icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना हादसा: कंटेनर से टकराए ऑटो, 20 फीट गड्ढे में गिरा, दो की मौत

Danapur, Bihar:पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा ऑटो, युवती समेत दो की मौके पर मौत पटना। इस वक्त की बड़ी खबर जानीपुर थाना क्षेत्र से है, जहां एनएच-139 पर मंगूपुर के समीप एक बड़े कंटेनर ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर ट्रक के धक्के से ऑटो करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा और पूरी तरह पिचक गया। ऑटो की हालत इतनी खराब हो गई कि उसमें सवार दोनों लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान ऑटो सवार सोनी कुमारी (उम्र करीब 18 वर्ष) और ऑटो चालक विजय सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों विक्रम थाना क्षेत्र के हथसार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक-3 आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जानीपुर थानाध्यक्ष सागर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ऑटो में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया。 इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुमन प्रसाद, ट्रैफिक प्रभारी देवानंद कुमार, अभिषेक सिंह समेत तमाम पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे。 एनएच-139 पर हुए इस भीषण हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत से उनके परिजनों में शोक का माहौल है।
0
0
Report

वैशाली के लालगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई: जाम से राहत के लिए बुलडोजर चालू

Hajipur, Bihar:दुर्गापूजा को देखते हुए श्रद्धालुओं और भक्तों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वैशाली के लालगंज बाजार में नगर परिषदने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के तीनपुलवा चौक पहुंचते ही बाजार में हलचल मच गई। सड़क किनारे अवैध कब्जा कर दुकान लगाने वाले दुकानदार अपने सामान समेटने लगे जबकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपनी दुकानों के छज्जे और सीढ़ियां तोड़नी शुरू कर दीं। इस अभियान का उद्देश्य बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु करना है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार, लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में गांधी चौक से तीनपुलवा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मुख्य सड़क पर बने अवैध निर्माण, दुकानों की सीढ़ियां, छज्जे और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे रखे बालू को भी जब्त किया गया। हालांकि अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली लेकिन पुलिस बल और नगर परिषद की टीम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण अतिक्रमण अभियान चला।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के कांस्टेबल मादक पदार्थ तस्करी मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के घाटोली पुलिस थाने के एक कांस्टेबल को मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त होने के मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घाटोली थाने में पदस्थापित एक कांस्टेबल के तस्करी में संलिप्त होने और सौदे की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। झालावाड़ पुलिस की डीएसटी टीम से मिली सूचना के आधार पर कोटा शहर पुलिस ने कांस्टेबल मनोज मालव को कोटा शहर के विज्ञान नगर क्षेत्र से डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस को कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं। मामले में कोटा पुलिस ने NDPS Act की धारा 30 के तहत प्रकरण दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार झालावाड़ डीएसटी प्रभारी विष्णु सिंह को कांस्टेबल मनोज मालव के तस्करी में संलिप्त होने और तस्करी के सौदे से जुड़ी सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद इस मामले को एसपी अमित कुमार ने गंभीरता से लिया। जांच के दौरान कांस्टेबल की लोकेशन कोटा में सामने आई। इसके बाद एसपी अमित कुमार के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी विष्णु सिंह ने इस संबंध में कोटा पुलिस के साथ जानकारी साझा की, ताकि संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की सके। झालावाड़ पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा सिटी पुलिस ने कार्रवाई की और पुलिस ने कांस्टेबल मनोज मालव को कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र से डिटेन किया। इसके बाद तलाशी और जांच की गई। इस दौरान उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस को कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं। इन साक्ष्यों और नकदी को मामले की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, तस्करी के सौदे से जुड़े पूरे घटनाक्रम और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है
0
0
Report

गौचर मेला: मेले की दूसरी बैठक से उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान मजबूत, धामी को आमंत्रण तय

