icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
Kulwant SinghKulwant SinghFollow20 Jul 2024, 01:56 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजनौर में एक ही दिन में चार गुलदार गिरफ्तार: ग्रामीण फिर से सुरक्षित

Moradabad, Uttar Pradesh:नगीना वन रेंज क्षेत्र में गुलदारों की बढ़ती गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों और किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वन विभाग की सतर्कता, सक्रिय निगरानी और लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों में लगाए गए पिंजरों में एक ही दिन मे चार गुलदार कैद हो गए। चार गुलदारों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों, किसानों और वन विभाग ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम अब पकड़े गए गुलदारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वीओ --नगीना वन रेंज के अगवानपुर और कादीपुर क्षेत्र में करीब 17 दिन पहले गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। अगवानपुर के जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन गुलदार देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। गुलदारों की लगातार मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार कई बार बाइक सवार लोगों पर हमला करने का प्रयास भी कर चुके थे। ग्रामीणों की शिकायतों और क्षेत्र में गुलदारों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए। इसी क्रम में अगवानपुर क्षेत्र में नायब सिंह के खेत में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। वन विभाग की रणनीति सफल रही और रात के समय एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा के साथ गुलदार को पिंजरे समेत कब्जे में लिया और उसे पीली डैम वन विभाग चौकी ले जाया गया। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि अगवानपुर क्षेत्र से पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब नौ से दस वर्ष के बीच है। इसके अलावा कादीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में भी रात के समय एक मादा गुलदार कैद हो गई। इसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है। वहीं मीरपुर घासी क्षेत्र में भी वन विभाग के पिंजरे में करीब पांच वर्ष की एक मादा गुलदार पकड़ी गई। वन विभाग की कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में भी एक नर गुलदार कैद हो गया। वन विभाग के अनुसार पकड़े गए इस गुलदार की उम्र करीब आठ वर्ष है। टीम ने उसे भी सुरक्षित रूप से पीली डैम वन विभाग चौकी पहुंचाया। वन विभाग ने क्षेत्र में गुलदारों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए पहले से ही अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाने की योजना बनाई थी। विभाग की ओर से 10 अगस्त को भानु प्रताप के भट्टे के पास भी पिंजरा लगाया गया था। इसके साथ ही संभावित इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही थी। ग्रामीणों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गतिवि जायजा ले रही थी इस अभियान में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा विशाल प्रताप, वन दरोगा लाल सिंह समेत वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय रही। टीम की निगरानी और पिंजरा अभियान के चलते चार गुलदारों को पकड़ने में सफलता मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदारों की गतिविधियों के कारण खेतों में काम करने जाने वाले किसानों में डर बना हुआ था। सुबह और शाम के समय खेतों की ओर जाने में भी लोग सावधानी बरत रहे थे। कई ग्रामीणों को अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की चिंता भी सताती रहती थी। ऐसे में चार गुलदारों के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है। किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की टीम ने लगातार निगरानी और कार्रवाई कर लोगों का भरोसा बढ़ाया है। हालांकि वन विभाग अभी भी पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में गुलदारों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अभी भी लापरवाही न बरतें। अकेले खेतों या जंगल से सटे इलाकों में जाने से बचें और विशेष रूप से सुबह तथा शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी गई है। किसी भी स्थान पर गुलदार दिखाई देने या उसकी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर खुद उसके करीब जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। चार गुलदारों के पकड़े جانے के बाद क्षेत्र में फिलहाल लोगों के बीच राहत का माहौल है, लेकिन वन विभाग की निगरानी अभी जारी है। विभाग यह भी सुनिश्चित करने में जुटा है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य गुलदारों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें
0
0
Report

Sallasar CHC में व्यवस्थाओं के अभाव के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; ट्रॉमा सेंटर की मांग तेज

