135002
चोरों ने यमुनानगर के शोरूम से लाखों रुपए और गाड़ियों का सामान चुराया
Jagadhri, Haryana:यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र में स्थित महिंद्रा और फॉक्सवैगन के शोरूम पर चोरों ने सेंध मारकर लाखों रुपए की नकदी और गाड़ियों का सामान व कागजात ले गए। दोनों ही शोरूम अर्जुन नगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हैं और दोनों ही शोरूम पर 2 चौकीदार मौजूद होने के बावजूद चोरों ने बड़ी ही आसानी से इस वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने मौके से कई गाड़ियों के कागजात को भी अपने साथ ले गए। चोरों ने महिंद्रा शोरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होकर 2,85,000 रुपये की नकदी उड़ा ले गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में मिलादुन्नबी उर्स: मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मोहबबत, भाईचारे और अमन का खूबसूरत पैगाम देखने को मिला। माफ़ी दरगाह नबी करीम कदम रसूल में हज़रत ख़्वाजा उस्मान और हज़रत सैयदना खिदमत ख़ां के उर्स के अवसर पर 12 रबी-उल-अव्वल को रुहानी महफ़िल सजाई गई, जहां कव्वालों के कलाम ने ज़ायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उर्स के मौक़े पर सर्व धर्म सद्भावना का मैसेज दिया गया और बड़ी तादाद में सनातनी भाई भी उर्स में पहुंचे जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और उर्स की इस पुरनूर महफ़िल में हर तरफ़ अकीदत और मोहब्बत का रंग नज़र आया। माफ़ी दरगाह नबी करीम कदम रसूल में 12 रबी-उल-अव्वल को चादर की महफ़िल सजाई गई। महफ़िल में कव्वालों ने नबी-ए-करीम की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। सूफ़ियाना कलामों और महफ़िल-ए-समां की रूहानियत में ज़ायरीन सराबोर नज़र आए और अकीदत के इस माहौल ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गश्त चादर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की सियासी और सामाजिक जगत से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। मेहमान-ए-ख़ुसूसी ने भी इस रूहानी आयोजन में शिरकत कर अपनी अकीदत का इज़हार किया। गद्दीनशीन शेख़ मोहम्मद आमिर क़ादरी शफ़ीकी अशरफ़ी नियाज़ी की सरपरस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में ज़ायरीन पहुंचे। दरगाह परिसर में गुलपोशी हुई और महफ़िल-ए-समां के दौरान हर कोई मोहब्बत और अकीदत के रंग में रंगा दिखाई दिया। यह आयोजन सिर्फ़ उर्स और जश्न का नहीं, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम देने वाला रहा। महफ़िल से यही संदेश दिया गया कि नबी-ए-करीम की तालीमात पर अमल करते हुए समाज में अमन, मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत को मज़बूत किया जाए। माफ़ी दरगाह नबी करीम कदम रसूल से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और उर्स की इस रूहानी महफ़िल ने शहर को एक बार फिर मोहब्बत, अमन और भाईचारे का खूबसूरत पैगाम दिया।0
0
Report
अलीगढ़ में 12 रबी उल अव्वल पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, फूलों की बारिश से माहौल गरमाया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत के मौके पर 12 रबी उल अव्वल को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया शाह जमाल के तेलीपाड़े से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जुलूस के दौरान छतों से फूलों की बारिश की गई अलीगढ़ के शाह जमाल तेलीपाड़े में 12 रबी उल अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया अंजुमन गुलिस्तान वेलफेयर सोसाइटी और मस्जिदों के इमामों की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इस दौरान मस्जिदों के इमामों ने नात पढ़ी और पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में तकरीर की जुलूस के गुजरने के दौरान लोगों ने अपने घरों की छतों से फूल बरसाए ड्रोन कैमरे से भी जुलूस पर फूलों की बारिश के दृश्य देखने को मिले जुलूस की शुरुआत तेलीपाड़े की सूबेदार मस्जिद से हुई इसके बाद जुलूस गोंडा रोड, चरक वाले चौराहे से होते हुए तेलीपाड़े पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोरावर थाना पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ0
0
Report
पंचकुला में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 पदक विजेताओं का सम्मान
Panchkula, Haryana:पंचकूला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। पंचकूला में आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं व प्रतिभागियों का सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि कर रहे हैं शिरकत। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल, कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर विशिष्ट अतिथि कर रहे हैं कार्यक्रम में शिरकत। हरियाणा के खेल विभाग की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के सम्मान में कैश अवॉर्ड वितरण समारोह आयोजित। समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में किया जा रहा है आयोजित। खेल विभाग के अनुसार समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा और उन्हें निर्धारित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली कैंट में DTC बस और ट्रक भिड़ंत, तीन से चार घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट में DTC बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई Three to four लोग घायल हॉस्पिटल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी. DTC बस 804 रूट नंबर की गाड़ी है और दिल्ली छावनी बोर्ड कुड्डा उठाने वाला ट्रक है. पुलिस CCTV कैमरे को चैक रही हैं. लोकेशन: दिल्ली कैंट. साउथ वेस्ट दिल्ली कैंट थीमया पार्क की लाल बत्ती पर दिल्ली छावनी बोर्ड की कुड्डा उठाने वाली गाड़ी और DTC बस 804 रूट नंबर गाड़ी हैं. DTC बस और ट्रक दोनों की जबरदस्त टक्कर हुई है जिसमें ट्रक ड्राइवर, हेल्पर और DTC बस ड्राइवर सहित तीन से चार लोग घायल हुए जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. दिल्ली कैंट पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है CCTV चैक कर रही हैं.0