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के गौचर में 14 नवम्बर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया , बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शिरकत करते हुए कहा कि गौचर मेला हमारे उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परम्परा की पहचान है । इस वर्ष मेले के स्वरूप को और बढ़ाया जाएगा । मेलें के शुभारंभ के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जाएगा। बीओ 1 / देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन 14 नवम्बर से प्रति वर्ष शुरू होने वाले गौचर मेले की तैयारियां शुरू हो गयी। इसके लिए जिलाधिकारी की मौजूदगी में पहली बैठक भी हो चुकी है । आज गौचर में मेले की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मेलाधिकारी / उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने कहा कि मेला समितियों का गठन कर दिया गया है। जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। मेले को दिब्य एवं भब्य बनने के लिए जोर दिया जा रहा है । बाईट / अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग बाईट / अलकेश नौडियाल मेलाधिकारी कर्णप्रयाग
0
0
Report
Advertisement

स siliगुरड़ी में हिंदू जागरण मंच पोस्टर विवाद पर तगड़ी बहस

Noida, Uttar Pradesh:सिलीगुड़ी के आस-पास हिंदू जागरण मंच का जो संदेश लगाया गया है, उसका मकसद समाज को आगाह करना है। समाज को इस बात पर सोचना चाहिए कि जो खाना आप खा रहे हैं? और जो लोग उसे परोस रहे हैं, क्या वे आपकी और आपके धर्म की रक्षा के लिए आपको सात्विक या शुद्ध भोजन दे रहे हैं? कई जगहों और मौकों पर देखा गया हैं? कि जिहादी सोच वाले लोग, जो आसुरी शक्तियों में विश्वास रखते हैं, वे गायों को मारकर बिरयानी में उनका मांस परोसते हैं... पश्चिम बंगाल में मांसाहारी भोजन का कोई विरोध नहीं है, लेकिन यह ज़रूरी हैं? कि आप सावधान रहें कि आप किसके हाथ का खाना खा रहे हैं? और किससे सामान खरीद रहे हैं... विवाद उन लोगों से पैदा होता हैं? जो भगवान में विश्वास नहीं रखते, जो नास्तिक हैं।
0
0
Report

सूखे संकट के बीच बुलढाणा के बैंक में केक काटना, ग्राहक परेशान

Buldhana, Maharashtra:बुलढाणा जिल्ह्यात एकीकडे पावसाच्या खंडामुळे शेतकरी अडचणीत आहे, तर दुसरीकडे सर्वसामान्य माणूस आर्थिक अडचणींचा सामना करतोय. अशा परिस्थितीत शेगाव येथील इंडियन ओव्हरसिस बँकेत कार्यालयीन वेळेत वाढदिवस साजरा करण्यात आल्याचा व्हिडिओ समोर आला आहे. बँकेत केक कापला जात असताना ग्राहकांना मात्र आपल्या कामासाठी वाट पाहावी लागत असल्याचा आरोप आहे. पाहूया हा रिपोर्ट... शेतकऱ्याच्या शेतात पीक नाही, हातात पैसा नाही... आणि दुसरीकडे आपल्या पैसाांच्या कामासाठी बँकेत गेलेल्या ग्राहकांना ताटकळत बसावं लागतंय. हा प्रकार घडलाय बुलढाणा जिल्ह्यातील शेगाव येथील इंडियन ओव्हरसिस बँकेत. मिळालेल्या माहितीनुसार, सोमवारी सकाळी बँकेच्या कार्यालयीन वेळेत वाढदिवस साजरा करण्यासाठी केक कापण्यात आला. त्याचवेळी बँकेत आलेले काही ग्राहक आपल्या कामासाठी प्रतीक्षा करत असल्याचं व्हिडिओ दिसत आहे.... बँकेत नेमकं काय सुरू आहे, हेर पाहून एका ग्राहकाने व्हिडिओ चित्रीत केला. हा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर बँकेच्या कामकाजावर प्रश्न उपस्थित केले जात आहेत. एकीकडे शेतकरी आर्थिक संकटात आहे. पीक हातचं गेल्याने कर्ज कसं फेडायचं, मुलांचं शिक्षण कसं करायचं, असा प्रश्न शेतकऱ्यांसमोरी आहे. अशा परिस्थितीत बँकेत आलेल्या ग्राहकांच्या कामांना प्राधान्य मिळायला हवं, अशी अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे. बाईट : रविकांत तुपकर, अध्यक्ष क्रांतिकारी शेतकरी संघटन... फक्त शेतकरीच नाही, तर सामान्य ग्राहकांनाही बँकेच्या कामासाठी वेळ द्यावा लागतो. त्यामुळे कार्यालयीन वेळेत ग्राहकांची कामं रखडली असतील, तर त्याची जबाबदारी कोण घेणार, असा प्रश्न उपस्थित होतोय. या प्रकरणावर एका तरुण शेतकऱ्यानेही आपली प्रतिक्रिया दिली आहे. Byte : शुभम घोंगटे, तरुण शेतकरी Final Vo - या संपूर्ण प्रकाराबाबत बँक प्रशासनाची बाजू जाणून घेण्याचा प्रयत्न करण्यात आला. मात्र, बँक प्रशासनाने यावर बोलणं टाळलं. एका बाजूला आर्थिक संकटात सापडलेला शेतकरी, तर दुसरीकडे बँकेत आपल्या कामासाठी येणारा सामान्य ग्राहक. अशा परिस्थितीत ग्राहकांच्या कामांना प्राधान्य मिळणं अपेक्षित आहे. मात्र, या संपूर्ण प्रकारावर बँक प्रशासनाने बोलणं टाळलं आहे. त्यामुळे आता वरिष्ठ अधिकारी या प्रकरणाची दखल घेणार का, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे. मयूर निकम, झी २४ तास, बुलढाणा.
0
0
Report
Advertisement

