Back
यमुनानगर सेक्टर-17 मार्केट में पुलिसकर्मी की पत्नी ने हंगामा मचाया
KSKULWANT SINGH
Dec 30, 2025 14:26:10
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर के सेक्टर-17 मार्केट में रोज़ की तरह लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी अचानक शोर-शराबा शुरू हो गया। दरअसल, यहां एक पुलिसकर्मी अपनी महिला साथी के साथ खड़ा था। तभी मौके पर पहुंची उसकी पत्नी… जो खुद भी पुलिस विभाग में तैनात है। पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी आपा खो बैठी… और फिर जो हुआ… वो सबके सामने है।
वायरल वीडियो: (मारपीट के विजुअल्स)
दोनों महिलाओं के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर बात धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई। बाल पकड़कर घसीटना, सड़क पर हंगामा… बाजार कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लोगों की भीड़ में से किसी ने डायल 112 पर कॉल किया… पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग कराया गया।
हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी पति अपनी महिला साथी के साथ कार में बैठकर वहां से निकल गया। घटना के बाद पुलिसकर्मी पत्नी सीधे सेक्टर-17 थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पत्नी का आरोप है कि जिस महिला के साथ उसका पति था, वह उसकी पूर्व पत्नी है। दोनों का तलाक हो चुका है और कोर्ट से खर्च भी तय है। इसके बावजूद पति उसी महिला के साथ रह रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी ने पत्नी से धोखे में शादी की। बताया जा रहा है कि यह उसकी तीसरी शादी है।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड किया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई लाभ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 30, 2025 16:06:09Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ବ୍ଲକ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରୁ ପଲ୍ଲାହାଟ ଛକ ମଧ୍ୟରେ ରାସ୍ତାର ବାମପଟେ ଥିବା ସମସ୍ତ ଜବରଦଖଲ ଦୋକାନ ଗୃହକୁ ମାଟିରେ ମିଶାଇଲା ପୌର ପରିଷଦ。
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 30, 2025 16:05:580
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 30, 2025 16:05:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 30, 2025 16:04:51Jhansi, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है की मारपीट और पथराव के चलते हाईवे पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही...जिसके चलते ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 30, 2025 16:04:36Bahraich, Uttar Pradesh:अगली खबर बहराइच से है...यहां लंबे समय से आतंक फैला रहा 8वां भेड़िया भी ढेर हो गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इलाके में अभी और भी भेड़िए हो सकते हैं जिनकी तलाश में वन विभाग की टीमें इलाका छान रही हैं
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 16:04:230
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 30, 2025 16:03:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 16:03:160
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 30, 2025 16:03:050
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 16:02:490
Report
DRDivya Rani
FollowDec 30, 2025 16:01:590
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 30, 2025 16:01:360
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 30, 2025 16:00:390
Report