icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईसापुर में जमीन कारोबार विवाद के चक्कर में कारोबारी गोली मारकर घायल

Danapur, Bihar:जमीन कारोबार के विवाद में कारोबारी को मारी गोली! ईसापुर में दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने किया हमला, पीठ में लगी गोली; जमीन के धंधे से जुड़े विवाद समेत कई एंगल पर पुलिस की जांच राजधानी पटना में जमीन कारोबार से जुड़े अपराध का एक और मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में गुरुवार की देर शाम दो मोटरसाइकाइल पर सवार चार अपराधियों ने जमीन कारोबारी मोहम्मद छोटू को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी ईसापुर स्थित पुरानी मस्जिद के निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद छोटू जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। गुरुवार की देर शाम वह घर से निकलकर पुरानी मस्जिद के पास अंडा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 नारायण उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जमीन कारोबार से जुड़े व्यक्ति को इस तरह निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल हैं। क्या वारदात के पीछे जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद है? क्या किसी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी या फिर कारोबार में वर्चस्व कायम करने के लिए हमला किया गया? हालांकि, इन कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है。 फिलहाल पुलिस घायल कारोबारी के बयान, उनके जमीन कारोबार से जुड़े विवादों और आपसी रंजिश के बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
0
0
Report

चतरा में तेज रफ्तार ने की कार–दंपति घायल, चालक घटनास्थल छोड़कर फरार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दंपति घायल। चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे दोनों। हंटरगंज थाना क्षेत्र के ढेबो-सतघरवा गांव के समीप की है घटना। हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अर्टिगा कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए。 घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
0
0
Report

पलामू के मेदिनीनगर में अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला

Babhandih, Jharkhand:रिपोर्ट - श्रवण सोनी, पलामू पलामू जिले के मेदिनीनगर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाए।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता आज भी राजशाही वाली है। कांग्रेस के नेता यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि देश का एक गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि सोनिया गांधी के परिवार के लोग ही सत्ता के शीर्ष पदों पर बने रहें।अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर कड़ी भर्त्सना की और कहा कि इस तरह की सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के बयानों की निंदा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बाइट - अन्नपुर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री
0
0
Report
Advertisement

Shahjahanpur police conduct rapid checks at intersections, 20 fines

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिना कागजात और बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान के दौरान पुलिस बल ने चौराहों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर उनके प्रपत्र, हेलमेट और सीट बेल्ट की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने और अधूरे कागजात पाए जाने पर 20 मोटरसाइकाड़ियों के विरुद्ध चालान की विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन तलाशी ली और उनसे कड़ी पूछताछ की। कई वाहन चालक पुलिस को चेकिंग करते देख गलियों से रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान वैध दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: बालोद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया

Raipur, Chhattisgarh:बालोद थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम परसदा निवासी गितेश्वर साहू (19 वर्ष) और चंद्रशेखर साहू (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2), 137(2), 127(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) व 6 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

बाड़मेर में पंचायत चुनाव: 206 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिये मतदान शुरू

Barmer, Rajasthan:सरहदी जिले बाड़मेर में आज गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे से जिले की 206 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।\n\nसुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला है, वहीं वार्ड पंच पदों पर भी प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।\n\nइस चरण में बाड़मेर जिले के 206 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 1504 वार्डों में चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। ऐसे में देर रात तक गांवों की सरकार की तस्वीर साफ होने की संभावना है।\n\nचुनाव में ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेतृत्व जैसे मुद्दे चर्चा में हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।\n\nमतदान के बाद शनिवार 31 अक्टूबर को नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की बैठक में उपसरपंच का चुनाव होगा।\n\nअब देखना होगा कि ग्रामीण मतदाता किसे गांव की सरकार की कमान सौंपते हैं।
0
0
Report
Advertisement

चूरू में स्काउट-गाइड रैली से अनुशासन और जनसेवा का संदेश फैल गया

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू स्काउट-गाइड ने नगर भ्रमण रैली निकालकर दिया अनुशासन और जनसेवा का संदेश चूरू। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ चूरू के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता रैली एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के तहत नगर भ्रमण रैली निकाली गई। रैली को डॉ. अहसान गौरी, ACMHO चूरू तथा डॉ. मुमताज अली कुरैशी, अध्यक्ष, डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान चूरू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: स्थानीय संघ चूरू के सचिव ओमप्रकाश खींवासरिया ने बताया कि रैली डॉ. जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर रोड से प्रारंभ होकर पुराना कलेक्ट्रेट, नेचर पार्क, भरतिया रोड, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा एवं जौहरी बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची: रैली के दौरान स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा-भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की सहभागिता ने जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया: शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सहयोग और सेवा-भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शैक्षिक, रचनात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर भ्रमण रैली विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और जनसेवा की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
0
0
Report

