135001
थप्पड़ कांड पर जाने क्या कहा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर
Yamuna Nagar, Haryana:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत को CISF कर्मी द्वारा थपड़ मारने के मामले में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर का बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी द्वारा ऐसा करना बेहद गलत है। सुरक्षा कर्मी पर सब विश्वास करते है। सुरक्षा कर्मी का काम है सबकी सुरक्षा करना हर व्यक्ति की न केवल सांसद की और गलत काम का समर्थन करना भी गलत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांडेराव-फालना रोड पर Mattress फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान आंका गया
Pali, Rajasthan:सांडेराव–फालना रोड पर टोल नाके से पहले स्थित गद्दा (मैट्रेस) फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब 8–10 महीने पहले शुरू हुई इस फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सूचना मिलते ही फालना फायर ब्रिगेड और सांडेराव पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि अन्य स्थानों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। आग इतनी भीषण थी कि मैट्रेस, तकिए, बेड, सोफा सहित पूरा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक सोहनलाल आग का विकराल रूप देखकर अचेत हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
कुराड़ गाँव में कचरे के ढेर पर मंत्री का एक्शन, 5 दिन में सफाई
Kota, Rajasthan:बदहाल सफाई पर मंत्री का एक्शन राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कुराड विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। लेकिन, कुराड गाँव पहुँचते ही मंत्री का पारा चढ़ गया। दौरे के दौरान कुराड गाँव में चारों तरफ कचरे के ढेर और जाम नालियाँ देख मंत्री नागर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही विकास अधिकारी को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई और 5 दिन के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गंदगी फैलाने वालों को कतई बख्शा न जाए। सड़कों पर गोबर और कचरा डालने वालों को तुरंत नोटिस जारी किए जाएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की मदद लें और जरूरत पड़ने पर धारा 151 में पाबंद करें। जाम नालियों और झाड़-झंखाड़ को हटाने के लिए मशीनों की सहायता ली जाए। इसके बाद मंत्री ने बंबोरी में ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
जैसलमेर डेजर्ट नेशनल पार्क में वाटर हॉल गणना: 52 पॉइंटों पर रिकॉर्ड संख्या
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर बाड़मेर के विशाल भूभाग में फैले डेजर्ट नेशनल पार्क में वैशाख पूर्णिमा की चांदनी रात में पारंपरिक वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना की गई। इस वर्ष भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच 1 मई की शाम 5 बजे से 2 मई की शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटे डेजर्ट नेशनल पार्क क्षेत्र सहित जैसलमेर, पोकरण, म्याजलार और बाड़मेर रेंज में वाटर हॉल पद्धति से वन्य जीवों की गणना की गई। वन्य जीवों की गणना के लिए_port‑करण में 14, बाड़मेर में 08, म्याजलार में 07 व जैसलमेर में 23 वाटर पॉइंट बनाए गए। चार रेंजों में कुल 52 वाटर पॉइंट बनाए गए, जिनमें प्रत्येक वाटर पॉइंट पर 2 कार्मिक तैनात थे, जिनमें एक कार्मिक वन विभाग का और WI के साथ ही स्वयंसेवकों का सहयोग लिया गया। वे वाटर होल पर पानी पीने आने वाले वन्य जीवों की गणना करते थे। इस दौरान वाटर होल पर पानी पीने आने वाले वन्यजीवों के आंकड़े बुधवार को जारी हुए, जो सुखद परिणाम लेकर आएँ। जिनमें 41 गोडावण, 1082 चिंकारा, 182 डेजर्ट फॉक्स, 87 लोमड़ी, 84 मरु लोमड़ी, 13 जंगली बिल्ली के साथ 35 प्रजातियाँ वन्यजीव पानी पीने पहुँचे। वन विभाग एवं स्वयंसेवकों द्वारा वन्यजीवों की सटीक संख्या और उनकी गतिविधियों का आकलन किया गया। 35 से अधिक प्रजातियों का अध्ययन किया गया। गणना में पहली बार मुख्य स्थानों पर हाई-टेक कैमरा ट्रैप और सेंसर का उपयोग किया गया ताकि रात में भी गिनती सटीक हो सके। इस गणना का उद्देश्य भीषण गर्मी में पानी पीने आने वाले वन्यजीवों की वास्तविक संख्या का आकलन कर उनके संरक्षण के लिए बेहतर वैज्ञानिक योजनाएं बनाना है। यह गणना विशेष रूप से वैशाख पूर्णिमा की चांदनी रात में की जाती है क्योंकि चंद्रमा की रोशनी में वन्यजीवों को साफ तौर पर देखना आसान होता है। डिएनपी क्षेत्र के डीएफओ ब्रजमोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाख पूर्णिमा की चांदनी रात में हुई वन्यजीव गणना में राज्य пти गोडावण सहित अन्य वन्यजीवों का वाटर पॉइंट पर पानी पीने आना और उनकी संख्या में वृद्धि होना वन विभाग के लिए सुखद खबर है। उन्होंने कहा कि विश्व का 90% गोडावण DNP क्षेत्र में पाया जाता है, इसलिए 41 गोडावण का खुले जंगल में विचरण और वाटर होल पर पानी पीना एक सकारात्मक संकेत है।#ifdef0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के भूमि अवाप्ति पर किसान विरोध
