्था की गई है। चार से पांच किलोमीटर दूर पार्किंग बनाई गई है, जबकि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चलित शौचालय, चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। देश ही नहीं, विदेशों तक डॉक्टर हनुमान के नाम से प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर उमड़ा यह जनसैलाब आस्था की तस्वीर पेश कर रहा है।
0
0
Report

नारायणा पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi, Delhi:हत्या मामले में दो बेटे एक पिता हुए गिरफ्तार \nहत्या मामले में दो बेटे एक पिता हुए गिरफ्तार \nचाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद\nटेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से नारायणा पुलिस ने किया गिरफ्तार\nराजेश शर्मा\nपश्चिमी जिला के नारायणा थाने की पुलिस ने महज 24 घंटों के अंदर मर्डर के तीन आरोपियों को टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार 45 मुख्य आरोपी अमन और अनुराग के पिता दूसरा अमन कुमार,22 और अनुराग, 21 साल के रूप में हुई है।तीनो आरोपी नारायणा गांव, नई दिल्ली के रहने वाले है।अमन कुमार और अनुराग, आरोपी राजेश कुमार के बेटे हैं।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान, घटना के बाद भागे आरोपियों का पता लगाने की लगातार कोशिश की गई। टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस और दूसरे मौजूद इनपुट्स को एनालाइज़ किया गया, और दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर सर्च की गई।\nजांच के दौरान, यह भी पता चला कि राजेश कुमार ने कथित तौर पर मृतक को डंडे से धमकाया और उसके बाद अपने दो बेटों, अमन कुमार और अनुराग के साथ मौके से भाग गया।आरोपी की निशानदेही पर, जर्म का हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी अपनी-अपनी भूमिकाओं और घटनाओं के पूरे क्रम की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। आगे की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मजाक मजाक में सुमित गिरी को चाकू मारकर घायल कर फरार हो गए थे उसके बाद सुमित के परिजनों ने सुमित को घायल अवस्था में डीडीयू अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित करार कर दिया था।और उसके बाद नारायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, भाजपा- कांग्रेस की टक्कर तेज

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए नामांकन। भाजपा से इंद्राज सैनी व कांग्रेस से जेपी यादव ने भरा नामांकन। सीकर जिले के नीमकाथाना नगरपालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर नगरपालिका परिसर में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से इंद्राज सैनी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से जेपी यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मुकाबला सामने आ गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के महेश मेघोतिया के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी दोनों प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर बनी हुई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में किस प्रत्याशी को पार्षदों का समर्थन मिलता है और नगरपालिका में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top