Churu, Rajasthan:चूरु। सुजानगढ़। सालासर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम सालासर सीएचसी की बदहाल व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर ट्रॉमा सेंटर और डॉक्टरों की मांग की। अस्पताल में जर्जर कमरे, बाथरूम में गंदगी का आलम; नारेबाजी कर डॉक्टर संजय ज्यानी को सौंपा ज्ञापन। अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पद रिक्त भरने, ट्रॉमा सेंटर भवन स्वीकृत करने की मांग। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, स्वीकृत 10 में से 3 पद खाली, अस्पताल में नहीं हो रहे प्रसव। सुजानगढ़। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल व्यवस्थाओं, जर्जर भवनों और स्टाफ की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे महेंद्र डूकिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों को तत्काल भरने और क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ड्यूटी के समय स्टाफ मौजूद नहीं रहता। शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है और अस्पताल के कमरे जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में स्वीकृत कुल 10 पदों में से 3 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। पूर्व प्रधान गणेश ढाका ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तक मौजूद नहीं हैं। इसके चलते अस्पताल में एक भी सामान्य या जटिल प्रसव नहीं हो पा रहा है और गर्भवती महिलाओं को मजबूरी में दूरदराज के निजी या बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ज्ञापन लेने के बाद डॉक्टर संजय ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों और अस्पताल की मौजूदा स्थिति से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा, ताकि व्यवस्थाओं में जल्द से जल्द सुधार किया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

आजोलिया खेड़ा में शंकर गौरा का स्वागत, मंदिर पूजा और 11 हजार दान

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के आजोलिया खेड़ा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का डॉ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर डीजे के साथ गौरा की अगवानी की गई और साफा-उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद गौरा ने सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने तेजाजी महाराज को आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए मंदिर विकास के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह, अमित कुमावत, पूर्व सरपंच देवकिशन जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report

MMDR संशोधन के विरोध में झारखंड कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Jamshedpur, Jharkhand:MMDR संशोधन विधेयक और चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का उपयुक्तकार्यालय पर धरना-प्रदर्शन जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला प्रभारी शशिभूषण राय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया。 इस दौरान नेताओं ने राज्य में बढ़ रही चढ़ावा चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि यह विधेयक राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने वाला है तथा संघीय ढांचे की भावना के विपरीत है。 बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार राज्य और यहां की जनता का है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप कर रही हैं, जिससे झारखंड के आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं。 जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया。 धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में महिलाओं की सुरक्षा: 11 चारपहिया वाहन और मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन Vehicles को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी, महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।
0
0
Report

जयपुर नगर निगम का स्वच्छ जयपुर: वॉल्ड सिटी में खास सफाई और फॉगिंग अभियान

Jaipur, Rajasthan:स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर अभियान के तहत नगर निगम ने वॉल्ड सिटी के किशनपोल और हवामहल जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया। छोटी चौपड़ से सुबह 7 बजे शुरू हुआ अभियान करीब चार घंटे तक चला। निगम आयुक्त ओम कसेरा ने खुद ई-रिक्शा और पैदल घूमकर शहर की संकरी गलियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त के साथ अतिरिक्त आयुक्त, किशनपोल और हवामहल जोन के डीसी, डीसी हेल्थ और डीसी विजिलेंस सहित निगम की टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान विशेष सफाई के साथ फॉगिंग भी कराई गई। मानसून के बाद डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए फॉगिंग पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खुले कचरा डिपो तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा संग्रहण और परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखने तथा बहते सीवर और नालों की नियमित सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने कहा कि सफाई और फॉगिंग केवल एक दिन का अभियान नहीं रहेगा। इसी तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जयपुर के सभी 13 जोन में चलाए जाएंगे। निगम ने आमजन से भी कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पहला चरण सांगानेर-मानसरोवर में: अभियान का पहला चरण 25 अगस्त को सांगानेर और मानसरोवर जोन से शुरू किया गया था। दूसरे चरण में गुरुवार को वॉल्ड सिटी को शामिल किया गया: आयुक्त, नगर निगम जयपुर
0
0
Report
Advertisement