0
Report
कटिहार कुरसेला में तीन माह के बकाया मानदेय के लिए सफाईकर्मियों की हड़ाल
Katihar, Bihar:तीन माह के मानदेय की मांग को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन 79 महिला-पुरुष सफाईकर्मी पिछले पांच दिनों से तीन माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर सभी सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया कचरा नहीं उठाए जाने से कई स्थानों पर दुर्गन्ध चेतावनी - मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा कटिहार जिला के कुरसेला नगर पंचायत के 79 महिला-पुरुष सफाईकर्मी पिछले पांच दिनों से तीन माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज दर्जनों सफाईकर्मी बुधवार को सड़क पर उतर आए और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार होते हुए शहीद चौक पहुंचे। इस दौरान सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इसके बाद सभी सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सफाईकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती रही है। इसके अलावा निर्धारित समय से अधिक घंटे काम कराने और काम के दौरान भेदभाव किए जाने को लेकर भी कर्मियों में नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने में लगातार अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने बकाया तीन माह के मानदेय का तत्काल भुगतान करने तथा उनकी अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। हड़ताल से जगह-जगह कचरे का अंबार सफाईकर्मियों की हड़ताल का सीधा असर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। नगर क्षेत्र के चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। कचरा नहीं उठाए जाने से कई स्थानों पर दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। आने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे समय में बाजार और मुख्य सड़कों पर जमा कचरे से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। सफाईकर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके तीन माह के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
इंदौर के सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद ICU में हंगामा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने ICU पर हंगामा किया. डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की बात सामने आई. हालात बिगड़ने पर स्टाफ को खुद को बचाने के लिए छिपना पड़ा. अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू की.0
0
Report
Advertisement
धौलपुर डिस्कॉम में SE ने विद्युत आपूर्ति और शिकायत निस्तारण के कड़े निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:डिस्कॉम में SE ने कर्मचारियों की ली बेठक,सुधार कार्य व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश धौलपुर। डिस्कॉम के धौलपुर शहर उपखण्ड के अभियंताओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जयपुर डिस्कॉम के SE विवेक शर्मा ने की। बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, विद्युत तंत्र के रख-रखाव, राजस्व वसूली मे सुधार , लंबित कार्यों की प्रगति, गैर उपभोक्ता को कनेक्शन लेने के लिए संपर्क करने तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। SE विवेक शर्मा ने अभियंताओं एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। विद्युत व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों की पालना, फील्ड में डिस्कॉम मापदंड के अनुसार नए कार्य सुनिश्चित करने तथा फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है।कस्बे मे खुले LT डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की वैल्डिंग कराने के लिए सर्वे करने व सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए डिस्कॉम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए।विभागीय कार्यो में लापरवाही पर फीडर इंचार्जौ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने निर्देश AEn को दिए गए हैं। धौलपुर शहर उपखण्ड की राजस्व वसूली कम होने पर SE धौलपुर ने गहरी नाराजगी वयक्त की है वही अगस्त माह में विभागीय लक्ष्यों मे सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी अभियंताओं एवं कर्मचारियों से विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।बैठक में AEn हरिओम शर्मा , JEn सुबोध मीना , JEn अरुण मिश्रा,JEn कैलाश जैन, ARO गणेश झा व 20 बिजली कर्मी मौजूद रहे0
0
Report
Hanumangarh के जंक्शन वार्ड 10 में कार के शीशे टूटे, तीन युवक आरोपी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जंक्शन वार्ड 10 में खड़ी कार के शीशे तोड़े, अलसुबह पाँच बजे की बताई जा रही घटना, रविंद्र कुमार ने जंक्शन पुलिस थाने में दिया परिवाद, दो से तीन लड़को लाठी और डंडों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप, परिवादी बोला एक लड़के को पकड़कर पुलिस के किया हवाले0
0
Report
