icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
Kulwant SinghKulwant SinghFollow11 Jul 2024, 01:03 pm

यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Neet पेपर लीक मामले को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ किया पदर्शन

Yamuna Nagar, Haryana:

यमुनानगर जिला लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने Neet पेपर लीक मामले को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ पदर्शन किया। वहीं धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। वहीं युवा नेता आर्यन गुर्जर ने कहा कि पेपर होने से पहले ही लीक हो गया और सरकार चुपी साधे हुए है न ही अब तक कोई कार्यवाही हुई है। साफतौर से शिक्षार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। आए दिन भारत में कोई ना कोई पेपर होने से पहले ही लीक हो जाता है। जिस वजह से विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब बरामद, Swift डिजायर सहित तस्कर फरार

Nawada, Uttar Pradesh:शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 लाख से अधिक की विदेशी शराब जब्त, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद, तस्कर फरार नवादा पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया गया है। वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोचगाँव स्थित दुर्गा ईंट भट्ठा के पास अवैध शराब की खेप लाई गई है। और शराब को दूसरे इलाके में ठिकाने लगाने के फिराक में है सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। बरामद शराब में 500 एमएल के 480 पीस किंगफिशर बियर, 750 एमएल की 33 पीस मैजिक मोमेंट्स, 57 पीस रॉयल ग्रीन व्हिस्की, 24 पीस सनोस्की वोडका और 48 पीस रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल है। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। गाड़ी की कीमत मिलाकर कुल जब्ती लगभग 18 लाख रुपये की है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report

बेतिया कस्टडी मौत पर राजद के दबाव के बीच तेजस्वी यादव ने दिया इंसाफ का भरोसा

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस कस्टडी में दिलशाद अहमद की मौत का मामला तुल पकड़ते जा रहा है पुलिस कस्टडी में हुए मौत का मामला अब सियासी रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिलशाद अहमद के परिजनों से वीडियो कॉल बात की है परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही है वही पटना से राजद का पांच सदस्यीय टीम दिलशाद अहमद के यहां पहुंची परिजनों से मिल से घटना की पूरी जानकारी ली राजद एमएलसी सौरभ कुमार पूर्व मंत्री शमीम अहमद पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक मनोज यादव, पूर्व सांसद अशरफ फातमी सहित राजद के कई नेताओं ने परिजनों से मिल उनको सांत्वना दी है दिलशाद अहम को इंसाफ मिलेगा इसको लेकर राजद ने सरकार पर हमला बोला है। पांच सदस्यीय टीम ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पुलिस भक्षक बन गई है दिलशाद अहम की पुलिस ने बर्बरता से हत्या कर दिया है बिहार में पुलिस से लोग डर रहे है कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गई है हमलोग बिहार सरकार से मांग करते है कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाय सभी दोषी पुलिसकर्मियों को स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलाई जाय पीड़ित परिवार को 50 लाख मुवावजा दी जाय एक सरकारी नौकरी दी जाय त्वरित इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया जाय राजद नेताओं इसे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। राजद नेताओं ने बताया कि कल जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घटना की जानकारी मिली तब वह बेतिया एसपी कुमार गौतम से बात किए तेजस्वी यादव के बात करने के बाद एसपी ने सहोदरा थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया पुलिस पूरे मामले को दबाना चाहती थी लेकिन तेजस्वी यादव दिलशाद अहमद की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का जबतक इंसाफ नहीं मिलेगा तबतक लड़ाई लड़ते रहेंगे आज तेजस्वी यादव पटना से पांच सदस्यीय टीम बेतिया भेजे राजद का पांच सदस्यीय टीम औरैया गांव पहुंची दिलशाद अहमद के परिवार से मिले फिर तेजस्वी यादव परिवार के लोगों से बात कर इंसाफ दिलाने की बात कही है। बेतिया के औरैया गांव के दिलशाद अहमद का पुलिस कस्टडी मौत मामला अब तुल पकड़ने लगा है अब यह मामला सियासी रंग ले लिया है आम लोगों में भी इस घटना की पुलिस के खिलाफ आक्रोश है अब देखने वाली बात होगी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कबतक कार्रवाई होती है और मृत दिलशाद अहम के परिजनों को कबतक इंसाफ मिलता है।
0
0
Report
Advertisement

भारत ने गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया; 121 मिलियन टन तक पहुँचा उत्पादन

