icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow7 Jun 2024, 11:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी, बड़े टूर्नामेंट होंगे

Palwal, Haryana:भविष्य में पलवल में आएंगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें, बड़े स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री ने श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, खिलाड़ियों से साझा किए खेल अनुभव पलवल, 11 नवंबर। हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल स्थित जिला लोक निर्माण विश्रामगृह में श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्थानीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया。 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में पलवल में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी और बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पलवल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय टीमों के आगमन और मुकाबलों से स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेट का अनुभव प्राप्त होगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा。 गौरव गौतम ने श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलों के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी खेल संबंधों को मजबूत बनाने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं。 उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने क्रिकेट जगत को कई महान खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की लंबी परंपरा रही है। खेलों के माध्यम से इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे आयोजन दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं。 खेल मंत्री ने कहा कि आज युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान देश और समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने श्रीलंका की अंडर-14 टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कम उम्र में खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और मेहनत ही भविष्य की बड़ी उपलब्धियों का आधार बनते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना, आपसी सहयोग और निरंतर अभ्यास को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और पलवल में आमंत्रित करने के लिए उनका आभार जताया। खिलाड़ियों ने पलवल में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की。 इस मुलाकात ने भारत और श्रीलंका के बीच खेलों के माध्यम से आपसी सद्भाव, मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
0
0
Report

करनाल में दुष्कर्म मामले में 12 लाख की मांग, महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

Karnal, Haryana:करनाल। रेप केस में समझौते के नाम पर 12 लाख की डील, रकम लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार करनाल । दुष्कर्म के मामले में समझौता करवाने की एवज में 12 लाख रुपये की मोटी रकम लेने पहुंची एक महिला पुलिस के जाल में फंस गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महिला को मांगी गई रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला ने पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है。 समझौते के नाम पर 15 लाख की मांग, 12 लाख में तय हुआ सौदा शिकायतकर्ता रविंदर के अनुसार, वह और आरोपी महिला गुजरात में एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। रविंदर का आरोप है कि किसी कारणवश कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। शिकायतकर्ता का दावा है कि बाद में महिला ने राजीनामा करने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद 12 लाख रुपये में समझौते की रकम तय हुई। इसके बाद उसने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बिछाया जाल, रकम लेते ही दबोची गई महिला शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई। महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही महिला तय रकम लेने पहुंची, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मांगी गई रकम भी बरामद की है。 डीएसपी बोले- गिरफ्तार महिला से पूछताछ, हर पहलू की होगी जांच डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि दुष्कर्म के एक मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर एक महिला द्वारा 12 लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी。 बाइट : डीएसपी गोरखपाल राणा
0
0
Report

करनाल के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, नहर सफाई जारी

Karnal, Haryana:करनाल में छठ पूजा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज हैं. पश्चिम यमुना नहर पर बनाए गए घाटों की सफाई जारी है; कई मजदूर काम कर रहे हैं. पोपलीन बड़ी मशीन से भी नहर में घाटों की सफाई की जा रही है. यह त्योहार आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है. इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी. समिति सदस्य रामविलास यादव ने बताया कि घाटों की सफाई चल रही है; प्रशासन साथ दे रहा है. छठ पर्व का अपना महत्व है; पहले बिहार उत्तर प्रदेश के लोग यह त्यौहार मानते हैं. नहर में स्नान के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि यह त्यौहार बिहार में मनाया जाता है और बच्चों की सुख शांति के लिए त्यौहार हम मानते हैं.
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के लिए मिट्टी निकालते वक्त युवक की मौत: जमुई में बड़ा हादसा

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के ककनचोर गांव में छठ पर्व के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालते समय बड़ा चट्टान गिर गया। इससे दब कर राजेश्वर ठाकुर के पुत्र पवन कुमार घायल हो गए और इलाज के लिए लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल लाए गए, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और देह परिवार के हवाले कर दी गई। मृतक पवन कुमार के भाई बनारसी ठाकुर ने बताया कि वह मिट्टी लाने खेत गया था; गड्ढों में पानी जमा था और कुछ गड्ढे बहुत गहरे थे। पवन वहीं घुसकर मिट्टी निकाल रहे थे कि चट्टान गिर गया और पानी में ही उनकी मौत हो गई। परिवार और गांव में मातम छा गया।
0
0
Report

छतरपुर में यूरिया से भरे ट्रक की चोरी-फर्जीवाड़ा, विभाग जांच में

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही यूरिया का माल बेच दिया है। ट्रक में 700 बोरियां लोड थीं, जो छतरपुर से भगवां जा रही थीं। मामले की शिकायत विभाग और थाने में की जा रही है। महोबा रोड का है। यहां यूरिया से लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में पीले रंग की यूरिया की बोरियां ऊपर तक भरी हुई नजर आ रही हैं। पीछे दूसरा ट्रक भी खड़ा है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें आपके माध्यम से और एग्रीकल्चर विभाग के माध्यम से मालूम पड़ा कि ये भगवां की एक पार्टी का माल लेकर गया था, जो रेलवे रैक पॉइंट से शिप हुआ था। HRL सरकारी कंपनी का रैक लगा था आज सुबह यूरिया का, उसी से ये रैक लेकर गया था। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ये ट्रक रेंटेड ट्रक होते हैं, ये भाड़े पर माल ढूंढते हैं। ये माल लेकर गया, अभी सामने पता चला है कि इसने माल बेचा है। इसके बारे में वो विभाग को शिकायत कर रहे हैं और जाकर थाने में एफआईआर भी कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ट्रक यहां डीजल डलवाने आया या जो भी करने आया, चोरी करने की मंशा क्या थी, वो अब पुलिस और विभाग जांच करेगा।
0
0
Report
Advertisement

