Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Yamunanagar135001

हरियाणा विद्युत आयोग के सुझाव: उद्योगपति किसान बिजली दर और फीडर पर विचार

KSKULWANT SINGH
Mar 02, 2026 13:31:17
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली शुल्क बढ़ाने को लेकर लिए उद्योगपतियों, घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों से सुझाव लिए। इस दौरान उद्योगपतियों ने आयोग के अध्यक्ष को विभिन्न सुझाव दिए जबकि किसान नेता सतपाल कौशिक ने सुझाव दिया कि बिजली कटौती के बारे में एडवांस में बताया जाए, फीडर बंद करने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली निगम को भी आर्थिक नुकसान होता है, उसे रोका जाए। यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उद्योगपतियों ने अपने सुझाव रखे वहीं किसान नेता सतपाल कौशिक ने कहा कि किसानों को बिजली खेतों के लिए रात को दी जाती है, वह बंद करके दिन में दी जाए। जिस फीडर के तहत बिजली मुरम्मत का काम करना है अकेले इस इलाके की बिजली बंद की जाए। एक फीडर की बिजली की मरम्मत के लिए 7 से 8 फीडर बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान बिजली का उत्पादन तो जारी रहता है लेकिन सप्लाई नहीं होती जिससे बिजली वितरण निगम को नुकसान होता है। बाइट : सतपाल कौशिक किसान बाइट : संजीव चौधरी उद्योगपति आयोग के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा और आयोग के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया कि पहले जहां पंचकूला में बिजली टैरिफ बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों एवं आम उपभोक्ताओं के सुझाव लिए जाते थे ।वहीं इस बार गुड़गांव ,पानीपत, हिसार, पंचकूला और यमुनानगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि आयोग की भी कोशिश रहती है बिजली सस्ती दी जाए। लेकिन बिजली निगम के खर्चों का भी ध्यान रखना है ।आयोग की जिम्मेदारी दोनों में संतुलन बनाया जाना जरूरी है, सिस्टम को मजबूत किया जाना भी उतना ही जरूरी है । बाइट : नंदलाल शर्मा अध्यक्ष, आयोग हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग बाइट : मुकेश गर्ग सदस्य हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग इस अवसर पर जहां विभिन्न उद्योगपतियों ने सुझाव दिए वहीं अधिकांश उपभोक्ताओं ने बिजली रेट कम किए जाने की मांग की। जिस पर आयोग के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा कि अगर लाइन लास और चोरी 0% हो जाए तो इसका उपभोक्ताओं को लाभ हो सकता है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 02, 2026 15:02:16
Dholpur, Rajasthan:होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर सीओ सिटी कृष्णराज के नेतृत्व में शहर में पैदल गश्त निकाली गई। यह पैदल गश्त गुलाब बाग चौराहे से शुरू होकर संतर रोड, सब्जी मंडी, लाल बाजार और जगन चौराहा होते हुए निकाली गई। गश्त के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी और जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। पैदल गश्त के दौरान सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़, निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह सब इंस्पेक्टर हरेंद्र और आरएसी के जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 02, 2026 15:01:58
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 02, 2026 14:48:16
Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर से आ रही बड़ी खबर है जहाँ हरिनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोडेड स्पीड ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से बाइक सवार दब गए। हरिनगर स्टेट बैंक के सामने गन्ना लदा ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक बाइक सवार पर पलट गया, जिससे यातायात लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। बताया जा रहा है कि अचानक गन्ना लदे ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से लोडेड वाहन अनियंत्रित हो गयी जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया,लेकिन گाड़ी नहीं रुकी। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रॉन्ग साइड की तरफ मोड़ दिया, जिससे ट्रॉली पलट गई जिसमें रायबरेली महुआ की निवासी अदालत हुसैन की ग्लैमर मोटरसाइकिल दब गई। हालांकि बाइक सवार भी आंशिक रूप से जख़्मी हो गया। बताएं कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने तेजी दिखाते हुए अपनी जान बचाई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। लिहाजा हरिनगर सुगर मिल्स के जेसीबी द्वारा मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। उसके बाद स्थानीय लोगों औऱ यात्रियों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 02, 2026 14:47:59
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में वार्षिक मेले के समापन के बाद भी बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आए भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में 14 लाइनों में श्रद्धालुओं का रैला देखने को मिला। भक्त धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए श्याम दरबार तक पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन किए। मंदिर के तोरणद्वार पर श्याम भक्तों ने खेली होली। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर चेहरों को रंगों से सराबोर कर दिया। ढोल और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और होली की मस्ती में झूमते रहे। पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा दिखाई दिया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 02, 2026 14:47:07
Indore, Madhya Pradesh:होली के त्योहार पर इंदौर में अलग ही उल्लास उत्सव देखने को मिलता है वही होली के साथ-साथ रंग पंचमी पर सबसे बड़ी गैर भी इंदौर शहर में निकलती है जिसको लेकर अब त्योहारों को मद्देनजर नजर रखते हुए बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की अलग अलग तैयारिया है वही इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी लगातार पुलिस कर्मियों को निर्देशन देते नजर आ रहे हैं वही वही इस बार त्योहार पर स्मार्ट पुलिसिंग भी देखने को मिलेगी जहाँ पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से शहर भर में सतत निगरानी रखी जाएगी वहीं कानून व्यवस्था बनी रहे इस बात को लेकर भी आमजन और व्यापारियों सेबी अपील की गई है जी मीडिया से एक्सक्लूसिव चर्चा में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए लगातार पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम भ्रमण कर रही है वहीं जगह-जगह पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है वही तकनीकी युग में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस पूरे शहर भर में निगरानी रख रही है उन्होंने कहा कि बदमाशों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 02, 2026 14:46:52
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर में होली पर्व की परंपरागत आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन की शुरुआत हो गई है। शाम होते ही मोहल्लों में महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से होलिका पूजन किया। विशेष परंपरा के अनुसार नई फसल के प्रतीक गेहूं की कली को होलिका की अग्नि पर सेककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया, जिसे समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होलिका को पारंपरिक तरीके से गोबर से बने आभूषणों से सजाया गया, जो ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। पूजा के पश्चात निर्धारित मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। नवविवाहित दंपतियों ने होलिका की परिक्रमा कर सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे माहौल में भक्तिभाव, लोकपरंपरा और उत्सव की रंगत साफ झलकती रही.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top