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध, भूमि अवाप्ति जनसुनवाई में किसानों ने किया विरोध, उपजाऊ जमीन और हरे-भरे पेड़ों को बचाने की मांग, कम मुआवजे को लेकर किसानों में भारी नाराजगी, ड्योड़ी, शिंभूपुरा, जोरपुरा, प्रतापपुरा, आईदान का बास, दीपपुरा, हरसोली सहित कई गांवों के किसानों ने किया विरोध, आक्रोश रैली निकालकर पंचायत भवन के बाहर किया प्रदर्शन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निरस्त करो के लगे नारे, किसानों का आरोप बिना सहमति जमीन चिन्हित की गई, वैकल्पिक प्रोजेक्ट मौजूद होने के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर सवाल, SDM सर्वेश शर्मा व RSRDC अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने मांगें संबंधित विभाग तक पहुंचाने का दिया आश्वासन, ड्योड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम।0
0
Report
कोरबा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की फाइल खोली, 100 बदमाशों की निगरानी शुरू
Korba, Chhattisgarh:कोरबा पुलिस ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों की फ़ाइल खोली है और उनकी निगरानी शुरू कर दी है जिसके तहत कोरबा पुलिस कार्यालय में लगभग 100 निगरानी बदमाशों की परेड कराई है. साफ शब्दों में पुलिस ने निगरानी बदमाशों को समझाइस दी है कि, यदि फिर से अपराध में संलिप्तता पाई गई तो फिर उनकी खैर नहीं. दरअसल अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए जिला पुलिस सभी निगरानी बदमाशों की फ़ाइल खोलकर उनकी निगरानी में जुटी हुई है. यह अभियान थाना चौकी स्तर पर चलाई जा रही है जिसमें पूर्व में अपराध में शामिल बदमाशों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी. जिससे बदमाश अपराध करने में डरे.0
0
Report
Muzaffarpur में CM के फैसले के बाद अतिक्रमण पर बुलडोजर, जमीन मुक्त
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरपुर के सड़कों पर दौड़ने लगे सम्राट चौधरी के बुलडोजर, बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर, पीला पंजा को देख दुकानदारों में मचा हड़कंप दरअसल यूपी मॉडल बुलडोजर की यह कार्रवाई मुज़फ्फरपुर जिले के ढोली बाजार में की गई है, जहां अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस का तामीला कराया गया बावजूद सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण को मुक्त नहीं किया गया. जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी भूमि को अनुक्रमणमुक्त करा दिया गया. हालांकि बुलडोजर चलने के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के सामने किसी की एक न चली और फिर पूरे जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया.0
0
Report
Advertisement
लोकसभा सदस्य शेर सिंह घुबैया ने राजस्थान फीडर नहर में कंक्रीटिंग का किया निरीक्षण
Kot Kapura, Punjab:ਅੱਜ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਘੁਬਾਇਆ ਜੋ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਟੈਂਡਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਆਫ ਵਾਟਰ ਰੀਸੋਰਸਿਜ਼ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਅੰਦਰੋਂ ਲੰਘਦੀ ਰਾਜਸਥਾਨ ਫੀਡਰ ਨਹਿਰ ਨੂੰ ਕੰਕਰੀਟ ਨਾਲ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਥੋਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਨਹਿਰ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕੰਮ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਹੰਦ ਫੀਡਰ ਨਹਿਰ ਨੂੰ ਕੰਕਰੀਟ ਨਾਲ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਨ੍ਹਾਂ ਚ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਕਈ ਜਗ੍ਹਾਂ ਤੇ ਬੈਡ ਬੈਠਣ ਨਾਲ ਲਾਈਨਿੰਗ ਵੀ ਉਖੜੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਰਾਜਸਥਾਨ ਫੀਡਰ ਨਹਿਰ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਸਨ ਕੇ ਕਈ ਜਗ੍ਹਾ ਹਲਕਾ ਮਟੀਰੀਅਲ ਵਰਤਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਉਣਤਾਈਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕੁਝ ਉੰਨਤਾਈਆਂ ਮਿਲੀਆਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਕਰਨ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਨਾਲ ਹੀ ਕੰਮ ਸੰਬੰਧੀ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਕੇ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।0
