Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Yamunanagar135001

यमुनानगर में मंत्री असीम गोयल ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों की सुनवाई की

Aug 03, 2024 01:19:20
Yamuna Nagar, Haryana

मंत्री असीम गोयल ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों की सुनवाई की जिसमें से 11 मामलों का तुरंत निपटारा कर दिया गया। एक मामला अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। बैठक के दौरान, मंत्री असीम गोयल ने को-ऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रबंधक सुभाष और उनके सहयोगी परविंदर को सस्पेंड करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव रद्द करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में एक न्यायपूर्ण सरकार है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 20, 2026 12:08:51
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर जिंदा जलाई गई 17 वर्षीय प्रीति की मौत के बाद अब यह मामला मिस्ट्री बनता जा रहा है। एक तरफ जहां लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ने वाली किशोरी ने अस्पताल में दिए बयान में पेट्रोल पंप कर्मी अखिलेश पर आग लगाने का सीधा आरोप मढ़ा था। वहीं अब मृतका की बहन ने अखिलेश व तीन अन्य अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन का कहना है कि जिस जगह प्रीति जली हुई मिली वहां शराब की बोतल और तीन गिलास पड़े थे जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वहां तीन लोग मौजूद थे और उसकी बहन के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देकर उसे जलाया गया। पेट्रोल पंप कर्मी अखिलेश के घर आने-जाने के सवाल पर बहन ने बताया कि चूंकि उनके पिता पहले उसी पेट्रोल पंप पर काम करते थे इसलिए अखिलेश अक्सर बाग और अन्य सामानों की चाबी लेने घर आता था। परिवार का सीधा आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जबकि पुलिस इसे घरेलू कलह से जोड़कर आत्मदाह का मामला मान रही है। डेढ़ महीने पहले पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही उसकी प्रीति से बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य थी। माँ ने भी उसे शौच के लिए जाने की बात कही थी लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी जलने की खबर आ गई। घटनास्थल से मिला पेट्रोल का डिब्बा और पानी की बोतलें पुलिस की जांच का मुख्य हिस्सा हैं। बाराबंकी पुलिस के लिए अब यह केस एक बड़ी चुनौती बन गया है। एक तरफ मृतका के आखिरी बयान हैं तो दूसरी तरफ मौके पर मौजूद साक्ष्य और बहन के आरोप। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Feb 20, 2026 12:07:23
Thane, Maharashtra:राहूल गांधी उद्यावारी भिवंडी न्यायालयात हजर रहाणार... आर एस एस मानहानी याचिके संदर्भात हजर रहाणार.... राहुल गांधी शनिवारी २१ फेब्रुवारी रोजी भिवंडी न्यायालयात हजर रहाणार असल्याची माहिती त्यांच्या वकील ने दिली आहे. २०१४ च्या सार्वत्रिक निवडणुकी काळात भिवंडी तालुक्यातील सोनाळे येथे आयोजित प्रचार सभेत राहुल गांधी यांनी महात्मा गांधी हत्ये मागे आर.एस.एस. या संघटनेचा हात असल्याचे विधान केले होते. त्याविरोधात आर एस एस संघटनेचे पदाधिकारी राजेश कुंटे यांनी भिवंडी न्यायालयात आर एस एस संघटनेची बदनामी झाल्याबद्दल फिर्याद दाखल केली होती. या प्रकरणात राहुल गांधी यांनी दिलेले जमीनदार माजी केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर यांचे निधन झाल्याने न्यायालयात नवीन जामीनदार सादर करण्यात येणार आहे. त्यासाठी राहुल गांधी हे उद्या न्यायालयात येत असल्याची माहिती त्यांचे वकील अँड.नारायण अय्यर यांनी दिली आहे. या प्रकरणात राजेश कुंटे यांची सरतपासणी आणि उलटतपासणी झाल्याचेही वकील अँड.नारायण अय्यर यांनी सांगितले आहे.
