135001
लोकसभा चुनाव के बाद नेताओं की पीड़ा उजागर
Yamuna Nagar, Haryana:लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नेताओं की पीड़ा सामने आ रही है। यमुनानगर पहुंचे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने लोकसभा टिकट ना मिलने को लेकर दीपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था और कहा था कि कुरुक्षेत्र आपका है। गुरनाम चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने उनके साथ समझौता किया और फिर मुकर गए। चुनाव के दौरान कांग्रेस और आप नेताओं ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
14 वर्षीय विष्णु का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में जांच शुरू
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा खमेरा थाना क्षेत्र के चरणा भूडवाई गांव में 14 वर्षीय विष्णु का शव घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. मृतक कल शाम से लापता था. परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे. आज दोपहर को घर से कुछ दूरी पर पेट से लटका हुआ बालक का शव मिला. पुलिस ने शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है और इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है; जांच के बाद ही पता चलेगा कि बालक ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया.0
0
Report
चूरू के रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग कर्मचारी की जान CPR से बची
Churu, Rajasthan:रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी कर्मचारी हुआ बेहोश, पुलिस जवान ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान, डीबी अस्पताल में भर्ती कर्मचारी का उपचार जारी चूरू। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान रिडखला मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहा एक पोलिंग पार्टी कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस जवान ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को संभाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद निजी वाहन से उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे 55 वर्षीय रामकुमार अचानक टेबल पर बेहोश होकर गिर गए। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद बिना समय गंवाए निजी वाहन की सहायता से रामकुमार को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने रामकुमार की ईसीजी और ब्लड जांच की। जांच में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि रामकुमार को पहले भी मिर्गी के दौरे आते रहे हैं。 फिलहाल रामकुमार को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, संकट की घड़ी में पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा द्वारा दिखाई गई तत्परता और सूझबूझ की सभी ने सराहना की।0
0
Report
आगरा के अवैध कोचिंग स्कूल में वेतन मांग पर शिक्षकों की पिटाई, प्रशासन सख्त
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में अवैध रूप से संचालित स्कूल के शिक्षकों को वेतन मांगना पड़ा भारी दबंग स्कूल संचालक ने दोनों शिक्षकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने का आरोप घायल दोनों टीचरों को कराया गया अस्पताल में भर्ती घटना की सूचना पर पहुंचे शिक्षा अधिकारी के सामने भी मारपीट का आरोप मामले पर शिक्षा अधिकारी बोले, कोचिंग का रजिस्ट्रेशन, नहीं चला सकते स्कूल ऐसे स्कूल संचालकों पर होगी सख्त कार्यवाही आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के बरपुरा का मामला0
0
Report
Advertisement
एटा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग-ठगी गैंग दबोचा, 3 गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आड़ में चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड और 19,530 रुपये नकद बरामद हुए. एक होंडा सिटी कार, दो ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक, बैंक खाते उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को 5 से 10 हजार रुपये कमीशन देने का लालच देते थे. मुख्य आरोपी के मोबाइल से 84 ई-मेल आईडी लॉगिन मिले, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के डिजिटल साक्ष्य मिले. आरोपी डेढ़ साल में करीब 8.5 करोड़ रुपये जुटाने की बात कह रहा था. बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़ी छह साइबर शिकायतें भी जांच में आईं. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली.0
0
Report
नवादा में बैंक मैनेजर के घर समेत किराएदारों के मकान चोरी, लगभग 50 लाख