Karnal, Haryana:गेहूं उत्पादन में भारत ने फिर बना रिकॉर्ड, 121 मिलियन टन तक पहुंचा उत्पादन अगला लक्ष्य 125 मिलियन टन, चीन के बाद भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक; आत्मनिर्भरता के बाद अब निर्यात पर जोर करनाल के गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में रबी किसान मेला आयोजित, कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली जलवायु रोधी किस्मों के बीज लेने कई राज्यों से पहुंचे किसान करनाल, देश में गेहूं उत्पादन ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। कृषि वर्ष 2025-26 में भारत का गेहूं उत्पादन करीब 121 मिलियन टन तक पहुंच गया है। अब देश का अगला लक्ष्य गेहूं उत्पादन को 125 मिलियन टन तक पहुंचाना है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि तकनीकों और जलवायु के अनुकूल किस्मों के विकास से भारत गेहूं उत्पादन में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने के साथ निर्यात की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी आज भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के निदेशक डॉ ओमवीर सिंह ने संस्थान में आयोजित रबी किसान मेले के दौरान मीडिया को दी। मेले में हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेहूं एवं जौ की उन्नत किस्मों के बीज प्राप्त करने के साथ आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी भी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक किसान पहुंचे हैं, जिन्हें गेहूं की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए गए। इनमें डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-372 और डीबीडब्ल्यू-373 जैसी किस्में शामिल हैं। इन किस्मों को बेहतर उत्पादन क्षमता, जलवायु के प्रतिकूल प्रभावों को सहन करने और कम पानी में अच्छी पैदावार देने की विशेषताओं के कारण किसानों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की बिजाई से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं, ताकि मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने प्राकृतिक खाद के अधिक उपयोग और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्मों और बेहतर कृषि प्रबंधन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत को कम करना भी जरूरी है। गेहूं उत्पादन में 125 मिलियन टन का लक्ष्य डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि देश ने पिछले वर्ष गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड कायम किया और वर्ष 2025-26 में उत्पादन करीब 121 मिलियन टन तक पहुंचा। अब अगला लक्ष्य 125 मिलियन टन उत्पादन हासिल करना है। इसके लिए उन्नत बीजों के इस्तेमाल, वैज्ञानिक अनुसंधान, संतुलित पोषण प्रबंधन और किसानों तक नई तकनीकों की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता है। पोषक तत्वों से भरपूर तथा जलवायु के अनुकूल किस्में इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। निदेशक ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेहूं की उन्नत किस्मों की देश के 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं क्षेत्र में बिजाई हो रही है। जिंक, आयरन और प्रोटीन से भरपूर किस्मों पर जोर रबी किसान मेले में गेहूं एवं जौ की उन्नत किस्मों के बीजों के साथ आधुनिक उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को डिजिटल कृषि, फसल प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ऐसी किस्मों पर भी जोर दिया गया, जिनमें जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की बेहतर मात्रा उपलब्ध हो और जिनसे किसानों को अच्छी पैदावार मिल सके। छिलका रहित जौ की किस्म ने खींचा ध्यान मेले में गेहूं के साथ जौ की उन्नत किस्में भी किसानों के आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से छिलका रहित जौ की किस्म को लेकर किसानों ने रुचि दिखाई। इसके अलावा किसानों को जौ उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और फसल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। मेले में किसानों द्वारा किए गए कृषि नवाचारों, महिलाओं एवं युवाओं के उद्यमिता विकास तथा कृषि आधारित रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना रहा। किसानों ने कहा—उन्नत बीजों से बढ़ेगी पैदावार मेले में पहुंचे किसानों ने कहा कि भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित उन्नत किस्मों के बीज प्राप्त करने और वैज्ञानिकों से सीधे जानकारी लेने का अवसर मिला है। किसानों के अनुसार, कम पानी में अच्छी पैदावार देने वाली और बदलते मौसम का सामना करने में सक्षम किस्में खेती के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। रबी किसान मेले में एक हजार से अधिक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों, बीज उत्पादक संगठनों और विभिन्न बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। मेले के माध्यम से किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद को बढ़ावा मिला। यह आयोजन उन्नत बीजों के प्रसार, कृषि नवाचारों और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।
0
0
Report
Advertisement

एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण पहुंचे हमीरपुर,चौरा देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से किया संवाद

RavindraRavindraFollow1m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण पहुंचे हमीरपुर, चौरा देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से किया संवाद और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सदर कोतवाली का निरीक्षण कर आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा पर जोर, महिला पुलिसकर्मियों से की बातचीत, महिला हेल्प डेस्क को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, पुलिस भर्ती के नए रिक्रूट्स से मुलाकात कर जाना हालचाल, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
0
0
Report

रींगस में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Sikar, Rajasthan:रींगस में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला. एएसपी दीपक गर्ग के नेतृत्व में बाजारों में किया मार्च, व्यापारियों और ग्राहकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. सीकर जिले के रींगस में आगामी त्योहारों, पंचायती राज चुनावों और डांडिया महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला। एएसपी दीपक गर्ग के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का पैदल मार्च मिल तिराहा, बीकानेर बस स्टैंड, खाटू मोड़ सहित शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आगामी त्योहारों और आयोजनों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ तथा पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। पैदल march के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

