135001
यमुनानगर मे ट्रक से चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर ली जान
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गधोला टोल के पास एक चाय की दुकान पर दो युवक ट्रक में चोरी करने पहुंचे। वहीं ट्रक चालक की नींद खुलने पर एक युवक पकड़ा गया। साथ ही चालकों ने उसे ट्रक से उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा और आरोप है कि युवक का साथी ₹5000 लेकर भाग गया था। चालकों ने पीड़ित अरशद के परिजनों को वीडियो कॉल कर घटना दिखाई। बाद में युवक की जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अरुण उर्फ आशु को गिरफ्तार किया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा टीम ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी अरुण उर्फ़ आशु वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में बलबीर सिह वासी फौजी प्लाट पेहवा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिनाक 10 सितम्बर 2026 को रात को खाना खाकर सरस्वती घाट पर बर्फ की फैक्टरी के सामने बाथरुम के पास रेहडी पर बिस्तर लगा कर सो रहा था। समयकरीब समय 1-30 बजे सुबह एक नौजवान लडका आया और रेहडी के पास से पत्थर उठाकर उसके सिर मे मारा। पत्थर लगने से उसकी आँख खुल गई और वह खडा हो गया। उसके बाद लडके ने दोबारा साईड से पत्थर उठाकर उसके सिर और मुँह पर हमला किया। उसके आरोपी ने पीछे से पत्थर उसके सिर के पीछे हिस्से मे मारा और वह रेहडी से नीच उतर गया। उसके बाद भी वह उसके ऊपर पत्थर से हमला करता रहा। उसके बाद वह वहां से जान बचाकर भाग गया। किसी ने उसे उसे ईलाज के लिये एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करवा दिया जहा पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई लोकित को सौंपी गई है। दिनांक 11 सितम्बर 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्ग निर्देश में पीएसआई लोकित, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व सिपाही रौनक की टीम ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी अरुण उर्फ़ आशु वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।0
0
Report
चिपळुण के बाजार में गणेशोत्सव की सजावट सामग्री खरीददारी के लिए भीड़ जुटी
Ratnagiri, Maharashtra:चिपळुण के बाजार गणेशोत्सव के स्वागत के लिए सज्ज हैं; भक्त सजावट सामग्री खरीदने के लिए कतारबद्ध हैं. बाजार में आकर्षक माला, विविध प्रकार के फूल और पर्यावरणपूरक सजावट सामग्री ग्राहकों को खास पसंद आ रही हैं; दुकानों में खरीद के लिए भीड़ लगी है।0
0
Report
सिकंदराराव ममता गेस्ट हाउस में जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन, 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस) -समाजवादी पार्टी पीडीए के तत्वावधान में कस्बे के ममता गेस्ट हाउस में जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ललित बघेल रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र बघेल ने किया lकार्यक्रम में झांसी से आए वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में महेश कश्यप ने कहा कि आज सर्व समाज का व्यक्ति पीडीए और समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस भी उम्मीदवार को यहां से प्रत्याशी घोषित करेंगे, सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर उसे चुनाव जिताने का कार्य करेंगे। महेश कश्यप ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश की जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विशेष रूप से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग वर्तमान सरकार से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल गेहूं, चावल और चीनी देने से राशन व्यवस्था पूर्ण नहीं हो जाती। वर्ष 2017 में अखिलेश यादव सरकार द्वारा जरूरतमंदों को अधिक व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पीडीए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी डॉ. ललित बघेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बनी सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवेंद्र कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल,धीरज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य डिंपल बघेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह मनोज बघेल, संदीप वाल्मीकि, ब्रह्मदेव कश्यप, नेहा सिंह, सूरजपाल सिंह, संतोष बघेल मुराद अली, गुड्डू अंसारी, राहुल अंसारी, संजीव यादव, लालू यादव, जितेंद्र बघेल, सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
निंबाहेड़ा नगरपरिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी रवाना किए, परिणाम का इंतजार
Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में मतदान खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। नतीजों से पहले दोनों दल प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गए हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को निंबाहेड़ा हाईवे स्थित एक होटल पर बुलाया गया, जहां से दो बसों में बैठाकर उन्हें अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया गया। प्रत्याशियों के रवाना होने के दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी गोपनीय स्थान के लिए रवाना किया गया है। दोनों दलों ने प्रत्याशियों के ठहरने की जगह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अब सभी की नजरें 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।0
0
Report