Nawada, Bihar:नवादा में बैंक मैनेजर के घर भीषण चोरी, चार किराएदारों के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना; 50 लाख से अधिक की चोरी का अनुमान मकान की चार फ्लैट को बनाया निशाना इसी मकान में रहते थे डीएसपी के रीडर के घर में भी चोरी बिहार के नवादा जिले के शांति नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां एसबीआई के बैंक मैनेजर अमित कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं, उसी मकान में रहने वाले चार किराएदारों के घरों में भी चोरी की गई है। बैंक मैनेजर के अनुसार, करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार, रविवार को छठ पूजा के अवसर पर मकान में रहने वाले सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। सोमवार को जब वे वापस लौटे तो घरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर का सामान बिखरा देखकर सभी के होश उड़ गए। चोरों ने घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग करीब एक घंटे तक मकान की ओर आते-जाते रहे और इसके बाद वहां से निकल गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी मकान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के एक लीडर भी किराए पर रहते थे। उनके आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया है। सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद घरों में चोरी हुई है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस मकान में बैंक मैनेजर और पुलिस महकमे से जुड़े व्यक्ति किराएदार के रूप में रहते थे, उसी मकान में चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। बाइट_ अमित कुमार मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया0
0
Report
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशासक की एक्शन से छात्रों की मांगें अब पूरी होंगी
Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, पल्ला की व्यवस्थाओं में सुधार और छात्रों की लंबित मांगों को पूरा कराने को लेकर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन गंभीर नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कॉलेज पहुंचकर करीब तीन घंटे तक कॉलेज परिसर और हॉस्टल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में सामने आई अनियमितताओं, लंबित कार्यों और सुधार की जरूरतों को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की पढ़ाई और कॉलेज की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में चौधरी जाकिर हुसैन ने छात्रों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ से उनकी आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी का पूरा ब्यौरा जल्द उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मांगों के समाधान की दिशा में तत्काल कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने शिक्षण स्टाफ से विशेष रूप से अपील की कि परीक्षाएं नजदीक होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया जाए और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि छात्रों की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। कुछ मांगों पर पहले से ही काम चल रहा है, जबकि शेष मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना और विद्यार्थियों کو जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हरियाणा वक्फ बोर्ड तथा जिला प्रशासन कॉलेज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों के समाधान के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएं। कॉलेज में सुधार कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त की देखरेख में गठित की जाने वाली कमेटी में शिक्षण स्टाफ, गैर-शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों की ओर से एक-एक प्रतिनिधि का नाम जल्द भेजने की अपील की, ताकि कमेटी निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ अपना काम शुरू कर सके। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समस्त स्टाफ का बकाया वेतन उनके बैंक खातों में डलवा दिया गया है। चौधरी जाकिर हुसैन ने दोहराया कि कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार, छात्रों की समस्याओं का समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड तथा जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
15 नवंबर को उत्तर-पश्चिम चीन में व्यापक हिमपात, उलान बूह डेजर्ट बर्फ़ से ढका
Noida, Uttar Pradesh:On November 15, widespread snowfall arrived in Northwest China, leaving the Ulan Buh Desert blanketed in snow.0
0
Report
टोंक के मालपुरा में पंचायत राज के अंतिम चरण में शांतिपूर्ण मतदान, सुरक्षा कड़ी
Tonk, Rajasthan: मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर पंचायत राज के अंतिम चरण में आज गांव के मुखिया सरपंच व वार्ड पंच के लिए हुआ मतदान मालपुरा उपखंड क्षेत्र की टोरडी, तिलांजू, डूंगरीकला , कलमण्डा, डूंगरीखुर्द, इन्दौली, सिंधौलिया, बागड़ी, मोरला, कांटोली, लाम्या जुनारदार सहित 13 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान डीवाईएसपी मालपुरा आशीष प्रजापत व थाना प्रभारी मालपुरा चेनाराम बेडा, डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार करते रहे गश्त मतदान केंद्रों के बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने बार-बार खदेड़ा मुनादी कर 200 मीटर के अंदर प्रत्याशियों के वाहनों व अनावश्यक लोगों को इकट्ठा नहीं होने की दी हिदायत एडीएम नरेंद्र कुमार मीणा भी लगातार मतदान केंद्रों का लेते रहे जायजा आज देर रात तक जारी होंगे सरपंच व वार्ड पंच के परिणाम0