माणा में पांच दिवसीय लास्पा मेले की शुरुआत, भक्तों का उमड़ता जनसैलाब

Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और इसी के साथ देश के प्रथम गाँव 'माणा' में सदियों पुरानी परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सीमांत अंचल की अनूठी संस्कृति को समेटे माणा में 5 दिवसीय ऐतिहासिक 'लास्पा मेले' का भव्य आगाज हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शीतकाल के आगमन से पहले, देश का आखिरी और पहला गाँव माणा भक्ति और लोक परंपरा के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। बदरीनाथ के कपाट बंद होने से ठीक पहले आयोजित होने वाले इस लास्पा मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ देशभर से पहुंचे तीर्थयात्री भी सीमांत संस्कृति के साक्षी बन रहे हैं।
0
0
Report

बीकानेर छतरगढ़ में डिग्गी डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 13 वर्षीय पूजा डिग्गी में पानी भरने गई थी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरी, जिसे बचाने के लिए मुकेश निर्मल और मनोज डिग्गी में उतरे लेकिन यह चारों ही गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक डिग्गी में एक बच्चे के डूबने पर अन्य उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी मृतकों का छतरगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

एनसीएल खड़िया mines से डीजल चोरी: शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एनसीएल की खड़िया mines से डीजल चोरी का मामला सामने आया है. शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल सुरक्षाकर्मियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ है. शुरुआति जांच में एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ शक्तिनगर थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं.
0
0
Report

कानपुर में 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, कारखानें से जुड़ा उजागर

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने गोविंद नगर इलाके से रिजवान नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि इस आरोपी के तार बीते 29 अक्टूबर को उरई में डीआरआई और एटीएस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में पकड़े गए उस फर्जी कारखाने से जुड़े हैं। जहां गुलाब जल बनाने की आड़ में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि यह गिरोह कच्चे माल की सप्लाई का काम करता था और इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना मुंबई का रहने वाला खैयाम है। जिसके जरिए मुंबई और देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार माल खपाया जाता था। फिलहाल कानपुर ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इनकी सप्लाई के एंगल पर गहन छानबीन की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
0
0
Report

देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी का विपक्ष पर तंज: PDA और कृष्ण मुद्दों पर वार