करौली में डगर वाले हनुमान मंदिर की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना
Karauli, Rajasthan:डगर वाले हनुमानजी की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना, जिला करौली पदयात्रा शुरू होने से पहले नौलखा बाग में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन किया गया और आरती की गई। इसके बाद भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। बड़े भक्त मंडली के सदस्य श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और सुख-समृद्धि की कामना की। পদयात्रा बुगडार गांव स्थित डगर वाले हनुमान मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आया।0
0
Report
AIMIM के विरोध पर सख्त कार्रवाई और धार्मिक ग्रंथों के जलाने पर सजा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:AIMIM इस दर्दनाक घटना की पुर ज़ोर विरोध करती है और माननीय मुख्यमंत्री आप सभी वर्ग के मुख्यमंत्री है त्वरित कार्रवाई का आदेश दीजिए ऐसी सजा दी जाए कि फिर कोई दूसरा किसी भी धर्म के ग्रंथों को जलाने का साहस नहीं करे जिला प्रशासन और मुस्तैद रहने की आवश्यकता है0
0
Report
Advertisement
लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की
Netua Grameen, Uttar Pradesh:लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन के प्रभारी अब्दुल हन्नान का उन्नाव जनपद में प्रथम आगमन हुआ। उनके उन्नाव पहुंचने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। अब्दुल हन्नान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार के सड़क निर्माण को लेकर दिए गए कथित बयान पर तंज कसते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि सड़क बनने के बाद गड्ढे होना स्वाभाविक है, जैसी बातें सिर्फ कोई अनपढ़ ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है। बैठक के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट :- अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव (अवध जोन) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी0
0
Report
नालंदा में नदी डूबने से दो लोगों की मौत, क्षेत्र में सनसनी
Pariaunna, Bihar:नालंदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना हिलसा थाना क्षेत्र के वराह बीघा गांव की है, जहां 56 वर्षीय सुधीर जमादार की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सुधीर का खेत नदी किनारे है और वे पटवन का काम कर रहे थे। इसी दौरान नदी के पास जाने के क्रम में पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद शनिवार शाम करीब छह बजे नदी से उनका शव बरामद किया गया। दूसरी घटना वेन थाना क्षेत्र के बारां गांव की है, जहां बकरी चराने के दौरान वृद्ध रामजी मोची का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.0
0
Report
उन्नाव में शिक्षिका प्रताड़ना मामला: BSA ने अनामिका को निलंबित किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में Zee media की खबर का बड़ा असर。 शिक्षिका द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला。 BSA ने आरोपी शिक्षिका अनामिका को किया सस्पेंड。 शिक्षिका का बच्चों को प्रताड़ित करने का एक वीडियो आया था सामने。 बच्चों ने जबरदस्ती टॉयलेट साफ कराने, पीटने का लगाया था आरोप。 SDM को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की उठाई थी मांग。 अब BSA ने शिक्षिका को किया निलंबित。 Zee media ने प्रमुखता से चलाई थी खबर。 पुरवा थाना क्षेत्र के मदारपुर का है मामला。0
0
Report
Advertisement
भाजपा की बाड़ेबंदी: प्रत्याशी रिसोर्ट में बंद, लोकतंत्र पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:एंकर प्रदेश भर में भाजपा की बाड़ेबंदी भी शुरू हो गई मतदान के बाद पार्टी ने तमाम प्रत्याशियों को होटलों से लेकर रिसोर्टस तक में पहुंचा दिया जयपुर के पार्षद प्रत्याशियों को राजधानी से तीस किलोमीटर दूर रिसोर्ट में ठहराया गया है नतीजों से पहले अपने कुनबे को सलामत रखने के मकसद से बीजेपी ने भी बाड़ेबंदी की शुरूआत की जयपुर के प्रत्याशी को पहले शहर कार्यालय बुलाया गया,,,एक एक की अटेंडेंस ली गई,,,,अधिकांश प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत का आत्मविश्वास झलक रहा था,,तो कई त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले की वजह से अपनी जीत के प्रति आशंकित दिखाई दिये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी कई महिला प्रत्याशी अपने पतियों के साथ आईं,,,,तो कई अपने मासूम बच्चों के साथ कई प्रत्याशियों को अपने नौनिहालों की पढाई के भी चौपट होने की चिंता सता रही थी,,,तो कईयों के परिजन बाड़ाबंदी के सफर को पार्टी का आदेश मान सब कुछ सहने को तैयार थे,,,,, पांच सात दिन का लगेज लेकर प्रत्याशी आखिरकार जयपुर से रवाना हुए तब तक उन्हें नहीं पता था,,कि उनकी बाड़ेबंदी कहां होने वाली है उन्हें कहां ले जाया जा रहा है पहले ये बताया गया कि दिल्ली रोड़ के किसी रिसोर्ट में प्रशिक्षण शिविर होगा,,पर किसी को आखिर तक कानों कान खबर नहीं थी जेएलएन मार्ग से उम्मीदवारों को लेकर बसों का काफिला शहर के चक्कर काटता हुआ मालवीय नगर,मानसरोवर होते हुए अजमेर रोड की तरफ बढ गया,,,बगरू के आगे इस आलीशान रिसोर्ट में बस कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दाखिल हुई कई बड़े नेता अपनी जीत और मेयर की मजबूत दावेदारी करते नजर आये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी बहरहाल बीजेपी के सभी प्रत्याशी शहर से दूर एकांतवास में अब दिन