कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे नेता, कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर
Yamuna Nagar, Haryana:कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में चल रही कार्यपद्धति से नेता दुखी हैं जिसके कारण बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पुरानी सोच अब बदलती जा रही है इसलिए लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं। हरियाणा के तीन प्रमुख नेता बंसीलाल, देवीलाल और भजनलाल के परिवार के सदस्य भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि एक समय था जब इन नेताओं ने हरियाणा का नेतृत्व किया और प्रदेश के लिए काम किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