हॉस्पिटल में पहली बार लिम्फेडेमा सर्जरी: नागौर के मरीज को सफल लिम्फ नोड ट्रांसफर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के HCG कैंसर हॉस्पिटल में पहली बार लिम्फेडेमा सर्जरी की गई है। नागौर के 61 वर्षीय मरीज को पिछले 15 साल से बाएं पैर में गंभीर सूजन की समस्या थी। लगातार सूजन के चलते मरीज को चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हो रही थी। कई उपचार आजमाने के बावजूद राहत नहीं मिली। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीज के लिए वास्कुलराइज़्ड लिम्फ नोड ट्रान्सफर सर्जरी को उपयुक्त माना। इस प्रक्रिया में मरीज के शरीर के एक हिस्से से स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू लेकर प्रभावित हिस्से में प्रत्यारोपित किया जाता है, जिससे लिम्फ फ्लूइड की निकासी बेहतर करने में मदद मिलती है। सर्जरी के दौरान मरीज के दाएं कंधे से स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू लेकर उसे पिंडली में प्रत्यारोपित किया गया। माइक्रोसर्जिकल तकनीक से छोटी रक्त वाहिकाओं को जोड़ा गया। सर्जरी डॉ. सौरभ गर्ग और डॉ. मनीष जैन ने की, जबकि डॉ. गौरव गोयल और डॉ. विकास लाखोटिया का भी अहम सहयोग रहा। अस्पताल के मुताबिक सर्जरी बिना किसी जटিলता के सफल रही। बाइट- डॉ. सौरभ गर्ग, HCG (चश्मे में) बाइट- डॉ. गौरव गोयल, HCG (बिना चश्मे में)
0
0
Report

रामगढ़ नगर निकाय चुनाव: नामांकन पहले दिन 40 से अधिक दावेदार दाखिल

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन शुरू, पहले दिन 40 से अधिक दावेदारों ने लिए फॉर्म रामगढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर रामगढ़ नगरपालिका में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में नगर पालिका पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने और जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन शुरू होते ही विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार एसडीएम कार्यालय पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे तक 40 से अधिक दावेदार नामांकन फॉर्म ले चुके थे। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कार्यालय के बाहर रामगढ़ थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया। पुलिसकर्मी कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी करते नजर आए। रामगढ़ एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए 27 अगस्त से पार्षद पद के नामांकन शुरू किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 9 सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रामगढ़ नगरपालिका कार्यालय में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की भीड़ बढ़ गई। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले नगरपालिका से आवश्यक एनओसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने होंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही रामगढ़ के विभिन्न वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। बाइट: सुभाष यादव, एसडीएम रामगढ़
0
0
Report
Advertisement

कांकेर के भानुप्रतापपुर में गांजे की खेती का मामला: 844 पौधे के साथ आरोपी गिरफ्तार

HHls5m ago
Kurustikur, Chhattisgarh:एंकर - कांकेर के भानुप्रतापपुर में गांजा के पौधे उगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने खेत में सब्जियों के बीच गांजे के 844 पौधे उगाये थे। मामला ग्राम भूर्सातरहुल गांव का है। आरोपी सुभाष कोरोटी ने तस्करी के उद्देश्य से अरहर और चेंच भाजी के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जप्त किया और आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम वासियों ने भी गांजे की खेती को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट - रामलाल कोरोटी - ग्राम पटेल बाइट - फुलमत बाई - ग्रामीण बाइट - अम्बर सिंग भदौरिया - थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर
0
0
Report

सीआईएसएफ की 8वीं रिजर्व बटालियन में रक्षाबंधन: जवानों को बच्चों ने राखी बांधी

Jaipur, Rajasthan:CISF 8वीं आरक्षित वाहिनी में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। जवानों ने बच्चों के इस स्नेह को आत्मीयता से स्वीकार किया। परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। ब्रह्माकुमारी रोजी बहन ने CISF के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। रोजी बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवान देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना दर्शाता है। बच्चों और जवानों ने रक्षाबंधन के इस आयोजन को यादगार बताया। समारोह ने देशसेवा, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
0
0
Report

ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियम उल्लंघन, FIR दर्ज

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियमों की अनदेखी, एफआईआर मामला दर्ज निर्धारित समय सुबह 6 से 9 बजे तक था जुलूस का आयोजन आरोप है कि जुलूस सुबह 11 बजे के बाद भी निर्धारित रूट पर निकाला गया समय सीमा और निर्धारित शर्तों की अवहेलना का आरोप शहर सीरतुन्नवी कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल सेठी, संजय नगर आरडी समिति, राष्ट्रीय हुसैनी सेना समिति, चिश्तिया ग्रुप रहमानिया चौक समिति, बैजनाथ पारा समिति के अलावा कुछ अन्य समितियों के सदस्यों मामला जुलूस के चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top