0
Report
नागौर में 70वीं आयु वर्ग राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले में आयोजित हो रही 70वी 14 आयु वर्ग राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया जा रहा है । वहीं राजस्थान के 41 जिलो से 82 टीमों के 1500 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । वहीं आयोजन समिति नागौर के संत बलराम दास राजकीय विद्यालय संख्या 2 द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है । खिलाड़ियों के लिए रहने खाने के लिए शहर के भामाशाहो द्वारा व्यवस्था की गई है । वहीं बाहरी जिलो से आये हुए खिलाड़ियों व टीम प्रभारियों ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था पहली बार देखने को मिल रही है । जहां खिलाड़ी के रहने खाने के साथ उनके आवागमन के लिए भी निशुल्क बसों को व्यवस्था की गई है ।0
0
Report
Advertisement
मंडला जंगल जुआ फड़: पुलिस ने 11 गिरफ्तार, मशरूका 31 लाख 85 हजार जब्त
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक. जंगल में सज रही थी जुए की महफिल. 31 लाख 85 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त. 11 जुआरी गिरफ्तार. रामनगर के जंगल में संचालित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया गया; मोती महल के पास दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई में 47 हजार 200 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, दो कार, पाँच मोटरसाइकिल और एक बैटरी एलईडी लाइट जब्त की गई. जब्त मशरूके की कुल कीमत 31 लाख 85 हजार 700 रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. अब सवाल यह है कि जंगल में लंबे समय से संचालित इस जुआ फड़ के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं?0
0
Report
छिंदवाड़ा जमीन विवाद: गोंडवाना नेता देवरावेन भलावी गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में 16 एकड़ जमीन खरीदी बिक्री के विवाद में गोंडवाना पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवरावेन भलावी उर्फ देवीराम गिरफ्तार छिंदवाड़ा में आदिवासी की 16 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री के विवाद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी उर्फ देवीराम को कुंडीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर जमीन के सौदे को लेकर रुपए मांगने नकली लोकायुक्त अधिकारी बनकर दबाव बनाने और कार्यवाही का डर दिखाने के आरोप हैं. करीब 9 महीने पुराने इस मामले में फरियादी पक्ष की याचिका पर न्यायालय ने पहले ही चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस उन्हें दोपहर 3 बजे न्यायालय में पेश किया है और जेल भेज दिया है. पूरा मामला माल्हनवाड़ा में एक आदिवासी परिवार की 16 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़ा है. फरियादी अल्फाज शाह उर्फ गोलू का दावा है कि उन्होंने कलेक्टर के आदेश से यह जमीन खरीदी थी.इसके बाद जमीन के सौदे को लेकर विवाद शुरू हो गया. फरियादी अल्फाज शाह और समीर खान ने आरोप लगाया था कि देवरावेन भलावी सहित अन्य लोगों ने जमीन के मामले में रुपए मांगे और उन पर दबाव बनाया. आरोप है कि कुछ लोगों ने नकली लोकायुक्त अधिकारी बनकर कार्यवाही का डर दिखाया. साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के माध्यम से धरना-प्रदर्शन करने की धमकी भी दी गई . मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अल्फाज शाह उर्फ गोलू निवासी माल्हनवाड़ा और समीर खान ने न्यायालय में याचिका लगाई थी. अधिवक्ता रफीक अंसारी के अनुसार सुनवाई के बाद न्यायालय ने देवरावेन भलावी सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थे. इस मामले में आजाद कुरैशी निवासी बिजौरी, मोहिद खान निवासी गुलाबरा और मुबीन शाह निवासी माल्हनवाड़ा के नाम भी शामिल हैं. न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 318(2), 319(2), 351(3) और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे. देवरावेन भलावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं. वे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं. फिलहाल कुंडीपुरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी. ब Bite - कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत0
0
Report
जबलपुर में पराली प्रबंधन को लेकर किसान-प्रशासन भिड़ंत, आक्रामक चेतावनी जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर।जबलपुर में पराली प्रबंधन को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं जबलपुर के ग्राम नूनसर में सोमवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही प्रतीकात्मक रूप से पराली में आग लगाई और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन के द्वारा जल्द ही पराली प्रबंधन के लिए मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई तो फिर किसान पराली जलाने को मजबूर होंगे और यदि इस पर प्रशासन एफ आईपी आर करता है तो फिर किसान उग्र आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना है कि पराली प्रबंधन को लेकर जिस तरह से शासन फरमान जारी कर रहा है उससे लग रहा है कि अंग्रेजों का शासन वापस आ गया है बाइट नारायण चौधरी किसान किसानों का कहना है कि प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनों उपलब्ध नहीं है इससे प्रणाली का प्रबंध नहीं हो सकता वही यदि किसान परली नहीं जलाएंगे तो फिर उनकी रवि फसल की बनी नहीं होपाएगी बाइट दिलीप पटेल किसान धरना प्रदर्शन की बात किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से परली में आग लगाई और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा जिसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो फिर प्रशासन द्वारा जारी किया गया फिर किसान फरमान नहीं मानेंगे।उनका कहना है कि वह परली में आग लगाएंगे और यदि प्रशासन मामला दर्ज करता है तो फिर आंदोलन होगा।वही नायब तहसीलदार का कहना है कि किसानों ने ज्ञापन सौंपा है जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा बाइट नायब तहसीलदार पाटन जबलपुर में पराली प्रबंधन को लेकर शासन और किसान अब आमने सामने आ गए हैं लग रहा है कि जैसे ही समय आगे बढ़ेगा किसने और प्रशासन की यह लड़ाई राजनीतिक भी हो सकती है। किसानों का कहना है की मशीन ना मिलने के कारण पराली प्रबंधन नहीं हो सकता वहीं शासन का स्पष्ट निर्देश है कि यदि प्रणाली में आग लगी तो फिर होगी देखने वाली बात यह होगी कि किसान और प्रशासन की यह जंग आगे क्या रूप लेती है0
0
Report
Advertisement
रेलवे ब्लास्ट साजिश: रामसिंहपुर में मिली बमनुमा वस्तुओं से हड़कंप, होटल से जुड़े संकेत
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर: रेलवे ब्लास्ट साजिश में नया खुलासा, रामसिंहपुर में मिली दो बमनुमा वस्तुएं, होटल में भी कई बार रुके थे आरोपी रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की साजिश के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महकदीप ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस की टीम महकदीप और उसके प्रेमी देवेंद्र को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। इसके बाद रामसिंहपुर क्षेत्र में दो बमनुमा वस्तुएं मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को सील कर दिया। मौके पर पुलिस की टीमें और जांच एजेंसियां पहुंचीं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से मिली जानकारियों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। होटल में कई बार रुके थे दोनों आरोपी जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे-94 पर स्थित एक होटल में रुके थे। इस होटल में दोनों का कई बार आना-जाना रहा। घटना से पहले दोनों आरोपी इसी होटल से रवाना हुए थे। अब पुलिस होटल में उनके आने-जाने और वहां रुकने से जुड़े घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। फिलहाल रामसिंहपुर क्षेत्र में मिली दोनों बमनुमा वस्तुओं की प्रकृति और रेलवे ब्लास्ट की साजिश में उनकी संभावित भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां गहनता से पड़ताल कर रही हैं。0
0
Report
रायबरेली तहसील में दिव्यांग के लिए न्यायालय तक पहुंचना बना कठिन
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के लालगंज तहसील से सिस्टम को आईना दिखाने वाली तस्वीर वायरल हुई है। यहाँ न्यायालय तक पहुंचने के लिए एक दिव्यांग व्यक्ति को सीढ़ियों पर घिसटकर चढ़ना पड़ा है। दोनों पैरों से चलने में असमर्थ यह व्यक्ति अपनी पेशी के लिए ग्राम न्यायालय पहुंचा था। लेकिन न्यायालय ऊपरी मंजिल पर होने और रैंप या लिफ्ट जैसी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वायरल वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति सीढ़ियों पर हाथों के सहारे घिसटते हुए ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है... यह तस्वीर सिर्फ एक व्यक्ति की बेबसी नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए सरकारी भवनों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत पर भी सवाल खड़े कर रही है। सवाल है कि जब दिव्यांगों को समान अधिकार और सम्मान देने की बात होती है, तो फिर न्यायालय तक पहुंचने के लिए उन्हें इस तरह संघर्ष क्यों करना पड़ता है? क्या तहसील प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर रैंप या लिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। हालांकि इस मामले मे जानकारी के लिए फ़ोन करने पर एसडीएम के अर्दली ने फोन उठाया था।0
0
Report
राजसमंद में ऑपरेशन त्रिनेत्र से 64.50 लाख रुपये का डोडा-चुरा जब्त
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद में ''ऑपरेशन त्रिनेत्र'' के तहत बड़ी कार्रवाई, 64.50 लाख रुपये का अवैध डोडा-चुरा जब्त राजसमंद डीएसटी, साइबर टीम और कुंवारिया पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 430 किलो डोडा-चुरा जब्त गाड़ी से 3 फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हुआ चालक, पुलिस तलाश में जुटी कार की पिछली सीट और डिक्की से मिले डोडा चूरा के भरे 23 कट्टे, तस्करी में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा ज़ब्त0
0
Report
Advertisement