IMF ने 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि 7% अनुमानित की

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने साल 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक्सपोस्ट, लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'नया भारत' वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने साल 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया है, जबकि साल 2026 में वैश्विक विकास दर मात्र 3.1% रहने का अनुमान है. भारत की यह तीव्र आर्थिक प्रगति ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर हो रहे आर्थिक सुधारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करती है.
0
0
Report

गोपालगंज में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, 20 घायल समेत 4 मकान जल गए

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गैस रिसाव के कारण बड़ा हादसा सामने आया है गैस रिसाव के कारण लगी आग में लगभग 20 लोग झुलसकर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है घटना आज मंगलवार सुबह बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की है जहाँ गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के दौरान रिसाव हो गया व आग लग गया देखते ही देखते 4 घर आग की जद में आ गए व लगभग 20 लोग झुलस गए जिसमे बच्चे भी शामिल हैं स्थानीय लोगों ने घायलों को बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है
0
0
Report
Advertisement

दमोह में बाबा बागेश्वर रथयात्रा ने सनातनी भक्तों को किया प्रेरित, एकता की अपील

Damoh, Madhya Pradesh:उमड़ पड़ा सनातनी भक्तों का सैलाब, बाबा बागेश्वर की रथयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, देश के शीर्ष नेतृत्व पर बाबा ने जताया भरोसा, जेन जी को मर्यादा के रहने की सलाह, आंदोलनों में विदेशी ताकतों के रोल पर जताई सहमती... पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हिंदू सनातन एकता यात्रा पर दमोह पहुंचे, जहां भक्तों ने बाबा बागेश्वर का आत्मीय स्वागत किया और हिंदुओं को जातीय भेदभाव से मुक्त रहते एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक मामला बताया, जेन जी को मर्यादा में रहने की बात की और कहा कि विदेशी ताकतों का हाथ ऐसे आंदोलनों के पीछे है, साथ ही भारत के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताया। दमोह में गौकशी की घटनाओं को हिंदुओं पर कलंक बताया गया।
0
0
Report

श्याम मेटालिक्स का दुर्गापूजा कैंपेन: शक्ति, सुरक्षा और स्मृति का मेल

Kolkata, West Bengal:শ্যাম মেটালিক্সের 'শক্তি এক, রূপ অনেক' – দুর্গাপূজা ক্যাম্পেইন - **কী:** শ্যাম মেটালিক্স কলকাতার দুর্গাপূজায় 'শক্তি এক, রূপ অনেক' নামে একটি বিশেষ আয়োজন নিয়ে এসেছে, যা সৃজনশীলতা, সংস্কৃতি ও সহমর্মিতার মেলবন্ধন। - **মূল নীতি:** 'শক্তি', 'সুরক্ষা' ও 'সংবেদনশীলতা'। - **তিন অভিব্যক্তি:** 'উম্মিদ' (আশা), 'ইয়াদেন' (স্মৃতি) ও 'সুকুন' (স্বস্তি ও যত্ন)। - **মূল বার্তা:** শক্তি শুধু বলের প্রতীক নয়, বরং তা স্বপ্নকে লালন করে, স্মৃতি তৈরি করে এবং প্রয়োজনে স্বস্তি ও ভরসা জোগায়। **মূল আকর্ষণ** - **ওয়াল অফ শক্তি:** - SEL Tiger TMT Bars দিয়ে তৈরি মা দুর্গার বিশাল কাঠামো। - দর্শনার্থীরা দেওয়ালে নিজেদের ইচ্ছা বা আকাঙ্ক্ষা লিখতে পারবেন। - নির্বাচিত কিছু ইচ্ছা পূরণ করবে শ্যাম মেটালিক্স, স্লোগান: "সপনে পুরে হোঙ্গে"। - **শক্তি টানেল:** - বাংলার শিল্প, সংস্কৃতি ও পূজার উদ্দীপনার অভিজ্ঞতা। - আকর্ষণীয় দৃশ্যপট ও ইন্টার‍্যাক্টিভ সেলফির সুযোগ। - **শক্তি বুথ:** - উৎসবের সময় জননিরাপত্তা ও আইনশৃঙ্খলায় নিয়োজিত পুলিশকর্মীদের জন্য বিশ্রাম-কেন্দ্র। - দর্শনার্থীরা পুলিশকর্মীদের উদ্দেশে কৃতজ্ঞতার বার্তা লিখতে পারবেন। - পূজার পর সেই বার্তাগুলি পুলিশ আধিকারিকদের হাতে পৌঁছে দেওয়া হবে। **চাহিদা/উদ্দেশ্য:** পশ্চিমবঙ্গ পুলিশের অক্লান্ত প্রচেষ্টা সম্মান জানানো এবং বাংলার সংস্কৃতি উদযাপনের পাশাপাশি অর্থবহ সামাজিক উদ্যোগের মাধ্যমে উৎসবকে স্মরণীয় করে তোলা
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top