कानपुर में SGST ने फर्जी आयरन स्क्रेप फर्मों पर छापा, 390 करोड़ बोगस सप्लाई पकड़ी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में फर्जी आयरन स्क्रैप फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की नौ टीमों ने एक साथ नौ फर्मों पर छापेमारी की। करीब 30 अधिकारियों की टीम ने जांच के दौरान कई फर्मों को बोगस और अस्तित्वहीन पाया। जांच में करीब 390 करोड़ रुपये की बोगस सप्लाई और 72 करोड़ 12 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी पास-ऑन किए जाने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ 34 लाख रुपये की आईटीसी ब्लॉक की गई। वहीं, आठ फर्मों के खिलाफ तहरीर और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेट जीएसटी के मुताबिक कुछ लोगों की जानकारी के बिना उनके नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जीएसटी पंजीकरण कराया गया और फर्जी कारोबार दर्शाया गया। जांच में शैलेष गोस्वामी की फर्म से 19 करोड़ 14 लाख रुपये, चंदन सर्विसेज से 9 करोड़ 93 लाख रुपये, बालाजी इंटरप्राइजेज से 11 करोड़ 50 लाख रुपये और इंडियन ट्रेडिंग कंपनी से करीब 16 करोड़ 83 लाख रुपये की बोगस आईटीसी पास-ऑन किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग ने साफ किया है कि संगठित तरीके से कर अपवंचन करने वाली फर्मों और लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
कोरबा में डबल सड़क हादसे: पांच की मौत, चार घायल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले में मंगलवार को अलग अलग क्षेत्र में घटित दो सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में स्कार्पियों की ठोकर से बाइक सवार पिता पुत्र ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि उनके एक साथी ने अस्पताल में दम तोड़ा, वहीं दूसरी घटना में दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहली घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है जहाँ थानांतर्गत ग्राम सरईसिंगार में फूलसिंह निवास करता था जो किसी काम से अपने पुत्र नरसिंह व परिचित यशवंत सिंह के साथ सरईसिंगार से गेवरा जा रहे थे। वे तीनों कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मोड़ में पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियों के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। स्कार्पियों की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। घटना में फूलसिंह और उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घटित होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी जान चली गई। दूसरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र में घटित हुई जहाँ कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत जोड़ा पुल के समीप दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक के चालक सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया, जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने दोनों बाइक के चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दे दी गई।0
0
Report
लखनऊ में बारावफात जुलूस जंहदीवाला पार्क से पुलिस सुरक्षा के बीच
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Barawafat Procession Takes Place from Jhandewala Park Under Police Security / Visuals0
0
Report
सुल्तानपुर में शव मामले पर पुलिस बाइट के साथ नया अपडेट
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूरी खबर डेड बॉडी स्लग से जा चुकी है सिर्फ इसमें घटना से संबंधित पुलिस की बाइट है0
0
Report
Advertisement
कोटा-झालावाड़ सड़क हादसे में लौटती महिला की मौत, परिवार शोक mourns नहीं, अभी जांच जारी
Kota, Rajasthan:कोटा.. झालावाड़ के सदर थाना क्षेत्र में रायपुर रोड पर 10 जुलाई को दो कारों की भिड़ंत में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बृजबाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बृजबाई धार्मिक यात्रा के लिए कोटा से गई थीं। वापस लौटते समय रायपुर रोड पर दो कारों की आपसी भिड़ंत हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद के अनुसार परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
किशनगढ़ में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, एकता और भाईचारे की तस्वीर
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। हाथों में हरे झंडे और नारे-ए-तकबीर की गूंज से शहर का माहौल धार्मिक रंग में रंग गया। जुलूस शहर की प्रमुख मस्जिदों से रवाना होकर बाजारों और गलियों से होते हुए मुख्य मार्गों पर पहुंचा। इस दौरान मुख्य चौराहे पर बनाए गए स्वागत मंच पर विधायक डॉ. विकास चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, हमीदा बानो सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अकीदतमंदों का स्वागत किया। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक परिधान में नजर आए। लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा और अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए। जुलूस ने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर पेश की.0
0
Report
जलपाइगुड़ी दिनबाजार में कांग्रेस का महंगाई विरोध प्रदर्शन
Jalpaiguri, West Bengal:দ্রব্য মূল্য বৃদ্ধির বিরোধিতা করে দিনবাজারে জলপাইগুড়ি প্রতিবাদ মিছিল শহর ব্লক কংগ্রেস কমিটির পক্ষ থেকে। বুধবার সকালে জলপাইগুড়ি শহরের দিনবাজারে ক্রেতা বিক্রেতাদের উদ্দেশ্যে দ্রব্যমূল্য বৃদ্ধির প্রতিবাদ জানিয়ে বিক্ষোভ মিছিল করে তারা দিনবাজার তিনকনিয়া মোড় এলাকায় রাস্তার মাজে দাঁড়িয়ে বেশ কিছুক্ষণ বিক্ষোভ প্রদর্শন করেন। চিনি, তেল, মুসুরির ডাল, চাল, পেঁয়াজ বিভিন্ন সবজি, ফল ইত্যাদি নিত্য প্রয়োজনীয় জিনিসের দাম বেড়েই চলেছে। বর্তমান বিজেপি সরকারের বিরুদ্ধে ক্ষোভ উগরে দেন তারা। দ্রব্যমূল্য বৃদ্ধির প্রতিবাদেই কংগ্রেসের বিক্ষোভ মিছিল বলে উদ্যোক্তারা জানান। চিনিসহ সমস্ত জিনিসের দাম কমানোর দাবি জানান কংগ্রেস নেতৃত্ব।0
0
Report
Advertisement
