icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow25 Jun 2024, 12:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

34 ग्राहकों से 4.85 लाख गबन: धमधा के पूर्व क्रेडिट मैनेजर रणजीत सिंह गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 34 ग्राहकों से किस्त लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाले पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया तो वही जांच करने पर पता चला कि उसने लगभग चार लाख 85 हजार 575 रुपए का गबन किया है आरोपी का नाम रंजीत सिंह है जो की बालोद जिले के दिल्ली राजहरा का रहने वाला है. दरअसल भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा शाखा के मैनेजर के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह ने लगभग 34 सदस्यों से प्राप्त 4 लाख 85 हजार 575 की किस्त है कंपनी में जमा नहीं की तो भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा के पूर्व क्रेडिट मैनेजर में धमधा थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि रणजीत सिंह कंपनी की धमधा शाखा में लगभग 6 माह तक संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था उसका कार्य शाखा से जुड़े सदस्यों को गांव में जाकर लोन वितरण करना तथा सदस्यों से लोन की किश्त प्राप्त कर कार्यालय में जमा करना था लेकिन 26-12-2023 से लेकर 28 मार्च 2024 तक कुल 34 सदस्यो से लोन की किस्त में बकाया राशि प्राप्त की गई लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया गया जांच करने पर पता चला कल 4 लाख 85 हजार 575 रुपए है जो की जमा नहीं किए गए हैं इसके बाद रंजीत सिंह के खिलाफ क्रेडिट मैनेजर ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो तमाम दस्तावेज और साक्षय सही पाए गए इसके बाद पुलिस जब रणजीत सिंह के घर पहुंची तो वह फरार हो चुका था तभी 02 दिन पहले अ पुलिस को सूचना मिली कि रणजीत सिंह बालोद जिले के दल्ली राजहरा में रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने एक टीम दल्ली राजहरा भेजी तो वहां से रणजीत सिंह को धर दबोचा गया पूछताछ करने पर पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि गबन की राशि उसने खर्च कर दी है जिसके बाद पुलिस ने अब रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
0
0
Report
Advertisement

भाजपा में शामिल हुए 13 निर्दलीय पार्षद: सुजानगढ़ नगर परिषद elections में बढ़ी भाजपा की संख्या

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में 13 निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर दिलाई पार्टी की सदस्यता, 21 सितंबर को होना है सभापति का चुनाव, चूरू। जिले की सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव में 31 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को अब और मजबूती मिली है। शुक्रवार शाम होटल में आयोजित कार्यक्रम में 13 निर्दलीय एवं बागी पार्षदों ने पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने सभी पार्षदों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन 13 पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और अब भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ये पार्षद पार्टी के साथ आए हैं। हालांकि, संबोधन के दौरान राजेंद्र राठौड़ दो बार पार्षदों के स्थान पर ‘विधायक’ शब्द का प्रयोग करते नजर आए। 21 सितंबर को सभापति का चुनाव, गौरतलब है कि 60 सदस्यीय सुजानगढ़ नगर परिषद के सभापति के लिए 21 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले 13 निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से नगर परिषद में भाजपा का संख्याबल और मजबूत हुआ है। अब सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं।
0
0
Report

कोटा नगर सेठ पंडाल में हथियार दिखाकर लूट का प्रयास, भगदड़ मच गई

Kota, Rajasthan:कोटा के नगर सेठ पंडाल में भारी हंगामा, हथियार लहराकर लूट का प्रयास तलवार और पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप; आरोपी सम्राट पाटोन पर आभूषण और 50 हजार रुपये छीनने की कोशिश का मुकदमा ​कोटा, 19 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध श्री नगर सेठ गणेश पंडाल में शुक्रवार शाम एक युवक द्वारा सरेआम हथियार दिखाकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद धार्मिक आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ​श्री गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल साहू ने बताया कि 18 सितंबर की शाम सम्राट पाटोन नाम का व्यक्ति अचानक पंडाल में घुसा। उसने वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने सरेआम तलवार लहराई और पिस्टल निकालकर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं को जान से मारने की धमकी दी। ​समिति के अनुसार, आरोपी ने नगर सेठ प्रतिमा पर चढ़े कीमती आभूषण और गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद लूटने की कोशिश भी की। घटना के बाद श्री गणपति सेवा समिति ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया शबनम खातून ने उठाए सवाल, बीडीओ से जांच की मांग

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow10m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के सरिसवा पंचायत की उपमुखिया शबनम खातून ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया को आवेदन देकर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में कथित अनियमितता और कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है, आवेदन में उपमुखिया ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कुछ योजनाओं की प्रविष्टि एवं कार्य बिना कार्यकारिणी की बैठक के कराए जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड संख्या-01 में चबूतरा निर्माण, वार्ड संख्या-02 में नाला निर्माण, वार्ड संख्या-04 एवं 05 में पीसीसी ढलाई तथा वार्ड संख्या-11 में नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं,वही शौचालय भुगतान में स्वकक्षाग्रही और पर्यवेक्षक की मिली भगत से राशि की उठाव की गई है, वार्ड नम्बर 6 में भी योजनाओं में अनियमितता बरती गई है, उपमुखिया के अनुसार, कुछ कार्यों में घटिया ईंट,बालू एवं निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप है, वहीं वार्ड संख्या-10 में कचरा भवन के निर्माण तथा वार्ड संख्या-13 में कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण में भी कथित अनियमितता की शिकायत की गई है,आवेदन में शबनम खातून ने संबंधित कार्यों की स्थल जांच एवं अभिलेखों की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

महादेव मिश्र में खिड़की से शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का 2,500 रुपये जुर्माना

Balrampur, Uttar Pradesh:महादेव मिश्र में समय से पहले खिड़की से शराब बिक्री, ओवररेटिंग मामले पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ₹2500 का हुआ जुर्माना बलरामपुर सदर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव मिश्र में संचालित देसी शराब की दुकान पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान निर्धारित समय से पहले ही खोलकर खिड़की के जरिए शराब की बिक्री की जा रही थी। इसके साथ ही ग्राहकों से निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपये तक अधिक वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई। मामले से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर पहली बार 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। स्थानीय क्षेत्र अधिकारी रामधनी वर्मा ने बताया कि दुकान के संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। शिकायतों और सामने आए मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लगाया गया 2,500 रुपये का जुर्माना दुकान संचालक को जमा करना होगा। इसके अलावा दो और बार जुर्माना होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

खासमहल जमीन के अतिक्रमण हटाने के बाद योगेंद्र साव का सरकार पर हमला, कांग्रेस हलचल

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। कैंटोनमेंट मौजा की खासमहल जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद हजारीबाग की सियासत में एक बार फिर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के बयान को लेकर हलचल तेज हो गई है। 18 सितंबर को जिला प्रशासन ने करीब 50 डिसमिल खासमहल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। योगेंद्र साव का खासमहल की उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से दावा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन के स्तर पर आम लोगों तथा विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ वे चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top