उत्तर दिल्ली लाहौरी गेट लूट: CCTV में आरोपी बैग से 2.3 करोड़ लेकर फरार

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर दिल्ली के लाहौरी गेट में बुधवार को हुई 2 करोड़ 30 लाख की लूट का CCTV सामने आया है। तस्वीरों में आरोपी लूट के बाद बड़ी आसानी से वहाँ से निकलते हुए दिख रहे हैं। CCTV में साफ दिख रहा है कि वारदात के बाद सबसे आगे एक युवक है जिसने पीठ पर नीले रंग का बैग टांगा हुआ है, उसी बैग में लूट के 2.30 करोड़ रुपये रखे गए हैं। उसके पीछे दूसरा युवक है जिसने सिर पर कैप लगाई हुई है, और बाकी युवक बड़े आराम से उनके पीछे चल रहे है। आरोपी कूचा बृजनाथ स्थित आंगड़िया के ऑफिस में दिनदहाड़े घुसे थे, पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को पीटकर कैश लूटा और फिर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ आराम से चलते हुए फरार हो गए। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है。
0
0
Report

दमोह में अवैध शराब की तस्करी का बड़ा जखीरा, दो गाड़ियां पकड़ी गई

Damoh, Madhya Pradesh:बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब की तस्करी कहीं यू पी की गाड़ी में जब्त हुई शराब तो कहीं खेत में खड़ी पिकअप ने उगला अवैध शराब का जखीरा.... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में तमाम कोशिशों और दावों के बाद भी अवैध शराब की तस्करी थम नहीं रही और शराब माफिया के हौसले कम नहीं हो रहे बल्कि अब थोड़ी बहुत नहीं बल्कि गाड़ियों में ठसाठस भरकर शराब लाई जा रही है और गांव गांव ये अवैध शराब बेची जा रही है। जिले के दो थाना क्षेत्रों में ऐसे ही मामले सामने आए है जो शराब माफिया के बुलंद हौसलों की गवाही दे रहे है। पहला मामला जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया है यहां पथरिया फाटक इलाके में एक कार से अवैध शराब की खेप लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली, घेराबंदी की गई तो सूचना सही निकली और एक उत्तर प्रदेश की गाड़ी में ठसाठस शराब की पेटियां भरी हुई थी, पुलिस को देखकर कार में बैठे लोग भागने में कामयाब हो गए और पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया जब शराब उतारी गई तो इसमें 18 पेटी शराब भरी हुई थी। दूसरा मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है यहां थोड़ी बहुत नहीं बल्कि एक पिकअप वाहन को शराब से भरा गया था और किसी को शक न ही लिहाजा इस शराब से भरी गाड़ी को एक खेत ने खड़ा कर दिया गया। लेकिन नशे के खिलाफ अभियान चला रहे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को इस अवैध शराब की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच पड़ताल की और जब ये तय हो गया कि पिकअप गाड़ी में शराब लदी हुई है तो पथरिया पुलिस को सूचना दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और जब उसे खोला तो लोग देखकर हैरान रह गए क्योंकि इसमें जरा नहीं बल्कि पूरे दो सौ पेटी शराब रखी हुई थी। यहां भी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा । जिसके बाद पथरिया पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त किया है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर शराब किसकी है कहां से आई कहां जा रही और कौन बड़ा माफिया है जो इस इलाके में इतनी बड़ी तादात में अवैध शराब पहुंचा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध लक्खा मेलों में शुमार चेतगंज का ऐतिहासिक नक्कटैया मेला गुरुवार रात हर्षोल्लास और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भगवान श्रीराम की लीला के अंतर्गत शूर्पणखा की नाक काटने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। जैसे ही लक्ष्मण जी द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने की लीला हुई, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला के बाद शूर्पणखा की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो मलदहिया स्थित पटेल चौराहे से होते हुए चेतगंज थाने तक पहुंची। यहां श्री चेतगंज रामलीला समिति द्वारा आकर्षक लाग विमानों का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र लाग विमान रहे। एयर शो, बाबा नीम करौली और बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों पर तैयार किए गए लाग विमानों ने लोगों का खूब मन मोहा। रात भर चेतगंज की गलियां रोशनी और लाग विमानों से जगमगाती रहीं। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता बच्चू ने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत वर्ष 1888 में बाबा फतेह राम ने की थी। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। काशी के 5 लक्खा मेलों में से एक यह मेला आज भी अपनी भव्यता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
0
0
Report

धरियावद में चाकू हमला: चार महीने से फरार आरोपी अनस खान गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार महीने से फरार आरोपी अनस खान को गिरफ्तार किया है। 20 जून को पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में धरियावद थाना में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हासिम उर्फ रूहान को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। घटना के बाद से फरार चल रहे उसके साथी अनस खान को पुलिस ने 29 अक्टूबर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग व धरियावद डीएसपी अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में की गई। धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल ललित कुमार और विकास कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

खंडेला, सीकर में 52 ग्राम पंचायतों के लिए 423 सरपंच चुनाव, मतदान शुरू

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला, सीकर खंडेला, सीकर पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण चुनाव 423 सरपंच प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला कुल 52 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे आज सरपंच 9 ग्राम पंचायतों में पहली बार निर्वाचित होंगे सरपंच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान बारिश के बीच मतदाताओं की लगी कतारें पंचायत राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव की वोटिंग रिमझिम बारिश के बीच उत्साह से हो रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत समिति खंडेला की 52 ग्राम पंचायत के लिए कुल 423 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है जिनके भाग्य फैसला मतदाता करने जा रहे हैं। रिमझिम बारिश के बाजू दीदी मतदाताओं में वोटिंग के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस के हथियारबंद जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top