दुष्काळ में परीक्षा शुल्क माफी लागू नहीं, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संकट गहरा

Dharashiv, Maharashtra:धाराशिव | दुष्काळातही परीक्षा शुल्काचा भार! फी माफीची घोषणा कागदावरच; विद्यार्थ्यांकडून वसुली सुरूच! महापुरातील फी माफीचा परतावाही रखडला; महाडीबीटी पोर्टल वर्षभरापासून बंद असल्याचा आरोप. दुष्काळग्रस्त विद्यार्थ्यांना परीक्षा शुल्कमाफीची घोषणा करण्यात आली, मात्र प्रत्यक्षात विद्यार्थ्यांकडून शुल्क वसूल केलं जात असल्याचा आरोप होतोय. मागील वर्षी अतिवृष्टीच्या काळातही शुल्कमाफी जाहीर झाली, मात्र भरलेलं शुल्क अद्याप परत मिळालं नाही, असा दावा आहे. महाडीबीटी पोर्टलवरून परतावा मिळणार असल्याचं सांगितलं जात असलं, तरी पोर्टलच वर्षभरापासून बंद असल्याचा आरोप आमदार कैलास पाटील यांनी केलाय. त्यामुळे दुष्काळाच्या झळा सोसणाऱ्या विद्यार्थ्यांचं शिक्षणच धोक्यात आलंय का? पाहूया हा स्पेशल रिपोर्ट...
0
0
Report

नैनी मे "राजकीय नर्सिग विद्यालय" की स्थापना की मांग उप-मुख्यमंत्री से सरदार पतविंदर सिंह ने की।

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow6m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:नैनी मे "राजकीय नर्सिग विद्यालय" की स्थापना की मांग उप-मुख्यमंत्री से सरदार पतविंदर सिंह ने की। नैनी प्रयागराज/आज उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज नगर आगमन पर पुलिस लाइन प्रयागराज हेलीपैड पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुलाकात कर यमुनापार नैनी क्षेत्र मे ""राजकीय नर्सिग विद्यालय" खोलने की मांग की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माग को गंभीरता पूर्वक सुना।
0
0
Report
Advertisement

इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 11 एक ही ब्रांड की गाड़ियां बरामद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:राकेश नाम का ये वहां चोर इतना शातिर था कि पहले लोगों से पैसे उधार लिया करता था जिसकी एवज में चोरी की मोटरसाइकिल उनको बतौर गिरवी रख दिया करता था वही इंदिरापुरम थाना पुलिस दुपहिया वाहन चोर की तलाश में टीमों का गठन कर कई जगह दबिश दे रही थी मुखबिर के द्वारा पुलिस को यह सूचना मिली कि एक दो पहिया वाहन चोर जो की वेगनार कार में सवार होकर आता है और फिर दो पहिया वाहन को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता है पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया है पूछताछ में इसने अपना गुनाह भी कबुला इसके बाद इसने 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत एक एक्टिवा स्कूटी और दो कार बरामद करवाई अब इस वाहन चोर को जेल भेजा जा रहा है वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top