0
Report
बीजेपी के दावों पर कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार रिपीट पर हमला
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी के सरकार रिपीट के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब..... बंगाल चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के नेता राजस्थान में सरकार रिपीट का दावा कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी के ये दावे कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि 2028 का विधानसभा चुनाव हम ही जीतेंगे。 बीजेपी के सरकार रिपीट करने के दावों को लेकर राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा बीजेपी को बंगाल देखकर राजस्थान की जीत के कयास नहीं लगाने चाहिए। रफीक खान तंज करते हुए कहा, दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब। बीजेपी के नेताओं में अगर इतना ही कॉन्फिडेंस है तो अभी चुनाव क्यों नहीं कर लेते। इस्तीफा देकर सरकार आज ही चुनाव कर ले, चुनाव होंगे तो पता लग जाएगा किस की सरकार बनेंगी। रफीक खान ने कहा कि बीजेपी की 50 सीटें भी नहीं आएंगी। सावन के अंधे को हरा ही हरा नजर आता है, बीजेपी को धरातल नजर नहीं आ रहा है। आम जनता से पूछेंगे तो सच्चाई पता लग जाएगी। धरातल पर भाजपा सरकार नहीं है, सरकार ने कोई काम नहीं किया। सरकार निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कर रही है। कांग्रेस जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा सरकार के प्रति जनता का भरोसा नहीं है, ब्यूरोक्रेसी के हालात भी ठीक नहीं हैं। सरकार के पास जनादेश होता तो सरकार निकाय और पंचायत के चुनाव को नहीं टालती। सरकार को पता है कि वह लोगों को बिजली-पानी उपलब्ध नहीं कर पा रही है, साथ ही पशुओं को चारा भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। युवाओं को रोजगार सरकार नहीं दे पा रही है। जैसे ही बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव खत्म हुए, वैसे ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े। भाजपा नेताओं को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए。0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा पहुँचे सभा स्थल
Begun, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे सभा स्थल0
0
Report
Advertisement
झांסי के बंगरा खेत में करंट से मौत, परिजनों के अनुसार बिरयानी बेचता
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा स्थित एक खेत में लगे विद्युत खंभे के पास एक युवक का शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, शव को पड़ा देखकर किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए युवक की पहचान हरिशंकर निवासी ग्राम पठाकरका के रूप में की। मौके पर पड़ी मिली एक प्लास्टिक की बोरी में विद्युत तार काटने के उपकरण मिले, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि युवक तार काटने का प्रयास कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। और करंट लगने पर खंभे से गिरकर उसकी मौत हो गई, घटना के बाद उसके साथी भाग निकले, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के भाई का कहने है कि मुझे नहीं मालूम यह घटना कैसे हुई, मेरा भाई तो ठेला लगाकर बिरयानी बेचने का काम करता है और दो लोग उसके साथ काम करते हैं।0
0
Report
भोपाल: बदमाशों ने युवक और परिवार पर धारदार हथियार से हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बदमाशों के हौसले के हुए बुलंद खड़े शख्स पर किया हमला युवक के मामा,भांजे,चाचा,पिता ओर भाई के साथ की मारपीट पास में ही रहने वाले बदमाशों ने ने की मारपीट जो रस्ते में दिखा उनके साथ की मारपीट धारदार हथियार से और डंडों से किया गया हमला एक महिला भी शामिल मिसरोद पुलिस ने मामूली धाराओं में की एफआईआर दर्ज0
0
Report
हुड्डा का दावा: हर नगर निगम में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी
Rohtak, Haryana:तीनों नगर निगम में होगी कांग्रेस की जीत- हुड्डा बंगाल व असम में निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए चुनाव- हुड्डा रोहतक, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। रोहतक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी तीनों नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। सभी निगमों में कांग्रेस का मेयर और पार्षद चुने जाएंगे। जिन नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ रही है, वहां जनता से अपील करी है कि वे उस मजबूत उम्मीदवार को वोट दें जो भाजपा को हराने की क्षमता रखता हो। उन्होंने भाजपा को किसान और मजदूर विरोधी पार्टी बताया। साथ ही कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। हुड्डा ने बताया कि हाल ही में सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक महीने में ही ₹993 की बढ़ोतरी कर दी है। मार्च में ₹115 तथा अप्रैल में ₹195.50 की बढ़ोतरी हुई थी। इस प्रकार मात्र तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब ₹1,303 का इजाफा हुआ है। आज कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹3,071 हो गया है, जबकि कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय यही सिलेंडर ₹1,200 में उपलब्ध था। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन उसने हर आवश्यक वस्तु के दाम तीन गुना कर दिए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा नेताओं द्वारा भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल और स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को स्वर्गीय मुख्यमंत्रियों का सम्मान करना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां निंदनीय हैं। किसानों के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पूरे हरियाणा की मंडियों का दौरा किया। एक भी किसान सरकार की खरीद व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। भाजपा सरकार ने किसानों को पोर्टल, रजिस्ट्रेशन, गेट पास और वेरिफिकेशन जैसे अनावश्यक पचड़ों में उलझा रखा है। न तो समय पर खरीद हो रही है और न ही समय पर भुगतान। किसान भारी परेशानी में हैं। 5 राज्यों के चुनावों पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए, क्योंकि चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस केरल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही है और तमिलनाडु में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनाई है。 बाईट -भूपिंदर हुड्डा ,पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा0
0
Report
Advertisement
दहेज के प्रताड़ना से झुलस कर मौत: चरखी दादरी में हत्या-Sindak पर जांच
Charkhi, Haryana:हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव छापर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय महिला पंच ज्योति की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और अब मामला आत्महत्या से आगे बढ़कर हत्या के आरोपों में घिरता नजर आ रहा है। मृतक ज्योति पत्नी प्रवीण जो गांव छापर की पंचायत मेम्बर थी, की मौत को लेकर मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति के पिता का कहना है मेरी बेटी को 11 साल से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था… हमें पूरा शक है कि उसे पहले मारा गया और फिर आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई。” घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया पुलिस ने सास, ससुर, पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है सदर थाना प्रभारी सतबीर कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, हर पहलू से जांच की जा रही है। 11 साल पहले ज्योति और उसकी बड़ी बहन की शादी एक ही परिवार में हुई थी बड़ी बहन को 2 साल पहले ही घर से निकाल दिया गया था परिवार का आरोप है कि दोनों बहनों को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला जहां एक ओर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, वहीं मायके पक्ष इसे साजिशन हत्या करार दे रहा है。 क्या यह एक मजबूर महिला का आत्मघाती कदम है या दहेज की आग में झोंकी गई एक और जिंदगी? अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला दहेज हत्या का बड़ा उदाहरण बन सकता है。 फिलहाल पुलिस जांच जारी है… लेकिन इस दर्दनाक घटना ने समाज और सिस्टम दोनों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
दबंगों ने छात्र को सड़क पर बेरहमी से पीटा, राहगीरों ने नहीं की मदद
Noida, Uttar Pradesh:हैरान करने वाली बात ये रही की दबंग मिलकर छात्र को बेरहमी से सड़क पर पीटते रहे लेकिन किसी भी राहगीर ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की0
0
Report
मेरठ के अवैध हथियार कारखाने पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ तहखाने में अवैध हथियारों की फैक्ट्री; पुलिस ने छापा मार कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया; मौके से अनुराग मिश्रा का वॉकथ्रू0
0
Report
Advertisement