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 20, 2026 12:07:09
Noida, Uttar Pradesh:सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का धरना 51वें दिन भी जारी रहा। नैनवा उपखंड कार्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोश जताया। किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि मंडी शुरू करवाना, फसल खराबे का मुआवजा दिलाना सहित आधा दर्जन अन्य मांगें शामिल हैं। धरना स्थल पर किसान महापंचायत के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कृषि मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर किसानों ने खून से हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 20, 2026 12:06:47
Patna, Bihar:BIHAR VIDHANSABHA- RAJNISH- *बिहार विधानसभा की कार्यवाही* बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रखा प्रस्ताव गृह विभाग के संबंध में31 मार्च 2027 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए 20132,86,69,000 रुपए की राशि की मांग कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव ने रखा 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव गृह विभाग के बजट मांग और विपक्ष के कटौती प्रस्ताव को लेकर सदन में बाद विवाद चर्चा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले हाफ में कुछ देर के लिए सदन में आए थे लेकिन गृह विभाग के बजट के समय सदन में नहीं हैं उपस्थित विजय चौधरी ने कहा विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर ही सबसे अधिक बयान देते हैं लेकिन जब सबसे उपयुक्त मौका है सदन में अपनी बात रखने का तो मुख्य विपक्षी दल की तरफ से कटौती प्रस्ताव नहीं लाया गया है ऐसी पार्टी के विधायक ने कटौती प्रस्ताव लाया है जिनके एकमात्र सदस्य हैं विजय चौधरी ने जब बसपा विधायक से पूछा किस पार्टी से हैं तो सतीश यादव ने अपने पार्टी का नाम तक ठीक से नहीं बता पाए बीजेपी के मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है अब अपराधियों को मंत्री के यहां शरण नहीं मिलता है अपराधियों का स्थान जेल में है नहीं तो फिर जय श्री राम जब मिथिलेश तिवारी सदन में पक्ष रख रख रहे थे उसी समय आईआईपी के इंद्रजीत गुप्ता उनके आगे से चले गए इस पर कई सदस्यों में आपत्ति जाताया और माफी मांगने के लिए कहा विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि आगे से ध्यान रखिए इंद्रजीत गुप्ता ने इसके लिए माफी मांग ली मिथिलेश तिवारी ने चुटकी ली कि इंद्रजीत गुप्ता कंफ्यूजन में है इन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि सत्ता में है कि विपक्ष में मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार कलंकित हुआ तो एक मुख्यमंत्री की बेटी की शादी में हुआ जब सोफा उठा कर लाया गया गाड़ियों को उठाकर लाया गया इस पर आरजेडी सदस्यों ने जताया विरोध विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी का नाम नहीं लिया है उन्होंने आरजेडी विधायकों ने कहा कि बीजेपी के विधायक गलत बोल रहे हैं इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आप शपथ लेकर बोल सकते हैं कि गलत बोल रहे हैं आईपी गुप्ता सदन में रोकर रखा अपना पक्ष गृह विभाग के बजट मांग बाद विवाद पर कटौती प्रस्ताव के पक्ष के बोलने उठे आईपी गुप्ता ने रो रो कर बताया विधि व्यवस्था का हाल और एक अतिपिछड़ी जाति के लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की बात कहते हुए इंसाफ।की मांग की सदन में डीजीपी उपस्थित,कहा सब जगह आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई सड़ने गृह मंत्री से लगाई रो रो कर गुहार की न्याय दिलवाइए गृह विभाग बजट मांग बाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रख रहे हैं बात कहा नेता प्रतिपक्ष के पिता लालू प्रसाद को अच्छे से जानते हैं बिहार की जनता सबकुछ जानती है बिहार पुलिस लगातार काम।कर रही है कोई अपराधी बच नहीं सकता लालू प्रसाद के शासन।में सुशासन नहीं था सत्ता के द्वारा सुशासन स्थापित नहीं हो पा रहा था उनके समय में लगातार काम चल रहा है,डीजीपी यहां बैठे हैं कोई हस्तक्षेप नहीं है बिहार पुलिस चींटी नहीं मारता कहते हैं और जब कार्रवाई होती है तो बीमार हो जाते है हाथी भी पूरी तरह से बीमार हो जाता है नाम लिए बिना सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना राबड़ी देवी ने कहा कि मंत्री का बेटा अपराध में शामिल है आप नाम बताइए कार्रवाई होगी,यही सुशासन है सात निश्चय पार्ट 3 में ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर है उद्योग पर इसके साथ सुशासन मजबूती से जारी रखना है अब प्रमंडल से लेकर जिला स्तर तक लगातार कार्रवाई हो रही है,जनता दरबार लगाने का आदेश दिया गया है सबको कहा गया है दो दिन जनता दरबार