गुजारेंगे ये यहां पर कितने दिन रूकेंगे,,,इसका फैसला पार्टी नहीं,बल्कि इनकी जीत हार पर तय होगा,,,,पर सुबह से लेकर देर रात तक की उनकी दिनचर्या पर पार्टी के senior नेता निगाह रखेंगे योग प्राणायाम से लेकर पार्टी से जुड़े बौद्धिक सत्रों तक का समय तय किया गया है,,नाश्ते से लेकर लंच डिनर का बाकायदा मैन्यू तैयार है,,,,पर इनकी हर सांस पर अब पहरा है,,,,न किसी से मिलने की इजाजत होगी,,,और न ही बाहर निकलने की आजादी,,,,इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम जरूर तय करेगी पर रिसोर्ट में घूमने फिरने से लेकर घरवालों से संपर्क साधने के लिए अनुमति पार्टी के senior नेताओं से लेनी होगी,,,,उनकी मर्जी के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिल पायेगा राजनीति के बाड़बंदी प्रयोग ने लोकतंत्र के असली मायने ही बदल दिये हैं अब पॉवर के लिए सिद्धान्तों को ताक पर रखना आम बात हो गई है कुर्सी हासिल करने के लिए सब कुछ जायज है0
0
Report
हापुड़ मामले में संदीप श्रीवास्तव की बाइट ने मचाई हलचल
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ मामले में संदीप श्रीवास्तव की बाइट0
0
Report
उन्नाव में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को मिली अवध जोन की जिम्मेदारी, उन्नाव में हुआ भव्य स्वागत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को पार्टी की ओर से अवध जोन का प्रभारी बनाए जाने के बाद शनिवार को उन्नाव में उनका प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।अब्दुल हन्नान ने कहां की ये सरकार भ्रष्टाचार विरोधी सरकार आप देखिए आपको जगह-जगह रोड पर गड्ढे मिलेंगे रोड बनने के बाद गड्ढा एक्सप्रेसवे में गड्ढा कानपुर सर उन्नाव के एक्सप्रेसवे जो कि 4200 करोड़ लागत से बना है और सब जगह गड्ढे है। महिला सुरक्षा पर भी सरकार खामोश है महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ सिर्फ हमारी बातें हो रही जमीनी स्तर पर महिलाए सुरक्षित नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब्दुल हन्नान को अवध जोन की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी दिनों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उन्नाव, सुभाष सिंह, जंग बहादुर, कुर्रम, सोहेल अंसारी पूर्व विधायक कैंट कानपुर, कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पलिया पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार
Smanora Range, Uttarakhand:लखीमपुर खीरी के पलिया पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और ₹460 नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन, सदाकत और इनायत अली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार फरदीन और सदाकत का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।0
0
Report
अब्दुल हन्नान का बड़ा दावा: सहारनपुर मस्जिद शहीद मामला, राहत की आस
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का बड़ा बयान。 सहारनपुर मस्जिद और भाजपा सरकार पर दिया बड़ा बयान。 सहारनपुर की मस्जिद को शहीद किया गया- अब्दुल हन्नान इंतजामिया कमेटी कोर्ट गई है कोर्ट से मिलेगी राहत- अब्दुल हन्नान 100 साल पुरानी मस्जिद जिसके होने के सारे सबूत उसको तोड़ा गया- अब्दुल हन्नान लोकतंत्र का तो गला घोट दिया गया अब विपक्ष का गला घोट जा रहा है - अब्दुल हन्नान। आज उन्नाव आए थे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान। बाइट - अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी0
0
Report
हरदोई पंप पर पेट्रोल में पानी मिलना, ग्राहकों का हंगामा वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन चालकों ने पेट्रोल में भारी मात्रा में पानी मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।ग्राहकों का दावा है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गईं।पेट्रोल की जांच करने पर बोतल में करीब 90 प्रतिशत पानी और महज 10 प्रतिशत पेट्रोल दिखाई दिया। पेट्रोल पंप पर हंगामा और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप मैनेजर सहित दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी हुई है पेट्रोल की जगह पानी निकलने का यह वायरल वीडियो बघौली थाना क्षेत्र के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है यहाँ के स्थानीय निवासी आशीष ने पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया था।कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद बाइक अचानक बंद हो गई।पेट्रोल की जांच कराई गई तो उसमें पानी की मात्रा बेहद अधिक दिखाई दी।इसके बाद अन्य ग्राहक भी मौके पर जुट गए।इनमें हरिनाम ने 150 रुपये,बबलू ने 100 रुपये,सिद्दीक ने 80 रुपये,रामदीन ने 201 रुपये,अंकुर शुक्ला ने 100 रुपये और कमलेश ने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने की बात कही। मामले को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।आरोप है कि विवाद के दौरान सेल्समैन ने पेट्रोल भरने वाले नोजल से ग्राहक आशीष पर हमला कर दिया,जिससे उसे चोट आई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।पुलिस की मौजूदगी में पंप प्रबंधन ने कई ग्राहकों के रुपये वापस किए।साथ ही दोनो पक्षियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मैनेजर का कहना है कि जमीन के अंदर बने टैंक में पानी चला जाने के कारण पेट्रोल में पानी मिल गया,जिससे यह समस्या हुई।वही थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट-आशीष,ग्राहक0
0
Report
Advertisement