Deoria, Uttar Pradesh:यूपी के देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा दिया गया बयान, कि मैं फिर भी अयोध्या भी जाऊंगा वृंदावन भी जाऊंगा, इस पर बीजेपी शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पीडीए का मतलब क्या है? पीडीए मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद। देखिए अखिलेश यादव जी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आ गया तो भगवान राम याद आ गए। चुनाव आ गया तो भगवान कृष्ण याद आ गए। पूरी की पूरी इनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर जो गोलियाँ चलाई हैं, वो हिंदू समाज भूल नहीं सकता। और अपमानित किया। गोलियाँ चलवाने के बाद मुझे याद आता है कि भगवान राम के नाम पर पूरी दुनिया दीपावली मनाती है। और अखिलेश जी की सरकार में एक दीपक भगवान राम के लिए खुद के आंगन में नहीं लगने दिया इन्होंने। इन लोगों ने बकायदे जफरयाब जिलानी साहब को वकील रखा, सरकारी वकील रखा। जफरयाब जिलानी जो बाबरी मस्जिद का मुकदमा लड़ते थे, उनको उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अखिलेश जी की सरकार उसको तनख्वाह देती थी। उनको बंगला देती थी। और भगवान कृष्ण की क्या बात करेंगे ये लोग? भगवान कृष्ण जन्मभूमि की जो ज़मीन थी, उसको उठा के सैकड़ों एकड़ जमीन इन्होंने कब्रिस्तान को दे दी, वक्फ बोर्ड को दे दी। तो किस मुँह से भगवान राम और भगवान कृष्ण का नाम ले रहे हैं? अखिलेश जी ऐलान करें कि भगवान राम कृष्ण की जो जन्मस्थली है उसकी कार सेवा करेंगे, हम भी अखिलेश जी के साथ चलेंगे। अखिलेश जी कहें तो अगर सच्चे यादववंशी हैं अखिलेश जी, तो उनको भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए जो वहाँ पर अवैध बनी हुई है वहाँ पर मस्जिद, उससे मुक्त कराने की कार सेवा का अभियान श्रीमान अखिलेश यादव जी को यादववंशी होने के नाते प्रारंभ करना चाहिए। हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सवाल:अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचानवे पाँच के लड़ाई? वहीं इस पर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग से पीडीए की बात करी, अखिलेश यादव जी का पीडीए आपको राजसभा चुनाव में दिखाई दे गया? सारे गरीब अब्दुल्ला जो उनके लिए लाठी खाते हैं, उनके लिए बदनाम होते हैं, गरीब अब्दुल्ला बैठा रह गया कि राज्यसभा जाएगा। किसको भेज दिया? पी से परिवार, रामगोपाल यादव। डी से दौलतमंद नाथवानी जी का बेटा। कोई अब्दुल्ला को मौका नहीं मिला। अब्दुल्ला को तरीबिछाने के लिए और मार खाने के लिए छोड़ दिया गया। यादवंशी परिवार का गरीब बेटा कोई जा नहीं सकता था क्या? रामगोपाल यादव जी छत्तीस साल से लगातार पार्लियामेंट के भीतर हैं। किसी और को मौका नहीं मिलना चाहिए। धर्मेंद्र यादव जी आएंगे सैफई और मैनपुरी से आके लड़ जाएंगे चुनाव। आजमगढ़ से। आजमगढ़ को गरीब का बेटा नहीं है? कोई गरीब यादववंशी नहीं है? तो अखिलेश यादव जी का पीडीए केवल परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। केवल परिवार को बढ़ाना है, दौलतमंद को बढ़ाना है और ऐसे अपराधियों को बढ़ाना है। सवाल अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी चुनाव में अस्सी बीस की लड़ाई होगी, जवाब:-इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अस्सी बीस की लड़ाई का मायने यही है, आप देखिए कल रामपुर के भीतर एक घटना हुई है। और सीआरपीएफ कैंप पर अटैक हुआ था रामपुर के भीतर। और उस सीआरपीएफ अटैक में हमारे साथ जवान शहीद हुए थे। उसमें एक व्यक्ति था, जिसको बकायदे कोर्ट से सजा मिली और बाद में हाई कोर्ट से वो छूट गया। कल उसकी हत्या हो गई है। आप देखिए इस प्रकार के एलिमेंट समाजवादी पार्टी की सरकार ने इनको बढ़ाया, इनको पाला पोसा। सरकार उसकी जांच करवा रही है, हत्या कैसे हुई है? हम किसी ऐसी घटना के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन इस प्रकार के तत्वों को समाजवादी पार्टी ने बढ़ावा दिया। समाजवादी पार्टी ने अराजक तत्वों को बढ़ावा दिया, आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए और इसलिए उत्तर प्रदेश में 2017 में भी अस्सी बनाम बीस की लड़ाई हुई थी। अस्सी वो जो इस देश को प्यार करते हैं, इस माटी को प्यार करते हैं। बीस वो जो दंगाई हैं, कट्टर हैं, बात-बात पे चाकू निकालते हैं और गला रेतते हैं। बाइस में भी अस्सी-बीस का चुनाव हुआ और सत्ताईस में भी अस्सी-बीस का चुनाव होगा। अस्सी वो जो हिंदुस्तान, पाकिस्तान का मैच जब इंडिया जीतती है तो हिंदुस्तान के लिए पटाखे फोड़ते हैं और बीस वो कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच होता है और पाकिस्तान जीत जाए तो पाकिस्तान के लिए पटाखे छोड़ते हैं। वहीं पूर्वांचल मेगा डेवलपमेंट प्लान पर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योगी सरकार का एक बड़ा कदम है वही देवरिया में बढ़ते अपराध पर सदर विधायक ने कहा कि कई छोटी-मोटी घटनाएं हो रही हैं उसे पर जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा। बाइट...1से5... शलभ मणि त्रिपाठी, बीजेपी विधायक देवरिया सदर।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ अमन नगर में बच्चों को उठाने के प्रयास का आरोप, युवती से पूछताछ

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के अमन नगर में एक युवती पर बच्चों को उठाने के प्रयास के आरोप लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और युवती को अपने साथ थाने ले गया। पुलिस ने थाने में युवती से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवती पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ संपत्ति फ्रीज, वज्र प्रहार में बड़ी कार्रवाई

Baran, Rajasthan:ऑपरेशन वज्र प्रहार ,तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंदांशु ने बताया कि थाना हरनावदाशाहजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अध्याय 5ए के तहत वित्तीय जांच कर अरविंद मीणा निवासी भगवान के खिलाफ धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की। इसमें 3.76 करोड़ की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराई गईं। यह वर्ष 2026 में संपत्ति फ्रीज कराने की 10 वीं कार्रवाई है। जांच में सामने आया कि अरविंद ने तस्करी से अवैध आय अर्जित कर परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदीं। प्रस्ताव SAFEMA कोर्ट नई दिल्ली में दायर किया गया। फ्रीज संपत्तियों में एक बोलेरो जीप, तीन मोटरसाइकिल, पत्नी सुनीताबाई के नाम हरनावदाशाहजी में 25X40 वर्गफुट भूखंड और बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन शामिल है। प्रकरण में 603 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त हुआ था। अनुसंधान में अरविंद का जोधपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही व झालावाड़ के तस्करों से संपर्क मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top