लगाना है,जनता के बीच जा रहे हैं कि नहीं,मामले का निष्पादन हो रहा है कि नहीं सब देखा जा रहा है आज कार्बन कॉपी वाली सीआईडी नहीं है योजनाबद्ध तरीके से सब काम हो रहा है AI के जरिए जनता को सुविधा देंगे आरजेडी के रणविजय साहू ने टोका कि बिना पैसे का एफआईआर नहीं होता है सम्राट चौधरी अपनी बार जारी रखते हुए कहा कि जितने भी आवेदन आए सबपर कार्रवाई हो रही है आलोक मेहता ने टोका कहा कि एफआईआर नहीं होता आलोक मेहता ने टोका टाकी के बाद सदन का बहिष्कार किया विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग सही बात नहीं सुनेंगे बिंदुवार बात नहीं रखेंगे न सुनेंगे सेंट्रलाइज मोनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा जिला में 968 थाने को ऑनलाइन जोड़ा गया है आगे विशेष तौर पर पुलिस को मजबूत बनाया जा रहा है साइबर क्राइम के मामले में जितना मामला आया उसमें 54 फीसदी का रकम होल्ड कराकर उसे वापस दिया गया साइबर अपराध के बाद सोशल।मीडिया को भी मॉनिटरिंग करने का काम किया जा रहा है 1200 से अधिक जवान को प्रोत्साहित किया गया है इसके लिए फॉरेंसिक जांच सभी जिलों में किया जाएगा,अब गाड़ी पर भी फॉरेंसिक सुविधा भेजी जा रही है मौके पर 2722 कारतूस,डेटोनेटर बरामद किया गया है,अब बिहार में कोई भी नक्सल नहीं बचा है,पूरी तरह से नक्सल उग्रवादी से बिहार मुक्त हो गया इसकी घोषणा सदन से करते है बिहार में उद्योग सुरक्षा के लिए अलग से फोर्स गठन दो बटालियन किया जा रहा है गृह रक्षकों और सैप के जवानों की भी भर्ती होनी है गृह विभाग अगले वित्तीय वर्ष में 60 हजार लोगों को नौकरी देगी राष्ट्रीय जनता दल का पूरा हुकूमत ही जेल से चलता था हमलोग लगातार जेल में छापेमारी कर रहे है अब कौन आया,कौन गया इसकी मॉनिटरिंग की का रही है 1256 बंदियों को मैट्रिक की परीक्षा दिलाई गई वैसे ही 12 वी की परीक्षा दिलाया गया जेल अब ऐसे पहाड़ पर बनाया जाएगा जहां मोबाइल टावर काम ही नहीं करेगा सिर्फ आने और जाने का रास्ता होगा फिरौती के लिए अपहरण के मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर बिहार है डकैती के मामले में बिहार सबसे नीचे से तीसरे स्थान पर है आरजेडी के लोग सुबह सुबह ट्वीट कर देते हैं,जानकारी तो लेनी चाहिए यौन उत्पीड़न के मामले में हम 35 वे स्थान पर खड़े है बच्चों के साथ दुष्कर्म में 32 वे स्थान पर है 11 वे स्थान पर है हत्या के मामले में जबकि पूरे नॉर्थ ईस्ट को मिल दे तब भी जनसंख्या हमारा ज्यादा है नीट मामले में एक छात्रा के साथ जो घटना घटी,इसमें त्वरित कार्रवाई किया गया,जब मामला नहीं सुलझा तो तुरंत सीबीआई को सौंपा गया कुछ नई चीज करने वाले हैं पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बधाई जाएगी पुलिस दीदी के तौर पर महिला पुलिस गठन किया जाएगा जिन्हें स्कूल कॉलेज के पास लगाया जाएगा सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी के जरिए खाना उपलब्ध कराया जा रहा है,सभी 40 पुलिस लाइन में अब इन्हें काम सौंपा जाएगा पुलिस वालो के बच्चे को पढ़ाई के।लिए भटकने की जरूरत नहीं है,सभी पुलिस लाई। में स्कूल खोले जाएंगे सम्राट चौधरी के कटौती प्रस्ताव वापस लेने के अनुरोध किया वापस नहीं लेने की स्थिति में मतदान के जरिए इसे ध्वनिमत से स्वीकृत कराया गया बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Feb 20, 2026 12:06:19
Sithmara, Uttar Pradesh:बीच सड़क पिटाई के बाद पूर्व प्रधान ने आत्महत्या का प्रयास; अवैध कब्जे ध्वस्त. कानपुर देहात के बैरी सवाई गांव का मामला सत्ता और सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है. आरोप है कि पूर्व प्रधान वीरेंद्र उर्फ सोनू तिवारी के साथ बीच सड़क पर हनीफ और उसके साथियों ने बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित बार-बार SDM माथा और शिवली पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई. पूर्व प्रधान ने शिकायत की थी कि आरोपी हनीफ ने ग्राम सभा की नवीन परती जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कराई है. शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की; बल्कि हनीफ व उसके साथियों ने सरेआम मारपीट की. पीड़ित को जब कहीं से न्याय नहीं मिला, तो आहत ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. परिवारजनों की सतर्कता से उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया, अब उनकी हालत गंभीर है, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग जारी है. घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया. आरोपी हनीफ की संपत्तियों की जांच कर बुल्डोजर चलाकर अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए गए. राजस्व टीमें अब आरोपी से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही हैं. मैंथा एसडीएम ने बताया कि हनीफ ने कई जगह अवैध संपत्ति पर कब्जा किया था जिसकी जांच कराकर अवैध कब्जे ध्वस्त कराए गए और बाकी संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है. रसूलाबाद वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हनीफ के ठिकानों पर अवैध कटान कर प्रतिबंधित लकड़ी भारी मात्रा में बरामद हुई जिसे कब्जे में लिया गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती, तो पूर्व प्रधान को मौत को गले लगाने का कदम क्यों उठाना पड़ा? क्या सिस्टम किसी की जान पर बन आने के बाद ही जागता है? फिलहाल पूर्व प्रधान अस्पताल में जिंदगी और मौत के लिए लड़ रहा है, और प्रशासन सख्ती दिखाने में जुटा है.