Back
हरियाणा विद्युत आयोग के सुझाव: उद्योगपति किसान बिजली दर और फीडर पर विचार
KSKULWANT SINGH
Mar 02, 2026 13:31:17
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली शुल्क बढ़ाने को लेकर लिए उद्योगपतियों, घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों से सुझाव लिए। इस दौरान उद्योगपतियों ने आयोग के अध्यक्ष को विभिन्न सुझाव दिए जबकि किसान नेता सतपाल कौशिक ने सुझाव दिया कि बिजली कटौती के बारे में एडवांस में बताया जाए, फीडर बंद करने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली निगम को भी आर्थिक नुकसान होता है, उसे रोका जाए।
यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उद्योगपतियों ने अपने सुझाव रखे वहीं किसान नेता सतपाल कौशिक ने कहा कि किसानों को बिजली खेतों के लिए रात को दी जाती है, वह बंद करके दिन में दी जाए। जिस फीडर के तहत बिजली मुरम्मत का काम करना है अकेले इस इलाके की बिजली बंद की जाए। एक फीडर की बिजली की मरम्मत के लिए 7 से 8 फीडर बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान बिजली का उत्पादन तो जारी रहता है लेकिन सप्लाई नहीं होती जिससे बिजली वितरण निगम को नुकसान होता है।
बाइट : सतपाल कौशिक किसान
बाइट : संजीव चौधरी उद्योगपति
आयोग के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा और आयोग के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया कि पहले जहां पंचकूला में बिजली टैरिफ बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों एवं आम उपभोक्ताओं के सुझाव लिए जाते थे ।वहीं इस बार गुड़गांव ,पानीपत, हिसार, पंचकूला और यमुनानगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि आयोग की भी कोशिश रहती है बिजली सस्ती दी जाए। लेकिन बिजली निगम के खर्चों का भी ध्यान रखना है ।आयोग की जिम्मेदारी दोनों में संतुलन बनाया जाना जरूरी है, सिस्टम को मजबूत किया जाना भी उतना ही जरूरी है ।
बाइट : नंदलाल शर्मा अध्यक्ष, आयोग हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग
बाइट : मुकेश गर्ग सदस्य हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग
इस अवसर पर जहां विभिन्न उद्योगपतियों ने सुझाव दिए वहीं अधिकांश उपभोक्ताओं ने बिजली रेट कम किए जाने की मांग की। जिस पर आयोग के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा कि अगर लाइन लास और चोरी 0% हो जाए तो इसका उपभोक्ताओं को लाभ हो सकता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 02, 2026 16:01:080
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 15:47:020
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 15:46:300
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 02, 2026 15:35:250
Report
IAImran Ajij
FollowMar 02, 2026 15:35:020
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 02, 2026 15:34:450
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 02, 2026 15:34:360
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 02, 2026 15:34:060
Report
ADAnup Das
FollowMar 02, 2026 15:32:390
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 15:31:09Noida, Uttar Pradesh:बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 02, 2026 15:31:02Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने और क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे को लेकर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकलते हुए लोगों को संदेश दिया
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 02, 2026 15:30:480
Report