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 20, 2026 12:05:10
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिलے के बेगूं पंचायत समिति की मोतीपुरा ग्राम पंचायत में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और 20 से अधिक परिवादों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे और पंखे लगवाने वाले भामाशाहों का भी अभिनंदन किया गया। साथ ही 12 बापी पट्टों का वितरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई तथा पेयजल, विद्युत और राजस्व मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 20, 2026 12:04:55
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Feb 20, 2026 12:04:25
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:मंडी की 500वीं वर्षगांठ पर शिवरात्रि महोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या इस बार विशेष रूप से भक्ति और ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। 21 फरवरी को देश-विदेश में शिव भक्ति गीतों से पहचान बना चुके सुप्रसिद्ध हिमाचली गायक हंसराज रघुवंशी अपनी भव्य प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर हंसराज रघुवंशी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें छोटी-काशी मंडी की 500वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्रस्तुति देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराएं देशभर में प्रसिद्ध हैं और ऐसे पावन मंच पर गाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि शिवरात्रि महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है। उन्होंने मंडीवासियों और प्रदेशवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संध्या को यादगार बनाने की अपील की।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 20, 2026 12:03:59
Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर अजमेर शरीफ पर माहे रमज़ानुल मुबारक़ की खुशियाँ देखी जा रही है। मुस्लिम इलाक़ो में रोज़ेदारो से मस्जिदे आबाद हो चुकी है तो हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में भी नूरानी मंज़र नज़र आ रहा है। रमज़ान मुबारक़ के पहले अशरा में अजमेर पहुंचे ज़ायरीन ने अपने दिलों में बसी रमज़ान की बरक़त और नैमत के खुसूसी राज़ खोले। ज़ायरीन ने बताया कि सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे रह कर रमज़ान की इबादत कर रहे है। उन्होंने बताया कि अजमेर में रमज़ान के मौके पर हर साल अल्लाह की इबादत करने आते है। जिसकी बदौलत उनकी ज़िंदगी में कई कामयाबी और बीमारी,दुश्वारी से अल्लाह ने उन्हें निजात दी है। देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की एक खास रिपोर्ट।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 20, 2026 12:03:28
Dungarpur, Rajasthan:दोवाड़ा थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने व फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। दोवाड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को एक महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि उनका पुत्र जिगर पाटीदार 23 अक्टूबर की शाम पाटीदार समाज की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने कोलखण्डा गया था। मैच खत्म होने के बाद सफेद कार में आए कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की गई और फोन पर परिजनों से 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। डरे परिजनों ने आरोपियों की ओर से भेजे गए स्कैनर पर 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी युवक को रायणा गांव के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार ने जांच के निर्देश दिए। थानाधिकारी دوवड़ा परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भावेश पाटीदार और ललित पाटीदार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। इसके बाद लोकेश, वैभव और जितेन्द्र उर्फ जितु को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top